गुरुवार, 19 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
सुकमा में आगामी दिनों में भारी बारिश की चेतावनी, किसानों के लिए कृषि सलाह जारी अभी-अभी सुकमा में आगामी दिनों में भारी बारिश की चेतावनी, किसानों के लिए कृषि सलाह जारी चिन्हारी योजना से वर्षों पुरानी समस्या का हुआ समाधान अभी-अभी चिन्हारी योजना से वर्षों पुरानी समस्या का हुआ समाधान खेल के मैदानों में गूंज रहा बदलाव का संदेश, बस्तर ओलंपिक से संवर रहा ग्रामीण प्रतिभाओं का भविष्य अभी-अभी खेल के मैदानों में गूंज रहा बदलाव का संदेश, बस्तर ओलंपिक से संवर रहा ग्रामीण प्रतिभाओं का भविष्य एकीकृत किसान पोर्टल में पंजीयन की तिथि बढ़ाई गई अभी-अभी एकीकृत किसान पोर्टल में पंजीयन की तिथि बढ़ाई गई कोटपा एक्ट के तहत बिश्रामपुर में 50 चालानी कार्रवाई, 05 हजार रुपये जुर्माना वसूला अभी-अभी कोटपा एक्ट के तहत बिश्रामपुर में 50 चालानी कार्रवाई, 05 हजार रुपये जुर्माना वसूला सेवा सेतु से सुगम हुई शासकीय सेवाओं की राह, महज दो दिनों में मिला जाति प्रमाण पत्र अभी-अभी सेवा सेतु से सुगम हुई शासकीय सेवाओं की राह, महज दो दिनों में मिला जाति प्रमाण पत्र पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रति जागरूकता बढ़ाने व्यापारियों के साथ बैठक आयोजित अभी-अभी पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रति जागरूकता बढ़ाने व्यापारियों के साथ बैठक आयोजित घर बैठे ऑनलाइन टोकन, धान विक्रय में मिली बड़ी सहूलियत 1 मिनट पहले घर बैठे ऑनलाइन टोकन, धान विक्रय में मिली बड़ी सहूलियत ’परंपरागत धान की खेती से उन्नत सब्जी उत्पादन की ओर बढ़े कदम, रूकमणी नाग की बढ़ी आमदनी’ 15 मिनट पहले ’परंपरागत धान की खेती से उन्नत सब्जी उत्पादन की ओर बढ़े कदम, रूकमणी नाग की बढ़ी आमदनी’ जनसमस्याओं के निराकरण हेतु गांव-गांव लगेगा समाधान शिविर , 23 नवंबर से होगी शुरुआत’ 15 मिनट पहले जनसमस्याओं के निराकरण हेतु गांव-गांव लगेगा समाधान शिविर , 23 नवंबर से होगी शुरुआत’ ’जिले में 25 नवंबर को एक दिवसीय रोजगार मेले का होगा आयोजन’ 15 मिनट पहले ’जिले में 25 नवंबर को एक दिवसीय रोजगार मेले का होगा आयोजन’ ’अबूझमाड़ के गोमे और कोंगे में सुशासन एक्सप्रेस शिविर से ग्रामीणों को मिल रहा शासकीय सेवाओं का लाभ’ 15 मिनट पहले ’अबूझमाड़ के गोमे और कोंगे में सुशासन एक्सप्रेस शिविर से ग्रामीणों को मिल रहा शासकीय सेवाओं का लाभ’ ’जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का उत्साहपूर्ण आयोजन संपन्न, खिलाड़ियों ने खेल प्रतिभा का किया शानदार प्रदर्शन’ 15 मिनट पहले ’जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का उत्साहपूर्ण आयोजन संपन्न, खिलाड़ियों ने खेल प्रतिभा का किया शानदार प्रदर्शन’ ’माओवाद की खात्मा से अबूझमाड़ में जनजातीय गौरव, शांति और विकास का नया सवेरा’ 15 मिनट पहले ’माओवाद की खात्मा से अबूझमाड़ में जनजातीय गौरव, शांति और विकास का नया सवेरा’ जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन 20 नवम्बर 2026 को इंडोर स्टेडियम में 15 मिनट पहले जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन 20 नवम्बर 2026 को इंडोर स्टेडियम में जल जीवन मिशन से महिलाओं को पानी की मशक्कत से राहत, बदल रही दिनचर्या 16 मिनट पहले जल जीवन मिशन से महिलाओं को पानी की मशक्कत से राहत, बदल रही दिनचर्या धुरंधर’ में बीमार दिखा दाऊद, कामरान फरीदी ने किए चौंकाने वाले खुलासे 22 मिनट पहले धुरंधर’ में बीमार दिखा दाऊद, कामरान फरीदी ने किए चौंकाने वाले खुलासे कस्टम मिलिंग का चावल जमा न करने पर राजपुर की सर्वमंगला राइस मिल सील 30 मिनट पहले कस्टम मिलिंग का चावल जमा न करने पर राजपुर की सर्वमंगला राइस मिल सील निर्वाचन साक्षरता क्लब की जिला स्तरीय निबंध एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता सम्पन्न, विजेताओं को मिले प्रमाण-पत्र 30 मिनट पहले निर्वाचन साक्षरता क्लब की जिला स्तरीय निबंध एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता सम्पन्न, विजेताओं को मिले प्रमाण-पत्र दो ट्रैक्टरों सहित 116 बोरी धान डिंडो चौकी के सुपुर्द 30 मिनट पहले दो ट्रैक्टरों सहित 116 बोरी धान डिंडो चौकी के सुपुर्द
Chhattisgarh

घर बैठे ऑनलाइन टोकन, धान विक्रय में मिली बड़ी सहूलियत

‘किसान तुहर टोकन’ ऐप से आसान हुई धान खरीदी प्रक्रिया, किसानों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति जताया आभार छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किसानों की सुविधा, पारदर्शिता और समय की बचत को प्राथमिकता देते हुए...

घर बैठे ऑनलाइन टोकन, धान विक्रय में मिली बड़ी सहूलियत

इम्पेक्ट न्यूज। रायपुर। ‘किसान तुहर टोकन’ ऐप से आसान हुई धान खरीदी प्रक्रिया, किसानों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति जताया आभार

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किसानों की सुविधा, पारदर्शिता और समय की बचत को प्राथमिकता देते हुए धान खरीदी व्यवस्था में डिजिटल तकनीक को बढ़ावा दिया जा रहा है। शासन की इसी किसान हितैषी पहल के तहत शुरू किया गया ‘किसान तुहर टोकन’ ऐप किसानों के लिए बड़ी सुविधा साबित हो रहा है। अब किसानों को धान विक्रय के लिए टोकन प्राप्त करने के लिए अनावश्यक भागदौड़ नहीं करनी पड़ रही है। वे अपने मोबाइल के माध्यम से घर बैठे ही ऑनलाइन टोकन प्राप्त कर निर्धारित धान उपार्जन केंद्रों में आसानी से अपनी उपज बेच रहे हैं।

डिजिटल सुविधा का लाभ उठाकर जिले के किसान भी सहजता से धान विक्रय कर रहे हैं। गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के पेंड्रा के किसान कौशल कुमार ने ‘किसान तुहर टोकन’ ऐप के माध्यम से घर बैठे ही धान विक्रय के लिए ऑनलाइन टोकन प्राप्त किया। उन्हें टोकन कटवाने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने पेंड्रा धान खरीदी केंद्र पहुंचकर अपनी 14 क्विंटल 40 किलोग्राम धान की उपज का सफलतापूर्वक विक्रय किया।

उन्होंने बताया कि ऑनलाइन टोकन की सुविधा से उनका समय बचा और धान बेचने की पूरी प्रक्रिया काफी आसान हो गई। इस सुविधाजनक व्यवस्था के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया।

इसी प्रकार मरवाही के किसान राजेश यादव ने भी मोबाइल के माध्यम से आसानी से ऑनलाइन टोकन प्राप्त किया और मरवाही धान उपार्जन केंद्र में अपनी 82 क्विंटल धान की उपज का सुगमतापूर्वक विक्रय किया। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन टोकन व्यवस्था से धान बेचने में काफी सहूलियत मिली है। घर बैठे टोकन मिलने से समय की बचत हुई और खरीदी केंद्र में धान विक्रय की प्रक्रिया भी आसान रही। उन्होंने इस किसान हितैषी पहल के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का धन्यवाद ज्ञापित किया।

’डिजिटल तकनीक से पारदर्शी और सुविधाजनक बन रही खरीदी व्यवस्था’

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा धान खरीदी व्यवस्था को अधिक सरल, पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने के लिए तकनीक आधारित सुविधाओं को लगातार प्रोत्साहित किया जा रहा है। ‘किसान तुहर टोकन’ ऐप इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसके माध्यम से किसानों को घर बैठे टोकन प्राप्त करने की सुविधा मिल रही है। इससे किसानों को बार-बार खरीदी केंद्रों के चक्कर लगाने की आवश्यकता कम हो रही है और उनके समय एवं श्रम की बचत हो रही है।

जिले के किसानों के अनुभव इस बात को दर्शाते हैं कि डिजिटल सुविधाएं खेती-किसानी से जुड़ी व्यवस्थाओं को अधिक सरल और प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। किसानों को सुविधाजनक ढंग से अपनी उपज बेचने का अवसर मिलना शासन की किसान हितैषी नीतियों की सार्थकता को भी प्रदर्शित करता है।

छत्तीसगढ़ सरकार किसानों की सुविधा, उनकी मेहनत का सम्मान और आर्थिक समृद्धि सुनिश्चित करने के संकल्प के साथ धान खरीदी व्यवस्था को लगातार बेहतर बनाने की दिशा में कार्य कर रही है। ‘किसान तुहर टोकन’ ऐप के माध्यम से किसानों को मिल रही राहत डिजिटल छत्तीसगढ़ और सशक्त किसान की परिकल्पना को नई मजबूती प्रदान कर रही है।

क्र.-11062/दीपक