मंगलवार, 24 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
सुप्रीम कोर्ट ने न्यायिक अधिकारियों द्वारा बार-बार सेवा-संबंधी लाभ मांगे जाने पर जताई आपत्ति 17 मिनट पहले सुप्रीम कोर्ट ने न्यायिक अधिकारियों द्वारा बार-बार सेवा-संबंधी लाभ मांगे जाने पर जताई आपत्ति भारत ने हर दो साल में एससीओ सभ्यतागत संवाद मंच आयोजित करने का रखा प्रस्ताव, अवैध तस्करी रोकने पर दिया जोर 21 मिनट पहले भारत ने हर दो साल में एससीओ सभ्यतागत संवाद मंच आयोजित करने का रखा प्रस्ताव, अवैध तस्करी रोकने पर दिया जोर बिसलेरी विवाद ने पैकेज्ड वाटर इंडस्ट्री को मुश्किल में डाला? जद में आईं कई कंपनियां 23 मिनट पहले बिसलेरी विवाद ने पैकेज्ड वाटर इंडस्ट्री को मुश्किल में डाला? जद में आईं कई कंपनियां नियामक आयोग के प्रावधान के तहत ली जाती है विद्युत उपभोक्ताओं से अतिरिक्त सुरक्षानिधि 8 घंटे पहले नियामक आयोग के प्रावधान के तहत ली जाती है विद्युत उपभोक्ताओं से अतिरिक्त सुरक्षानिधि एशिया पावर इंडेक्स में भारत की मजबूत स्थिति पर भाजपा का कांग्रेस पर निशाना, कहा- यह वास्तविकता का आईना 8 घंटे पहले एशिया पावर इंडेक्स में भारत की मजबूत स्थिति पर भाजपा का कांग्रेस पर निशाना, कहा- यह वास्तविकता का आईना रक्षा बलों और CAPF के व्हाट्सएप ग्रुप में पाकिस्तानी एजेंटों की घुसपैठ, सुरक्षा एजेंसियों ने दिए ऑडिट के आदेश 9 घंटे पहले रक्षा बलों और CAPF के व्हाट्सएप ग्रुप में पाकिस्तानी एजेंटों की घुसपैठ, सुरक्षा एजेंसियों ने दिए ऑडिट के आदेश पीएम मोदी एशिया के दूसरे सबसे प्रभावशाली नेता घोषित, लोवी इंस्टीट्यूट ने जारी की सूची 9 घंटे पहले पीएम मोदी एशिया के दूसरे सबसे प्रभावशाली नेता घोषित, लोवी इंस्टीट्यूट ने जारी की सूची पीएम मोदी का नेपाल के लिए 24 हजार करोड़ के राहत पैकेज का ऐलान, बोले- राम अधूरे 9 घंटे पहले पीएम मोदी का नेपाल के लिए 24 हजार करोड़ के राहत पैकेज का ऐलान, बोले- राम अधूरे सेवा सेतु पोर्टल से दिव्या कुमारी को कुछ ही दिनों में मिला जाति प्रमाण पत्र 10 घंटे पहले सेवा सेतु पोर्टल से दिव्या कुमारी को कुछ ही दिनों में मिला जाति प्रमाण पत्र विकसित ग्राम पंचायत योजना से गांवों के विकास की बनेगी कार्ययोजना, जिला स्तरीय कार्यशाला में अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण 10 घंटे पहले विकसित ग्राम पंचायत योजना से गांवों के विकास की बनेगी कार्ययोजना, जिला स्तरीय कार्यशाला में अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण सेवा सेतु केंद्र बना आम नागरिकों की सुविधा का मजबूत माध्यम 10 घंटे पहले सेवा सेतु केंद्र बना आम नागरिकों की सुविधा का मजबूत माध्यम वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने पर भड़के सौरव गांगुली, कुलदीप यादव और मानव सुथार के चयन पर उठाए सवाल 10 घंटे पहले वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने पर भड़के सौरव गांगुली, कुलदीप यादव और मानव सुथार के चयन पर उठाए सवाल मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजराजेश्वर भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन जयंती महोत्सव कार्यक्रम में की महत्वपूर्ण घोषणाएं 10 घंटे पहले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजराजेश्वर भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन जयंती महोत्सव कार्यक्रम में की महत्वपूर्ण घोषणाएं पाकिस्तान से हार के बावजूद इंडिया-ए का सेमीफाइनल आसान, UAE को हराते ही मिलेगी जगह 10 घंटे पहले पाकिस्तान से हार के बावजूद इंडिया-ए का सेमीफाइनल आसान, UAE को हराते ही मिलेगी जगह अवैध धान भंडारण और पुराने धान की बिक्री पर प्रशासन का शिकंजा, 146 क्विंटल से अधिक धान जब्त 10 घंटे पहले अवैध धान भंडारण और पुराने धान की बिक्री पर प्रशासन का शिकंजा, 146 क्विंटल से अधिक धान जब्त 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान बेचकर खुश हैं किसान गोविंद यादव 10 घंटे पहले 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान बेचकर खुश हैं किसान गोविंद यादव अवैध धान के कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा, 32 प्रकरणों में 1,441 क्विंटल से अधिक धान जब्त 10 घंटे पहले अवैध धान के कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा, 32 प्रकरणों में 1,441 क्विंटल से अधिक धान जब्त HPV वैक्सीनेशन में भारत की बड़ी उपलब्धि, 1 करोड़ से ज्यादा डोज लगाने पर WHO ने की तारीफ 10 घंटे पहले HPV वैक्सीनेशन में भारत की बड़ी उपलब्धि, 1 करोड़ से ज्यादा डोज लगाने पर WHO ने की तारीफ समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर अमित कुमार ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा, लंबित कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के दिए निर्देश 10 घंटे पहले समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर अमित कुमार ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा, लंबित कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के दिए निर्देश खेल के मैदानों में गूंज रहा बदलाव का संदेश, बस्तर ओलंपिक से निखर रही ग्रामीण प्रतिभाएं 10 घंटे पहले खेल के मैदानों में गूंज रहा बदलाव का संदेश, बस्तर ओलंपिक से निखर रही ग्रामीण प्रतिभाएं
राष्ट्रीय

‘मेरी बात को गलत पेश किया गया’, शिकागो में हमास और इजरायल पर टिप्पणी की आलोचना के बाद राहुल गांधी ने दी सफाई

इम्पेक्ट न्यूज डेस्क। नई दिल्ली। इजरायल के साथ भारत के संबंधों को लेकर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के हालिया बयान पर मचे बवाल के बीच महात्मा गांधी के प्रपौत्र तुषार गांधी ने रविवार को इस…

‘मेरी बात को गलत पेश किया गया’, शिकागो में हमास और इजरायल पर टिप्पणी की आलोचना के बाद राहुल गांधी ने दी सफाई
CG Impact की मौलिक सांकेतिक श्रेणी इमेज

इम्पेक्ट न्यूज डेस्क। नई दिल्ली। इजरायल के साथ भारत के संबंधों को लेकर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के हालिया बयान पर मचे बवाल के बीच महात्मा गांधी के प्रपौत्र तुषार गांधी ने रविवार को इस मामले पर अपना रुख स्पष्ट करने के लिए राहुल गांधी का आभार जताया है।

तुषार गांधी के मुताबिक राहुल ने उनसे हुई बातचीत में साफ किया है कि शिकागो यूनिवर्सिटी में दिए गए उनके बयानों को गलत तरह से पेश किया गया था।

तुषार गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा, ‘इजरायल पर आपके बयानों को लेकर मेरी टिप्पणियों का जवाब देने के लिए राहुल गांधी आपका धन्यवाद’

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक तुषार ने बताया कि राहुल गांधी ने उनसे बातचीत में स्वीकार किया कि गाजा में इजरायल की सैन्य कार्रवाई गलत थी।

राहुल ने स्पष्ट किया कि भले ही रक्षा कारणों से भारत के इजरायल के साथ संबंध हैं, लेकिन भारत की विदेश नीति इजरायल के हितों पर आधारित नहीं हो सकती। कांग्रेस नेता ने यह भी कहा कि शिकागो यूनिवर्सिटी में हुई बातचीत का पूरा वीडियो देखने से सभी संदेह दूर हो जाएंगे।

दरअसल शिकागो यूनिवर्सिटी में छात्रों के साथ संवाद के दौरान भारत-इजरायल संबंधों पर पूछे गए एक सवाल पर राहुल गांधी ने कहा था, ‘इजरायल के साथ हमारे अच्छे संबंध हैं। हम इजरायल से हथियार खरीदते हैं और यह अच्छी बात है। लेकिन पूरे सम्मान के साथ कहना चाहूंगा कि हम इजरायल से कहीं बड़े हैं।’

राहुल गांधी ने अपनी बात आगे बढ़ाते हुए कहा, ‘हम 1.5 अरब लोगों का देश है और हमारी विदेश नीति इस बात पर आधारित है होनी चाहिए कि हमारे लिए क्या अच्छा है न कि इस बात पर कि किसी और के लिए क्या अच्छा है।’

इसी कार्यक्रम में राहुल ने 7 अक्टूबर को हमास द्वारा किए गए हमलों को ‘बेहद भयानक’ बताते हुए निंदा की थी, साथ ही गाजा में इजरायल की कार्रवाई की भी आलोचना की थी। उन्होंने कहा था कि भारत को वैश्विक मंच पर अपना प्रभाव दिखाना चाहिए और इसमें इजरायल, अमेरिका, रूस या चीन किसी का भी दखल नहीं होना चाहिए।

हालांकि, उनके इस बयान के कुछ हिस्सों को लेकर सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिली थी।

तुषार गांधी के अलावा केरल के मुख्यमंत्री व सीपीएम नेता पिनाराई विजयन और सीपीआई (एमएल) के प्रमुख दीपांकर भट्टाचार्य ने भी इस पर कड़ी आलोचना की थी।

राहुल गांधी के स्पष्टीकरण के बाद तुषार गांधी ने मांग की है कि कांग्रेस सांसद नई दिल्ली में फिलिस्तीनी राजदूत से मुलाकात करें और फिलिस्तीन के मुद्दे पर अपना खुला समर्थन जताएं।

उन्होंने कहा कि ‘गलत तरीके से पेश किए गए इस बयान’ से मुस्लिम समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंची है, जिसे दूर किया जाना जरूरी है।