सोमवार, 23 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
अवैध धान भंडारण और पुराने धान की बिक्री पर प्रशासन का शिकंजा, 146 क्विंटल से अधिक धान जब्त 13 मिनट पहले अवैध धान भंडारण और पुराने धान की बिक्री पर प्रशासन का शिकंजा, 146 क्विंटल से अधिक धान जब्त 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान बेचकर खुश हैं किसान गोविंद यादव 13 मिनट पहले 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान बेचकर खुश हैं किसान गोविंद यादव अवैध धान के कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा, 32 प्रकरणों में 1,441 क्विंटल से अधिक धान जब्त 13 मिनट पहले अवैध धान के कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा, 32 प्रकरणों में 1,441 क्विंटल से अधिक धान जब्त HPV वैक्सीनेशन में भारत की बड़ी उपलब्धि, 1 करोड़ से ज्यादा डोज लगाने पर WHO ने की तारीफ 26 मिनट पहले HPV वैक्सीनेशन में भारत की बड़ी उपलब्धि, 1 करोड़ से ज्यादा डोज लगाने पर WHO ने की तारीफ समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर अमित कुमार ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा, लंबित कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के दिए निर्देश 28 मिनट पहले समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर अमित कुमार ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा, लंबित कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के दिए निर्देश खेल के मैदानों में गूंज रहा बदलाव का संदेश, बस्तर ओलंपिक से निखर रही ग्रामीण प्रतिभाएं 28 मिनट पहले खेल के मैदानों में गूंज रहा बदलाव का संदेश, बस्तर ओलंपिक से निखर रही ग्रामीण प्रतिभाएं घर बैठे देख सकेंगे ई-चालान, ऑनलाइन भुगतान और रसीद की भी मिलेगी सुविधा 28 मिनट पहले घर बैठे देख सकेंगे ई-चालान, ऑनलाइन भुगतान और रसीद की भी मिलेगी सुविधा परीक्षा मूल्यांकन को बेहतर बनाने व्याख्याताओं को दिया गया ब्लूप्रिंट एवं प्रश्नपत्र निर्माण का प्रशिक्षण 43 मिनट पहले परीक्षा मूल्यांकन को बेहतर बनाने व्याख्याताओं को दिया गया ब्लूप्रिंट एवं प्रश्नपत्र निर्माण का प्रशिक्षण अपर मुख्य सचिव श्रीमती ऋचा शर्मा ने किया धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण, किसानों से संवाद कर जानी व्यवस्थाओं की हकीकत 43 मिनट पहले अपर मुख्य सचिव श्रीमती ऋचा शर्मा ने किया धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण, किसानों से संवाद कर जानी व्यवस्थाओं की हकीकत छत्तीसगढ़ राज्य जीव-जंतु कल्याण बोर्ड ने नागरिकों, संस्थाओं और स्थानीय निकायों से की अपील 43 मिनट पहले छत्तीसगढ़ राज्य जीव-जंतु कल्याण बोर्ड ने नागरिकों, संस्थाओं और स्थानीय निकायों से की अपील जल संरक्षण एवं जल के सदुपयोग के प्रति किया गया जागरूक 58 मिनट पहले जल संरक्षण एवं जल के सदुपयोग के प्रति किया गया जागरूक अवैध धान भंडारण और पुराने धान पर प्रशासन की कार्रवाई, 146 क्विंटल से अधिक धान जब्त 58 मिनट पहले अवैध धान भंडारण और पुराने धान पर प्रशासन की कार्रवाई, 146 क्विंटल से अधिक धान जब्त दल-बदल विरोधी कानून पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र और चुनाव आयोग से मांगा जवाब 58 मिनट पहले दल-बदल विरोधी कानून पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र और चुनाव आयोग से मांगा जवाब स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिला अपनी संपत्ति का मालिकाना हक, जिले में 72 हजार से अधिक हितग्राहियों को वितरित हुए अधिकार अभिलेख 58 मिनट पहले स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिला अपनी संपत्ति का मालिकाना हक, जिले में 72 हजार से अधिक हितग्राहियों को वितरित हुए अधिकार अभिलेख ‘रामायण’ में कुंभकर्ण बनेंगे पंचायत के प्रह्लाद चा, फैसल मलिक का चेहरा भी नहीं आएगा नजर 1 घंटे पहले ‘रामायण’ में कुंभकर्ण बनेंगे पंचायत के प्रह्लाद चा, फैसल मलिक का चेहरा भी नहीं आएगा नजर सैनिक स्कूल अंबिकापुर में छठवीं और नौवीं के लिए 2 दिसंबर तक आवेदन 1 घंटे पहले सैनिक स्कूल अंबिकापुर में छठवीं और नौवीं के लिए 2 दिसंबर तक आवेदन पीएम मोदी 2029 में भी संभालेंगे कमान, राहुल गांधी पर नितिन नवीन का तीखा बयान 1 घंटे पहले पीएम मोदी 2029 में भी संभालेंगे कमान, राहुल गांधी पर नितिन नवीन का तीखा बयान Exclusive Ground Report Part 01 : नदी के इस पार दारेली, उस पार विकास! छह गांव, एक नदी : उस पार विकास की दस्तक, इस पार बेबसी! 1 घंटे पहले Exclusive Ground Report Part 01 : नदी के इस पार दारेली, उस पार विकास! छह गांव, एक नदी : उस पार विकास की दस्तक, इस पार बेबसी! CG-ACE योजना के तहत अम्बिकापुर में प्रतियोगी परीक्षा कोचिंग संस्थाओं के इम्पैनलमेंट हेतु निविदा आमंत्रित 1 घंटे पहले CG-ACE योजना के तहत अम्बिकापुर में प्रतियोगी परीक्षा कोचिंग संस्थाओं के इम्पैनलमेंट हेतु निविदा आमंत्रित सचिन की बेटी सारा से शादी करेंगे सनी देओल के बेटे राजवीर? जानिए वायरल दावे का सच 2 घंटे पहले सचिन की बेटी सारा से शादी करेंगे सनी देओल के बेटे राजवीर? जानिए वायरल दावे का सच
व्यापार

अवैध धान के कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा, 32 प्रकरणों में 1,441 क्विंटल से अधिक धान जब्त

धान खरीदी में पारदर्शिता बनाए रखने विशेष उड़नदस्ता दल सक्रिय, ओडिशा सीमा पर छह चेकपोस्टों से चौबीसों घंटे निगरानी अवैध भंडारण, परिवहन और धान के पुनर्चक्रण पर सख्ती, वास्तविक किसानों को खरीदी का लाभ दिलाने...

अवैध धान के कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा, 32 प्रकरणों में 1,441 क्विंटल से अधिक धान जब्त

इम्पेक्ट न्यूज। रायपुर। धान खरीदी में पारदर्शिता बनाए रखने विशेष उड़नदस्ता दल सक्रिय, ओडिशा सीमा पर छह चेकपोस्टों से चौबीसों घंटे निगरानी

अवैध भंडारण, परिवहन और धान के पुनर्चक्रण पर सख्ती, वास्तविक किसानों को खरीदी का लाभ दिलाने प्रशासन प्रतिबद्ध

रायपुर,23 नवंबर 2026

छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी और किसान हितैषी बनाए रखने के लिए धमतरी जिला प्रशासन ने अवैध धान के भंडारण, परिवहन और पुनर्चक्रण के विरुद्ध निगरानी तेज कर दी है। सीमावर्ती क्षेत्रों से लेकर व्यापारिक प्रतिष्ठानों और धान भंडारण स्थलों तक विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है। प्रशासन की सतत निगरानी और कार्रवाई के परिणामस्वरूप जिले में अब तक 32 प्रकरण दर्ज कर 1,441.05 क्विंटल अवैध धान जब्त किया गया है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध मंडी अधिनियम, 1972 के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जा रही है।

*ओडिशा सीमा पर छह चेकपोस्ट, धान के अवैध परिवहन पर विशेष नजर*

दूसरे राज्यों से धान लाकर समर्थन मूल्य पर खपाने की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन ने सीमावर्ती क्षेत्रों में निगरानी व्यवस्था मजबूत की है। ओडिशा सीमा से लगे बोराई (घुटकेल), बांसपानी, बनरौद, सांकरा, जैतपुरी और मोहेरा में छह चेकपोस्ट स्थापित किए गए हैं। इन चेकपोस्टों पर नगर सैनिकों के साथ वन, मंडी एवं राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों की तैनाती की गई है। जांच दलों द्वारा धान परिवहन करने वाले वाहनों की निगरानी के साथ संदिग्ध वाहनों के दस्तावेजों और संबंधित अभिलेखों का परीक्षण किया जा रहा है।

*पांच विभागों की संयुक्त टीम कर रही जांच, संदिग्ध भंडारण स्थलों पर भी दबिश*

अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जिला एवं विकासखंड स्तर पर विशेष उड़नदस्ता दल गठित किए गए हैं। इनमें राजस्व, खाद्य, मंडी, सहकारिता और कृषि विभाग के अधिकारी-कर्मचारी शामिल हैं। ये दल धान उपार्जन व्यवस्था से जुड़े संवेदनशील क्षेत्रों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों, गोदामों और संदिग्ध भंडारण स्थलों का लगातार निरीक्षण कर रहे हैं। जांच के दौरान अनियमितता मिलने पर संबंधित प्रकरणों में नियमानुसार जब्ती एवं वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

*किसानों के हक की खरीदी में नहीं होने दी जाएगी गड़बड़ी*

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का लाभ वास्तविक और पात्र किसानों तक पहुंचाना सर्वोच्च प्राथमिकता है। अवैध रूप से संग्रहित धान, अन्य राज्यों से लाए गए धान तथा पहले से खरीदे गए धान के पुनर्चक्रण के माध्यम से सरकारी खरीदी व्यवस्था का अनुचित लाभ उठाने की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। इसके लिए संबंधित विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर सूचना संकलन, जांच और कार्रवाई की व्यवस्था को प्रभावी बनाया गया है।

*अनियमितता पर होगी सख्त कार्रवाई, किसानों से सहयोग की अपील*

जिला प्रशासन ने दोहराया है कि धान खरीदी प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की अनियमितता, अवैध भंडारण अथवा बिना वैध दस्तावेजों के परिवहन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में संबंधित व्यक्तियों और प्रतिष्ठानों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे शासन द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार ही उपार्जन केंद्रों में अपना धान विक्रय करें।

साथ ही अवैध धान भंडारण, परिवहन अथवा खरीदी से संबंधित किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल संबंधित अधिकारियों को दें, ताकि धान खरीदी व्यवस्था की पारदर्शिता बनी रहे और शासन की किसान हितैषी व्यवस्था का लाभ पात्र किसानों को मिल सके।

11192/विष्णु