सोमवार, 23 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
सैनिक स्कूल अंबिकापुर में छठवीं और नौवीं के लिए 2 दिसंबर तक आवेदन 26 मिनट पहले सैनिक स्कूल अंबिकापुर में छठवीं और नौवीं के लिए 2 दिसंबर तक आवेदन पीएम मोदी 2029 में भी संभालेंगे कमान, राहुल गांधी पर नितिन नवीन का तीखा बयान 28 मिनट पहले पीएम मोदी 2029 में भी संभालेंगे कमान, राहुल गांधी पर नितिन नवीन का तीखा बयान Exclusive Ground Report Part 01 : नदी के इस पार दारेली, उस पार विकास! छह गांव, एक नदी : उस पार विकास की दस्तक, इस पार बेबसी! 51 मिनट पहले Exclusive Ground Report Part 01 : नदी के इस पार दारेली, उस पार विकास! छह गांव, एक नदी : उस पार विकास की दस्तक, इस पार बेबसी! CG-ACE योजना के तहत अम्बिकापुर में प्रतियोगी परीक्षा कोचिंग संस्थाओं के इम्पैनलमेंट हेतु निविदा आमंत्रित 56 मिनट पहले CG-ACE योजना के तहत अम्बिकापुर में प्रतियोगी परीक्षा कोचिंग संस्थाओं के इम्पैनलमेंट हेतु निविदा आमंत्रित सचिन की बेटी सारा से शादी करेंगे सनी देओल के बेटे राजवीर? जानिए वायरल दावे का सच 1 घंटे पहले सचिन की बेटी सारा से शादी करेंगे सनी देओल के बेटे राजवीर? जानिए वायरल दावे का सच विभागीय जांच की प्रक्रिया एवं नियमों पर एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित 1 घंटे पहले विभागीय जांच की प्रक्रिया एवं नियमों पर एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित धमतरी जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी जारी, अब तक 5,475 किसानों से 18,971 मीट्रिक टन धान की खरीदी 1 घंटे पहले धमतरी जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी जारी, अब तक 5,475 किसानों से 18,971 मीट्रिक टन धान की खरीदी ध्रुव राठी की बढ़ीं मुश्किलें, कोर्ट में पेश नहीं होने पर जारी हुआ गैर-जमानती वारंट 1 घंटे पहले ध्रुव राठी की बढ़ीं मुश्किलें, कोर्ट में पेश नहीं होने पर जारी हुआ गैर-जमानती वारंट जशपुर जम्बूरी 2026 में दिखेगा रोमांच, साहसिक खेल और जनजातीय संस्कृति का अनूठा संगम 1 घंटे पहले जशपुर जम्बूरी 2026 में दिखेगा रोमांच, साहसिक खेल और जनजातीय संस्कृति का अनूठा संगम महादेवघाट का ऐतिहासिक पुन्नी मेला: आस्था और लोक संस्कृति का संगम 1 घंटे पहले महादेवघाट का ऐतिहासिक पुन्नी मेला: आस्था और लोक संस्कृति का संगम ‘वोटर लिस्ट से नाम हटाने के खिलाफ दायर अपीलों को दें प्राथमिकता’, सुप्रीम कोर्ट का पश्चिम बंगाल SIR ट्रिब्यूनल को निर्देश 1 घंटे पहले ‘वोटर लिस्ट से नाम हटाने के खिलाफ दायर अपीलों को दें प्राथमिकता’, सुप्रीम कोर्ट का पश्चिम बंगाल SIR ट्रिब्यूनल को निर्देश रायपुर मास्टर प्लान (पुनर्विलोकित) 2031 में मुख्य सड़क मार्गों से संबंधित विसंगतियों को दूर करने की पहल 1 घंटे पहले रायपुर मास्टर प्लान (पुनर्विलोकित) 2031 में मुख्य सड़क मार्गों से संबंधित विसंगतियों को दूर करने की पहल धोनी ने संन्यास लेने में देरी की या सही समय पर लिया फैसला? जानिए पूरी कहानी 1 घंटे पहले धोनी ने संन्यास लेने में देरी की या सही समय पर लिया फैसला? जानिए पूरी कहानी बस्तर की बेटियों के लिए सुनहरा अवसर, बेंगलुरु की आईफोन निर्माण कंपनी में होगी भर्ती 2 घंटे पहले बस्तर की बेटियों के लिए सुनहरा अवसर, बेंगलुरु की आईफोन निर्माण कंपनी में होगी भर्ती सैनिक स्कूल अम्बिकापुर में विद्यालय स्वास्थ्य एवं कल्याण विषय पर दो दिवसीय क्षमता संवर्धन कार्यक्रम संपन्न 2 घंटे पहले सैनिक स्कूल अम्बिकापुर में विद्यालय स्वास्थ्य एवं कल्याण विषय पर दो दिवसीय क्षमता संवर्धन कार्यक्रम संपन्न रकबा संशोधन से किसानों को मिली राहत, अब वास्तविक उपज के अनुरूप बेच सकेंगे धान 2 घंटे पहले रकबा संशोधन से किसानों को मिली राहत, अब वास्तविक उपज के अनुरूप बेच सकेंगे धान ‘तुहंर टोकन’ ऐप से घर बैठे कट रहा धान विक्रय का टोकन, किसानों को मिली बड़ी राहत 2 घंटे पहले ‘तुहंर टोकन’ ऐप से घर बैठे कट रहा धान विक्रय का टोकन, किसानों को मिली बड़ी राहत नवोदय प्रवेश परीक्षा की अंतिम तैयारी 2 घंटे पहले नवोदय प्रवेश परीक्षा की अंतिम तैयारी सेमीफाइनल का टिकट पाने उतरेगी इंडिया-ए, UAE के खिलाफ गेंदबाजों को दिखाना होगा दम 2 घंटे पहले सेमीफाइनल का टिकट पाने उतरेगी इंडिया-ए, UAE के खिलाफ गेंदबाजों को दिखाना होगा दम ग्राम पंचायत सचिव के 45 पदों के लिए प्राविधिक चयन एवं प्रतीक्षा सूची जारी, 30 नवंबर तक दावा-आपत्ति आमंत्रित 2 घंटे पहले ग्राम पंचायत सचिव के 45 पदों के लिए प्राविधिक चयन एवं प्रतीक्षा सूची जारी, 30 नवंबर तक दावा-आपत्ति आमंत्रित
खेल

सेमीफाइनल का टिकट पाने उतरेगी इंडिया-ए, UAE के खिलाफ गेंदबाजों को दिखाना होगा दम

सेमीफाइनल का टिकट पाने उतरेगी इंडिया-ए, UAE के खिलाफ गेंदबाजों को दिखाना होगा दम

नई दिल्ली
भारतीय टीम को अगर एशिया कप राइजिंग स्टार्स 50 ओवर क्रिकेट टूर्नामेंट में सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की करनी है तो मंगलवार को दोहा में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के खिलाफ होने वाले मैच में उसके गेंदबाजों को अनुशासित प्रदर्शन करना होगा।

भारतीय गेंदबाज रविवार को ग्रुप बी के एक मैच में पाकिस्तान ए के बल्लेबाजों पर प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहे। पाकिस्तान ने इसका फायदा उठाकर 313 रन का मजबूत स्कोर बनाया। पाकिस्तान ने पांच विकेट खोने के बावजूद अंतिम 11 ओवरों में 83 रन बनाए, जो आखिर में निर्णायक साबित हुए क्योंकि भारत ए यह मैच 48 रन से हार गया था।

यूएई की टीम भले ही पाकिस्तान की तरह मजबूत नहीं है लेकिन उसे हल्के से नहीं लिया जा सकता। यूएई ने पाकिस्तान के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करके उसकी टीम को 245 रन पर आउट कर दिया था और इसके बाद 184 रन बनाए थे। इससे उसने दिखा दिया था कि वह मजबूत टीमों के खिलाफ भी अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। इसलिए भारत को सतर्क रहना होगा। गेंदबाजों को उस तरह का प्रदर्शन करना होगा जैसा कि उन्होंने नेपाल के खिलाफ किया था। भारत ने उस मैच में नेपाल को केवल 26 रन पर आउट कर दिया था। लेकिन भारतीय गेंदबाज पाकिस्तान के खिलाफ अपनी उस आक्रामकता को दोहराने में नाकाम रहे। इस मैच में कामचलाऊ गेंदबाज आयुष बडोनी ने हर्षित राणा, प्रिंस यादव और शाहबाज अहमद जैसे नियमित गेंदबाजों से बेहतर प्रदर्शन किया।

वैभव सूर्यवंशी पर होंगी निगाहें
यूएई के खिलाफ जीत मिलने से भारत के तीन मैच में चार अंक हो जाएंगे और वह सेमीफाइनल में जगह बना लेगा। भारत की युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी अभी तक अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। उन्होंने नेपाल के खिलाफ 26 और पाकिस्तान के खिलाफ 11 रन बनाए। ऐसे में उन पर निगाहें होंगी। अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीद होगी। उनके सलामी जोड़ीदार अभिषेक शर्मा ने हालांकि अच्छा खेल दिखाया है। भारत इन दोनों से अच्छी शुरुआत की उम्मीद कर रहा होगा। भारत के लिए अच्छी शुरुआत इसलिए महत्वपूर्ण है कि अगर उन्हें दूसरी पारी में बल्लेबाजी करनी पड़े तो पिच से गेंदबाजों को मदद मिलती है। भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए मैच में यह बात स्पष्ट हो गई, जब कप्तान तिलक वर्मा शतक बनाने के बावजूद रन गति बढ़ाने के लिए संघर्ष करते नजर आए।

टीम इस प्रकार हैं:
भारत ए: तिलक वर्मा (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, रिंकू सिंह, अभिषेक शर्मा, सूर्यांश शेडगे, आयुष बडोनी, शाहबाज अहमद, विराज निगम, हर्ष दुबे, तनुष कोटियन, अरशद खान, प्रभसिमरन सिंह, कुमार कुशाग्र, हर्षित राणा और प्रिंस यादव।

यूएई: बासिल हमीद (कप्तान), आफताब आलम, अंश टंडन, अर्यांश शर्मा, अयान मिस्बाह, अवैस अली शाह, एथन डिसूजा, इबरार अहमद, मुहम्मद मोहसिन, मुहम्मद शाहदाद, नूरुल्लाह अयोबी, ओमिद रहमान, सोहैब खान, उदीश सूरी और जाहिद अली।

मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3.30 बजे शुरू होगा।