सोमवार, 23 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
ग्राम पंचायत सचिव के 45 पदों के लिए प्राविधिक चयन एवं प्रतीक्षा सूची जारी, 30 नवंबर तक दावा-आपत्ति आमंत्रित अभी-अभी ग्राम पंचायत सचिव के 45 पदों के लिए प्राविधिक चयन एवं प्रतीक्षा सूची जारी, 30 नवंबर तक दावा-आपत्ति आमंत्रित दंतेश्वरी महाविद्यालय में जनजातीय गौरव दिवस का भव्य आयोजन, भगवान बिरसा मुंडा के योगदान को किया याद अभी-अभी दंतेश्वरी महाविद्यालय में जनजातीय गौरव दिवस का भव्य आयोजन, भगवान बिरसा मुंडा के योगदान को किया याद राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में दंतेवाड़ा की छात्रा पल्लवी सिंह पैकरा का राष्ट्रीय स्तर पर चयन, जिले में पहली बार मिली ऐतिहासिक उपलब्धि 15 मिनट पहले राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में दंतेवाड़ा की छात्रा पल्लवी सिंह पैकरा का राष्ट्रीय स्तर पर चयन, जिले में पहली बार मिली ऐतिहासिक उपलब्धि उत्तर बस्तर कांकेर : एक दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन 27 नवम्बर को 30 मिनट पहले उत्तर बस्तर कांकेर : एक दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन 27 नवम्बर को नेपाल को 24 हजार करोड़ नेपाली रुपये देगा भारत, त्रिशूली नदी में आई बाढ़ के बाद विकास के लिए बड़ा कदम 1 घंटे पहले नेपाल को 24 हजार करोड़ नेपाली रुपये देगा भारत, त्रिशूली नदी में आई बाढ़ के बाद विकास के लिए बड़ा कदम पूर्व सांसद नंदकुमार साय हुए चोटिल, गृह ग्राम से हेलिकॉप्टर में साथ लेकर आए मुख्यमंत्री 1 घंटे पहले पूर्व सांसद नंदकुमार साय हुए चोटिल, गृह ग्राम से हेलिकॉप्टर में साथ लेकर आए मुख्यमंत्री राष्ट्रीय पैरा तैराकी प्रतियोगिता में जीपीएम के दिव्यांग खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, 6 पदक जीतकर रचा सफलता का नया अध्याय 2 घंटे पहले राष्ट्रीय पैरा तैराकी प्रतियोगिता में जीपीएम के दिव्यांग खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, 6 पदक जीतकर रचा सफलता का नया अध्याय बिसलेरी के पानी में मिले असुरक्षित तत्व, FSSAI ने पीने के लिए बताया असुरक्षित 2 घंटे पहले बिसलेरी के पानी में मिले असुरक्षित तत्व, FSSAI ने पीने के लिए बताया असुरक्षित मनोज बाजपेयी ने धुरंधर पर दिया बयान, प्रोपेगेंडा फिल्मों को लेकर छिड़ी नई बहस 2 घंटे पहले मनोज बाजपेयी ने धुरंधर पर दिया बयान, प्रोपेगेंडा फिल्मों को लेकर छिड़ी नई बहस सेवा सेतु बना गंगोत्री की शिक्षा में मददगार, महज एक दिन में मिला आय प्रमाण पत्र 3 घंटे पहले सेवा सेतु बना गंगोत्री की शिक्षा में मददगार, महज एक दिन में मिला आय प्रमाण पत्र कॉर्पोरेट टैक्स कटौती पर शशि थरूर ने पीएम मोदी का किया समर्थन, लेकिन भ्रष्टाचार को लेकर साधा निशाना 3 घंटे पहले कॉर्पोरेट टैक्स कटौती पर शशि थरूर ने पीएम मोदी का किया समर्थन, लेकिन भ्रष्टाचार को लेकर साधा निशाना तमिलनाडु के विल्लुपुरम में तेज रफ्तार बस ने लॉरी और वैन को मारी टक्कर, ड्राइवर समेत 2 की मौत; 13 घायल 3 घंटे पहले तमिलनाडु के विल्लुपुरम में तेज रफ्तार बस ने लॉरी और वैन को मारी टक्कर, ड्राइवर समेत 2 की मौत; 13 घायल हर्षित राणा को घेरने मैदान पर उतरे पाकिस्तान के 11 खिलाड़ी, जीत के बाद दिखाया ऐसा आक्रामक तेवर 4 घंटे पहले हर्षित राणा को घेरने मैदान पर उतरे पाकिस्तान के 11 खिलाड़ी, जीत के बाद दिखाया ऐसा आक्रामक तेवर शबाना आजमी का बुर्का पहनने पर सवाल, बोलीं- कुरान में कहां लिखा है ऐसा करना जरूरी 4 घंटे पहले शबाना आजमी का बुर्का पहनने पर सवाल, बोलीं- कुरान में कहां लिखा है ऐसा करना जरूरी सूरजपुर में 113 करोड़ के संदिग्ध साइबर लेनदेन का खुलासा, 21 राज्यों की 150 शिकायतों से जुड़े तार 4 घंटे पहले सूरजपुर में 113 करोड़ के संदिग्ध साइबर लेनदेन का खुलासा, 21 राज्यों की 150 शिकायतों से जुड़े तार नीदरलैंड ने की मोदी सरकार की तारीफ, रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म कराने में भारत से लगाई उम्मीद 4 घंटे पहले नीदरलैंड ने की मोदी सरकार की तारीफ, रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म कराने में भारत से लगाई उम्मीद बिसलेरी सैंपल विवाद के बाद एक्शन में सरकार, देशभर में सभी बोतलबंद पानी ब्रांड्स के सैंपल की होगी जांच 4 घंटे पहले बिसलेरी सैंपल विवाद के बाद एक्शन में सरकार, देशभर में सभी बोतलबंद पानी ब्रांड्स के सैंपल की होगी जांच वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत को झटका, WTC अंकतालिका में 50 PCT के साथ चौथे स्थान पर 4 घंटे पहले वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत को झटका, WTC अंकतालिका में 50 PCT के साथ चौथे स्थान पर (रायपुर) शेयर बाजार में मुनाफे का झांसा देकर 6.89 लाख की ठगी, महिला से मारपीट कर सोने की चेन भी छीनी 5 घंटे पहले (रायपुर) शेयर बाजार में मुनाफे का झांसा देकर 6.89 लाख की ठगी, महिला से मारपीट कर सोने की चेन भी छीनी तूफानी तेजी के बाद अचानक क्रैश हुआ बाजार, भारतीय शेयर बाजार को भी लगा बड़ा झटका 5 घंटे पहले तूफानी तेजी के बाद अचानक क्रैश हुआ बाजार, भारतीय शेयर बाजार को भी लगा बड़ा झटका
Chhattisgarh

दंतेश्वरी महाविद्यालय में जनजातीय गौरव दिवस का भव्य आयोजन, भगवान बिरसा मुंडा के योगदान को किया याद

दंतेवाड़ा, 23 नवंबर 2026 शासकीय दंतेश्वरी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, दंतेवाड़ा में जनजातीय समाज के गौरवशाली इतिहास, समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और संघर्षपूर्ण विरासत को समर्पित जनजातीय गौरव दिवस हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर...

दंतेश्वरी महाविद्यालय में जनजातीय गौरव दिवस का भव्य आयोजन, भगवान बिरसा मुंडा के योगदान को किया याद

इम्पेक्ट न्यूज। दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा, 23 नवंबर 2026

शासकीय दंतेश्वरी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, दंतेवाड़ा में जनजातीय समाज के गौरवशाली इतिहास, समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और संघर्षपूर्ण विरासत को समर्पित जनजातीय गौरव दिवस हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित विशेष कार्यक्रम में भगवान बिरसा मुंडा के जीवन, उनके सामाजिक योगदान, स्वतंत्रता संग्राम में भूमिका तथा जनजातीय समाज के अधिकारों के लिए किए गए संघर्षों को स्मरण किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता नैनी जंगया ने अपने उद्बोधन में महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं जननायक भगवान बिरसा मुंडा के व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए संघर्ष करते हुए जनजातीय समाज में सामाजिक जागरूकता, शिक्षा और स्वाभिमान की भावना को मजबूत किया। उन्होंने सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध आवाज उठाकर समाज को नई दिशा देने का ऐतिहासिक कार्य किया। उनका जीवन आज भी अन्याय के विरुद्ध संघर्ष करने और अपनी संस्कृति एवं परंपराओं पर गर्व करने की प्रेरणा देता है।

कार्यक्रम के प्रारंभ में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. के.एम. प्रसाद ने स्वागत उद्बोधन देते हुए मुख्य वक्ता एवं उपस्थित अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया। उन्होंने कहा कि जनजातीय समाज की संस्कृति, प्रकृति के साथ सहअस्तित्व की भावना और पारंपरिक जीवनशैली भारतीय सभ्यता एवं सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा है। जनजातीय परंपराओं और मूल्यों का संरक्षण करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

इतिहास विभाग की प्राध्यापक डॉ. शिखा सरकार ने जनजातीय गौरव दिवस के ऐतिहासिक महत्व, जनजातीय लोक परंपराओं तथा भगवान बिरसा मुंडा के बलिदान पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि जनजातीय नायकों का संघर्ष भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का महत्वपूर्ण अध्याय है। उनके त्याग, साहस और बलिदान की गाथाओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाना आवश्यक है।

इसी क्रम में समाजशास्त्र विभाग की प्राध्यापक डॉ. रत्ना बाला मोहंती ने जनजातीय समाज की सामाजिक प्रगति, वर्तमान समय की चुनौतियों तथा समाज के समग्र विकास में जनजातीय महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. दिनेश कुमार लहरी ने जनजातीय समाज की विशिष्ट परंपराओं, जीवनशैली, सांस्कृतिक विरासत और गौरवशाली इतिहास पर विचार रखते हुए आयोजन के उद्देश्यों को रेखांकित किया।

उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को अपनी सांस्कृतिक जड़ों, परंपराओं और जनजातीय महापुरुषों के योगदान से परिचित कराना है।कार्यक्रम में सहायक संयोजक दुष्यंत तारम सहित महाविद्यालय के समस्त सहायक प्राध्यापक, अतिथि व्याख्याता, कार्यालयीन कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन महाविद्यालय परिवार द्वारा किया गया। स.क्र/1244