बुधवार, 18 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने नया रायपुर स्थित निवास कार्यालय में विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों से की मुलाकात…… 28 मिनट पहले पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने नया रायपुर स्थित निवास कार्यालय में विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों से की मुलाकात…… धान खरीदी में बालोद जिला प्रदेश में प्रथम स्थान में बरकरार, 11 हजार टन से अधिक धान का उपार्जन, 28 मिनट पहले धान खरीदी में बालोद जिला प्रदेश में प्रथम स्थान में बरकरार, 11 हजार टन से अधिक धान का उपार्जन, जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन आज 29 मिनट पहले जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन आज सैनिक स्कूल में प्रवेश के लिए आवेदन 02 दिसंबर तक 29 मिनट पहले सैनिक स्कूल में प्रवेश के लिए आवेदन 02 दिसंबर तक घर बैठे मिल रहा धान विक्रय का टोकन, आसान हुई खरीदी की प्रक्रिया 29 मिनट पहले घर बैठे मिल रहा धान विक्रय का टोकन, आसान हुई खरीदी की प्रक्रिया एमसीबी : मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत 29 मिनट पहले एमसीबी : मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत अम्बिकापुर : सरगुजा को कुष्ठ मुक्त बनाने का महाभियान, ग्राम सलका में लगा विशेष स्वास्थ्य शिविर, 327 ग्रामीणों की हुई जांच 29 मिनट पहले अम्बिकापुर : सरगुजा को कुष्ठ मुक्त बनाने का महाभियान, ग्राम सलका में लगा विशेष स्वास्थ्य शिविर, 327 ग्रामीणों की हुई जांच अम्बिकापुर : अंबिकापुर में 2.17 करोड़ की लागत से संयुक्त संचालक कोष लेखा एवं पेंशन भवन सह लेखा प्रशिक्षण शाला का निर्माण प्रगतिरत 31 मिनट पहले अम्बिकापुर : अंबिकापुर में 2.17 करोड़ की लागत से संयुक्त संचालक कोष लेखा एवं पेंशन भवन सह लेखा प्रशिक्षण शाला का निर्माण प्रगतिरत अम्बिकापुर : बनारस रोड के नो वेंडिंग जोन से हटाया गया अतिक्रमण, अवैध गुमटियां हटाने हुई कार्रवाई 31 मिनट पहले अम्बिकापुर : बनारस रोड के नो वेंडिंग जोन से हटाया गया अतिक्रमण, अवैध गुमटियां हटाने हुई कार्रवाई एनसीसी युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी…. 31 मिनट पहले एनसीसी युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी…. बदलाव की नई इबारत लिखता बस्तर ओलंपिक 31 मिनट पहले बदलाव की नई इबारत लिखता बस्तर ओलंपिक 21 नवंबर को चेक बाउंस के मामलों में विशेष लोक अदालत का होगा आयोजन 31 मिनट पहले 21 नवंबर को चेक बाउंस के मामलों में विशेष लोक अदालत का होगा आयोजन रामानुजनगर में 07 दिवसीय नेत्र सुरक्षा अभियान शुरू, गांव-गांव हो रही आंखों की जांच 31 मिनट पहले रामानुजनगर में 07 दिवसीय नेत्र सुरक्षा अभियान शुरू, गांव-गांव हो रही आंखों की जांच सुरक्षित आहार हमर अधिकार अभियान के तहत खाद्य प्रतिष्ठानों का किया जा रहा सघन निरीक्षण 31 मिनट पहले सुरक्षित आहार हमर अधिकार अभियान के तहत खाद्य प्रतिष्ठानों का किया जा रहा सघन निरीक्षण मुख्य सचिव विकासशील द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए धान खरीदी व्यवस्था की समीक्षा…. 37 मिनट पहले मुख्य सचिव विकासशील द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए धान खरीदी व्यवस्था की समीक्षा…. स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और समय पर पाठ्यक्रम पूर्ण करने की जिम्मेदारी सुनिश्चित करें – शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव…. 42 मिनट पहले स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और समय पर पाठ्यक्रम पूर्ण करने की जिम्मेदारी सुनिश्चित करें – शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव…. धान खरीदी में अन्नदाताओं को न हो कोई असुविधा- सहकारिता मंत्री केदार कश्यप….. 45 मिनट पहले धान खरीदी में अन्नदाताओं को न हो कोई असुविधा- सहकारिता मंत्री केदार कश्यप….. भोपाल में 26 नवंबर को कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, क्या शामिल होंगे राहुल गांधी? 45 मिनट पहले भोपाल में 26 नवंबर को कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, क्या शामिल होंगे राहुल गांधी? मुख्यमंत्री निवास में दीपावली मिलन समारोह बना आत्मीयता, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक गौरव का अनूठा संगम… 47 मिनट पहले मुख्यमंत्री निवास में दीपावली मिलन समारोह बना आत्मीयता, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक गौरव का अनूठा संगम… उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 2.32 करोड़ के कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन…. 50 मिनट पहले उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 2.32 करोड़ के कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन….
स्वास्थ्य

बदलाव की नई इबारत लिखता बस्तर ओलंपिक

छिंदगढ़ में गोद में बच्चों को लिए मैदान पर उतरीं मातृशक्ति पूर्व नक्सल प्रभावित गांवों से निकली खेल प्रतिभाएं नक्सलवाद के साये से बाहर निकलकर अब बस्तर के अंदरूनी गांवों की तस्वीर तेजी से बदल...

बदलाव की नई इबारत लिखता बस्तर ओलंपिक

इम्पेक्ट न्यूज। सुकमा। छिंदगढ़ में गोद में बच्चों को लिए मैदान पर उतरीं मातृशक्ति पूर्व नक्सल प्रभावित गांवों से निकली खेल प्रतिभाएं

नक्सलवाद के साये से बाहर निकलकर अब बस्तर के अंदरूनी गांवों की तस्वीर तेजी से बदल रही है, जिसकी सबसे खूबसूरत और जीवंत झलक बुधवार को छिंदगढ़ विकासखंड के खेल मैदानों में देखने को मिली। ‘हमारा खेल, हमारा बस्तर, हमारी पहचान’ के ध्येय वाक्य के साथ आयोजित ‘बस्तर ओलंपिक 2026-27’ के क्लस्टर स्तरीय मुकाबलों में युवाओं के साथ-साथ महिलाओं और बुजुर्गों का अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला। इस खेल महाकुंभ का सबसे भावुक और प्रेरक दृश्य तब सामने आया, जब ग्रामीण महिलाएं अपने नन्हे बच्चों को गोद में लेकर मैदान पर पहुंचीं और पूरे जोश के साथ कबड्डी व रस्साकसी जैसी प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया।

इस आयोजन ने यह साबित कर दिया है कि प्रशासन के प्रयासों से अब दूरस्थ वनांचलों में डर की जगह खेल और उत्साह ने ले ली है। कभी पहुँचविहीन और नक्सल प्रभावित रहे ग्राम पंचायत डब्बा से कबड्डी खेलने पहुंचीं श्रीमती दीपिका मुचाकी ने अपनी खुशी साझा करते हुए बताया कि प्रशासन ने यहां नाश्ते से लेकर दोपहर के भोजन तक की शानदार व्यवस्था की है, जिससे दूर-दराज से आए खिलाड़ियों को घर जैसा माहौल मिल रहा है। उन्होंने इस ऐतिहासिक पहल के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार जताया। वहीं, इजडेपाल के पंचायत सचिव लच्छी कुंजाम ने भी अपनी जिम्मेदारियों से समय निकालकर खुद दौड़ में हिस्सा लिया और तृतीय स्थान हासिल कर युवाओं के सामने फिटनेस और खेल भावना की मिसाल पेश की।

जिला प्रशासन की संवेदनशीलता और बेहतर प्रबंधन की बदौलत यह आयोजन केवल एक प्रतियोगिता न रहकर एक भव्य ग्रामीण उत्सव बन गया है। कलेक्टर अमित कुमार के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ मुकुन्द ठाकुर के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों की हर छोटी-बड़ी सुविधा का विशेष ख्याल रखा गया है। मैदानों में स्वच्छ पेयजल, छाया, बैठने की व्यवस्था और पौष्टिक भोजन के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा विशेष स्वास्थ्य शिविर भी लगाया गया है। इसके अलावा, खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए बनाए गए आकर्षक सेल्फी स्टैंड पर ग्रामीण और युवा अपनी यादगार तस्वीरें लेते नजर आए, जबकि एसडीएम सुमीत ध्रुव और जनपद सीईओ शंकर बघेल सहित तमाम अधिकारी खुद मैदान में रहकर व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं।

16 से 19 नवंबर तक चल रहे क्लस्टर स्तरीय मुकाबलों के बाद 20 से 23 नवंबर तक विकासखंड स्तर पर और फिर 26 व 27 नवंबर को सुकमा के हड़मा स्टेडियम एवं पुलिस लाइन मैदान में जिला स्तरीय स्पर्धाएं आयोजित होंगी। जूनियर और सीनियर वर्ग में एथलेटिक्स, फुटबॉल, कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, तीरंदाजी और कराटे जैसी विधाओं के जरिए ग्रामीण प्रतिभाओं को तराशने का काम किया जा रहा है।

जिला प्रशासन की यह दूरदर्शी पहल केवल पदक जीतने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह बस्तर के दूरस्थ अंचलों में शांति, विश्वास और सामाजिक समरसता को मजबूत करने का एक सशक्त माध्यम बन गई है। खेलों के जरिए युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देकर उन्हें विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का प्रशासन का यह प्रयास निश्चित रूप से आने वाले समय मंम बस्तर की माटी से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार करेगा।