गुरुवार, 19 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
जलदूत ऐप द्वारा भूजल स्तर सर्वे में छत्तीसगढ़ देश में प्रथम अभी-अभी जलदूत ऐप द्वारा भूजल स्तर सर्वे में छत्तीसगढ़ देश में प्रथम ग्रामीणों को मिला अपने घर का कानूनी हक, स्वामित्व योजना में अभी-अभी ग्रामीणों को मिला अपने घर का कानूनी हक, स्वामित्व योजना में आठ महीने से पेंशन का इंतजार कर रहे जितेंद्र दास को सीएम हेल्पलाइन 1076 ने दिलाई राहत 1 मिनट पहले आठ महीने से पेंशन का इंतजार कर रहे जितेंद्र दास को सीएम हेल्पलाइन 1076 ने दिलाई राहत 2027 वर्ल्ड कप में खेलेंगे रोहित-कोहली? शुभमन गिल के बयान ने बढ़ाई फैंस की उम्मीदें 28 मिनट पहले 2027 वर्ल्ड कप में खेलेंगे रोहित-कोहली? शुभमन गिल के बयान ने बढ़ाई फैंस की उम्मीदें BS6 वाहन मालिकों को बड़ी राहत! अब 3 साल तक वैध रहेगा PUC सर्टिफिकेट 1 घंटे पहले BS6 वाहन मालिकों को बड़ी राहत! अब 3 साल तक वैध रहेगा PUC सर्टिफिकेट पाकिस्तानी गेंदबाजों की नो बॉल से मचा हड़कंप, 9 मैच में 106 बार तोड़ी लाइन, फिक्सिंग का शक? 2 घंटे पहले पाकिस्तानी गेंदबाजों की नो बॉल से मचा हड़कंप, 9 मैच में 106 बार तोड़ी लाइन, फिक्सिंग का शक? धान की खेती से आगे बढ़कर सब्जी उत्पादन में रूकमणी ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी 2 घंटे पहले धान की खेती से आगे बढ़कर सब्जी उत्पादन में रूकमणी ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी नर्सिंग सहायक एवं सामान्य कर्मचारी की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित 2 घंटे पहले नर्सिंग सहायक एवं सामान्य कर्मचारी की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित वाहन स्वामी घर बैठे ऑनलाइन कर सकते हैं ई-चालान का भुगतान 2 घंटे पहले वाहन स्वामी घर बैठे ऑनलाइन कर सकते हैं ई-चालान का भुगतान टीएसपी परियोजना के तहत सरसों एवं कुसुम का उन्नत बीज का किया गया वितरित 2 घंटे पहले टीएसपी परियोजना के तहत सरसों एवं कुसुम का उन्नत बीज का किया गया वितरित जिले में अब तक 5538 किसानों से 20 हजार 681.44 मीट्रिक टन धान का उपार्जन 2 घंटे पहले जिले में अब तक 5538 किसानों से 20 हजार 681.44 मीट्रिक टन धान का उपार्जन 15 साल पुरानी जमीन की रजिस्ट्री शून्य घोषित 2 घंटे पहले 15 साल पुरानी जमीन की रजिस्ट्री शून्य घोषित अबूझमाड़ के दुर्गम गांवों तक पहुंची सुशासन एक्सप्रेस, घर के नजदीक मिल रही शासकीय सेवाओं की सौगात 2 घंटे पहले अबूझमाड़ के दुर्गम गांवों तक पहुंची सुशासन एक्सप्रेस, घर के नजदीक मिल रही शासकीय सेवाओं की सौगात जिले में समर्थन मूल्य पर अब तक 992.48 मीट्रिक टन धान की खरीदी, 169 किसानों ने बेची उपज 2 घंटे पहले जिले में समर्थन मूल्य पर अब तक 992.48 मीट्रिक टन धान की खरीदी, 169 किसानों ने बेची उपज क्या है ‘Yalta 2.0’? एक मंच पर ट्रंप, जिनपिंग और पुतिन, परमाणु हथियारों पर होगी महामंथन 2 घंटे पहले क्या है ‘Yalta 2.0’? एक मंच पर ट्रंप, जिनपिंग और पुतिन, परमाणु हथियारों पर होगी महामंथन तुंहर टोकन एप से घर बैठे मिल रही धान विक्रय की सुविधा 3 घंटे पहले तुंहर टोकन एप से घर बैठे मिल रही धान विक्रय की सुविधा सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट का अनुमान! Goldman Sachs ने दिया $5,600 का नया टारगेट 3 घंटे पहले सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट का अनुमान! Goldman Sachs ने दिया $5,600 का नया टारगेट सारंगढ़-बिलाईगढ़ : एआई से नई सोच को मिलेगी उड़ान, भविष्य की तकनीक से जुड़ेंगे जिले के स्कूली बच्चे 3 घंटे पहले सारंगढ़-बिलाईगढ़ : एआई से नई सोच को मिलेगी उड़ान, भविष्य की तकनीक से जुड़ेंगे जिले के स्कूली बच्चे खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा खेलवृत्ति के लिए आवेदन आमंत्रित 3 घंटे पहले खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा खेलवृत्ति के लिए आवेदन आमंत्रित UN में भारत ने पाकिस्तानी सेना को घेरा, कहा- जनता नहीं अपने फायदे के लिए लूट रहे देश के संसाधन 3 घंटे पहले UN में भारत ने पाकिस्तानी सेना को घेरा, कहा- जनता नहीं अपने फायदे के लिए लूट रहे देश के संसाधन
Chhattisgarh

ग्रामीणों को मिला अपने घर का कानूनी हक, स्वामित्व योजना में

बलरामपुर-रामानुजगंज जिला प्रदेश में अव्वल मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में ग्रामीणों को उनकी आबादी भूमि और मकान का कानूनी अधिकार दिलाने का अभियान तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसमें आदिवासी...

ग्रामीणों को मिला अपने घर का कानूनी हक, स्वामित्व योजना में

इम्पेक्ट न्यूज। रायपुर। बलरामपुर-रामानुजगंज जिला प्रदेश में अव्वल

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में ग्रामीणों को उनकी आबादी भूमि और मकान का कानूनी अधिकार दिलाने का अभियान तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसमें आदिवासी बहुल बलरामपुर-रामानुजगंज जिले ने बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पहल पर शुरू हुई स्वामित्व योजना में जिले ने लक्ष्य के विरुद्ध शत-प्रतिशत प्रगति हासिल कर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। जिले के 160 ग्रामों में 801 अधिकार अभिलेख तैयार कर सभी हितग्राहियों को सौंप दिए गए हैं।

राज्य सरकार ने राजस्व प्रशासन को पारदर्शी, समयबद्ध और तकनीक आधारित बनाने को अपनी प्राथमिकता में रखा है। इसका असर जिले में योजना के हर चरण में दिखा। अधीक्षक भू-अभिलेख की 18 नवम्बर की रिपोर्ट के अनुसार जिले के 188 ग्रामों में ड्रोन सर्वे पूरा हुआ। सर्वे ऑफ इंडिया से प्राप्त 179 ग्रामों के मैप-1 का भौतिक सत्यापन कर उन्हें वापस भेजा गया, जिससे अब कोई मैप-1 लंबित नहीं है। इसके बाद प्राप्त 160 ग्रामों के मैप-2/मैप-3 का अंतिम प्रकाशन किया गया।

इसके आधार पर तैयार 801 अधिकार अभिलेखों का डाटा ऑनलाइन अपलोड हुआ और हस्ताक्षर के बाद सभी अभिलेख हितग्राहियों तक पहुँच गए। वितरण के लिए अब एक भी अभिलेख शेष नहीं है।

यह उपलब्धि ग्रामीण परिवारों के लिए आर्थिक आत्मनिर्भरता का नया रास्ता खोलती है। अधिकार अभिलेख मिलने से ग्रामीणों के पास अपने घर के स्वामित्व का दस्तावेजी प्रमाण आ गया है। इसके आधार पर वे बैंक से आसानी से ऋण लेकर स्वरोजगार और व्यवसाय शुरू कर सकेंगे। संपत्ति का मूल्य बढ़ेगा तथा उत्तराधिकार और लेन-देन से जुड़े विवादों में कमी आएगी।

योजना से ग्राम पंचायतों को आबादी भूमि का व्यवस्थित अभिलेख और जीआईएस आधारित डिजिटल मानचित्र भी मिल रहा है। इनकी मदद से शासकीय भूमि की पहचान, अतिक्रमण पर नियंत्रण और ग्राम विकास की बेहतर योजना बनाना संभव होगा। राज्य सरकार की यह पहल राजस्व व्यवस्था में पारदर्शिता बढ़ाने के साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और आत्मनिर्भर ग्रामीण भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में अहम कदम है।

क्रमांक: 11087/राठौर/प्रदीप/