गुरुवार, 19 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
नर्सिंग सहायक एवं सामान्य कर्मचारी की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित अभी-अभी नर्सिंग सहायक एवं सामान्य कर्मचारी की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित वाहन स्वामी घर बैठे ऑनलाइन कर सकते हैं ई-चालान का भुगतान अभी-अभी वाहन स्वामी घर बैठे ऑनलाइन कर सकते हैं ई-चालान का भुगतान टीएसपी परियोजना के तहत सरसों एवं कुसुम का उन्नत बीज का किया गया वितरित अभी-अभी टीएसपी परियोजना के तहत सरसों एवं कुसुम का उन्नत बीज का किया गया वितरित जिले में अब तक 5538 किसानों से 20 हजार 681.44 मीट्रिक टन धान का उपार्जन अभी-अभी जिले में अब तक 5538 किसानों से 20 हजार 681.44 मीट्रिक टन धान का उपार्जन 15 साल पुरानी जमीन की रजिस्ट्री शून्य घोषित अभी-अभी 15 साल पुरानी जमीन की रजिस्ट्री शून्य घोषित अबूझमाड़ के दुर्गम गांवों तक पहुंची सुशासन एक्सप्रेस, घर के नजदीक मिल रही शासकीय सेवाओं की सौगात अभी-अभी अबूझमाड़ के दुर्गम गांवों तक पहुंची सुशासन एक्सप्रेस, घर के नजदीक मिल रही शासकीय सेवाओं की सौगात जिले में समर्थन मूल्य पर अब तक 992.48 मीट्रिक टन धान की खरीदी, 169 किसानों ने बेची उपज 15 मिनट पहले जिले में समर्थन मूल्य पर अब तक 992.48 मीट्रिक टन धान की खरीदी, 169 किसानों ने बेची उपज तुंहर टोकन एप से घर बैठे मिल रही धान विक्रय की सुविधा 30 मिनट पहले तुंहर टोकन एप से घर बैठे मिल रही धान विक्रय की सुविधा सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट का अनुमान! Goldman Sachs ने दिया $5,600 का नया टारगेट 1 घंटे पहले सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट का अनुमान! Goldman Sachs ने दिया $5,600 का नया टारगेट सारंगढ़-बिलाईगढ़ : एआई से नई सोच को मिलेगी उड़ान, भविष्य की तकनीक से जुड़ेंगे जिले के स्कूली बच्चे 1 घंटे पहले सारंगढ़-बिलाईगढ़ : एआई से नई सोच को मिलेगी उड़ान, भविष्य की तकनीक से जुड़ेंगे जिले के स्कूली बच्चे खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा खेलवृत्ति के लिए आवेदन आमंत्रित 1 घंटे पहले खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा खेलवृत्ति के लिए आवेदन आमंत्रित UN में भारत ने पाकिस्तानी सेना को घेरा, कहा- जनता नहीं अपने फायदे के लिए लूट रहे देश के संसाधन 1 घंटे पहले UN में भारत ने पाकिस्तानी सेना को घेरा, कहा- जनता नहीं अपने फायदे के लिए लूट रहे देश के संसाधन चेन्नई में धोनी का जलवा, दुकान से लेकर कॉफी तक हर जगह दिखता है थाला का नाम 1 घंटे पहले चेन्नई में धोनी का जलवा, दुकान से लेकर कॉफी तक हर जगह दिखता है थाला का नाम सुकमा में आगामी दिनों में भारी बारिश की चेतावनी, किसानों के लिए कृषि सलाह जारी 1 घंटे पहले सुकमा में आगामी दिनों में भारी बारिश की चेतावनी, किसानों के लिए कृषि सलाह जारी चिन्हारी योजना से वर्षों पुरानी समस्या का हुआ समाधान 1 घंटे पहले चिन्हारी योजना से वर्षों पुरानी समस्या का हुआ समाधान खेल के मैदानों में गूंज रहा बदलाव का संदेश, बस्तर ओलंपिक से संवर रहा ग्रामीण प्रतिभाओं का भविष्य 1 घंटे पहले खेल के मैदानों में गूंज रहा बदलाव का संदेश, बस्तर ओलंपिक से संवर रहा ग्रामीण प्रतिभाओं का भविष्य एकीकृत किसान पोर्टल में पंजीयन की तिथि बढ़ाई गई 1 घंटे पहले एकीकृत किसान पोर्टल में पंजीयन की तिथि बढ़ाई गई कोटपा एक्ट के तहत बिश्रामपुर में 50 चालानी कार्रवाई, 05 हजार रुपये जुर्माना वसूला 1 घंटे पहले कोटपा एक्ट के तहत बिश्रामपुर में 50 चालानी कार्रवाई, 05 हजार रुपये जुर्माना वसूला सेवा सेतु से सुगम हुई शासकीय सेवाओं की राह, महज दो दिनों में मिला जाति प्रमाण पत्र 1 घंटे पहले सेवा सेतु से सुगम हुई शासकीय सेवाओं की राह, महज दो दिनों में मिला जाति प्रमाण पत्र पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रति जागरूकता बढ़ाने व्यापारियों के साथ बैठक आयोजित 1 घंटे पहले पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रति जागरूकता बढ़ाने व्यापारियों के साथ बैठक आयोजित
Chhattisgarh

अबूझमाड़ के दुर्गम गांवों तक पहुंची सुशासन एक्सप्रेस, घर के नजदीक मिल रही शासकीय सेवाओं की सौगात

गोमे और कोंगे में आयोजित शिविरों में सभी 39 आवेदनों का निराकरण, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत आधार कार्ड से लेकर जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र और बैंकिंग सुविधाओं तक एक ही स्थान पर समाधान, दूरस्थ अंचलों...

अबूझमाड़ के दुर्गम गांवों तक पहुंची सुशासन एक्सप्रेस, घर के नजदीक मिल रही शासकीय सेवाओं की सौगात

इम्पेक्ट न्यूज। रायपुर। गोमे और कोंगे में आयोजित शिविरों में सभी 39 आवेदनों का निराकरण, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत

आधार कार्ड से लेकर जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र और बैंकिंग सुविधाओं तक एक ही स्थान पर समाधान, दूरस्थ अंचलों में सुशासन को मिल रही नई पहचान

छत्तीसगढ़ के सुदूर वनांचल अबूझमाड़ में सुशासन की नई तस्वीर उभर रही है। कभी आवश्यक दस्तावेज बनवाने और शासकीय योजनाओं का लाभ लेने के लिए लंबी दूरी तय करने वाले ग्रामीणों को अब उनके गांव के नजदीक ही विभिन्न शासकीय सेवाएं उपलब्ध हो रही हैं। राज्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की दिशा में नारायणपुर जिला प्रशासन की सुशासन एक्सप्रेस पहल ग्रामीणों के लिए सुविधा और राहत का प्रभावी माध्यम बन रही है।

इस पहल से भौगोलिक विषमताओं और आवागमन की कठिनाइयों के बीच रहने वाले ग्रामीणों को शासकीय सेवाओं का लाभ सुगमता से मिल रहा है। कलेक्टर के निर्देशानुसार जिले के दूरस्थ एवं पहुंचविहीन क्षेत्रों में सुशासन एक्सप्रेस शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में अबूझमाड़ के ग्राम गोमे और कोंगे में आयोजित शिविरों में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर विभिन्न शासकीय सेवाओं के लिए आवेदन प्रस्तुत किए।

दोनों शिविरों में प्राप्त कुल 39 आवेदनों का शत-प्रतिशत निराकरण किया गया।

कोंगे में 21 और गोमे में 18 आवेदनों का हुआ निराकरण

ग्राम कोंगे में आयोजित शिविर में आधार कार्ड से संबंधित 10, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के 7, निर्वाचन संबंधी फॉर्म-6 के 3 तथा बैंक खाते से संबंधित एक आवेदन प्राप्त हुआ। इस प्रकार यहां कुल 21 आवेदनों का निराकरण किया गया। इसी तरह ग्राम गोमे में आधार कार्ड के 12, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के 3, निर्वाचन संबंधी फॉर्म-6 के 2 तथा बैंक खाते से संबंधित एक आवेदन सहित कुल 18 आवेदनों का निराकरण किया गया। शिविरों में एक ही स्थान पर समस्याओं का समाधान मिलने से ग्रामीणों को अलग-अलग शासकीय कार्यालयों तक जाने की आवश्यकता नहीं पड़ी।

एक ही शिविर में अनेक सुविधाएं, ग्रामीणों के समय और श्रम की बचत

सुशासन एक्सप्रेस शिविरों की विशेषता यह है कि ग्रामीणों को विभिन्न विभागों की सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जा रही हैं। शिविरों में आयुष्मान कार्ड, आधार कार्ड निर्माण एवं अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट, श्रम कार्ड, पेंशन, राशन कार्ड, किसान कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, किसान क्रेडिट कार्ड, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि और कृषि ई-केवाईसी जैसी महत्वपूर्ण सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं।

इसके अतिरिक्त आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, ऋण पुस्तिका, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, लर्निंग लाइसेंस, हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट, दिव्यांगता सर्वेक्षण, निर्वाचन संबंधी आवेदन, नवीन ऋण धनादेश वितरण, कृषि यंत्रों से संबंधित सेवाएं, अतिक्रमण संबंधी आवेदन, स्वास्थ्य सुविधाएं और बैंक खाता खोलने जैसी सेवाओं का लाभ भी ग्रामीणों तक पहुंचाया जा रहा है।

दुर्गम वनांचल में दस्तावेजों की बाधा दूर करने की सार्थक पहल

अबूझमाड़ की विषम भौगोलिक परिस्थितियों के कारण अनेक ग्रामीणों को आवश्यक दस्तावेज बनवाने और शासकीय योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ऐसे क्षेत्रों में सुशासन एक्सप्रेस शिविरों के माध्यम से प्रशासन स्वयं ग्रामीणों तक पहुंचकर उनकी समस्याओं का समाधान कर रहा है।

विशेष रूप से आधार कार्ड और जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र जैसे आवश्यक दस्तावेजों से वंचित ग्रामीणों के साथ आश्रमों एवं छात्रावासों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को भी इस पहल से लाभ मिल रहा है। आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध होने से ग्रामीणों के लिए विभिन्न शासकीय योजनाओं और सुविधाओं का लाभ प्राप्त करना अधिक सुगम हो रहा है। जाटलूर और कुड़मेल सहित अन्य दूरस्थ गांवों तक पहुंचेगी सुशासन एक्सप्रेस

जिला प्रशासन द्वारा सुशासन एक्सप्रेस का दायरा लगातार बढ़ाया जा रहा है। वर्तमान में जाटलूर और कुड़मेल में भी शिविरों का आयोजन जारी है। आगामी दिनों में लंका, भटवाड़ा (भैरमगढ़), चेरपाल और तुमनार सहित अन्य दूरस्थ क्षेत्रों में शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों से संबंधित ग्रामों के साथ आसपास के गांवों के ग्रामीणों को भी विभिन्न शासकीय सेवाओं का लाभ मिलेगा।

सुशासन एक्सप्रेस की यह पहल प्रशासनिक सेवाओं को अधिक सुलभ बनाने के साथ शासन और ग्रामीणों के बीच की दूरी कम करने का महत्वपूर्ण प्रयास है। अबूझमाड़ जैसे दुर्गम अंचल में गांव-गांव पहुंचकर समस्याओं का समाधान करना इस बात का उदाहरण है कि सुशासन का वास्तविक उद्देश्य केवल योजनाएं बनाना नहीं, बल्कि उनका लाभ अंतिम छोर पर बसे प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना है।

11074/राठौर / विष्णु