सोमवार, 23 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
कॉर्पोरेट टैक्स कटौती पर शशि थरूर ने पीएम मोदी का किया समर्थन, लेकिन भ्रष्टाचार को लेकर साधा निशाना अभी-अभी कॉर्पोरेट टैक्स कटौती पर शशि थरूर ने पीएम मोदी का किया समर्थन, लेकिन भ्रष्टाचार को लेकर साधा निशाना तमिलनाडु के विल्लुपुरम में तेज रफ्तार बस ने लॉरी और वैन को मारी टक्कर, ड्राइवर समेत 2 की मौत; 13 घायल 1 मिनट पहले तमिलनाडु के विल्लुपुरम में तेज रफ्तार बस ने लॉरी और वैन को मारी टक्कर, ड्राइवर समेत 2 की मौत; 13 घायल सूरजपुर में 113 करोड़ के संदिग्ध साइबर लेनदेन का खुलासा, 21 राज्यों की 150 शिकायतों से जुड़े तार 30 मिनट पहले सूरजपुर में 113 करोड़ के संदिग्ध साइबर लेनदेन का खुलासा, 21 राज्यों की 150 शिकायतों से जुड़े तार बिसलेरी सैंपल विवाद के बाद एक्शन में सरकार, देशभर में सभी बोतलबंद पानी ब्रांड्स के सैंपल की होगी जांच 44 मिनट पहले बिसलेरी सैंपल विवाद के बाद एक्शन में सरकार, देशभर में सभी बोतलबंद पानी ब्रांड्स के सैंपल की होगी जांच (रायपुर) शेयर बाजार में मुनाफे का झांसा देकर 6.89 लाख की ठगी, महिला से मारपीट कर सोने की चेन भी छीनी 1 घंटे पहले (रायपुर) शेयर बाजार में मुनाफे का झांसा देकर 6.89 लाख की ठगी, महिला से मारपीट कर सोने की चेन भी छीनी तूफानी तेजी के बाद अचानक क्रैश हुआ बाजार, भारतीय शेयर बाजार को भी लगा बड़ा झटका 1 घंटे पहले तूफानी तेजी के बाद अचानक क्रैश हुआ बाजार, भारतीय शेयर बाजार को भी लगा बड़ा झटका फ्रांस में लगातार छठे वीकेंड सड़कों पर उतरे हजारों लोग, पेरिस में पुलिस से झड़प 1 घंटे पहले फ्रांस में लगातार छठे वीकेंड सड़कों पर उतरे हजारों लोग, पेरिस में पुलिस से झड़प होर्मुज स्ट्रेट खोलने को तैयार ईरान, अमेरिका के सामने रखीं अपनी शर्तें 2 घंटे पहले होर्मुज स्ट्रेट खोलने को तैयार ईरान, अमेरिका के सामने रखीं अपनी शर्तें त्योहारों और शादियों में हवाई किराए ने बिगाड़ा बजट, महंगे टिकटों से यात्री परेशान 2 घंटे पहले त्योहारों और शादियों में हवाई किराए ने बिगाड़ा बजट, महंगे टिकटों से यात्री परेशान नंबर प्लेट से छेड़छाड़ करने पर लगेगा 8 गुना टोल जुर्माना, सरकार लाएगी नया नियम 2 घंटे पहले नंबर प्लेट से छेड़छाड़ करने पर लगेगा 8 गुना टोल जुर्माना, सरकार लाएगी नया नियम तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर दीपक जलाने की अनुमति, 100 साल पुराने विवाद में सुप्रीम कोर्ट का दखल 2 घंटे पहले तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर दीपक जलाने की अनुमति, 100 साल पुराने विवाद में सुप्रीम कोर्ट का दखल चीन के खिलाफ फिलीपींस की सैन्य तैयारी तेज, भारत से आकाश और पिनाका खरीदने पर विचार 3 घंटे पहले चीन के खिलाफ फिलीपींस की सैन्य तैयारी तेज, भारत से आकाश और पिनाका खरीदने पर विचार ‘मेरी बात को गलत पेश किया गया’, शिकागो में हमास और इजरायल पर टिप्पणी की आलोचना के बाद राहुल गांधी ने दी सफाई 3 घंटे पहले ‘मेरी बात को गलत पेश किया गया’, शिकागो में हमास और इजरायल पर टिप्पणी की आलोचना के बाद राहुल गांधी ने दी सफाई मंत्री बनकर SSC भर्ती में दखल देने की कोशिश, पश्चिम बंगाल में आरोपी गिरफ्तार 3 घंटे पहले मंत्री बनकर SSC भर्ती में दखल देने की कोशिश, पश्चिम बंगाल में आरोपी गिरफ्तार एक सदी बाद फिर सुर्खियों में ब्रिटिश सैनिक विली वेबर और ग्लेडिस की प्रेम कहानी, याद में बनी मेमोरियल बेंच 3 घंटे पहले एक सदी बाद फिर सुर्खियों में ब्रिटिश सैनिक विली वेबर और ग्लेडिस की प्रेम कहानी, याद में बनी मेमोरियल बेंच पुतिन के आक्रामक रुख से बड़े युद्ध का खतरा, ब्रिटेन की रक्षा खुफिया एजेंसी ने चेताया 3 घंटे पहले पुतिन के आक्रामक रुख से बड़े युद्ध का खतरा, ब्रिटेन की रक्षा खुफिया एजेंसी ने चेताया भारत का तेल-गैस आयात बिल अक्टूबर में 60% बढ़कर 16 अरब डॉलर पहुंचा 3 घंटे पहले भारत का तेल-गैस आयात बिल अक्टूबर में 60% बढ़कर 16 अरब डॉलर पहुंचा जेफ्री एपस्टीन का रूस कनेक्शन बेनकाब, 17 महिलाओं को शोषण के जाल में फंसाने का खुलासा 3 घंटे पहले जेफ्री एपस्टीन का रूस कनेक्शन बेनकाब, 17 महिलाओं को शोषण के जाल में फंसाने का खुलासा अमेरिकी रिपोर्ट का दावा, ऑपरेशन सिंदूर में चीन ने पाकिस्तान की मदद कर भारत की सैन्य रणनीति उलझाई 3 घंटे पहले अमेरिकी रिपोर्ट का दावा, ऑपरेशन सिंदूर में चीन ने पाकिस्तान की मदद कर भारत की सैन्य रणनीति उलझाई अग्निवीरों के लिए बड़ी राहत, दो साल का सेवा विस्तार लेने वालों को मिलेगी शादी की अनुमति 3 घंटे पहले अग्निवीरों के लिए बड़ी राहत, दो साल का सेवा विस्तार लेने वालों को मिलेगी शादी की अनुमति
राष्ट्रीय

कॉर्पोरेट टैक्स कटौती पर शशि थरूर ने पीएम मोदी का किया समर्थन, लेकिन भ्रष्टाचार को लेकर साधा निशाना

इम्पेक्ट न्यूज डेस्क। नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में कॉर्पोरेट जगत के नेताओं को आड़े हाथों लिया था। पीएम मोदी ने कहा था कि कॉर्पोरेट टैक्स में कटौती का फायदा कंपनियों ने…

कॉर्पोरेट टैक्स कटौती पर शशि थरूर ने पीएम मोदी का किया समर्थन, लेकिन भ्रष्टाचार को लेकर साधा निशाना
CG Impact की मौलिक सांकेतिक श्रेणी इमेज

इम्पेक्ट न्यूज डेस्क। नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में कॉर्पोरेट जगत के नेताओं को आड़े हाथों लिया था। पीएम मोदी ने कहा था कि कॉर्पोरेट टैक्स में कटौती का फायदा कंपनियों ने कर्मचारियों को अधिक वेतन या नई भर्तियों के रूप में नहीं दिया गया। पीएम मोदी की इस बात का समर्थन कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने भी किया है।

हालांकि, प्रधानमंत्री की इन बातों का इस्तेमाल करते हुए थरूर ने रोजगार की स्थिति, नियमों की अड़चनों और भ्रष्टाचार को लेकर सरकार पर तंज भी कसा।

थरूर ने कहा, ‘मुझे लगता है कि प्रधानमंत्री ने जो कहा, वह एक सच्चाई है। हो सकता है कि कॉर्पोरेट जगत के पास अपना कोई बचाव हो, लेकिन जहां तक मैं समझता हूं, PM का तर्क यह है कि सरकार ने टैक्स इसलिए कम किया था ताकि कंपनियां ज्यादा निवेश करें, ज्यादा नौकरियां पैदा करें और वेतन बढ़ाएं, लेकिन कंपनियों ने अपना हिस्सा पूरा नहीं किया।’

एक IIT ग्रेजुएट को प्लेसमेंट न मिलने की रिपोर्ट का जिक्र करते हुए देश में रोजगार की स्थिति पर चिंता जताते हुए थरूर ने कहा, ‘ऐसी घटनाएं, जिनके बारे में पहले शायद ही कभी सुनने को मिलता था, यह बताती हैं कि कॉलेज ग्रेजुएट युवाओं के लिए रोजगार के हालात काफी खराब हैं।’

थरूर ने नियमों को सरल बनाने और ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ (व्यापार करने में आसानी) को बेहतर बनाने की मांग करते हुए कहा, ‘अर्थव्यवस्था पर ध्यान देने की जरूरत है। अगर प्रधानमंत्री कंपनियों की ओर उंगली उठा रहे हैं और कंपनियां सरकार की नीतियों पर सवाल उठा रही हैं, तो यह एक ऐसी स्थिति है जिस पर हम नजर रख सकते हैं।’

थरूर ने आगे कहा, ‘हमारा मानना है कि सरकार कुछ चीजें बेहतर तरीके से कर सकती है। वे निश्चित रूप से नियमों को सरल बना सकते हैं। ईज ऑफ डूइंग बिजनेस अभी हकीकत नहीं है और मुझे यह कहते हुए दुख हो रहा है कि जिन भी व्यापारियों से मेरी बात होती है, उनके अनुसार भ्रष्टाचार पहले से कहीं ज्यादा खराब हो गया है।’

सरकार के भ्रष्टाचार-विरोधी नारे पर तंज कसते हुए थरूर ने कहा, ‘और सच कहूं तो यह वही बात है जो प्रधानमंत्री ने बड़े मशहूर अंदाज में कही थी। ‘न खाऊंगा, न खाने दूंगा। और अब हमें समझ आया कि उनका मतलब सिर्फ बीफ (गोमांस) से था।’

प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवार को ‘फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री’ (FICCI) की वार्षिक आम बैठक को संबोधित करते हुए उद्योग जगत के नेताओं की आलोचना की थी।

पीएम ने सवाल किया कि क्या टैक्स में इस राहत के बाद कंपनियों ने कर्मचारियों का वेतन बढ़ाया या अपनी कार्यबल (वर्कफोर्स) संख्या में विस्तार किया? उन्होंने वहां मौजूद लोगों से कहा, ‘मुझे पता है कि आप ताली नहीं बजाएंगे। मैं यह अच्छी तरह जानता हूं, क्योंकि आपकी भूख इतनी बड़ी है कि चाहे आपको कितना भी दे दिया जाए, वह कभी काफी नहीं होता।’