सोमवार, 23 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
अवैध धान भंडारण और पुराने धान की बिक्री पर प्रशासन का शिकंजा, 146 क्विंटल से अधिक धान जब्त 13 मिनट पहले अवैध धान भंडारण और पुराने धान की बिक्री पर प्रशासन का शिकंजा, 146 क्विंटल से अधिक धान जब्त 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान बेचकर खुश हैं किसान गोविंद यादव 13 मिनट पहले 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान बेचकर खुश हैं किसान गोविंद यादव अवैध धान के कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा, 32 प्रकरणों में 1,441 क्विंटल से अधिक धान जब्त 13 मिनट पहले अवैध धान के कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा, 32 प्रकरणों में 1,441 क्विंटल से अधिक धान जब्त HPV वैक्सीनेशन में भारत की बड़ी उपलब्धि, 1 करोड़ से ज्यादा डोज लगाने पर WHO ने की तारीफ 26 मिनट पहले HPV वैक्सीनेशन में भारत की बड़ी उपलब्धि, 1 करोड़ से ज्यादा डोज लगाने पर WHO ने की तारीफ समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर अमित कुमार ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा, लंबित कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के दिए निर्देश 28 मिनट पहले समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर अमित कुमार ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा, लंबित कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के दिए निर्देश खेल के मैदानों में गूंज रहा बदलाव का संदेश, बस्तर ओलंपिक से निखर रही ग्रामीण प्रतिभाएं 28 मिनट पहले खेल के मैदानों में गूंज रहा बदलाव का संदेश, बस्तर ओलंपिक से निखर रही ग्रामीण प्रतिभाएं घर बैठे देख सकेंगे ई-चालान, ऑनलाइन भुगतान और रसीद की भी मिलेगी सुविधा 28 मिनट पहले घर बैठे देख सकेंगे ई-चालान, ऑनलाइन भुगतान और रसीद की भी मिलेगी सुविधा परीक्षा मूल्यांकन को बेहतर बनाने व्याख्याताओं को दिया गया ब्लूप्रिंट एवं प्रश्नपत्र निर्माण का प्रशिक्षण 43 मिनट पहले परीक्षा मूल्यांकन को बेहतर बनाने व्याख्याताओं को दिया गया ब्लूप्रिंट एवं प्रश्नपत्र निर्माण का प्रशिक्षण अपर मुख्य सचिव श्रीमती ऋचा शर्मा ने किया धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण, किसानों से संवाद कर जानी व्यवस्थाओं की हकीकत 43 मिनट पहले अपर मुख्य सचिव श्रीमती ऋचा शर्मा ने किया धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण, किसानों से संवाद कर जानी व्यवस्थाओं की हकीकत छत्तीसगढ़ राज्य जीव-जंतु कल्याण बोर्ड ने नागरिकों, संस्थाओं और स्थानीय निकायों से की अपील 43 मिनट पहले छत्तीसगढ़ राज्य जीव-जंतु कल्याण बोर्ड ने नागरिकों, संस्थाओं और स्थानीय निकायों से की अपील जल संरक्षण एवं जल के सदुपयोग के प्रति किया गया जागरूक 58 मिनट पहले जल संरक्षण एवं जल के सदुपयोग के प्रति किया गया जागरूक अवैध धान भंडारण और पुराने धान पर प्रशासन की कार्रवाई, 146 क्विंटल से अधिक धान जब्त 58 मिनट पहले अवैध धान भंडारण और पुराने धान पर प्रशासन की कार्रवाई, 146 क्विंटल से अधिक धान जब्त दल-बदल विरोधी कानून पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र और चुनाव आयोग से मांगा जवाब 58 मिनट पहले दल-बदल विरोधी कानून पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र और चुनाव आयोग से मांगा जवाब स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिला अपनी संपत्ति का मालिकाना हक, जिले में 72 हजार से अधिक हितग्राहियों को वितरित हुए अधिकार अभिलेख 58 मिनट पहले स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिला अपनी संपत्ति का मालिकाना हक, जिले में 72 हजार से अधिक हितग्राहियों को वितरित हुए अधिकार अभिलेख ‘रामायण’ में कुंभकर्ण बनेंगे पंचायत के प्रह्लाद चा, फैसल मलिक का चेहरा भी नहीं आएगा नजर 1 घंटे पहले ‘रामायण’ में कुंभकर्ण बनेंगे पंचायत के प्रह्लाद चा, फैसल मलिक का चेहरा भी नहीं आएगा नजर सैनिक स्कूल अंबिकापुर में छठवीं और नौवीं के लिए 2 दिसंबर तक आवेदन 1 घंटे पहले सैनिक स्कूल अंबिकापुर में छठवीं और नौवीं के लिए 2 दिसंबर तक आवेदन पीएम मोदी 2029 में भी संभालेंगे कमान, राहुल गांधी पर नितिन नवीन का तीखा बयान 1 घंटे पहले पीएम मोदी 2029 में भी संभालेंगे कमान, राहुल गांधी पर नितिन नवीन का तीखा बयान Exclusive Ground Report Part 01 : नदी के इस पार दारेली, उस पार विकास! छह गांव, एक नदी : उस पार विकास की दस्तक, इस पार बेबसी! 1 घंटे पहले Exclusive Ground Report Part 01 : नदी के इस पार दारेली, उस पार विकास! छह गांव, एक नदी : उस पार विकास की दस्तक, इस पार बेबसी! CG-ACE योजना के तहत अम्बिकापुर में प्रतियोगी परीक्षा कोचिंग संस्थाओं के इम्पैनलमेंट हेतु निविदा आमंत्रित 1 घंटे पहले CG-ACE योजना के तहत अम्बिकापुर में प्रतियोगी परीक्षा कोचिंग संस्थाओं के इम्पैनलमेंट हेतु निविदा आमंत्रित सचिन की बेटी सारा से शादी करेंगे सनी देओल के बेटे राजवीर? जानिए वायरल दावे का सच 2 घंटे पहले सचिन की बेटी सारा से शादी करेंगे सनी देओल के बेटे राजवीर? जानिए वायरल दावे का सच
राष्ट्रीय

HPV वैक्सीनेशन में भारत की बड़ी उपलब्धि, 1 करोड़ से ज्यादा डोज लगाने पर WHO ने की तारीफ

HPV वैक्सीनेशन में भारत की बड़ी उपलब्धि, 1 करोड़ से ज्यादा डोज लगाने पर WHO ने की तारीफ

नई दिल्ली
भारत ने सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ एचपीवी वैक्सीनेशन में बड़ी उपलब्धि हासिल की है. देश में 14 साल की लड़कियों को अब तक 1 करोड़ से ज्यादा एचपीवी वैक्सीन डोज दी जा चुकी हैं. इसको लेकर WHO के दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र ने भारत की तारीफ करते हुए इस उपलब्धि पर बधाई दी है. भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, देश में 21 नवंबर 2026 तक 1 करोड़ से ज्यादा HPV वैक्सीन डोज दी जा चुकी हैं. यह अभियान फरवरी 2026 में शुरू किया गया था। 

इस अभियान के तहत 14 साल की लड़कियों को सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर एचपीवी वैक्सीन की डोज मुफ्त दी जा रही है. सरकार का लक्ष्य एचपीवी वैक्सीनेशन से देश में सर्वाइकल कैंसर के मामलों में कमी लाना और इस कैंसर की रोकथाम करना है. सर्वाइकल कैंसर के करीब 76 प्रतिशत मामलों के लिए एचपीवी के दो हाई-रिस्क प्रकार जिम्मेदार होते हैं. यही वजह है कि इस वायरस से बचाव के लिए वैक्सीनेशन को इतना जरूरी माना जाता है. जिन देशों में बड़ी आबादी में वैक्सीनेशन हो चुका है वहां सर्वाइकल कैंसर के मामलों में काफी कमी भी देखी गई है। 

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भारत की इस पहल को क्यों सराहा?
WHO के दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र ने भारत के एचपीवी वैक्सीनेशन अभियान की सराहना की है. WHO ने कहा है कि लड़कियों को कम उम्र में वैक्सीन देना सर्वाइकल कैंसर से बचाने की दिशा में बड़ा कदम है. इस वैक्सीनेशन से सर्वाइकल कैंसर होने की आशंका को काफी हद तक कम किया जा सकता है. दुनियाभर में सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में होने वाला चौथा सबसे आम कैंसर है. इस कैंसर का एक बड़ा कारण एचपीवी वायरस का संक्रमण है. भारत जैसे बड़ी आबादी वाले देश में इस तरह का वैक्सीनेशन अभियान ज्यादा से ज्यादा लड़कियों तक बचाव पहुंचाने में मदद कर सकता है। 

HPV क्या है और इससे सर्वाइकल कैंसर कैसे होता है?
HPV को ह्यूमन पैपिलोमावायरस कहते हैं. यह एक आम वायरस है. ये वायरस ही शरीर में लंबे समय तक रहकर महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर करता है. आमतौर पर ये वायरस असुरक्षित यौन संबंध से फैलता है. कई मामलों में ये वायरस अपने आप भी खत्म हो सकता है , लेकिन कुछ महिलाओं में संक्रमण लंबे समय तक बना रहता है. इससे गर्भाशय के निचले हिस्से यानी सर्विक्स की सेल्स तेजी से बढ़ सकती है.जिससे सर्विक्स में कैंसर हो जाता है. इस वजह से इसको सर्वाइकल कैंसर कहते हैं।