शनिवार, 21 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण से युवाओं को मिलेगा रोजगार का अवसर 14 मिनट पहले अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण से युवाओं को मिलेगा रोजगार का अवसर उत्तर बस्तर कांकेर : शासकीय महिला आईटीआई कांकेर में पांचवां दीक्षांत समारोह संपन्न, 124 छात्राओं को मिले प्रमाण-पत्र 14 मिनट पहले उत्तर बस्तर कांकेर : शासकीय महिला आईटीआई कांकेर में पांचवां दीक्षांत समारोह संपन्न, 124 छात्राओं को मिले प्रमाण-पत्र उत्तर बस्तर कांकेर : जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री अरुण साव का आत्मीय स्वागत 14 मिनट पहले उत्तर बस्तर कांकेर : जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री अरुण साव का आत्मीय स्वागत लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश बंसल, E-in-C एवं CE ने निर्माण और सड़क संधारण कार्यों का किया निरीक्षण 14 मिनट पहले लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश बंसल, E-in-C एवं CE ने निर्माण और सड़क संधारण कार्यों का किया निरीक्षण विद्यार्थियों को अपराधों, महिला उत्पीड़न और नशे के दुष्परिणामों के प्रति किया जागरूक 29 मिनट पहले विद्यार्थियों को अपराधों, महिला उत्पीड़न और नशे के दुष्परिणामों के प्रति किया जागरूक पुसौर के मेधावी विद्यार्थियों ने किया प्रतिष्ठित उच्च शैक्षणिक संस्थानों का भ्रमण 29 मिनट पहले पुसौर के मेधावी विद्यार्थियों ने किया प्रतिष्ठित उच्च शैक्षणिक संस्थानों का भ्रमण जशपुर के पांच आदिवासी युवा अमेरिका की प्रतिष्ठित संस्था से लेंगे रॉक क्लाइंबिंग गाइड का अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण 1 घंटे पहले जशपुर के पांच आदिवासी युवा अमेरिका की प्रतिष्ठित संस्था से लेंगे रॉक क्लाइंबिंग गाइड का अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ की समृद्ध कला, संस्कृति और शिल्प परंपराओं की बिखरी अनुपम छटा 1 घंटे पहले भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ की समृद्ध कला, संस्कृति और शिल्प परंपराओं की बिखरी अनुपम छटा दिहाड़ी मजदूर के बेटे ने KBC में रचा इतिहास, अमिताभ बच्चन ने लगाया गले 1 घंटे पहले दिहाड़ी मजदूर के बेटे ने KBC में रचा इतिहास, अमिताभ बच्चन ने लगाया गले आतंकवाद पर LG मनोज सिन्हा का सख्त रुख, बोले- आतंकियों के साथ पूरा नेटवर्क भी करना होगा ध्वस्त 1 घंटे पहले आतंकवाद पर LG मनोज सिन्हा का सख्त रुख, बोले- आतंकियों के साथ पूरा नेटवर्क भी करना होगा ध्वस्त रॉबर्ट पैटिनसन बने नए जेम्स बॉन्ड? ‘द ओडिसी’ की स्क्रीनिंग में मिला जोरदार स्वागत, टॉम हॉलैंड ने बजाईं तालियां 2 घंटे पहले रॉबर्ट पैटिनसन बने नए जेम्स बॉन्ड? ‘द ओडिसी’ की स्क्रीनिंग में मिला जोरदार स्वागत, टॉम हॉलैंड ने बजाईं तालियां जिले में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने, विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर एवं परीक्षा परिणाम में सुधार के लिए कलेक्टर ने दिए निर्देश 2 घंटे पहले जिले में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने, विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर एवं परीक्षा परिणाम में सुधार के लिए कलेक्टर ने दिए निर्देश ‘रामायण’ के दूसरे पार्ट पर विवाद, HJS ने मेकर्स को दी चेतावनी, रावण के चित्रण पर जताई आपत्ति 2 घंटे पहले ‘रामायण’ के दूसरे पार्ट पर विवाद, HJS ने मेकर्स को दी चेतावनी, रावण के चित्रण पर जताई आपत्ति मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जनदर्शन 26 नवंबर को 2 घंटे पहले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जनदर्शन 26 नवंबर को अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन का चेन्नई में ग्रैंड रिसेप्शन, महेश बाबू समेत सितारे पहुंचे 2 घंटे पहले अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन का चेन्नई में ग्रैंड रिसेप्शन, महेश बाबू समेत सितारे पहुंचे IndusInd Bank के पूर्व CEO सुमंत कथपालिया पर बड़ी कार्रवाई, ₹1,960 करोड़ की गड़बड़ी मामले में बर्खास्त 2 घंटे पहले IndusInd Bank के पूर्व CEO सुमंत कथपालिया पर बड़ी कार्रवाई, ₹1,960 करोड़ की गड़बड़ी मामले में बर्खास्त IIT खड़गपुर में विपक्ष पर बरसे PM मोदी, बोले- गरीबों के लिए शौचालय बनाने का भी उड़ाया गया मजाक 2 घंटे पहले IIT खड़गपुर में विपक्ष पर बरसे PM मोदी, बोले- गरीबों के लिए शौचालय बनाने का भी उड़ाया गया मजाक बेन शेल्टन ने एटीपी फाइनल्स के सेमीफाइनल में बनाई जगह, अब कार्लोस अलकराज से होगा मुकाबला 3 घंटे पहले बेन शेल्टन ने एटीपी फाइनल्स के सेमीफाइनल में बनाई जगह, अब कार्लोस अलकराज से होगा मुकाबला मध्यप्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार टला, अमित शाह से मुलाकात के बाद 3 नेताओं की उम्मीदों पर फिरा पानी 3 घंटे पहले मध्यप्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार टला, अमित शाह से मुलाकात के बाद 3 नेताओं की उम्मीदों पर फिरा पानी Women’s Asian Champions Trophy: कोरिया को हराकर दबदबा कायम रखने उतरेगी भारतीय महिला हॉकी टीम, शाम 7 बजे मुकाबला 3 घंटे पहले Women’s Asian Champions Trophy: कोरिया को हराकर दबदबा कायम रखने उतरेगी भारतीय महिला हॉकी टीम, शाम 7 बजे मुकाबला
व्यापार

अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण से युवाओं को मिलेगा रोजगार का अवसर

स्नातक एवं डिप्लोमा उत्तीर्ण युवा ले सकेंगे प्रशिक्षण का लाभ रायगढ़, 21 नवम्बर 2026 जिले के स्नातक एवं डिप्लोमा उत्तीर्ण युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण योजना...

अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण से युवाओं को मिलेगा रोजगार का अवसर

इम्पेक्ट न्यूज। रायगढ़। स्नातक एवं डिप्लोमा उत्तीर्ण युवा ले सकेंगे प्रशिक्षण का लाभ

रायगढ़, 21 नवम्बर 2026

जिले के स्नातक एवं डिप्लोमा उत्तीर्ण युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण योजना संचालित की जा रही है। योजना के माध्यम से युवाओं को उद्योगों एवं विभिन्न प्रतिष्ठानों में व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। इससे उन्हें कार्यक्षेत्र का अनुभव प्राप्त होने के साथ अपनी शैक्षणिक योग्यता के अनुरूप रोजगार के अवसर हासिल करने में मदद मिलेगी।

योजना के तहत किसी भी संकाय से स्नातक एवं डिप्लोमा उत्तीर्ण ऐसे युवा पात्र होंगे, जिन्होंने पिछले पांच वर्षों के भीतर अपनी परीक्षा उत्तीर्ण की है। पात्र युवा ग्रेजुएट एवं टेक्नीशियन अप्रेंटिस के रूप में प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा अप्रेंटिसशिप इम्बेडेड डिग्री एवं डिप्लोमा प्रोग्राम के अंतर्गत अध्ययनरत विद्यार्थी भी निर्धारित शर्तों के अनुसार इसका लाभ ले सकेंगे।

स्नातक एवं डिप्लोमा धारकों को प्रतिमाह मिलेगा स्टाइपेंड योजना के अंतर्गत ग्रेजुएट अप्रेंटिस को न्यूनतम 12 हजार 300 रुपये तथा डिप्लोमा अप्रेंटिस को न्यूनतम 10 हजार 900 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड दिया जाएगा। इसमें भारत सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम स्टाइपेंड की 50 प्रतिशत राशि अधिकतम एक वर्ष तक प्रदान की जाएगी। यह सहायता राशि अप्रेंटिस के बैंक खाते में प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से भेजी जाएगी।

तकनीकी स्नातक एवं डिप्लोमा धारकों के लिए प्रशिक्षण अवधि एक वर्ष निर्धारित है, जबकि गैर-तकनीकी स्नातक एवं डिप्लोमा धारकों के लिए छह माह से अधिकतम तीन वर्ष तक प्रशिक्षण का प्रावधान है। प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने पर बोर्ड ऑफ अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग द्वारा प्रमाणपत्र भी प्रदान किया जाएगा।

जिले के उद्योगों और प्रतिष्ठानों में मिलेंगे प्रशिक्षण के अवसर योजना के क्रियान्वयन के लिए जिले के उद्योगों, एमएसएमई, स्टार्टअप, सार्वजनिक उपक्रमों, निजी संस्थानों, अस्पतालों, बैंकों एवं सेवा क्षेत्र से जुड़े प्रतिष्ठानों को अप्रेंटिस नियुक्त करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। इससे स्थानीय युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।

योजना के माध्यम से युवाओं को उद्योगों की कार्यप्रणाली समझने, कार्य अनुभव हासिल करने और रोजगार के लिए आवश्यक कौशल विकसित करने में मदद मिलेगी। विशेष रूप से जनजातीय क्षेत्रों के पात्र स्नातक एवं डिप्लोमा उत्तीर्ण युवाओं तक भी योजना की जानकारी पहुंचाने पर जोर दिया जा रहा है। स.क्र./145/चंद्राकर