शनिवार, 21 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
चिल्फी बॉर्डर पर फिर बड़ी कार्रवाई, बिहार से आ रहा 301 क्विंटल धान पकड़ा 1 मिनट पहले चिल्फी बॉर्डर पर फिर बड़ी कार्रवाई, बिहार से आ रहा 301 क्विंटल धान पकड़ा 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस अंतर्गत राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का उत्साहपूर्ण समापन 1 मिनट पहले 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस अंतर्गत राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का उत्साहपूर्ण समापन 6 मिनट पहले जब थुंबा से उड़ा था भारत का पहला रॉकेट ‘नाइकी-अपाचे’, जानें कैसे हुई थी भारतीय अंतरिक्ष युग की शुरुआत? ’छत्तीसगढ़ इंडस्ट्री डायलॉग के तीसरे अध्याय में मिले 1.06 लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव, 29 हजार को रोजगार के अवसर’ 16 मिनट पहले ’छत्तीसगढ़ इंडस्ट्री डायलॉग के तीसरे अध्याय में मिले 1.06 लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव, 29 हजार को रोजगार के अवसर’ अकवान चक्रवात से हुई फसल क्षति पर जिला प्रशासन पूरी तरह गंभीर, किसानों को मिलेगा उचित मुआवजा’ 16 मिनट पहले अकवान चक्रवात से हुई फसल क्षति पर जिला प्रशासन पूरी तरह गंभीर, किसानों को मिलेगा उचित मुआवजा’ निर्धारित मात्रा से अधिक धान विक्रय के मामले में कलेक्टर सख्त, कृषक का भुगतान रोकने के निर्देश’ 46 मिनट पहले निर्धारित मात्रा से अधिक धान विक्रय के मामले में कलेक्टर सख्त, कृषक का भुगतान रोकने के निर्देश’ केएल राहुल ने न्यूजीलैंड में जड़ा 136 रन का शतक, SENA देशों में बनाया ऐतिहासिक रिकॉर्ड 1 घंटे पहले केएल राहुल ने न्यूजीलैंड में जड़ा 136 रन का शतक, SENA देशों में बनाया ऐतिहासिक रिकॉर्ड अरुणाचल में अमित शाह का बयान, पुलवामा में लश्कर का आखिरी स्थानीय आतंकी ढेर होने का दावा 1 घंटे पहले अरुणाचल में अमित शाह का बयान, पुलवामा में लश्कर का आखिरी स्थानीय आतंकी ढेर होने का दावा 1 घंटे पहले सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ भारत की बड़ी जीत: नौ महीने में एक करोड़ किशोरियों को दी गईं HPV वैक्सीन 1 घंटे पहले छत्तीसगढ़ में 25 बच्चों का सौदा करने के आरोपित डॉक्टर समेत छह गिरफ्तार, गुजरात से कर्नाटक तक फैला है नेटवर्क 1 घंटे पहले ‘यह सिर्फ एक तस्वीर नहीं…’, शिव-पार्वती वाली पोस्ट पर स्वामी परमात्मानंद की राहुल और प्रियंका को चिट्ठी 1 घंटे पहले बाल कुपोषण की अनसुलझी पहेली: दो पड़ोसी जिलों में बच्चों की सेहत और विकास में अंतर; UP-बिहार से तमिलनाडु तक के आंकड़े 1 घंटे पहले ‘सिखों की भावनाओं से खिलवाड़ क्यों’, बिहार के पुल का नाम नीतीश सेतु रखने पर कांग्रेस ने उठाए सवाल हाईवे पर अब ब्रेक लगाने की जरूरत नहीं: देश के 7 टोल प्लाजा पर शुरू हुआ MLFF सिस्टम, कैसे करता है काम? 1 घंटे पहले हाईवे पर अब ब्रेक लगाने की जरूरत नहीं: देश के 7 टोल प्लाजा पर शुरू हुआ MLFF सिस्टम, कैसे करता है काम? अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण से युवाओं को मिलेगा रोजगार का अवसर 2 घंटे पहले अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण से युवाओं को मिलेगा रोजगार का अवसर उत्तर बस्तर कांकेर : शासकीय महिला आईटीआई कांकेर में पांचवां दीक्षांत समारोह संपन्न, 124 छात्राओं को मिले प्रमाण-पत्र 2 घंटे पहले उत्तर बस्तर कांकेर : शासकीय महिला आईटीआई कांकेर में पांचवां दीक्षांत समारोह संपन्न, 124 छात्राओं को मिले प्रमाण-पत्र उत्तर बस्तर कांकेर : जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री अरुण साव का आत्मीय स्वागत 2 घंटे पहले उत्तर बस्तर कांकेर : जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री अरुण साव का आत्मीय स्वागत लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश बंसल, E-in-C एवं CE ने निर्माण और सड़क संधारण कार्यों का किया निरीक्षण 2 घंटे पहले लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश बंसल, E-in-C एवं CE ने निर्माण और सड़क संधारण कार्यों का किया निरीक्षण विद्यार्थियों को अपराधों, महिला उत्पीड़न और नशे के दुष्परिणामों के प्रति किया जागरूक 2 घंटे पहले विद्यार्थियों को अपराधों, महिला उत्पीड़न और नशे के दुष्परिणामों के प्रति किया जागरूक पुसौर के मेधावी विद्यार्थियों ने किया प्रतिष्ठित उच्च शैक्षणिक संस्थानों का भ्रमण 2 घंटे पहले पुसौर के मेधावी विद्यार्थियों ने किया प्रतिष्ठित उच्च शैक्षणिक संस्थानों का भ्रमण
राष्ट्रीय

जब थुंबा से उड़ा था भारत का पहला रॉकेट ‘नाइकी-अपाचे’, जानें कैसे हुई थी भारतीय अंतरिक्ष युग की शुरुआत?

इम्पेक्ट न्यूज डेस्क। नई दिल्ली। आज भारत चंद्रयान और मंगलयान जैसे ऐतिहासिक मिशनों के दम पर दुनिया की प्रमुख अंतरिक्ष महाशक्तियों में गिना जाता है। लेकिन इस सुनहरे सफर की शुरुआत 21 नवंबर 1963 को…

इम्पेक्ट न्यूज डेस्क। नई दिल्ली। आज भारत चंद्रयान और मंगलयान जैसे ऐतिहासिक मिशनों के दम पर दुनिया की प्रमुख अंतरिक्ष महाशक्तियों में गिना जाता है। लेकिन इस सुनहरे सफर की शुरुआत 21 नवंबर 1963 को केरल के तिरुवनंतपुरम के पास स्थित एक छोटे से तटीय गांव थुंबा से हुई थी।

उस दिन एक पतले से अमेरिकी रॉकेट ने आसमान की ओर उड़ान भरी थी। न तो इसमें कोई सैटेलाइट था और न ही यह पृथ्वी की कक्षा तक गया, फिर भी इसने भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम की नींव रख दी।

आइए भारत के इस ऐतिहासिक सफर पर एक नजर डालतें हैं….

दिलचस्प बात यह है कि जिस समय इसकी लॉन्चिंग हुई थी, उस समय ‘थुंबा इक्वेटोरियल रॉकेट लॉन्चिंग स्टेशन’ (TERLS) बिल्कुल नया था और जिस रॉकेट को छोड़ा गया, उसका नाम ‘नाइकी-अपाचे’ था। यह दो चरणों वाला ठोस ईंधन से चलने वाला एक साउंडिंग रॉकेट था।

बता दें कि अमेरिका में एयरोलैब और अटलांटिक रिसर्च द्वारा नासा व अमेरिकी वायुसेना के लिए विकसित किए गए इस रॉकेट को ‘आर्गो बी-13’ के नाम से भी जाना जाता था।

1961 से 1978 के बीच इसे कुल 636 बार लॉन्च किया गया। यह करीब 45 किलोग्राम वैज्ञानिक उपकरणों को पृथ्वी से लगभग 160 किलोमीटर की ऊंचाई तक ले जा सकता था। इसका मुख्य काम ऊपरी वायुमंडल, मौसम विज्ञान, प्लाज्मा फिजिक्स, सौर भौतिकी और रेडियो खगोल विज्ञान का अध्ययन करना था।

इस बात को ऐसे समझा जा सकता है कि साउंडिंग रॉकेट को रिसर्च रॉकेट या सब-ऑर्बिटल रॉकेट भी कहा जाता है। ये रॉकेट अंतरिक्ष की कक्षा में चक्कर नहीं लगाते, बल्कि एक निश्चित ऊंचाई तक जाकर वैज्ञानिक प्रयोग करते हैं और डेटा जुटाते हैं।

मौसम के गुब्बारे अधिकतम 40 किमी की ऊंचाई तक ही जा पाते हैं, जबकि सैटेलाइट 120 किमी से नीचे की कक्षा में टिक नहीं सकते। ऐसे में 50 से 150 किमी के बीच के वायुमंडल की जांच करने के लिए साउंडिंग रॉकेट ही सबसे कारगर जरिया होते हैं।

थुंबा से छोड़े गए इन रॉकेटों ने वायुमंडल की संरचना, हवाओं की गति, तापमान और आयनमंडल की स्थितियों को मापने में अहम भूमिका निभाई। खास बात यह है कि दुनिया में ‘ब्लैक ब्रैंट’ जैसे कुछ आधुनिक साउंडिंग रॉकेट 1,000 से 3,000 किमी की ऊंचाई तक भी जा सकते हैं।

थुंबा का चयन इसके बेहद खास भौगोलिक स्थान के कारण किया गया था। यह जगह पृथ्वी की भू-चुंबकीय भूमध्य रेखा के बेहद करीब है, जो ऊपरी वायुमंडल और आयनमंडल के अध्ययन के लिए दुनिया की सबसे बेहतरीन जगहों में से एक मानी जाती है।

इस बात को ऐसे समझा जा सकता है कि भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के जनक डॉ. विक्रम साराभाई, जो अंतरिक्ष विज्ञान को देश के विकास का माध्यम बनाना चाहते थे, ने इसके लिए विशेष पहल की थी। शुरुआती शोध को व्यवस्थित करने के लिए 1962 में ‘इंडियन नेशनल कमेटी फॉर स्पेस रिसर्च’ (INCOSPAR) का गठन किया गया था।

1963 की उस पहली उड़ान ने भारत को वैज्ञानिक और संस्थागत आधार दिया, जिसके बाद भारत ने पीछे मुड़कर नहीं देखा।

1967 में पहला स्वदेशी रॉकेट- महज चार साल बाद, 20 नवंबर 1967 को भारत ने अपना पहला पूरी तरह स्वदेशी साउंडिंग रॉकेट ‘RH-75’ लॉन्च किया।

1969 में ISRO की स्थापना- इसके दो साल बाद 1969 में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) की स्थापना हुई।

रोहिणी सीरीज- इन्हीं शुरुआती प्रयोगों से इसरो ने मौसम और वायुमंडलीय शोध के लिए स्वदेशी रोहिणी रॉकेट सीरीज तैयार की, जो 2 से 200 किलोग्राम तक के पेलोड को 100 से 500 किमी की ऊंचाई तक ले जा सकती है।

कुल मिलाकर बात इतनी है कि आज भी इसरो थुंबा और श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से RH-200, RH-300 Mk-II, RH-560 Mk-II और RH-560 Mk-III जैसे आधुनिक साउंडिंग रॉकेट लॉन्च करता है। यही छोटे रॉकेट आगे चलकर इसरो के भारी और जटिल लॉन्च व्हीकल्स (PSLV, GSLV और LVM3) के अग्रदूत बने, जिन्होंने भारत को चांद और मंगल तक पहुंचाया।