रविवार, 22 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन को लेकर रेलवे ने दिया बड़ा अपडेट, बिजली सप्लाई शुरू 25 मिनट पहले मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन को लेकर रेलवे ने दिया बड़ा अपडेट, बिजली सप्लाई शुरू दिल्ली में जन्मे निखिल चौधरी का कमाल, ऑस्ट्रेलिया के लिए डेब्यू सीरीज में बने प्लेयर ऑफ द मैच 26 मिनट पहले दिल्ली में जन्मे निखिल चौधरी का कमाल, ऑस्ट्रेलिया के लिए डेब्यू सीरीज में बने प्लेयर ऑफ द मैच केंद्रीय जेल रायपुर के 70 बंदियों को मिला कौशल प्रशिक्षण का प्रमाण-पत्र 26 मिनट पहले केंद्रीय जेल रायपुर के 70 बंदियों को मिला कौशल प्रशिक्षण का प्रमाण-पत्र ट्रंप, पुतिन और जिनपिंग की पहली त्रिपक्षीय बैठक, चार सूत्रीय शांति घोषणा से दुनिया में हलचल 36 मिनट पहले ट्रंप, पुतिन और जिनपिंग की पहली त्रिपक्षीय बैठक, चार सूत्रीय शांति घोषणा से दुनिया में हलचल भारत-चीन के बीच सीमा पर तनाव घटाने की कवायद तेज, अरुणाचल में दूसरे दौर की सैन्य वार्ता पूरी 1 घंटे पहले भारत-चीन के बीच सीमा पर तनाव घटाने की कवायद तेज, अरुणाचल में दूसरे दौर की सैन्य वार्ता पूरी 4 राज्यों में 6 सड़क हादसे, यूपी-बिहार से राजस्थान-गुजरात तक दुर्घटनाओं में 28 लोगों की मौत 1 घंटे पहले 4 राज्यों में 6 सड़क हादसे, यूपी-बिहार से राजस्थान-गुजरात तक दुर्घटनाओं में 28 लोगों की मौत पटवारी आंदोलन पर मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप की मांग, निलंबन व सर्विस ब्रेक वापस लेने और वेतन-पदोन्नति पर निर्णय की अपील 1 घंटे पहले पटवारी आंदोलन पर मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप की मांग, निलंबन व सर्विस ब्रेक वापस लेने और वेतन-पदोन्नति पर निर्णय की अपील हाईकोर्ट की जमीन पर ही हो गया अवैध कब्जा, मामले ने जजों को भी चौंकाया 1 घंटे पहले हाईकोर्ट की जमीन पर ही हो गया अवैध कब्जा, मामले ने जजों को भी चौंकाया नेपाल के पीएम बालेंद्र शाह का पहला भारत दौरा आज, बागडोगरा-भैरहवा एयर रूट पर चर्चा की संभावना नहीं 2 घंटे पहले नेपाल के पीएम बालेंद्र शाह का पहला भारत दौरा आज, बागडोगरा-भैरहवा एयर रूट पर चर्चा की संभावना नहीं सीएटल एयरपोर्ट पर ICE की कार्रवाई से मचा हड़कंप, विमान में चढ़ते दो यात्री गिरफ्तार 2 घंटे पहले सीएटल एयरपोर्ट पर ICE की कार्रवाई से मचा हड़कंप, विमान में चढ़ते दो यात्री गिरफ्तार रेरा की खामियों पर पीएम को पत्र, होमबायर सुरक्षा के लिए बड़े बदलाव की मांग 3 घंटे पहले रेरा की खामियों पर पीएम को पत्र, होमबायर सुरक्षा के लिए बड़े बदलाव की मांग कच्चे तेल पर आई गुड न्यूज: 2027 के अंत तक 70 डॉलर प्रति बैरल तक आ सकती हैं कीमतें 3 घंटे पहले कच्चे तेल पर आई गुड न्यूज: 2027 के अंत तक 70 डॉलर प्रति बैरल तक आ सकती हैं कीमतें ‘विपक्ष ने आंखें मूंदी’, भारत की 7 प्रतिशत GDP ग्रोथ पर ट्रंप की तारीफ से सियासत तेज, BJP ने राहुल गांधी को घेरा 3 घंटे पहले ‘विपक्ष ने आंखें मूंदी’, भारत की 7 प्रतिशत GDP ग्रोथ पर ट्रंप की तारीफ से सियासत तेज, BJP ने राहुल गांधी को घेरा हैदराबादः कार की लाइट्स में छिपाकर ले जा रहे थे सोने के 25 बिस्किट, DRI की टीम ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार 3 घंटे पहले हैदराबादः कार की लाइट्स में छिपाकर ले जा रहे थे सोने के 25 बिस्किट, DRI की टीम ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार बांग्लादेश में शेख हसीना की वापसी पर बवाल, भारत-बांग्लादेश सीमा के रास्ते तलाशेंगे अवामी लीग नेता 3 घंटे पहले बांग्लादेश में शेख हसीना की वापसी पर बवाल, भारत-बांग्लादेश सीमा के रास्ते तलाशेंगे अवामी लीग नेता महिला अंडर-19 एशिया कप की मेजबानी कर सकता है यूएई, दिसंबर में होगा टूर्नामेंट 3 घंटे पहले महिला अंडर-19 एशिया कप की मेजबानी कर सकता है यूएई, दिसंबर में होगा टूर्नामेंट भारत में चीनी उत्पादन चार गुना बढ़ा, एथेनॉल इस्तेमाल पर रोक से घरेलू सप्लाई बढ़ने की उम्मीद 3 घंटे पहले भारत में चीनी उत्पादन चार गुना बढ़ा, एथेनॉल इस्तेमाल पर रोक से घरेलू सप्लाई बढ़ने की उम्मीद सोना 1 लाख रुपये तक फिसलेगा? रिकॉर्ड से 63% टूटी चांदी, निवेशकों के सामने खरीदारी का सवाल 4 घंटे पहले सोना 1 लाख रुपये तक फिसलेगा? रिकॉर्ड से 63% टूटी चांदी, निवेशकों के सामने खरीदारी का सवाल भारत को कभी बताया था ‘डेड इकोनॉमी’, अब तारीफों के पुल बांध रहे ट्रंप, जानें बदले रुख की 5 वजहें 4 घंटे पहले भारत को कभी बताया था ‘डेड इकोनॉमी’, अब तारीफों के पुल बांध रहे ट्रंप, जानें बदले रुख की 5 वजहें भारत का रक्षा निर्यात 50 हजार करोड़ पार करने की तैयारी, ब्रह्मोस की बढ़ी डिमांड 4 घंटे पहले भारत का रक्षा निर्यात 50 हजार करोड़ पार करने की तैयारी, ब्रह्मोस की बढ़ी डिमांड
राष्ट्रीय

नेपाल के पीएम बालेंद्र शाह का पहला भारत दौरा आज, बागडोगरा-भैरहवा एयर रूट पर चर्चा की संभावना नहीं

नेपाल के पीएम बालेंद्र शाह का पहला भारत दौरा आज, बागडोगरा-भैरहवा एयर रूट पर चर्चा की संभावना नहीं

नई दिल्ली
नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह रविवार को भारत के दौरे पर आ रहे हैं। प्रधानमंत्री बनने के बाद उनका यह पहला भारत दौरा है। बीते कुछ दिनों से खबर चल रही थी कि भारत ने नेपाल के बागडोगरा हवाई अड्डे से आने जाने वाले सैन्य विमानों को इजाजत देने और उसके बदले उसे भैरहवा रूट देने का प्रस्ताव रखा है। हालांकि अब रिपोर्ट में सामने आ रहा है कि भारत ने ऐसा कोई प्रस्ताव नेपाल के सामने नहीं रखा है। ऐसे में इस तरह के किसी भी मामले पर बालेंद्र शाह के साथ चर्चा होने की भी संभावना नहीं है।

सिलीगुड़ी कॉरिडोर में है बागडोगरा एयरपोर्ट
दरअसल नेपाल लंबे समय से अपने भैरवहा हाई मार्ग के लिए भारत के हवाई क्षेत्र की अनुमति मांग रहा है। नेपाल के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के महानिदेशक मुकेश डंगोल ने पिछले महीने भारत का दौरा किया था। बागडोगरा एयरपोर्ट रणनीतिक रूप से हम सिलीगुड़ी कॉरेडोर में स्थित है। यह पूर्वोत्तर के राज्यों के गेट के तौर पर देखा जाता है। रिपोर्ट्स में कहा जा रहा था कि बागडोगरा एंट्री पॉइंट के बदले भारत नेपाल को पूर्वी हवाई क्षेत्र में अनुमति देने को तैयार है। नेपाल 10 से 12 साल से भारत के सामने हवाई मार्ग के लिए मांग कर रहा है। उसका कहना है कि केवल सिमरा प्रवेश बिंदु होने की वजह से उसकी वायुसेवा कंपनियों को आर्थिक बोझ उठाना पड़ रहा है।

34 सदस्यों के प्रतिनिधिमंडल के साथ आएंगे बालेंद्र शाह
नेपाली प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह 34 सदस्यों के साथ भारत आ रहे हैं। नेपाली कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष विश्व प्रकाश शर्मा ने एक बयान में कहा कि यह यात्रा नेपाल के हितों को सर्वोपरि रखते हुए दोनों देशों के बीच संबंधों को और मजबूत करने वाली होनी चाहिए। नेपाली कांग्रेस ने कहा कि उसने द्विपक्षीय सहयोग के क्षेत्रों पर सरकार को रचनात्मक सुझाव देने के लिए विषय विशेषज्ञों के साथ आंतरिक चर्चा की है।

बयान के अनुसार, चर्चा में जलवायु परिवर्तन, हवाई संपर्क, पर्यटन, व्यापार, ऊर्जा, खेल, उद्यमिता, सीमा प्रबंधन, सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की समस्याओं और भारत में नेपाली श्रमिकों के सामने आने वाली चुनौतियों समेत कई मुद्दे शामिल थे। पार्टी ने कहा, ''नेपाल-भारत संबंध आपसी सम्मान, संप्रभु समानता और राष्ट्रीय हितों पर आधारित होने चाहिए।''

नेपाली कांग्रेस ने कहा कि वह नेपाल के हितों की रक्षा करने और मित्र देश भारत के साथ संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसने कहा कि इस यात्रा के दौरान पूर्व में किए गए वादों को पूरा करने, लंबित मुद्दों का समाधान करने और पारस्परिक लाभ पर आधारित दीर्घकालिक सहयोग की नींव रखने पर ध्यान दिया जाना चाहिए। बालेन्द्र शाह यात्रा के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगे और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता करेंगे।