गुरुवार, 19 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
नर्सिंग सहायक एवं सामान्य कर्मचारी की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित अभी-अभी नर्सिंग सहायक एवं सामान्य कर्मचारी की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित वाहन स्वामी घर बैठे ऑनलाइन कर सकते हैं ई-चालान का भुगतान अभी-अभी वाहन स्वामी घर बैठे ऑनलाइन कर सकते हैं ई-चालान का भुगतान टीएसपी परियोजना के तहत सरसों एवं कुसुम का उन्नत बीज का किया गया वितरित अभी-अभी टीएसपी परियोजना के तहत सरसों एवं कुसुम का उन्नत बीज का किया गया वितरित जिले में अब तक 5538 किसानों से 20 हजार 681.44 मीट्रिक टन धान का उपार्जन अभी-अभी जिले में अब तक 5538 किसानों से 20 हजार 681.44 मीट्रिक टन धान का उपार्जन 15 साल पुरानी जमीन की रजिस्ट्री शून्य घोषित अभी-अभी 15 साल पुरानी जमीन की रजिस्ट्री शून्य घोषित अबूझमाड़ के दुर्गम गांवों तक पहुंची सुशासन एक्सप्रेस, घर के नजदीक मिल रही शासकीय सेवाओं की सौगात अभी-अभी अबूझमाड़ के दुर्गम गांवों तक पहुंची सुशासन एक्सप्रेस, घर के नजदीक मिल रही शासकीय सेवाओं की सौगात जिले में समर्थन मूल्य पर अब तक 992.48 मीट्रिक टन धान की खरीदी, 169 किसानों ने बेची उपज 15 मिनट पहले जिले में समर्थन मूल्य पर अब तक 992.48 मीट्रिक टन धान की खरीदी, 169 किसानों ने बेची उपज तुंहर टोकन एप से घर बैठे मिल रही धान विक्रय की सुविधा 30 मिनट पहले तुंहर टोकन एप से घर बैठे मिल रही धान विक्रय की सुविधा सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट का अनुमान! Goldman Sachs ने दिया $5,600 का नया टारगेट 1 घंटे पहले सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट का अनुमान! Goldman Sachs ने दिया $5,600 का नया टारगेट सारंगढ़-बिलाईगढ़ : एआई से नई सोच को मिलेगी उड़ान, भविष्य की तकनीक से जुड़ेंगे जिले के स्कूली बच्चे 1 घंटे पहले सारंगढ़-बिलाईगढ़ : एआई से नई सोच को मिलेगी उड़ान, भविष्य की तकनीक से जुड़ेंगे जिले के स्कूली बच्चे खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा खेलवृत्ति के लिए आवेदन आमंत्रित 1 घंटे पहले खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा खेलवृत्ति के लिए आवेदन आमंत्रित UN में भारत ने पाकिस्तानी सेना को घेरा, कहा- जनता नहीं अपने फायदे के लिए लूट रहे देश के संसाधन 1 घंटे पहले UN में भारत ने पाकिस्तानी सेना को घेरा, कहा- जनता नहीं अपने फायदे के लिए लूट रहे देश के संसाधन चेन्नई में धोनी का जलवा, दुकान से लेकर कॉफी तक हर जगह दिखता है थाला का नाम 1 घंटे पहले चेन्नई में धोनी का जलवा, दुकान से लेकर कॉफी तक हर जगह दिखता है थाला का नाम सुकमा में आगामी दिनों में भारी बारिश की चेतावनी, किसानों के लिए कृषि सलाह जारी 1 घंटे पहले सुकमा में आगामी दिनों में भारी बारिश की चेतावनी, किसानों के लिए कृषि सलाह जारी चिन्हारी योजना से वर्षों पुरानी समस्या का हुआ समाधान 1 घंटे पहले चिन्हारी योजना से वर्षों पुरानी समस्या का हुआ समाधान खेल के मैदानों में गूंज रहा बदलाव का संदेश, बस्तर ओलंपिक से संवर रहा ग्रामीण प्रतिभाओं का भविष्य 1 घंटे पहले खेल के मैदानों में गूंज रहा बदलाव का संदेश, बस्तर ओलंपिक से संवर रहा ग्रामीण प्रतिभाओं का भविष्य एकीकृत किसान पोर्टल में पंजीयन की तिथि बढ़ाई गई 1 घंटे पहले एकीकृत किसान पोर्टल में पंजीयन की तिथि बढ़ाई गई कोटपा एक्ट के तहत बिश्रामपुर में 50 चालानी कार्रवाई, 05 हजार रुपये जुर्माना वसूला 1 घंटे पहले कोटपा एक्ट के तहत बिश्रामपुर में 50 चालानी कार्रवाई, 05 हजार रुपये जुर्माना वसूला सेवा सेतु से सुगम हुई शासकीय सेवाओं की राह, महज दो दिनों में मिला जाति प्रमाण पत्र 1 घंटे पहले सेवा सेतु से सुगम हुई शासकीय सेवाओं की राह, महज दो दिनों में मिला जाति प्रमाण पत्र पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रति जागरूकता बढ़ाने व्यापारियों के साथ बैठक आयोजित 1 घंटे पहले पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रति जागरूकता बढ़ाने व्यापारियों के साथ बैठक आयोजित
Chhattisgarh

जिले में अब तक 5538 किसानों से 20 हजार 681.44 मीट्रिक टन धान का उपार्जन

जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी सुचारू रूप से जारी, किसानों में उत्साह - पांचवें दिन 1377 किसानों से 5 हजार 231.64 मीट्रिक टन धान की खरीदी - - अवैध धान के भंडारण एवं...

जिले में अब तक 5538 किसानों से 20 हजार 681.44 मीट्रिक टन धान का उपार्जन

इम्पेक्ट न्यूज। राजनांदगांव। जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी सुचारू रूप से जारी, किसानों में उत्साह

– पांचवें दिन 1377 किसानों से 5 हजार 231.64 मीट्रिक टन धान की खरीदी

–

– अवैध धान के भंडारण एवं परिवहन पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई

– अब तक 4959 कट्टा धान एवं 3 वाहन जप्त

राजनांदगांव 19 नवम्बर 2026।

खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 अंतर्गत जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य सुचारू रूप से जारी है। जिले के धान उपार्जन केन्द्रों में किसान उत्साह के साथ अपनी उपज लेकर पहुंच रहे हैं। जिला प्रशासन द्वारा किसानों की सुविधा के लिए उपार्जन केन्द्रों में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। धान खरीदी के पांचवें दिन आज जिले के 121 उपार्जन केन्द्रों में धान विक्रय के लिए कुल 1426 टोकन जारी किए गए थे।

इन टोकनों के माध्यम से 5 हजार 849.28 मीट्रिक टन धान विक्रय के लिए पंजीकृत था। जारी टोकनों में से 1377 किसानों ने कुल 5 हजार 231.64 मीट्रिक टन धान का विक्रय किया। इस प्रकार टोकन प्राप्त करने वाले 96.56 प्रतिशत किसानों ने आज अपनी उपज का विक्रय किया। जिले में धान खरीदी प्रारंभ होने से अब तक कुल 5538 किसानों से 20 हजार 681.44 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है।

किसानों को धान विक्रय में किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए उपार्जन केन्द्रों में आवश्यक व्यवस्थाओं के साथ धान खरीदी कार्य की सतत निगरानी की जा रही है। आगामी दिवस 20 नवम्बर 2026 को धान विक्रय के लिए जिले के सभी 122 उपार्जन केन्द्रों में कुल 1621 टोकन जारी किए गए हैं। इन टोकनों के माध्यम से कुल 6 हजार 702.14 मीट्रिक टन धान विक्रय के लिए पंजीकृत है।

अवैध धान के भंडारण एवं परिवहन पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई

कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार जिले में धान के अवैध भंडारण, परिवहन एवं उपार्जन केन्द्रों में अवैध धान खपाने के प्रयासों पर रोक लगाने के लिए राजस्व, खाद्य एवं मंडी विभाग द्वारा लगातार निगरानी एवं कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आज 19 नवम्बर 2026 को जिले में अवैध धान के 5 प्रकरण दर्ज कर कुल 1044 कट्टा (417.50 क्विंटल) धान एवं एक वाहन जप्त किया गया।

अन्य राज्यों से जिले में अवैध धान के प्रवेश को रोकने के लिए अंतर्राज्यीय सीमा पर स्थित पाटेकोहरा बैरियर में वाहनों की सघन जांच की जा रही है। आज पाटेकोहरा बैरियर में जांच के दौरान महाराष्ट्र से अवैध रूप से धान परिवहन करते पाए जाने पर एक वाहन से 826 कट्टा (330.50 क्विंटल) धान जप्त किया गया। इसी प्रकार मंडी डोंगरगढ़ द्वारा ग्राम रानीगंज एवं कन्हारगांव में दो प्रकरणों में 75 कट्टा (30 क्विंटल) धान जप्त किया गया।

वहीं मंडी राजनांदगांव द्वारा ग्राम पटेवा में दो फर्मों से 143 कट्टा (57 क्विंटल) धान जप्त किया गया। जांच के दौरान संबंधित फर्मों द्वारा लाइसेंस की तय सीमा से अधिक धान का संग्रहण करने तथा आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने के कारण जप्ती की कार्रवाई की गई।

अब तक 23 प्रकरणों में 2 हजार 145.50 क्विंटल अवैध धान जप्त

जिले में अवैध धान के भंडारण एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। धान खरीदी प्रारंभ होने से 18 नवम्बर 2026 तक अवैध धान के 18 प्रकरणों में 3915 कट्टा (1728 क्विंटल) धान एवं दो वाहन जप्त किए गए थे। वहीं 19 नवम्बर को 5 प्रकरणों में 1044 कट्टा (417.50 क्विंटल) धान एवं एक वाहन जप्त किया गया। इस प्रकार जिले में अब तक अवैध धान के कुल 23 प्रकरणों में 4959 कट्टा (2145.50 क्विंटल) धान एवं तीन वाहन जप्त किए जा चुके हैं।

जिला प्रशासन द्वारा समर्थन मूल्य पर धान खरीदी व्यवस्था में पारदर्शिता बनाए रखने तथा अवैध धान की खरीदी पर प्रभावी रोक लगाने के लिए निगरानी एवं जांच की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। अवैध धान के भंडारण, परिवहन एवं विक्रय में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। क्रमांक 71 —————–