रविवार, 22 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
मानव तस्करी और घरेलू हिंसा से महिलाओं के संरक्षण पर राज्य स्तरीय कार्यशाला कल अभी-अभी मानव तस्करी और घरेलू हिंसा से महिलाओं के संरक्षण पर राज्य स्तरीय कार्यशाला कल क्या मकान मालिक बिना बताए घर में आ सकता है? क्या कहता है कानून, बिना इजाजत एंट्री पर क्या करना चाहिए 1 मिनट पहले क्या मकान मालिक बिना बताए घर में आ सकता है? क्या कहता है कानून, बिना इजाजत एंट्री पर क्या करना चाहिए तेलंगाना कांग्रेस में अंदरूनी कलह आई सामने, CM रेवंत रेड्डी की ‘पागल कुत्ते’ वाली टिप्पणी पर बढ़ा विवाद 3 मिनट पहले तेलंगाना कांग्रेस में अंदरूनी कलह आई सामने, CM रेवंत रेड्डी की ‘पागल कुत्ते’ वाली टिप्पणी पर बढ़ा विवाद बस्तर में ‘बिहान’ की पहल से किसानों की बल्ले-बल्ले 12 मिनट पहले बस्तर में ‘बिहान’ की पहल से किसानों की बल्ले-बल्ले सोने की खरीद पर पीएम मोदी की सलाह को CTI ने सराहा, कारोबारियों ने कहा- भारी नुकसान से बच गए 1 घंटे पहले सोने की खरीद पर पीएम मोदी की सलाह को CTI ने सराहा, कारोबारियों ने कहा- भारी नुकसान से बच गए मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन को लेकर रेलवे ने दिया बड़ा अपडेट, बिजली सप्लाई शुरू 1 घंटे पहले मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन को लेकर रेलवे ने दिया बड़ा अपडेट, बिजली सप्लाई शुरू दिल्ली में जन्मे निखिल चौधरी का कमाल, ऑस्ट्रेलिया के लिए डेब्यू सीरीज में बने प्लेयर ऑफ द मैच 1 घंटे पहले दिल्ली में जन्मे निखिल चौधरी का कमाल, ऑस्ट्रेलिया के लिए डेब्यू सीरीज में बने प्लेयर ऑफ द मैच केंद्रीय जेल रायपुर के 70 बंदियों को मिला कौशल प्रशिक्षण का प्रमाण-पत्र 1 घंटे पहले केंद्रीय जेल रायपुर के 70 बंदियों को मिला कौशल प्रशिक्षण का प्रमाण-पत्र ट्रंप, पुतिन और जिनपिंग की पहली त्रिपक्षीय बैठक, चार सूत्रीय शांति घोषणा से दुनिया में हलचल 1 घंटे पहले ट्रंप, पुतिन और जिनपिंग की पहली त्रिपक्षीय बैठक, चार सूत्रीय शांति घोषणा से दुनिया में हलचल भारत-चीन के बीच सीमा पर तनाव घटाने की कवायद तेज, अरुणाचल में दूसरे दौर की सैन्य वार्ता पूरी 2 घंटे पहले भारत-चीन के बीच सीमा पर तनाव घटाने की कवायद तेज, अरुणाचल में दूसरे दौर की सैन्य वार्ता पूरी 4 राज्यों में 6 सड़क हादसे, यूपी-बिहार से राजस्थान-गुजरात तक दुर्घटनाओं में 28 लोगों की मौत 2 घंटे पहले 4 राज्यों में 6 सड़क हादसे, यूपी-बिहार से राजस्थान-गुजरात तक दुर्घटनाओं में 28 लोगों की मौत पटवारी आंदोलन पर मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप की मांग, निलंबन व सर्विस ब्रेक वापस लेने और वेतन-पदोन्नति पर निर्णय की अपील 2 घंटे पहले पटवारी आंदोलन पर मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप की मांग, निलंबन व सर्विस ब्रेक वापस लेने और वेतन-पदोन्नति पर निर्णय की अपील हाईकोर्ट की जमीन पर ही हो गया अवैध कब्जा, मामले ने जजों को भी चौंकाया 3 घंटे पहले हाईकोर्ट की जमीन पर ही हो गया अवैध कब्जा, मामले ने जजों को भी चौंकाया नेपाल के पीएम बालेंद्र शाह का पहला भारत दौरा आज, बागडोगरा-भैरहवा एयर रूट पर चर्चा की संभावना नहीं 3 घंटे पहले नेपाल के पीएम बालेंद्र शाह का पहला भारत दौरा आज, बागडोगरा-भैरहवा एयर रूट पर चर्चा की संभावना नहीं सीएटल एयरपोर्ट पर ICE की कार्रवाई से मचा हड़कंप, विमान में चढ़ते दो यात्री गिरफ्तार 3 घंटे पहले सीएटल एयरपोर्ट पर ICE की कार्रवाई से मचा हड़कंप, विमान में चढ़ते दो यात्री गिरफ्तार रेरा की खामियों पर पीएम को पत्र, होमबायर सुरक्षा के लिए बड़े बदलाव की मांग 4 घंटे पहले रेरा की खामियों पर पीएम को पत्र, होमबायर सुरक्षा के लिए बड़े बदलाव की मांग कच्चे तेल पर आई गुड न्यूज: 2027 के अंत तक 70 डॉलर प्रति बैरल तक आ सकती हैं कीमतें 4 घंटे पहले कच्चे तेल पर आई गुड न्यूज: 2027 के अंत तक 70 डॉलर प्रति बैरल तक आ सकती हैं कीमतें ‘विपक्ष ने आंखें मूंदी’, भारत की 7 प्रतिशत GDP ग्रोथ पर ट्रंप की तारीफ से सियासत तेज, BJP ने राहुल गांधी को घेरा 4 घंटे पहले ‘विपक्ष ने आंखें मूंदी’, भारत की 7 प्रतिशत GDP ग्रोथ पर ट्रंप की तारीफ से सियासत तेज, BJP ने राहुल गांधी को घेरा हैदराबादः कार की लाइट्स में छिपाकर ले जा रहे थे सोने के 25 बिस्किट, DRI की टीम ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार 4 घंटे पहले हैदराबादः कार की लाइट्स में छिपाकर ले जा रहे थे सोने के 25 बिस्किट, DRI की टीम ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार बांग्लादेश में शेख हसीना की वापसी पर बवाल, भारत-बांग्लादेश सीमा के रास्ते तलाशेंगे अवामी लीग नेता 4 घंटे पहले बांग्लादेश में शेख हसीना की वापसी पर बवाल, भारत-बांग्लादेश सीमा के रास्ते तलाशेंगे अवामी लीग नेता
राष्ट्रीय

क्या मकान मालिक बिना बताए घर में आ सकता है? क्या कहता है कानून, बिना इजाजत एंट्री पर क्या करना चाहिए

इम्पेक्ट न्यूज डेस्क। बेंगलुरु की घटना ने किराए के घरों में निजता की बहस छेड़ी है। समझना होगा कि मालिकाना हक का अर्थ बेरोकटोक दखल नहीं है। कानूनन शांतिपूर्ण कब्जा किराएदार का भी अधिकार है।बिना…

क्या मकान मालिक बिना बताए घर में आ सकता है? क्या कहता है कानून, बिना इजाजत एंट्री पर क्या करना चाहिए
CG Impact की मौलिक सांकेतिक श्रेणी इमेज

इम्पेक्ट न्यूज डेस्क। बेंगलुरु की घटना ने किराए के घरों में निजता की बहस छेड़ी है। समझना होगा कि मालिकाना हक का अर्थ बेरोकटोक दखल नहीं है। कानूनन शांतिपूर्ण कब्जा किराएदार का भी अधिकार है।

किराए के घर में रहने वाले हर व्यक्ति के मन में कभी न कभी यह सवाल जरूर आता है कि क्या मकान मालिक सिर्फ घर का मालिक होने के नाते जब चाहे, बिना बताए घर में घुस सकता है?

अच्छा यह सवाल आज के समय में इसलिए भी ज्यादा पूछे जा रहे हैं, क्योंकि हाल ही में बेंगलुरु के एक किराएदार के साथ कुछ ऐसी ही घटना सामने आई, जिसके बाद सोशल मीडिया पर यह बहस तेज हो गई।

खैर, सवाल वही है कि क्या केवल मकान मालिक होने के नाते जब चाहे, तब वो घर में घुस सकता है? सवाल यह भी है कि क्या किराएदार के पास उसे रोकने के लिए कोई अधिकार नहीं है? आइए भारतीय कानून के अनुसार से जानते हैं किराएदार के आधिकार के बारे में…

बता दें कि सोशल मीडिया पर इन दिनों किराएदार के अधिकार को लेकर बहस तेज होने का सबसे बड़ा कारण बेंगलुरु की एक घटना है। इस बात को ऐसे समझिए कि बेंगलुरु के बेलंदूर इलाके में अपने भाई के साथ शिफ्ट हुए एक युवक ने इस मामले में रेडिट पर अपना अनुभव साझा किया। उन्होंने एक सोसाइटी में 2BHK फ्लैट किराए पर लिया। शिफ्ट होने के कुछ ही दिन बाद मकान मालिक ने उनसे फ्लैट की एक एक्स्ट्रा चाबी मांगी।

समझने वाली बात यह है कि किराएदार को इमरजेंसी के लिए चाबी देने में कोई दिक्कत नहीं थी, लेकिन जब उन्होंने पूछा कि क्या मकान मालिक घर आने से पहले उन्हें सूचित करेंगे, तो मकान मालिक भड़क गए। मकान मालिक का तर्क था कि घर मेरा है, मुझे अपनी ही प्रॉपर्टी देखने के लिए बार-बार इजाजत लेने की क्या जरूरत है? हालांकि, किराए के एग्रीमेंट में ऐसी कोई शर्त नहीं लिखी थी।

देखिए मकान मालिक का तर्क और किराएदार के अधिकार की बात को समझने से पहले एक बात जाननी चाहिए कि किराए के मकान की चाबी रखना और इस्तेमाल करना दोनों अलग अलग बातें हैं।

अब जब मामला में चर्चा तेज हुई, तब कानूनी विशेषज्ञों का साफ कहना है कि मकान मालिक के पास दूसरी चाबी होना अलग बात है, लेकिन उसका इस्तेमाल करके बिना बताए घर में दाखिल होना बिल्कुल अलग। एक बार जब किराएदार को घर का कब्जा मिल जाता है और वह समय पर किराया दे रहा है, तो मकान मालिक सिर्फ मालिकाना हक के नाम पर जब चाहे घर में नहीं आ सकता।

शांतिपूर्ण कब्जे का अधिकार- ‘संपत्ति हस्तांतरण अधिनियम, 1882’ की धारा 108(c) किराएदार को यह अधिकार देती है कि वह बिना किसी बाहरी दखल के घर का इस्तेमाल कर सके। यहां शांत का मतलब शोर-शराबे से नहीं, बल्कि मकान मालिक की बेवजह आवाजाही से मुक्ति है।

मकान मालिक कब आ सकता है?- इसी कानून की धारा 108(m) मकान मालिक को भी यह हक देती है कि वह उचित समय पर घर का निरीक्षण कर सके। लेकिन इसके लिए किराएदार को पहले से जानकारी देना जरूरी है।

इमरजेंसी की स्थिति- अगर घर में आग लग जाए, पानी की पाइप फट जाए या कोई बड़ा हादसा हो जाए, तो मकान मालिक तुरंत अंदर जा सकता है, लेकिन तब भी उसे किराएदार को फौरन इसकी सूचना देनी होगी।

नोटिस पीरियड का नियम- कई राज्यों के किराया कानूनों में पहले से नोटिस देने का नियम है। जैसे कर्नाटक रेंट एक्ट के तहत निरीक्षण के लिए पहले से मौखिक सहमति या 20 घंटे का लिखित नोटिस जरूरी होता है।

कानूनी जानकारों के मुताबिक, अगर मकान मालिक बार-बार बिना इजाजत घर में आता है, तो किराएदार ये कदम उठा सकते हैं-

सबूत जुटाएं- तारीख नोट करें, मैसेज या सीसीटीवी फुटेज संभाल कर रखें।

लिखित चेतावनी दें- मकान मालिक को मैसेज या ईमेल के जरिए साफ शब्दों में लिखें कि वे बिना पूर्व सूचना के घर में न आएं।

कोर्ट से स्टे लें- अगर वह फिर भी न मानें, तो किराएदार सिविल कोर्ट जाकर मकान मालिक के बिना इजाजत घुसने पर रोक (अस्थायी या स्थायी निषेधाज्ञा) लगाने की मांग कर सकते हैं।

पुलिस शिकायत- हालांकि सिर्फ नोटिस न देना क्रिमिनल केस नहीं बनता, लेकिन अगर मामला ‘आपराधिक अतिक्रमण’ (BNS की धारा 329) की श्रेणी में आता है, तो पुलिस में भी शिकायत की जा सकती है।

बचाव का सबसे आसान तरीका- घर किराए पर लेते समय ही रेंट एग्रीमेंट में यह शर्त साफ-साफ लिखवा लें कि मकान मालिक किस स्थिति में और कितने घंटे पहले सूचना देकर ही घर का निरीक्षण कर सकेंगे। साथ ही, आपकी गैरमौजूदगी में घर में किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी किसकी होगी, यह भी तय कर लें।