मंगलवार, 24 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
‘पंचायत 5’ का ट्रेलर रिलीज, क्रांति देवी की नई चाल से बदलेगी फुलेरा की राजनीति 10 मिनट पहले ‘पंचायत 5’ का ट्रेलर रिलीज, क्रांति देवी की नई चाल से बदलेगी फुलेरा की राजनीति वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक धमाका, 52 गेंदों में दोहरा शतक जड़कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड 12 मिनट पहले वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक धमाका, 52 गेंदों में दोहरा शतक जड़कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड वैभव सूर्यवंशी ने 28 गेंदों में ठोका शतक, एबी डिविलियर्स का विश्व रिकॉर्ड ध्वस्त 21 मिनट पहले वैभव सूर्यवंशी ने 28 गेंदों में ठोका शतक, एबी डिविलियर्स का विश्व रिकॉर्ड ध्वस्त पहलगाम आतंकी हमले से पहले चीनी सैटेलाइट की संदिग्ध गतिविधि, 37 बार बदला ऑर्बिट 23 मिनट पहले पहलगाम आतंकी हमले से पहले चीनी सैटेलाइट की संदिग्ध गतिविधि, 37 बार बदला ऑर्बिट WTC फाइनल की रेस रोमांचक, भारत को बाकी सभी छह टेस्ट जीतने होंगे 28 मिनट पहले WTC फाइनल की रेस रोमांचक, भारत को बाकी सभी छह टेस्ट जीतने होंगे TVK विधायक पर यौन उत्पीड़न के आरोप, मद्रास हाई कोर्ट ने विजय सरकार को लगाई फटकार 48 मिनट पहले TVK विधायक पर यौन उत्पीड़न के आरोप, मद्रास हाई कोर्ट ने विजय सरकार को लगाई फटकार ICC का बड़ा फैसला, शुभमन गिल समेत गेंदबाजों को अब लार लगाने की नहीं मिलेगी इजाजत 57 मिनट पहले ICC का बड़ा फैसला, शुभमन गिल समेत गेंदबाजों को अब लार लगाने की नहीं मिलेगी इजाजत प्रियांश आर्या ने 19 छक्के जड़कर रचा इतिहास, 68 गेंदों में ठोके 181 रन 58 मिनट पहले प्रियांश आर्या ने 19 छक्के जड़कर रचा इतिहास, 68 गेंदों में ठोके 181 रन लखनऊ में सैयद मोदी बैडमिंटन चैंपियनशिप की तैयारी पूरी, प्रणय और उन्नति पर रहेंगी नजरें 1 घंटे पहले लखनऊ में सैयद मोदी बैडमिंटन चैंपियनशिप की तैयारी पूरी, प्रणय और उन्नति पर रहेंगी नजरें सैंडपेपरगेट के महीनों बाद भी गेंद से छेड़छाड़ की चर्चा, ऑस्ट्रेलियाई टीम पर फिर उठे सवाल 1 घंटे पहले सैंडपेपरगेट के महीनों बाद भी गेंद से छेड़छाड़ की चर्चा, ऑस्ट्रेलियाई टीम पर फिर उठे सवाल प्रियांश आर्य ने टी20 क्रिकेट में रचा इतिहास, क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ खेली तूफानी पारी 1 घंटे पहले प्रियांश आर्य ने टी20 क्रिकेट में रचा इतिहास, क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ खेली तूफानी पारी महादेव सट्टा सिंडिकेट का खुलासा, हर महीने 60 करोड़ का पेमेंट और दुबई में करोड़ों की डील 2 घंटे पहले महादेव सट्टा सिंडिकेट का खुलासा, हर महीने 60 करोड़ का पेमेंट और दुबई में करोड़ों की डील शेख हसीना की बांग्लादेश वापसी की तारीख तय, 16 दिसंबर को स्वदेश लौटने का ऐलान 3 घंटे पहले शेख हसीना की बांग्लादेश वापसी की तारीख तय, 16 दिसंबर को स्वदेश लौटने का ऐलान दक्षिण कोरिया के एयर डिफेंस जोन में घुसे रूसी विमान, सियोल ने फाइटर जेट तैनात किए 3 घंटे पहले दक्षिण कोरिया के एयर डिफेंस जोन में घुसे रूसी विमान, सियोल ने फाइटर जेट तैनात किए बल्लेबाजों के बल्ले पर ICC की नजर, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लागू हो सकता है IPL वाला नियम 5 घंटे पहले बल्लेबाजों के बल्ले पर ICC की नजर, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लागू हो सकता है IPL वाला नियम Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी की चर्चा तेज, ट्रंप का समर्थन और शेयर बाजार का दबाव 5 घंटे पहले Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी की चर्चा तेज, ट्रंप का समर्थन और शेयर बाजार का दबाव सबरीमाला की पंपा नदी में कपड़े-कूड़ा फेंकना पड़ेगा महंगा, श्रद्धालुओं पर लगेगा 5 हजार जुर्माना 6 घंटे पहले सबरीमाला की पंपा नदी में कपड़े-कूड़ा फेंकना पड़ेगा महंगा, श्रद्धालुओं पर लगेगा 5 हजार जुर्माना दुबई की तर्ज पर भारत में होंगे ब्रेक फ्री टोल प्लाजा, 7 जगह लागू हुआ MLFF सिस्टम 6 घंटे पहले दुबई की तर्ज पर भारत में होंगे ब्रेक फ्री टोल प्लाजा, 7 जगह लागू हुआ MLFF सिस्टम कांग्रेस दिसंबर में देशव्यापी आंदोलन करेगी, वोट चोरी और संविधान की रक्षा होंगे प्रमुख मुद्दे 6 घंटे पहले कांग्रेस दिसंबर में देशव्यापी आंदोलन करेगी, वोट चोरी और संविधान की रक्षा होंगे प्रमुख मुद्दे नेपाल में आया भूकंप, बिहार-बंगाल समेत भारत के कई हिस्सों में भी महसूस हुए झटके 6 घंटे पहले नेपाल में आया भूकंप, बिहार-बंगाल समेत भारत के कई हिस्सों में भी महसूस हुए झटके
मनोरंजन

‘पंचायत 5’ का ट्रेलर रिलीज, क्रांति देवी की नई चाल से बदलेगी फुलेरा की राजनीति

‘पंचायत 5’ का ट्रेलर रिलीज, क्रांति देवी की नई चाल से बदलेगी फुलेरा की राजनीति

फुलेरा गांव की गलियों में एक बार फिर हंसी, सियासत और देसी ड्रामे का तड़का लगने वाला है. जी हां, दर्शकों की पसंदीदा वेब सीरीज 'पंचायत' के पांचवें सीजन का ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया है. प्राइम वीडियो ने जैसे ही इसकी झलक दिखाई, सोशल मीडिया पर फैंस की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई. कोई नए सीजन की कहानी को पिछले सीजन से ज्यादा मजेदार बता रहा है, तो कोई अपने चहेते किरदारों को फिर से देखने के लिए एक्साइटेड है.

इस बार फुलेरा की राजनीति में क्रांति देवी की चाल से काफी कुछ बदलता नजर आ रहा है. वहीं, अभिषेक त्रिपाठी यानी जितेंद्र कुमार और रिंकी यानी संविका के रिश्ते को लेकर भी कहानी में नया मोड़ देखने को मिल सकता है. ट्रेलर में दोनों पहले से ज्यादा करीब नजर आ रहे हैं. ऐसे में फैंस की नजर इस बात पर टिकी है कि क्या इस बार उनका रिश्ता सबके सामने आ जाएगा?

क्रांति देवी की नई चाल से बदलेगा फुलेरा का माहौल
प्राइम वीडियो इंडिया ने ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा, 'क्रांति देवी की चाल और फुलेरा के नए हालात- सब कुछ बदलने वाला है.' इस लाइन ने ही नए सीजन को लेकर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है.

कहानी में क्रांति देवी की चुनावी जीत के बाद फुलेरा का माहौल बदल चुका है. अब अभिषेक को नए नेतृत्व के तहत काम करना होगा. नौकरी की चुनौतियों के बीच वह अपने MBA के सपने को भी पूरा करने की कोशिश करता नजर आएगा. यानी इस बार गांव की राजनीति के साथ अभिषेक की जिंदगी की उलझनें भी कहानी को दिलचस्प बनाएंगी.

भूषण की 'खैनी खाना है' वाली अदा फिर करेगी एंटरटेन
सीरीज के चर्चित किरदार भूषण यानी दुर्गेश कुमार भी अपने पुराने अंदाज में लौट रहे हैं. उनका खास डायलॉग 'खैनी खाना है' एक बार फिर दर्शकों को हंसाने के लिए तैयार है. वहीं, आसिफ खान की वापसी भी नए सीजन को लेकर फैंस की उत्सुकता बढ़ा रही है.

जितेंद्र कुमार, नीना गुप्ता, रघुबीर यादव, संविका, फैसल मलिक और चंदन रॉय जैसे कलाकार भी अपने पुराने किरदारों में नजर आएंगे. इन कलाकारों की मौजूदगी ही 'पंचायत' की दुनिया को खास बनाती है.

ट्रेलर देखकर खुश हुए फैंस, लेकिन विधायक जी को किया मिस
ट्रेलर सामने आते ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर दर्शकों ने अपनी प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दीं. कई लोगों को नए सीजन की कहानी में ताजगी नजर आई. एक यूजर ने लिखा कि कहानी और हालात काफी सटीक लग रहे हैं और पिछले कमजोर सीजन के बाद यह नया अंदाज अच्छा लग रहा है. एक अन्य दर्शक ने इसे राइटर्स का अच्छा बदलाव बताया, जबकि कई फैंस ने कहा कि यह सीजन काफी मजेदार होने वाला है.

हालांकि, ट्रेलर देखकर हर कोई पूरी तरह खुश नहीं था. कई दर्शकों ने इसमें विधायक जी यानी पंकज झा को न देखकर निराशा जताई. एक फैन ने सवाल किया कि हमारे पूज्य विधायक जी कहां हैं, उन्हें तो ट्रेलर में मिस कर दिया. वहीं, दूसरे यूजर ने भी पूछा कि विधायक जी यानी पंकज झा कहां हैं? कुछ दर्शकों का कहना था कि विधायक जी के बिना फुलेरा का मजा अधूरा रहेगा.

कब और कहां रिलीज होगी पंचायत 5?
फुलेरा लौटने का इंतजार अब ज्यादा लंबा नहीं है. 'पंचायत सीजन 5' 3 दिसंबर 2026 को Amazon Prime Video पर स्ट्रीम होने वाला है. मेकर्स ने 18 नवंबर को इसकी रिलीज डेट का ऐलान किया था.

अब देखना दिलचस्प होगा कि क्रांति देवी के नए नेतृत्व में फुलेरा की राजनीति किस करवट बैठती है और अभिषेक अपनी नौकरी, MBA की तैयारी और रिंकी के साथ रिश्ते के बीच कैसे तालमेल बिठाता है. फिलहाल ट्रेलर ने फैंस के बीच नए सीजन को लेकर जबरदस्त उत्साह पैदा कर दिया है.