रविवार, 22 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
रेरा की खामियों पर पीएम को पत्र, होमबायर सुरक्षा के लिए बड़े बदलाव की मांग 2 मिनट पहले रेरा की खामियों पर पीएम को पत्र, होमबायर सुरक्षा के लिए बड़े बदलाव की मांग कच्चे तेल पर आई गुड न्यूज: 2027 के अंत तक 70 डॉलर प्रति बैरल तक आ सकती हैं कीमतें 4 मिनट पहले कच्चे तेल पर आई गुड न्यूज: 2027 के अंत तक 70 डॉलर प्रति बैरल तक आ सकती हैं कीमतें ‘विपक्ष ने आंखें मूंदी’, भारत की 7 प्रतिशत GDP ग्रोथ पर ट्रंप की तारीफ से सियासत तेज, BJP ने राहुल गांधी को घेरा 5 मिनट पहले ‘विपक्ष ने आंखें मूंदी’, भारत की 7 प्रतिशत GDP ग्रोथ पर ट्रंप की तारीफ से सियासत तेज, BJP ने राहुल गांधी को घेरा हैदराबादः कार की लाइट्स में छिपाकर ले जा रहे थे सोने के 25 बिस्किट, DRI की टीम ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार 8 मिनट पहले हैदराबादः कार की लाइट्स में छिपाकर ले जा रहे थे सोने के 25 बिस्किट, DRI की टीम ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार महिला अंडर-19 एशिया कप की मेजबानी कर सकता है यूएई, दिसंबर में होगा टूर्नामेंट 27 मिनट पहले महिला अंडर-19 एशिया कप की मेजबानी कर सकता है यूएई, दिसंबर में होगा टूर्नामेंट भारत में चीनी उत्पादन चार गुना बढ़ा, एथेनॉल इस्तेमाल पर रोक से घरेलू सप्लाई बढ़ने की उम्मीद 38 मिनट पहले भारत में चीनी उत्पादन चार गुना बढ़ा, एथेनॉल इस्तेमाल पर रोक से घरेलू सप्लाई बढ़ने की उम्मीद सोना 1 लाख रुपये तक फिसलेगा? रिकॉर्ड से 63% टूटी चांदी, निवेशकों के सामने खरीदारी का सवाल 1 घंटे पहले सोना 1 लाख रुपये तक फिसलेगा? रिकॉर्ड से 63% टूटी चांदी, निवेशकों के सामने खरीदारी का सवाल भारत को कभी बताया था ‘डेड इकोनॉमी’, अब तारीफों के पुल बांध रहे ट्रंप, जानें बदले रुख की 5 वजहें 1 घंटे पहले भारत को कभी बताया था ‘डेड इकोनॉमी’, अब तारीफों के पुल बांध रहे ट्रंप, जानें बदले रुख की 5 वजहें भारत का रक्षा निर्यात 50 हजार करोड़ पार करने की तैयारी, ब्रह्मोस की बढ़ी डिमांड 1 घंटे पहले भारत का रक्षा निर्यात 50 हजार करोड़ पार करने की तैयारी, ब्रह्मोस की बढ़ी डिमांड ‘मैं चुनौती को चुनौती दिए बिना रह नहीं सकता’, IIT खड़गपुर की 75वीं वर्षगांठ पर बोले पीएम मोदी 1 घंटे पहले ‘मैं चुनौती को चुनौती दिए बिना रह नहीं सकता’, IIT खड़गपुर की 75वीं वर्षगांठ पर बोले पीएम मोदी एक से दो रुपये में मिलेगी बर्ड फ्लू से बचाव की स्वदेशी वैक्सीन, मुर्गियों को मिलेगी छह महीने की सुरक्षा 1 घंटे पहले एक से दो रुपये में मिलेगी बर्ड फ्लू से बचाव की स्वदेशी वैक्सीन, मुर्गियों को मिलेगी छह महीने की सुरक्षा पीजी मेडिकल की 10 हजार से ज्यादा सीटें ब्लॉक, फ्लोट सिस्टम की समीक्षा कर सकती है सरकार 1 घंटे पहले पीजी मेडिकल की 10 हजार से ज्यादा सीटें ब्लॉक, फ्लोट सिस्टम की समीक्षा कर सकती है सरकार मेसी की अर्जेंटीना टीम को केरलम लाने के मामले में बड़ा एक्शन, पूर्व खेल मंत्री वी. अब्दुरहिमान समेत तीन बने आरोपी 1 घंटे पहले मेसी की अर्जेंटीना टीम को केरलम लाने के मामले में बड़ा एक्शन, पूर्व खेल मंत्री वी. अब्दुरहिमान समेत तीन बने आरोपी भारत में BYD का बढ़ता दबदबा, चीनी कंपनी ने पार किया 20 हजार कार डिलीवरी का आंकड़ा 1 घंटे पहले भारत में BYD का बढ़ता दबदबा, चीनी कंपनी ने पार किया 20 हजार कार डिलीवरी का आंकड़ा 2070 तक इस मुस्लिम देश में दोगुनी हो जाएगी हिंदू आबादी, जानिए किस देश से जुड़ा है यह अनुमान 2 घंटे पहले 2070 तक इस मुस्लिम देश में दोगुनी हो जाएगी हिंदू आबादी, जानिए किस देश से जुड़ा है यह अनुमान Rail One App से होंगे रेलवे के सारे काम, टिकट बुकिंग से शिकायत तक मिलेगी सुविधा 2 घंटे पहले Rail One App से होंगे रेलवे के सारे काम, टिकट बुकिंग से शिकायत तक मिलेगी सुविधा EPFO का नया विड्रॉल प्लान, SWP पर टैक्स का क्या होगा नियम? जानिए पूरी गणना 2 घंटे पहले EPFO का नया विड्रॉल प्लान, SWP पर टैक्स का क्या होगा नियम? जानिए पूरी गणना 8th Pay Commission: कर्मचारियों ने रखीं 6% सालाना इंक्रीमेंट, OPS बहाली और DA मर्जर की मांगें 3 घंटे पहले 8th Pay Commission: कर्मचारियों ने रखीं 6% सालाना इंक्रीमेंट, OPS बहाली और DA मर्जर की मांगें 8th Pay Commission: 2.1, 2.28 या 2.57 फिटमेंट फैक्टर पर कितनी बढ़ेगी आपकी सैलरी? 3 घंटे पहले 8th Pay Commission: 2.1, 2.28 या 2.57 फिटमेंट फैक्टर पर कितनी बढ़ेगी आपकी सैलरी? EPFO Pension: प्राइवेट नौकरी करने वालों को भी मिलेगी हर महीने पेंशन? जानिए क्या है पूरा नियम 3 घंटे पहले EPFO Pension: प्राइवेट नौकरी करने वालों को भी मिलेगी हर महीने पेंशन? जानिए क्या है पूरा नियम
राष्ट्रीय

रेरा की खामियों पर पीएम को पत्र, होमबायर सुरक्षा के लिए बड़े बदलाव की मांग

इम्पेक्ट न्यूज डेस्क। फोरम फॉर पीपल्स कलेक्टिव एफर्ट्स (एफपीसीई) ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर रेरा की कमियां दूर करने और होमबायर्स को प्रभावी सुरक्षा देने के लिए हस्तक्षेप की मांग की है।रेरा की खामियों को…

रेरा की खामियों पर पीएम को पत्र, होमबायर सुरक्षा के लिए बड़े बदलाव की मांग
CG Impact की मौलिक सांकेतिक श्रेणी इमेज

इम्पेक्ट न्यूज डेस्क। रेरा कानून को दस साल हो गए हैं और होम बायर्स की जिन समस्याओं को दूर करने के लिए रेरा कानून लाया गया था वे जस की तस हैं। जिस संस्था फोरम फॉर पीपल्स कलेक्टिव एफर्ट्स (एफपीसीई) ने रेरा कानून लाने के लिए लड़ाई लड़ी थी अब वही उसकी कमियों को लेकर आगे आयी है।

संस्था ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर रेरा की कमियां बताते हुए इन्हें दूर करने के लिए हस्तक्षेप करने की मांग की है। पत्र में संगठन ने मूल भावना के अनुरूप कानून में संरचनात्मक बदलाव करने और घर खरीदारों को प्रभावी सुरक्षा देने की अपील की है।

एफपीसीई का कहना है कि रेरा लागू होने के करीब एक दशक बाद भी घर खरीदारों को परियोजनाओं में देरी, बिल्डरों की ओर से धन के डायवर्जन, एकतरफा समझौतों और नियामक प्राधिकरणों के आदेशों के प्रभावी क्रियान्वयन नहीं होने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

संगठन के मुताबिक, रेरा का उद्देश्य केवल बिल्डरों की परियोजनाओं का पंजीकरण करना नहीं, बल्कि घर खरीदारों को उनका घर और कानूनी अधिकार सुनिश्चित कराना था। लेकिन व्यवहार में परियोजना पंजीकरण को ही इसकी सफलता का प्रमुख पैमाना बना दिया गया है।

एफपीसीई की सितंबर में आयी 192 पन्नों की रिपोर्ट में दिए गए आंकड़ों के मुताबिक लगभग 12.44 लाख करोड़ रुपये घर खरीदारों की रकम अधूरी और विलंबित परियोजनाओं में फंसी होने का अनुमान है। इससे करीब 27.6 लाख परिवार प्रभावित हैं। संगठन ने इस स्थिति को गंभीर बताते हुए शहरी विकास मंत्रालय से रिपोर्ट की जांच और समयबद्ध कार्रवाई की मांग की है।

प्रधानमंत्री से की गई प्रमुख मांगों में रियल एस्टेट क्षेत्र के प्रमोशन और घर खरीदारों की सुरक्षा को अलग करना, रेरा को समर्पित होमबायर प्रोटेक्शन एक्ट के रूप में पुनर्गठित करना और इसका प्रशासन उपभोक्ता संरक्षण से जुड़े मंत्रालय या विभाग को सौंपना शामिल है। इसके अलावा नियामक प्राधिकरणों की जवाबदेही तय करने के लिए प्रभावी व्यवस्था बनाने की भी मांग की गई है।

एफपीसीई के अध्यक्ष अभय उपाध्याय कहते हैं कि रियल एस्टेट में गलत प्रथाओं और होमबायर्स को ठगने के प्रति अब ज़ीरो टॉलरेंस का समय है। संसद ने एक रेगुलेटरी अथॉरिटी बनाई थी, व्यवहार में, यह एक डेवलपमेंट अथॉरिटी बन गई है। अगर एक कानून का चरित्र ही उसके बनने के बाद बदल सकता है, तो कोई भी कानून कभी सफल नहीं हो सकता।

अब समय आ गया है कि अथॉरिटीज को खुद जवाबदेह बनाया जाए। प्रधानमंत्री को हमारा पत्र उसी दिशा में एक कदम है – ताकि रेरा आखिरकार वह बन जाए जो वह हमेशा से था, एक कानून जो होमबायर्स की रक्षा करता है। मालूम हो कि चिट्ठी लिखने वाली यह संस्था एफपीसीई रेरा सेंट्रल एडवाइजरी कमेटी की सदस्य है।