सोमवार, 23 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
(रायपुर) शेयर बाजार में मुनाफे का झांसा देकर 6.89 लाख की ठगी, महिला से मारपीट कर सोने की चेन भी छीनी 3 मिनट पहले (रायपुर) शेयर बाजार में मुनाफे का झांसा देकर 6.89 लाख की ठगी, महिला से मारपीट कर सोने की चेन भी छीनी तूफानी तेजी के बाद अचानक क्रैश हुआ बाजार, भारतीय शेयर बाजार को भी लगा बड़ा झटका 11 मिनट पहले तूफानी तेजी के बाद अचानक क्रैश हुआ बाजार, भारतीय शेयर बाजार को भी लगा बड़ा झटका फ्रांस में लगातार छठे वीकेंड सड़कों पर उतरे हजारों लोग, पेरिस में पुलिस से झड़प 24 मिनट पहले फ्रांस में लगातार छठे वीकेंड सड़कों पर उतरे हजारों लोग, पेरिस में पुलिस से झड़प होर्मुज स्ट्रेट खोलने को तैयार ईरान, अमेरिका के सामने रखीं अपनी शर्तें 45 मिनट पहले होर्मुज स्ट्रेट खोलने को तैयार ईरान, अमेरिका के सामने रखीं अपनी शर्तें त्योहारों और शादियों में हवाई किराए ने बिगाड़ा बजट, महंगे टिकटों से यात्री परेशान 46 मिनट पहले त्योहारों और शादियों में हवाई किराए ने बिगाड़ा बजट, महंगे टिकटों से यात्री परेशान नंबर प्लेट से छेड़छाड़ करने पर लगेगा 8 गुना टोल जुर्माना, सरकार लाएगी नया नियम 56 मिनट पहले नंबर प्लेट से छेड़छाड़ करने पर लगेगा 8 गुना टोल जुर्माना, सरकार लाएगी नया नियम तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर दीपक जलाने की अनुमति, 100 साल पुराने विवाद में सुप्रीम कोर्ट का दखल 1 घंटे पहले तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर दीपक जलाने की अनुमति, 100 साल पुराने विवाद में सुप्रीम कोर्ट का दखल चीन के खिलाफ फिलीपींस की सैन्य तैयारी तेज, भारत से आकाश और पिनाका खरीदने पर विचार 1 घंटे पहले चीन के खिलाफ फिलीपींस की सैन्य तैयारी तेज, भारत से आकाश और पिनाका खरीदने पर विचार ‘मेरी बात को गलत पेश किया गया’, शिकागो में हमास और इजरायल पर टिप्पणी की आलोचना के बाद राहुल गांधी ने दी सफाई 1 घंटे पहले ‘मेरी बात को गलत पेश किया गया’, शिकागो में हमास और इजरायल पर टिप्पणी की आलोचना के बाद राहुल गांधी ने दी सफाई मंत्री बनकर SSC भर्ती में दखल देने की कोशिश, पश्चिम बंगाल में आरोपी गिरफ्तार 1 घंटे पहले मंत्री बनकर SSC भर्ती में दखल देने की कोशिश, पश्चिम बंगाल में आरोपी गिरफ्तार एक सदी बाद फिर सुर्खियों में ब्रिटिश सैनिक विली वेबर और ग्लेडिस की प्रेम कहानी, याद में बनी मेमोरियल बेंच 1 घंटे पहले एक सदी बाद फिर सुर्खियों में ब्रिटिश सैनिक विली वेबर और ग्लेडिस की प्रेम कहानी, याद में बनी मेमोरियल बेंच पुतिन के आक्रामक रुख से बड़े युद्ध का खतरा, ब्रिटेन की रक्षा खुफिया एजेंसी ने चेताया 2 घंटे पहले पुतिन के आक्रामक रुख से बड़े युद्ध का खतरा, ब्रिटेन की रक्षा खुफिया एजेंसी ने चेताया भारत का तेल-गैस आयात बिल अक्टूबर में 60% बढ़कर 16 अरब डॉलर पहुंचा 2 घंटे पहले भारत का तेल-गैस आयात बिल अक्टूबर में 60% बढ़कर 16 अरब डॉलर पहुंचा जेफ्री एपस्टीन का रूस कनेक्शन बेनकाब, 17 महिलाओं को शोषण के जाल में फंसाने का खुलासा 2 घंटे पहले जेफ्री एपस्टीन का रूस कनेक्शन बेनकाब, 17 महिलाओं को शोषण के जाल में फंसाने का खुलासा अमेरिकी रिपोर्ट का दावा, ऑपरेशन सिंदूर में चीन ने पाकिस्तान की मदद कर भारत की सैन्य रणनीति उलझाई 2 घंटे पहले अमेरिकी रिपोर्ट का दावा, ऑपरेशन सिंदूर में चीन ने पाकिस्तान की मदद कर भारत की सैन्य रणनीति उलझाई अग्निवीरों के लिए बड़ी राहत, दो साल का सेवा विस्तार लेने वालों को मिलेगी शादी की अनुमति 2 घंटे पहले अग्निवीरों के लिए बड़ी राहत, दो साल का सेवा विस्तार लेने वालों को मिलेगी शादी की अनुमति कांकेर में GST की महिला अधिकारी 1.50 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार, CA भी ACB के शिकंजे में 3 घंटे पहले कांकेर में GST की महिला अधिकारी 1.50 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार, CA भी ACB के शिकंजे में ’26/11 जैसा हमला करेंगे’, आतंकी लतीफ भट की मौत का बदला लेने के लिए किसने भेजा ईमेल? हाई अलर्ट पर हैदराबाद 3 घंटे पहले ’26/11 जैसा हमला करेंगे’, आतंकी लतीफ भट की मौत का बदला लेने के लिए किसने भेजा ईमेल? हाई अलर्ट पर हैदराबाद पीएम मोदी और बालेन शाह के बीच आज होगी वार्ता, अयोध्या-जनकपुर रेल लिंक समेत कई प्रमुख परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन 3 घंटे पहले पीएम मोदी और बालेन शाह के बीच आज होगी वार्ता, अयोध्या-जनकपुर रेल लिंक समेत कई प्रमुख परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन शेयर बाजार में लिस्टिंग कराए या निजी कंपनी बनी रहे, इसी हफ्ते बड़ा निर्णय लेने की तैयारी में टाटा संस 3 घंटे पहले शेयर बाजार में लिस्टिंग कराए या निजी कंपनी बनी रहे, इसी हफ्ते बड़ा निर्णय लेने की तैयारी में टाटा संस
राष्ट्रीय

नंबर प्लेट से छेड़छाड़ करने पर लगेगा 8 गुना टोल जुर्माना, सरकार लाएगी नया नियम

नंबर प्लेट से छेड़छाड़ करने पर लगेगा 8 गुना टोल जुर्माना, सरकार लाएगी नया नियम

नई दिल्ली
 बिना रुकावट वाले टोल प्लाजा पर टैक्स बचाने के लिए गाड़ी की नंबर प्लेट से छेड़छाड़ करने या उसका कोई हिस्सा छिपाने वाले वाहन चालकों की अब खैर नहीं है। केंद्र सरकार ऐसे चालकों पर शिकंजा कसने के लिए कड़ा नियम लाने की तैयारी कर रही है।

इस कड़े नियम के तहत पकड़े जाने पर वाहन मालिक से सामान्य टोल शुल्क का 4 से 8 गुना तक भारी जुर्माना वसूला जाएगा। इसके लिए सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय नेशनल हाईवे फीस रूल्स में बदलाव करने का प्रस्ताव तैयार कर रहा है।

चालान के साथ-साथ वसूला जाएगा कई गुना टोल
बता दें कि सरकार की नई व्यवस्था के तहत यह भारी टोल जुर्माना मोटर व्हीकल एक्ट (MV Act) के तहत लगने वाले चालान से अलग होगा।

मोटर व्हीकल एक्ट के तहत- नंबर प्लेट से छेड़छाड़ करने पर पहली बार में 5000 रुपये और दोबारा पकड़े जाने पर 10000 रुपये तक के चालान का प्रावधान पहले से है, जिसे राज्य परिवहन विभाग वसूलता है।

नया टोल जुर्माना- अब भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) जैसी एजेंसियों को यह अधिकार दिया जाएगा कि वे नियम तोड़ने वाले वाहनों से 4 से 8 गुना तक बढ़ा हुआ टोल शुल्क सीधे वसूल सकें।

AI और हाई-टेक कैमरों से होगी पहचान
अधिकारियों के मुताबिक, अगले दो महीनों में टोल प्लाजा पर एक ऐसा सिस्टम लागू किया जाएगा, जो हाई-रेजोल्यूशन तस्वीरों और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से उन गाड़ियों की तुरंत पहचान कर लेगा जिनकी नंबर प्लेट के साथ छेड़छाड़ की गई है या अंक छिपाए गए हैं।

क्यों सख्त हुई सरकार?
गौरतलब है कि देश भर के नेशनल हाईवे पर बैरियर-लेस टोलिंग सिस्टम लागू किया जा रहा है, ताकि गाड़ियां बिना रुके गुजर सकें और टोल अपने आप कट जाए। लेकिन दिल्ली के मुंडका और अन्य टोल प्लाजा पर यह व्यवस्था शुरू होने के तुरंत बाद NHAI ने पाया कि कई वाहन चालक टोल से बचने के लिए नंबर प्लेट मोड़ देते हैं या उस पर कुछ चिपका देते हैं।

ऐसे में भले ही ऐसा करने वाले वाहन कुल ट्रैफिक का महज 2 से 4 फीसदी ही हैं, लेकिन सरकार का मानना है कि जब तक 100% गाड़ियों पर साफ दिखने वाली हाई-सिक्योरिटी नंबर प्लेट (HSRP) सुनिश्चित नहीं होगी, तब तक इस चोरी को पूरी तरह रोकना मुश्किल है।