सोमवार, 23 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
सेवा सेतु पोर्टल से दिव्या कुमारी को कुछ ही दिनों में मिला जाति प्रमाण पत्र अभी-अभी सेवा सेतु पोर्टल से दिव्या कुमारी को कुछ ही दिनों में मिला जाति प्रमाण पत्र विकसित ग्राम पंचायत योजना से गांवों के विकास की बनेगी कार्ययोजना, जिला स्तरीय कार्यशाला में अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण 1 मिनट पहले विकसित ग्राम पंचायत योजना से गांवों के विकास की बनेगी कार्ययोजना, जिला स्तरीय कार्यशाला में अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण सेवा सेतु केंद्र बना आम नागरिकों की सुविधा का मजबूत माध्यम 1 मिनट पहले सेवा सेतु केंद्र बना आम नागरिकों की सुविधा का मजबूत माध्यम मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजराजेश्वर भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन जयंती महोत्सव कार्यक्रम में की महत्वपूर्ण घोषणाएं 17 मिनट पहले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजराजेश्वर भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन जयंती महोत्सव कार्यक्रम में की महत्वपूर्ण घोषणाएं अवैध धान भंडारण और पुराने धान की बिक्री पर प्रशासन का शिकंजा, 146 क्विंटल से अधिक धान जब्त 31 मिनट पहले अवैध धान भंडारण और पुराने धान की बिक्री पर प्रशासन का शिकंजा, 146 क्विंटल से अधिक धान जब्त 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान बेचकर खुश हैं किसान गोविंद यादव 31 मिनट पहले 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान बेचकर खुश हैं किसान गोविंद यादव अवैध धान के कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा, 32 प्रकरणों में 1,441 क्विंटल से अधिक धान जब्त 32 मिनट पहले अवैध धान के कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा, 32 प्रकरणों में 1,441 क्विंटल से अधिक धान जब्त HPV वैक्सीनेशन में भारत की बड़ी उपलब्धि, 1 करोड़ से ज्यादा डोज लगाने पर WHO ने की तारीफ 44 मिनट पहले HPV वैक्सीनेशन में भारत की बड़ी उपलब्धि, 1 करोड़ से ज्यादा डोज लगाने पर WHO ने की तारीफ समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर अमित कुमार ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा, लंबित कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के दिए निर्देश 46 मिनट पहले समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर अमित कुमार ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा, लंबित कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के दिए निर्देश खेल के मैदानों में गूंज रहा बदलाव का संदेश, बस्तर ओलंपिक से निखर रही ग्रामीण प्रतिभाएं 46 मिनट पहले खेल के मैदानों में गूंज रहा बदलाव का संदेश, बस्तर ओलंपिक से निखर रही ग्रामीण प्रतिभाएं घर बैठे देख सकेंगे ई-चालान, ऑनलाइन भुगतान और रसीद की भी मिलेगी सुविधा 46 मिनट पहले घर बैठे देख सकेंगे ई-चालान, ऑनलाइन भुगतान और रसीद की भी मिलेगी सुविधा परीक्षा मूल्यांकन को बेहतर बनाने व्याख्याताओं को दिया गया ब्लूप्रिंट एवं प्रश्नपत्र निर्माण का प्रशिक्षण 1 घंटे पहले परीक्षा मूल्यांकन को बेहतर बनाने व्याख्याताओं को दिया गया ब्लूप्रिंट एवं प्रश्नपत्र निर्माण का प्रशिक्षण अपर मुख्य सचिव श्रीमती ऋचा शर्मा ने किया धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण, किसानों से संवाद कर जानी व्यवस्थाओं की हकीकत 1 घंटे पहले अपर मुख्य सचिव श्रीमती ऋचा शर्मा ने किया धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण, किसानों से संवाद कर जानी व्यवस्थाओं की हकीकत छत्तीसगढ़ राज्य जीव-जंतु कल्याण बोर्ड ने नागरिकों, संस्थाओं और स्थानीय निकायों से की अपील 1 घंटे पहले छत्तीसगढ़ राज्य जीव-जंतु कल्याण बोर्ड ने नागरिकों, संस्थाओं और स्थानीय निकायों से की अपील जल संरक्षण एवं जल के सदुपयोग के प्रति किया गया जागरूक 1 घंटे पहले जल संरक्षण एवं जल के सदुपयोग के प्रति किया गया जागरूक अवैध धान भंडारण और पुराने धान पर प्रशासन की कार्रवाई, 146 क्विंटल से अधिक धान जब्त 1 घंटे पहले अवैध धान भंडारण और पुराने धान पर प्रशासन की कार्रवाई, 146 क्विंटल से अधिक धान जब्त दल-बदल विरोधी कानून पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र और चुनाव आयोग से मांगा जवाब 1 घंटे पहले दल-बदल विरोधी कानून पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र और चुनाव आयोग से मांगा जवाब स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिला अपनी संपत्ति का मालिकाना हक, जिले में 72 हजार से अधिक हितग्राहियों को वितरित हुए अधिकार अभिलेख 1 घंटे पहले स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिला अपनी संपत्ति का मालिकाना हक, जिले में 72 हजार से अधिक हितग्राहियों को वितरित हुए अधिकार अभिलेख ‘रामायण’ में कुंभकर्ण बनेंगे पंचायत के प्रह्लाद चा, फैसल मलिक का चेहरा भी नहीं आएगा नजर 1 घंटे पहले ‘रामायण’ में कुंभकर्ण बनेंगे पंचायत के प्रह्लाद चा, फैसल मलिक का चेहरा भी नहीं आएगा नजर सैनिक स्कूल अंबिकापुर में छठवीं और नौवीं के लिए 2 दिसंबर तक आवेदन 1 घंटे पहले सैनिक स्कूल अंबिकापुर में छठवीं और नौवीं के लिए 2 दिसंबर तक आवेदन
Chhattisgarh

विकसित ग्राम पंचायत योजना से गांवों के विकास की बनेगी कार्ययोजना, जिला स्तरीय कार्यशाला में अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण

ग्राम सभा के अनुमोदन से तैयार होगी प्रत्येक पंचायत की विकास योजना, जल संरक्षण और आजीविका संवर्धन के कार्यों को मिलेगी प्राथमिकता सीईओ जिला पंचायत ने प्रत्येक ग्राम पंचायत में कम से कम एक मॉडल...

विकसित ग्राम पंचायत योजना से गांवों के विकास की बनेगी कार्ययोजना, जिला स्तरीय कार्यशाला में अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण

इम्पेक्ट न्यूज। अम्बिकापुर। ग्राम सभा के अनुमोदन से तैयार होगी प्रत्येक पंचायत की विकास योजना, जल संरक्षण और आजीविका संवर्धन के कार्यों को मिलेगी प्राथमिकता सीईओ जिला पंचायत ने प्रत्येक ग्राम पंचायत में कम से कम एक मॉडल कार्य कराने, कार्यों की गुणवत्ता और समय-सीमा में पूर्ण करने के दिए निर्देश

अम्बिकापुर 23 नवम्बर 2026

विकसित भारत-जी राम जी अधिनियम 2025 के अंतर्गत विकसित भारत-रोजगार और आजीविका के लिए गारंटी मिशन (ग्रामीण) के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए विकसित ग्राम पंचायत योजना (VGPP) की मानक संचालन प्रक्रिया के संबंध में आज जिला पंचायत सरगुजा के सभाकक्ष में एक दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में ग्राम पंचायतों को विकसित, आत्मनिर्भर एवं जल समृद्ध बनाने के उद्देश्य से विकास की कार्ययोजना तैयार करने, प्राथमिकता वाले कार्यों के चयन और योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया।

कार्यशाला की अध्यक्षता जिला पंचायत सरगुजा की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुरोमा श्रीवास्तव ने की। इसमें योजना से जुड़े सभी जनपद पंचायतों के कार्यक्रम अधिकारी, तकनीकी सहायक, विभिन्न निर्माण एजेंसियों के अधिकारी-कर्मचारी तथा संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यशाला में विकसित ग्राम पंचायत योजना के अंतर्गत प्रत्येक ग्राम पंचायत का स्थानीय आवश्यकताओं, ग्रामीणों की प्राथमिकताओं और उपलब्ध संसाधनों के आधार पर विकास का रोडमैप तैयार करने की प्रक्रिया समझाई गई। अधिकारियों को ग्राम सभा के माध्यम से योजना का अनुमोदन कराने से लेकर उसकी ऑनलाइन प्रविष्टि और पोर्टल पर अपलोड करने तक की संपूर्ण प्रक्रिया की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि ग्राम पंचायतों की विकास योजनाएं स्थानीय जरूरतों के अनुरूप तैयार हों और ग्रामीणों की सहभागिता से उनका प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए।

आगामी चार माह के लिए प्राथमिकता वाले कार्यों का होगा चयन कार्यशाला में आगामी चार माह के दौरान किए जाने वाले प्राथमिकता वाले कार्यों के चयन पर विशेष चर्चा की गई। इसके तहत जल संरक्षण, आजीविका डबरी, नवा तरिया, सुघर बाड़ी एवं धार अपार जैसे कार्यों को ग्राम पंचायतों की आवश्यकता के अनुसार शामिल करने की प्रक्रिया बताई गई। अधिकारियों को इन कार्यों का चयन गुणवत्ता एवं विभिन्न योजनाओं के अभिसरण को ध्यान में रखकर करने के निर्देश दिए गए, ताकि जल संरक्षण के साथ ग्रामीणों की आजीविका के साधनों को भी बढ़ावा मिल सके।

डिजिटल प्रणाली और पारदर्शी भुगतान प्रक्रिया पर दिया गया प्रशिक्षण कार्यशाला में योजना के तकनीकी एवं वित्तीय प्रबंधन से संबंधित विषयों पर भी विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया। सिक्योर एवं ई-एमबी, NMMS 2.0, MIS, FTO एवं GST की प्रक्रियाओं को पीपीटी प्रस्तुतीकरण और व्यावहारिक उदाहरणों के माध्यम से समझाया गया। इसके साथ ही कार्यों का तकनीकी संधारण, ऑनलाइन प्रविष्टि, समय पर मजदूरी भुगतान तथा पारदर्शी लेखा-जोखा सुनिश्चित करने के संबंध में आवश्यक जानकारी दी गई।

प्रत्येक ग्राम पंचायत में हो एक मॉडल कार्य मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री श्रीवास्तव ने सभी जनपद पंचायतों को निर्देशित किया कि प्रत्येक ग्राम पंचायत की विकसित ग्राम पंचायत योजना ग्राम सभा के माध्यम से तैयार की जाए तथा इसमें ग्रामीणों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित हो। उन्होंने कहा कि कोई भी योजना केवल कागजों पर नहीं रहनी चाहिए, बल्कि उसके परिणाम धरातल पर दिखाई देने चाहिए। प्रत्येक पंचायत में कम से कम एक मॉडल कार्य विकसित किया जाए, जिससे ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों की गुणवत्ता और उपयोगिता प्रदर्शित हो सके।

उन्होंने कार्यों की समीक्षा करते हुए सभी निर्माण कार्यों को निर्धारित मापदंडों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही अधिकारियों को VGPP की ऑनलाइन प्रविष्टि निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने तथा लंबित FTO एवं MIS से संबंधित कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा करने के लिए निर्देशित किया।

कार्यशाला में दिए गए प्रशिक्षण से ग्राम पंचायत स्तर पर योजनाबद्ध विकास, ग्रामीणों की सहभागिता, जल संरक्षण, आजीविका संवर्धन तथा निर्माण कार्यों में गुणवत्ता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने में सहायता मिलेगी। —00— समाचार क्रमांक 118/2026/विशाल