सोमवार, 23 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
अवैध धान भंडारण और पुराने धान की बिक्री पर प्रशासन का शिकंजा, 146 क्विंटल से अधिक धान जब्त अभी-अभी अवैध धान भंडारण और पुराने धान की बिक्री पर प्रशासन का शिकंजा, 146 क्विंटल से अधिक धान जब्त 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान बेचकर खुश हैं किसान गोविंद यादव अभी-अभी 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान बेचकर खुश हैं किसान गोविंद यादव अवैध धान के कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा, 32 प्रकरणों में 1,441 क्विंटल से अधिक धान जब्त 1 मिनट पहले अवैध धान के कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा, 32 प्रकरणों में 1,441 क्विंटल से अधिक धान जब्त समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर अमित कुमार ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा, लंबित कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के दिए निर्देश 15 मिनट पहले समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर अमित कुमार ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा, लंबित कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के दिए निर्देश खेल के मैदानों में गूंज रहा बदलाव का संदेश, बस्तर ओलंपिक से निखर रही ग्रामीण प्रतिभाएं 15 मिनट पहले खेल के मैदानों में गूंज रहा बदलाव का संदेश, बस्तर ओलंपिक से निखर रही ग्रामीण प्रतिभाएं घर बैठे देख सकेंगे ई-चालान, ऑनलाइन भुगतान और रसीद की भी मिलेगी सुविधा 15 मिनट पहले घर बैठे देख सकेंगे ई-चालान, ऑनलाइन भुगतान और रसीद की भी मिलेगी सुविधा परीक्षा मूल्यांकन को बेहतर बनाने व्याख्याताओं को दिया गया ब्लूप्रिंट एवं प्रश्नपत्र निर्माण का प्रशिक्षण 30 मिनट पहले परीक्षा मूल्यांकन को बेहतर बनाने व्याख्याताओं को दिया गया ब्लूप्रिंट एवं प्रश्नपत्र निर्माण का प्रशिक्षण अपर मुख्य सचिव श्रीमती ऋचा शर्मा ने किया धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण, किसानों से संवाद कर जानी व्यवस्थाओं की हकीकत 30 मिनट पहले अपर मुख्य सचिव श्रीमती ऋचा शर्मा ने किया धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण, किसानों से संवाद कर जानी व्यवस्थाओं की हकीकत छत्तीसगढ़ राज्य जीव-जंतु कल्याण बोर्ड ने नागरिकों, संस्थाओं और स्थानीय निकायों से की अपील 30 मिनट पहले छत्तीसगढ़ राज्य जीव-जंतु कल्याण बोर्ड ने नागरिकों, संस्थाओं और स्थानीय निकायों से की अपील जल संरक्षण एवं जल के सदुपयोग के प्रति किया गया जागरूक 45 मिनट पहले जल संरक्षण एवं जल के सदुपयोग के प्रति किया गया जागरूक अवैध धान भंडारण और पुराने धान पर प्रशासन की कार्रवाई, 146 क्विंटल से अधिक धान जब्त 45 मिनट पहले अवैध धान भंडारण और पुराने धान पर प्रशासन की कार्रवाई, 146 क्विंटल से अधिक धान जब्त दल-बदल विरोधी कानून पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र और चुनाव आयोग से मांगा जवाब 45 मिनट पहले दल-बदल विरोधी कानून पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र और चुनाव आयोग से मांगा जवाब स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिला अपनी संपत्ति का मालिकाना हक, जिले में 72 हजार से अधिक हितग्राहियों को वितरित हुए अधिकार अभिलेख 45 मिनट पहले स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिला अपनी संपत्ति का मालिकाना हक, जिले में 72 हजार से अधिक हितग्राहियों को वितरित हुए अधिकार अभिलेख सैनिक स्कूल अंबिकापुर में छठवीं और नौवीं के लिए 2 दिसंबर तक आवेदन 1 घंटे पहले सैनिक स्कूल अंबिकापुर में छठवीं और नौवीं के लिए 2 दिसंबर तक आवेदन पीएम मोदी 2029 में भी संभालेंगे कमान, राहुल गांधी पर नितिन नवीन का तीखा बयान 1 घंटे पहले पीएम मोदी 2029 में भी संभालेंगे कमान, राहुल गांधी पर नितिन नवीन का तीखा बयान Exclusive Ground Report Part 01 : नदी के इस पार दारेली, उस पार विकास! छह गांव, एक नदी : उस पार विकास की दस्तक, इस पार बेबसी! 1 घंटे पहले Exclusive Ground Report Part 01 : नदी के इस पार दारेली, उस पार विकास! छह गांव, एक नदी : उस पार विकास की दस्तक, इस पार बेबसी! CG-ACE योजना के तहत अम्बिकापुर में प्रतियोगी परीक्षा कोचिंग संस्थाओं के इम्पैनलमेंट हेतु निविदा आमंत्रित 1 घंटे पहले CG-ACE योजना के तहत अम्बिकापुर में प्रतियोगी परीक्षा कोचिंग संस्थाओं के इम्पैनलमेंट हेतु निविदा आमंत्रित सचिन की बेटी सारा से शादी करेंगे सनी देओल के बेटे राजवीर? जानिए वायरल दावे का सच 1 घंटे पहले सचिन की बेटी सारा से शादी करेंगे सनी देओल के बेटे राजवीर? जानिए वायरल दावे का सच विभागीय जांच की प्रक्रिया एवं नियमों पर एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित 2 घंटे पहले विभागीय जांच की प्रक्रिया एवं नियमों पर एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित धमतरी जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी जारी, अब तक 5,475 किसानों से 18,971 मीट्रिक टन धान की खरीदी 2 घंटे पहले धमतरी जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी जारी, अब तक 5,475 किसानों से 18,971 मीट्रिक टन धान की खरीदी
Chhattisgarh

समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर अमित कुमार ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा, लंबित कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के दिए निर्देश

महिला एवं बाल विकास विभाग के रिक्त पदों की भर्ती, निर्माण एवं मरम्मत कार्यों की ली जानकारी, धान खरीदी और सीएम हेल्पलाइन की भी हुई समीक्षा सुकमा, 23 नवम्बर 2026 कलेक्टर अमित कुमार ने समय-सीमा...

समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर अमित कुमार ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा, लंबित कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के दिए निर्देश

इम्पेक्ट न्यूज। सुकमा। महिला एवं बाल विकास विभाग के रिक्त पदों की भर्ती, निर्माण एवं मरम्मत कार्यों की ली जानकारी, धान खरीदी और सीएम हेल्पलाइन की भी हुई समीक्षा

सुकमा, 23 नवम्बर 2026

कलेक्टर अमित कुमार ने समय-सीमा की बैठक लेकर विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। इस अवसर पर जिला सीईओ मुकुन्द ठाकुर भी उपस्थित थे। बैठक में महिला एवं बाल विकास विभाग के रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया, भवनों के मरम्मत एवं निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए सभी कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।

बैठक में आगामी 1 तारीख से प्रारंभ होने वाली छमाही परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर ने सभी एसडीएम, तहसीलदार एवं जनपद पंचायत सीईओ को निर्देशित किया कि परीक्षा से पूर्व अपने-अपने क्षेत्र के स्कूलों का भ्रमण कर विद्यार्थियों से संवाद करें तथा उनका मनोबल बढ़ाएं। उन्होंने बच्चों को परीक्षा की तैयारी के लिए प्रोत्साहित करने और शिक्षा के प्रति सकारात्मक वातावरण बनाने पर जोर दिया।

कलेक्टर ने प्लेनेटोरियम निर्माण की प्रगति की जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही इस सप्ताह किस्टाराम में उल्लास केंद्र प्रारंभ करने की जानकारी दी गई। लोक निर्माण विभाग, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना एवं जल संसाधन विभाग के अंतर्गत संचालित निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए सभी कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में लाइब्रेरी, बैडमिंटन कोर्ट, जिम के रिनोवेशन एवं खेल परिसर के निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली गई।

जगारगुंडा में निर्माणाधीन पंचायत कैफे की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए। साथ ही जिले में निर्माणाधीन अन्य पंचायत कैफे के कार्यों को भी शीघ्र पूर्ण करने को कहा। आम एवं मिर्ची पौधरोपण की प्रगति की भी जानकारी ली गई।

कलेक्टर श्री कुमार ने शाला भवनों के समीप निर्माणाधीन शौचालयों का जायजा लेते हुए उन्हें शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। धान खरीदी की समीक्षा के दौरान खरीदी केंद्रों में बारदाने की उपलब्धता की जानकारी ली तथा आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने और खरीदी केंद्रों में नवीन भर्ती की प्रक्रिया निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त सीएम हेल्पलाइन 1076 के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों एवं शिकायतों की समीक्षा की गई।

कलेक्टर ने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि लंबित आवेदनों एवं शिकायतों का निर्धारित समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करें, ताकि आम नागरिकों को समय पर राहत मिल सके।

1,273/2026D