शनिवार, 21 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
मनरेगा के पौधरोपण में 16.73 करोड़ की स्वीकृति पर सवाल, 74 हजार पौधों की खरीदी और दरों को लेकर विधायक ने मांगी जांच… अभी-अभी मनरेगा के पौधरोपण में 16.73 करोड़ की स्वीकृति पर सवाल, 74 हजार पौधों की खरीदी और दरों को लेकर विधायक ने मांगी जांच… महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में आज भारत-दक्षिण कोरिया की भिड़ंत, जीत का सिलसिला बरकरार रखने उतरेगी टीम 31 मिनट पहले महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में आज भारत-दक्षिण कोरिया की भिड़ंत, जीत का सिलसिला बरकरार रखने उतरेगी टीम PM मोदी का बंगाल, बिहार और यूपी दौरा, 34,470 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात 43 मिनट पहले PM मोदी का बंगाल, बिहार और यूपी दौरा, 34,470 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात FBI पर फिर हुआ बड़ा साइबर अटैक, क्राइम डेटाबेस को हैकर्स ने बनाया निशाना 45 मिनट पहले FBI पर फिर हुआ बड़ा साइबर अटैक, क्राइम डेटाबेस को हैकर्स ने बनाया निशाना Peru Earthquake: पेरू में 6.8 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, लीमा में कांपी धरती, संसद भवन कराया गया खाली 55 मिनट पहले Peru Earthquake: पेरू में 6.8 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, लीमा में कांपी धरती, संसद भवन कराया गया खाली भारत आए पाकिस्तानी मंत्री को MEA का दो टूक जवाब, सिंधु जल संधि पर नहीं बदला रुख 1 घंटे पहले भारत आए पाकिस्तानी मंत्री को MEA का दो टूक जवाब, सिंधु जल संधि पर नहीं बदला रुख Gold-Silver Price Crash: हफ्तेभर में सोना ₹11,000 और चांदी ₹20,000 तक सस्ती, क्या अभी और गिरेगी कीमत? 1 घंटे पहले Gold-Silver Price Crash: हफ्तेभर में सोना ₹11,000 और चांदी ₹20,000 तक सस्ती, क्या अभी और गिरेगी कीमत? एमपी कांग्रेस की महिला आरक्षण को लेकर तैयारी, 15 दिसंबर तक मांगे महिला नेताओं के नाम 1 घंटे पहले एमपी कांग्रेस की महिला आरक्षण को लेकर तैयारी, 15 दिसंबर तक मांगे महिला नेताओं के नाम NTA का बड़ा एक्शन! पेपर लीक रोकने के लिए 600 पुराने एक्सपर्ट हटाए, 5,000 नए चेहरों को मौका 2 घंटे पहले NTA का बड़ा एक्शन! पेपर लीक रोकने के लिए 600 पुराने एक्सपर्ट हटाए, 5,000 नए चेहरों को मौका काशी में सजेगा शतरंज का महाकुंभ, 500 से ज्यादा खिलाड़ी और 22 ग्रैंडमास्टर दिखाएंगे दम 2 घंटे पहले काशी में सजेगा शतरंज का महाकुंभ, 500 से ज्यादा खिलाड़ी और 22 ग्रैंडमास्टर दिखाएंगे दम KIA का बड़ा बदलाव, Seltos-Sonet समेत तीन कारों के कई वेरिएंट बंद 2 घंटे पहले KIA का बड़ा बदलाव, Seltos-Sonet समेत तीन कारों के कई वेरिएंट बंद मंगल ग्रह पर मिला बर्फ का विशाल भंडार, 3 KM लंबी दीवार ने चौंकाया 2 घंटे पहले मंगल ग्रह पर मिला बर्फ का विशाल भंडार, 3 KM लंबी दीवार ने चौंकाया SIR पर 9 दिसंबर को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, राहुल गांधी समेत विपक्ष की याचिका पर EC से जवाब तलब 2 घंटे पहले SIR पर 9 दिसंबर को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, राहुल गांधी समेत विपक्ष की याचिका पर EC से जवाब तलब गगनयान मिशन को फिर लगा झटका! दिसंबर 2026 में नहीं होगी लॉन्चिंग, फरवरी 2027 तक बढ़ा इंतजार 3 घंटे पहले गगनयान मिशन को फिर लगा झटका! दिसंबर 2026 में नहीं होगी लॉन्चिंग, फरवरी 2027 तक बढ़ा इंतजार रेलवे का बड़ा बदलाव! अब ग्रुप में ट्रेन टिकट बुक कराना होगा आसान, बल्क बुकिंग के नियम बदले 3 घंटे पहले रेलवे का बड़ा बदलाव! अब ग्रुप में ट्रेन टिकट बुक कराना होगा आसान, बल्क बुकिंग के नियम बदले नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा 3 घंटे पहले नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा भारत के विमानन सुरक्षा निगरानी मानकों का ऑडिट पूरा, अंतरराष्ट्रीय मानकों पर खरा उतरने की कसौटी 3 घंटे पहले भारत के विमानन सुरक्षा निगरानी मानकों का ऑडिट पूरा, अंतरराष्ट्रीय मानकों पर खरा उतरने की कसौटी ‘गृह लक्ष्मी’ योजना का पैसा नहीं दिया तो कर दी दादी की हत्या, कर्नाटक में कलयुगी पोते की करतूत; गिरफ्तार 3 घंटे पहले ‘गृह लक्ष्मी’ योजना का पैसा नहीं दिया तो कर दी दादी की हत्या, कर्नाटक में कलयुगी पोते की करतूत; गिरफ्तार होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ा खतरा, भारत के 9 जहाजों पर मंडराया संकट; सरकार अलर्ट 3 घंटे पहले होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ा खतरा, भारत के 9 जहाजों पर मंडराया संकट; सरकार अलर्ट AI की ताकत से 5 साल में ₹140 लाख करोड़ की कंपनी बनी Anthropic, जानिए सफलता का पूरा फॉर्मूला 3 घंटे पहले AI की ताकत से 5 साल में ₹140 लाख करोड़ की कंपनी बनी Anthropic, जानिए सफलता का पूरा फॉर्मूला
Breaking News

मनरेगा के पौधरोपण में 16.73 करोड़ की स्वीकृति पर सवाल, 74 हजार पौधों की खरीदी और दरों को लेकर विधायक ने मांगी जांच…

मनरेगा के पौधरोपण में 16.73 करोड़ की स्वीकृति पर सवाल, 74 हजार पौधों की खरीदी और दरों को लेकर विधायक ने मांगी जांच…

इम्पेक्ट न्यूज़। बीजापुर।

जिले में वीवी जी राम जी के तहत कराए गए पौधरोपण कार्य को लेकर अब सवाल उठने लगे हैं। बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी ने कलेक्टर को पत्र लिखकर योजना के अंतर्गत पौधरोपण में कथित अनियमितताओं की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।

विधायक द्वारा 17 नवंबर को कलेक्टर को भेजे गए पत्र के अनुसार, जिला पंचायत बीजापुर के माध्यम से जिले के चारों जनपद पंचायतों में कुल 74 हजार पौधों के वृक्षारोपण के लिए करीब 16.73 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है।

पत्र में पौधों की खरीदी, उनकी कीमत, स्रोत और पूरी प्रक्रिया को लेकर कई सवाल उठाए गए हैं।

विधायक ने पूछा है कि पौधे कहां से लाए गए, कब लाए गए और उनकी खरीदी निर्धारित शासकीय नियम एवं गाइडलाइन के तहत हुई या नहीं, इसकी स्पष्ट जानकारी उपलब्ध क्यों नहीं है।

पत्र में यह भी सवाल उठाया गया है कि पौधरोपण के लिए पौधों की खरीदी किस प्रक्रिया के तहत की गई और क्या भंडार क्रय नियमों का पालन किया गया।

सरकारी नर्सरी से पौधे लेने के प्रावधान पर भी सवाल

उठाए गए सवालों के अनुसार, शासकीय नियमों के तहत पौधरोपण के लिए सरकारी नर्सरी से पौधे लेने का प्रावधान बताया जा रहा है, जबकि आरोप है कि कुछ पौधे राज महेंद्री, आंध्र प्रदेश से लाए गए।

पौधों की कीमतों में अंतर को लेकर भी सवाल उठाए गए हैं।

उपलब्ध जानकारी के अनुसार नारियल, कटहल, चीकू, नींबू और आम के पौधों की स्थानीय और बाहर से बताई गई कीमतों में अंतर है।

बताई गई दरों के मुताबिक

नारियल — बीजापुर में 310, बाहर से 814 रुपए, इसी तरह कटहल बीजापुर में 160, बाहर से 700, चीकू बीजापुर में 160, बाहर से 700, नींबू बीजापुर में 120, बाहर से 570- आम बीजापुर में 160, बाहर से 800। इन दरों और पौधों की खरीदी प्रक्रिया को लेकर विधायक ने जांच की मांग की है।

पौधों की उम्र को लेकर भी सवाल – मामले में पौधों की उम्र को लेकर भी सवाल सामने आया है।

जानकारी के अनुसार नर्सरी अधिकारियों से पौधों के स्रोत और उम्र को लेकर जानकारी मांगी गई।

इस दौरान पहले जानकारी देने से इनकार और बाद में जवाब दिए जाने की बात कही जा रही है।

सबसे अहम सवाल यह उठाया गया है कि यदि किसी पौधे की उम्र आठ महीने बताई जा रही है, तो वह चार महीने में तैयार कैसे हो गया?

इस पूरे मामले की जांच की मांग की गई है।

_खाद और दवाइयों की दरों पर भी सवाल_

पत्र में पौधरोपण के लिए उपयोग किए गए वर्मी कम्पोस्ट, यूरिया, सुपर फॉस्फेट, पोटाश और दवाइयों की कीमतों को लेकर भी सवाल उठाए गए हैं। आरोप है कि इनकी दरें बाजार दर से अधिक बताई गई हैं।

विधायक ने पत्र के माध्यम से पूछा है कि सामग्री की खरीदी किस प्रक्रिया के तहत की गई, निविदा कब आमंत्रित की गई, किन समाचार पत्रों में विज्ञापन प्रकाशित किया गया और निविदा प्रक्रिया में किन-किन निविदाकारों ने भाग लिया।

विधायक ने पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने तथा यदि शासकीय राशि के गबन की पुष्टि होती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग की है।