रविवार, 22 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
प्रधानमंत्री मोदी और पीएम बालेन शाह इन 9 एजेंडों पर करेंगे बात, भारत-नेपाल सीमा विवाद पर भी होगी चर्चा अभी-अभी प्रधानमंत्री मोदी और पीएम बालेन शाह इन 9 एजेंडों पर करेंगे बात, भारत-नेपाल सीमा विवाद पर भी होगी चर्चा CII ने दिए 15 सुझाव, भारत कब बनेगा 26.5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था? पूरी डिटेल 1 मिनट पहले CII ने दिए 15 सुझाव, भारत कब बनेगा 26.5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था? पूरी डिटेल विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बालेन शाह से की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों पर हुई चर्चा 2 मिनट पहले विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बालेन शाह से की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों पर हुई चर्चा ‘दीपथून’ पर दीप जलाने के आदेश के खिलाफ SC पहुंची तमिलनाडु सरकार, कड़ी शर्तों के साथ दी गई थी अंतरिम अनुमति 3 मिनट पहले ‘दीपथून’ पर दीप जलाने के आदेश के खिलाफ SC पहुंची तमिलनाडु सरकार, कड़ी शर्तों के साथ दी गई थी अंतरिम अनुमति ‘सनातन को डेंगू, मलेरिया कहा’, राहुल गांधी के अर्धनारेश्वर पोस्ट पर बीजेपी का पलटवार 5 मिनट पहले ‘सनातन को डेंगू, मलेरिया कहा’, राहुल गांधी के अर्धनारेश्वर पोस्ट पर बीजेपी का पलटवार अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन 6 मिनट पहले अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन विधायक विक्रम के आरोप पर बीजापुर जिला प्रशासन का जवाब : 16.73 करोड़ स्वीकृत राशि, भुगतान सिर्फ ₹2.42 करोड़ का 38 मिनट पहले विधायक विक्रम के आरोप पर बीजापुर जिला प्रशासन का जवाब : 16.73 करोड़ स्वीकृत राशि, भुगतान सिर्फ ₹2.42 करोड़ का अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन 54 मिनट पहले अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन भारत पहुंचे नेपाल के PM बालेन शाह, सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी से होगी मुलाकत 1 घंटे पहले भारत पहुंचे नेपाल के PM बालेन शाह, सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी से होगी मुलाकत बिलासपुर एयरपोर्ट के विस्तार के लिए शीतकालीन सत्र के बजट में 103 करोड़ के आवंटन की मांग 1 घंटे पहले बिलासपुर एयरपोर्ट के विस्तार के लिए शीतकालीन सत्र के बजट में 103 करोड़ के आवंटन की मांग दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- जिले के प्रभारी मंत्री केदार कश्यप 1 घंटे पहले दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- जिले के प्रभारी मंत्री केदार कश्यप ‘ग्रैंड थेफ्ट विदाउट ऑटो’, GTA 6 खेलते हुए शशि थरूर ने मोदी सरकार के नोटबंदी के फैसले पर कसा तंज 1 घंटे पहले ‘ग्रैंड थेफ्ट विदाउट ऑटो’, GTA 6 खेलते हुए शशि थरूर ने मोदी सरकार के नोटबंदी के फैसले पर कसा तंज अहमदाबाद कॉन्सर्ट में विदेशी फैन ने दिलजीत को चूमने की कोशिश की, वीडियो वायरल 1 घंटे पहले अहमदाबाद कॉन्सर्ट में विदेशी फैन ने दिलजीत को चूमने की कोशिश की, वीडियो वायरल गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर संघ कार्यालय जागृति मंडल पहुंची शोभायात्रा, स्वयंसेवकों ने किया स्वागत 1 घंटे पहले गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर संघ कार्यालय जागृति मंडल पहुंची शोभायात्रा, स्वयंसेवकों ने किया स्वागत अवैध धान परिवहन एवं भंडारण पर कार्रवाई, 1237 क्विंटल धान जब्त 1 घंटे पहले अवैध धान परिवहन एवं भंडारण पर कार्रवाई, 1237 क्विंटल धान जब्त दूर तलक देखते ही बनती है खुबसूरत गेंदा के फूलों की रंगत. 1 घंटे पहले दूर तलक देखते ही बनती है खुबसूरत गेंदा के फूलों की रंगत. फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव 1 घंटे पहले फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव जशपुर जिले में 49 उपार्जन केंद्रों पर धान खरीदी जारी, किसानों की सुविधा के लिए बनाए गए 3 नए केंद्र 1 घंटे पहले जशपुर जिले में 49 उपार्जन केंद्रों पर धान खरीदी जारी, किसानों की सुविधा के लिए बनाए गए 3 नए केंद्र दिल्ली-NCR में प्रदूषण घटाने का 2027 तक लक्ष्य तय, नाकामी पर अधिकारियों की जवाबदेही होगी तय 1 घंटे पहले दिल्ली-NCR में प्रदूषण घटाने का 2027 तक लक्ष्य तय, नाकामी पर अधिकारियों की जवाबदेही होगी तय अजय देवगन की ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ इस दिन नेटफ्लिक्स पर होगी रिलीज, जानें पूरी डिटेल 2 घंटे पहले अजय देवगन की ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ इस दिन नेटफ्लिक्स पर होगी रिलीज, जानें पूरी डिटेल
राष्ट्रीय

प्रधानमंत्री मोदी और पीएम बालेन शाह इन 9 एजेंडों पर करेंगे बात, भारत-नेपाल सीमा विवाद पर भी होगी चर्चा

इम्पेक्ट न्यूज डेस्क। प्रधानमंत्री मोदी और नेपाल के पीएम बालेन शाह भारत-नेपाल संबंधों में अनिश्चितता खत्म करने और भविष्य की दिशा तय करने के लिए बैठक करेंगे।भारत-नेपाल संबंधों की भावी दशा पर व्यापक प्रपत्र की…

प्रधानमंत्री मोदी और पीएम बालेन शाह इन 9 एजेंडों पर करेंगे बात, भारत-नेपाल सीमा विवाद पर भी होगी चर्चा
CG Impact की मौलिक सांकेतिक श्रेणी इमेज

इम्पेक्ट न्यूज डेस्क। सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के पीएम बालेन शाह के बीच होने वाली बैठक लंबे समय से भारत व नेपाल के रिश्तों में चल रही असमंजसता को खत्म करने वाली साबित हो सकती है।

दोनों प्रधानमंत्रियों की बैठक में भारत-नेपाल संबंधों की भावी दशा पर एक व्यापक प्रपत्र की घोषणा किए जाने की संभावना है। प्रमुख नतीजे विकास साझेदारी, ऊर्जा, जलविद्युत, रेलवे, कनेक्टिविटी, जलवायु परिवर्तन और आपदा प्रतिरोध, आधारभूत संरचना तथा प्रौद्योगिकी के क्षेत्रों में आने की उम्मीद है।

दोनों प्रधानमंत्रियों के बीच भारत-नेपाल के बीच सीमा को लेकर जारी कुछ पुराने विवादों पर भी चर्चा होगी। इसी बीच भारत ने उन खबरों को खारिज कर दिया है कि बालेन शाह के समक्ष नेपाल के हवाई अड्डों के इस्तेमाल का मुद्दा उठाया जाएगा।

रविवार शाम चार बजे प्रधानमंत्री बालेन शाह दो दिवसीय यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे। उनके साथ उनके लगभग सभी प्रमुख कैबिनेट मंत्री और उद्योगपतियों का एक बड़ा दल भारत आया है। रविवार देर रात उनकी विदेश मंत्री एस. जयशंकर से द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा होने वाली है। सोमवार को दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों की अगुआई में द्विपक्षीय बैठक होगी।

भारत-नेपाल संबंधों को नई दिशा देने के लिए साझा विजन प्रपत्र का प्रस्ताव भी चर्चा में है। जानकारी के मुताबिक प्रस्तावित विजन प्रपत्र में आपसी सहयोग के 10 व्यापक क्षेत्रों को शामिल किया गया है। इनमें आर्थिक साझेदारी, कनेक्टिविटी, निवेश, जल संसाधन एवं ऊर्जा, डिजिटल कनेक्टिविटी, सुशासन, जन-से-जन संपर्क, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल तथा व्यापार एवं पारगमन शामिल हैं।

नेपाल की राजनीतिक अस्थिरता की वजह से भारत सरकार को इस पड़ोसी देश के साथ संबंधों को निश्चित दिशा देने में समस्या का सामना करना पड़ा है। पिछले दस वर्षों में नेपाल में कई प्रधानमंत्री बने हैं। इससे पहले पूर्व प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल भारत आए थे, तब दोनों देशों ने सहयोग की कई घोषणाएं की थीं, लेकिन नेपाल की आंतरिक अस्थिरता की वजह से उन पर काम आगे नहीं बढ़ सका।

पीएम शाह की यह भारत यात्रा मार्च 2026 में नई सरकार बनने के बाद उनकी पहली द्विपक्षीय विदेश यात्रा है। मोदी ने उन्हें भारत आने का निमंत्रण दिया था। यह दोनों नेताओं की पहली आमने-सामने मुलाकात होगी। विदेश मंत्रालय की तरफ से बताया गया है कि दोनों प्रधानमंत्री कई पूर्ण परियोजनाओं का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे और कुछ नई परियोजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे।

विदेश मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक यह यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब दोनों देशों की राष्ट्रीय प्राथमिकताओं में आर्थिक विकास, सामाजिक विकास, आधारभूत संरचना का विस्तार, प्रौद्योगिकी अपनाने और प्राकृतिक आपदाओं तथा जलवायु परिवर्तन जैसे मुद्दों पर काफी सामंजस्य है। दोनों नेता द्विपक्षीय संबंधों की पूरी समीक्षा करेंगे और सहयोग के नए आयामों की संभावनाएं तलाशेंगे।

मोदी और शाह की बैठक में पूर्व पीएम दहल के 2023 भारत दौरे में हुई घोषणाओं की समीक्षा भी होगी। इसमें पंचेश्वर बहुउद्देशीय परियोजना, रक्सौल-काठमांडू रेलवे लिंक का फाइनल लोकेशन का काम, 669 मेगावाट लोअर अरुण और 480 मेगावाट फुकोट-करनाली जैसी जलविद्युत परियोजनाएं भी शामिल हैं जिन पर काम आगे नहीं बढ़ सका।

रक्सौल-काठमांडू रेलवे पर सर्वे पूरा होने के बावजूद नेपाल की राजनीतिक अस्थिरता की वजह से इस पर कोई प्रगति नहीं हो पाई है। इसी तरह से पंचेश्वर परियोजना का डीपीआर तीन महीने में अंतिम रूप देने की सहमति बनी थी लेकिन तीन वर्ष बाद भी यह काम नहीं हो पाया है।

10,000 मेगावाट बिजली निर्यात के लक्ष्य का बड़ा हिस्सा अभी बाकी है। पेट्रोलियम पाइपलाइन विस्तार और कुछ इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट्स पर भी काम धीमा रहा। नेपाल में बार-बार सत्ता परिवर्तन दोनों देशों के संबंधों को दिशा देने में एक बड़ी अड़चन रही है।