सोमवार, 23 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
अवैध धान भंडारण और पुराने धान की बिक्री पर प्रशासन का शिकंजा, 146 क्विंटल से अधिक धान जब्त अभी-अभी अवैध धान भंडारण और पुराने धान की बिक्री पर प्रशासन का शिकंजा, 146 क्विंटल से अधिक धान जब्त 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान बेचकर खुश हैं किसान गोविंद यादव अभी-अभी 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान बेचकर खुश हैं किसान गोविंद यादव अवैध धान के कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा, 32 प्रकरणों में 1,441 क्विंटल से अधिक धान जब्त अभी-अभी अवैध धान के कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा, 32 प्रकरणों में 1,441 क्विंटल से अधिक धान जब्त समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर अमित कुमार ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा, लंबित कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के दिए निर्देश 15 मिनट पहले समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर अमित कुमार ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा, लंबित कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के दिए निर्देश खेल के मैदानों में गूंज रहा बदलाव का संदेश, बस्तर ओलंपिक से निखर रही ग्रामीण प्रतिभाएं 15 मिनट पहले खेल के मैदानों में गूंज रहा बदलाव का संदेश, बस्तर ओलंपिक से निखर रही ग्रामीण प्रतिभाएं घर बैठे देख सकेंगे ई-चालान, ऑनलाइन भुगतान और रसीद की भी मिलेगी सुविधा 15 मिनट पहले घर बैठे देख सकेंगे ई-चालान, ऑनलाइन भुगतान और रसीद की भी मिलेगी सुविधा परीक्षा मूल्यांकन को बेहतर बनाने व्याख्याताओं को दिया गया ब्लूप्रिंट एवं प्रश्नपत्र निर्माण का प्रशिक्षण 30 मिनट पहले परीक्षा मूल्यांकन को बेहतर बनाने व्याख्याताओं को दिया गया ब्लूप्रिंट एवं प्रश्नपत्र निर्माण का प्रशिक्षण अपर मुख्य सचिव श्रीमती ऋचा शर्मा ने किया धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण, किसानों से संवाद कर जानी व्यवस्थाओं की हकीकत 30 मिनट पहले अपर मुख्य सचिव श्रीमती ऋचा शर्मा ने किया धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण, किसानों से संवाद कर जानी व्यवस्थाओं की हकीकत छत्तीसगढ़ राज्य जीव-जंतु कल्याण बोर्ड ने नागरिकों, संस्थाओं और स्थानीय निकायों से की अपील 30 मिनट पहले छत्तीसगढ़ राज्य जीव-जंतु कल्याण बोर्ड ने नागरिकों, संस्थाओं और स्थानीय निकायों से की अपील जल संरक्षण एवं जल के सदुपयोग के प्रति किया गया जागरूक 45 मिनट पहले जल संरक्षण एवं जल के सदुपयोग के प्रति किया गया जागरूक अवैध धान भंडारण और पुराने धान पर प्रशासन की कार्रवाई, 146 क्विंटल से अधिक धान जब्त 45 मिनट पहले अवैध धान भंडारण और पुराने धान पर प्रशासन की कार्रवाई, 146 क्विंटल से अधिक धान जब्त दल-बदल विरोधी कानून पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र और चुनाव आयोग से मांगा जवाब 45 मिनट पहले दल-बदल विरोधी कानून पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र और चुनाव आयोग से मांगा जवाब स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिला अपनी संपत्ति का मालिकाना हक, जिले में 72 हजार से अधिक हितग्राहियों को वितरित हुए अधिकार अभिलेख 45 मिनट पहले स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिला अपनी संपत्ति का मालिकाना हक, जिले में 72 हजार से अधिक हितग्राहियों को वितरित हुए अधिकार अभिलेख सैनिक स्कूल अंबिकापुर में छठवीं और नौवीं के लिए 2 दिसंबर तक आवेदन 1 घंटे पहले सैनिक स्कूल अंबिकापुर में छठवीं और नौवीं के लिए 2 दिसंबर तक आवेदन पीएम मोदी 2029 में भी संभालेंगे कमान, राहुल गांधी पर नितिन नवीन का तीखा बयान 1 घंटे पहले पीएम मोदी 2029 में भी संभालेंगे कमान, राहुल गांधी पर नितिन नवीन का तीखा बयान Exclusive Ground Report Part 01 : नदी के इस पार दारेली, उस पार विकास! छह गांव, एक नदी : उस पार विकास की दस्तक, इस पार बेबसी! 1 घंटे पहले Exclusive Ground Report Part 01 : नदी के इस पार दारेली, उस पार विकास! छह गांव, एक नदी : उस पार विकास की दस्तक, इस पार बेबसी! CG-ACE योजना के तहत अम्बिकापुर में प्रतियोगी परीक्षा कोचिंग संस्थाओं के इम्पैनलमेंट हेतु निविदा आमंत्रित 1 घंटे पहले CG-ACE योजना के तहत अम्बिकापुर में प्रतियोगी परीक्षा कोचिंग संस्थाओं के इम्पैनलमेंट हेतु निविदा आमंत्रित सचिन की बेटी सारा से शादी करेंगे सनी देओल के बेटे राजवीर? जानिए वायरल दावे का सच 1 घंटे पहले सचिन की बेटी सारा से शादी करेंगे सनी देओल के बेटे राजवीर? जानिए वायरल दावे का सच विभागीय जांच की प्रक्रिया एवं नियमों पर एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित 1 घंटे पहले विभागीय जांच की प्रक्रिया एवं नियमों पर एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित धमतरी जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी जारी, अब तक 5,475 किसानों से 18,971 मीट्रिक टन धान की खरीदी 2 घंटे पहले धमतरी जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी जारी, अब तक 5,475 किसानों से 18,971 मीट्रिक टन धान की खरीदी
Chhattisgarh

3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान बेचकर खुश हैं किसान गोविंद यादव

तुंहर टोकन’ ऐप से घर बैठे मिल रहा टोकन, पारदर्शी खरीदी व्यवस्था और कृषक उन्नति योजना से किसानों को मिल रहा आर्थिक संबल मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में किसानों को उपज का बेहतर मूल्य...

3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान बेचकर खुश हैं किसान गोविंद यादव

इम्पेक्ट न्यूज। रायपुर। तुंहर टोकन’ ऐप से घर बैठे मिल रहा टोकन, पारदर्शी खरीदी व्यवस्था और कृषक उन्नति योजना से किसानों को मिल रहा आर्थिक संबल

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में किसानों को उपज का बेहतर मूल्य और सुविधाजनक खरीदी का लाभ

रायपुर, 23 नवम्बर 2026

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी अब किसानों के लिए केवल अपनी उपज बेचने की प्रक्रिया नहीं, बल्कि उनकी मेहनत का बेहतर मूल्य दिलाने का माध्यम बन रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 3,100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी की व्यवस्था ने किसानों को आर्थिक मजबूती का भरोसा दिया है। गरियाबंद जिले के ग्राम पंचायत रोहिणा के किसान गोविंद यादव भी इस व्यवस्था से लाभान्वित हुए हैं।

उन्होंने उपार्जन केंद्र में अपना धान 3,100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से बेचा। निर्धारित दर पर उपज का उचित मूल्य मिलने से वे संतुष्ट हैं और इसे खेती-किसानी को संबल देने वाली पहल मानते हैं।

गोविंद यादव बताते हैं कि शासन की सुव्यवस्थित धान खरीदी व्यवस्था से किसानों को अपनी उपज बेचने में सुविधा मिल रही है। खरीदी केंद्रों में निर्धारित प्रक्रिया के तहत धान विक्रय की व्यवस्था होने से किसानों का समय बच रहा है। वहीं, उपज का बेहतर मूल्य मिलने से खेती में किए गए परिश्रम का उचित प्रतिफल मिल रहा है। सरकार की इन पहलों से किसानों का भरोसा मजबूत हो रहा है और कृषि कार्यों के प्रति उनका उत्साह भी बढ़ रहा है।

घर बैठे टोकन, कतारों से राहत

धान खरीदी प्रक्रिया को सरल और सुविधाजनक बनाने के लिए राज्य सरकार ने ‘तुंहर टोकन’ मोबाइल ऐप की सुविधा उपलब्ध कराई है। अब किसान घर बैठे ही मोबाइल के माध्यम से धान विक्रय के लिए टोकन प्राप्त कर सकते हैं। इससे समितियों के अनावश्यक चक्कर लगाने और लंबी कतारों में इंतजार करने की परेशानी कम हुई है। किसान निर्धारित तिथि पर उपार्जन केंद्र पहुंचकर आसानी से अपनी उपज बेच सकते हैं। डिजिटल तकनीक के उपयोग से खरीदी प्रक्रिया अधिक व्यवस्थित और सुविधाजनक बन रही है।

कृषक उन्नति योजना से आर्थिक मजबूती

किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए राज्य सरकार द्वारा कृषक उन्नति योजना के तहत पात्र किसानों को प्रति एकड़ 13,839 रुपए की दर से आदान सहायता देने का प्रावधान किया गया है। यह सहायता कृषि लागत का बोझ कम करने और किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

इसके साथ ही उपार्जन केंद्रों में डिजिटल पंजीयन, डिजिटल क्रॉप सर्वे और बायोमेट्रिक सत्यापन जैसी व्यवस्थाओं को लागू कर धान खरीदी में पारदर्शिता सुनिश्चित की जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार का प्रयास है कि किसानों को उनकी उपज का बेहतर मूल्य मिले, खरीदी प्रक्रिया में किसी तरह की परेशानी न हो और शासन की योजनाओं का लाभ वास्तविक हितग्राहियों तक पहुंचे। गोविंद यादव जैसे किसानों के अनुभव इस बात को रेखांकित करते हैं कि बेहतर मूल्य और सुविधाजनक व्यवस्था से प्रदेश की खेती-किसानी को नई मजबूती मिल रही है।