बुधवार, 18 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
अम्बिकापुर : अंबिकापुर में 2.17 करोड़ की लागत से संयुक्त संचालक कोष लेखा एवं पेंशन भवन सह लेखा प्रशिक्षण शाला का निर्माण प्रगतिरत अभी-अभी अम्बिकापुर : अंबिकापुर में 2.17 करोड़ की लागत से संयुक्त संचालक कोष लेखा एवं पेंशन भवन सह लेखा प्रशिक्षण शाला का निर्माण प्रगतिरत अम्बिकापुर : बनारस रोड के नो वेंडिंग जोन से हटाया गया अतिक्रमण, अवैध गुमटियां हटाने हुई कार्रवाई अभी-अभी अम्बिकापुर : बनारस रोड के नो वेंडिंग जोन से हटाया गया अतिक्रमण, अवैध गुमटियां हटाने हुई कार्रवाई बदलाव की नई इबारत लिखता बस्तर ओलंपिक अभी-अभी बदलाव की नई इबारत लिखता बस्तर ओलंपिक 21 नवंबर को चेक बाउंस के मामलों में विशेष लोक अदालत का होगा आयोजन अभी-अभी 21 नवंबर को चेक बाउंस के मामलों में विशेष लोक अदालत का होगा आयोजन रामानुजनगर में 07 दिवसीय नेत्र सुरक्षा अभियान शुरू, गांव-गांव हो रही आंखों की जांच अभी-अभी रामानुजनगर में 07 दिवसीय नेत्र सुरक्षा अभियान शुरू, गांव-गांव हो रही आंखों की जांच सुरक्षित आहार हमर अधिकार अभियान के तहत खाद्य प्रतिष्ठानों का किया जा रहा सघन निरीक्षण अभी-अभी सुरक्षित आहार हमर अधिकार अभियान के तहत खाद्य प्रतिष्ठानों का किया जा रहा सघन निरीक्षण राहुल गांधी का बीजेपी के विकसित भारत विजन 2047 पर तंज, बोले- लक्ष्य 2070 और फिर 3000 में 1 घंटे पहले राहुल गांधी का बीजेपी के विकसित भारत विजन 2047 पर तंज, बोले- लक्ष्य 2070 और फिर 3000 में पाकिस्तानी दिग्गज ने की एमएस धोनी की जमकर तारीफ, बोले- सदियों में एक बार आता है ऐसा कप्तान 1 घंटे पहले पाकिस्तानी दिग्गज ने की एमएस धोनी की जमकर तारीफ, बोले- सदियों में एक बार आता है ऐसा कप्तान घर के पास धान खरीदी केंद्र खुलने से किसानों को मिली बड़ी राहत 1 घंटे पहले घर के पास धान खरीदी केंद्र खुलने से किसानों को मिली बड़ी राहत बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए देश में अपनी तरह का पहला बाल कल्याण फ्रेमवर्क तैयार कर रहा छत्तीसगढ़ 1 घंटे पहले बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए देश में अपनी तरह का पहला बाल कल्याण फ्रेमवर्क तैयार कर रहा छत्तीसगढ़ भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ का एक दिवसीय सेमिनार और सम्मान समारोह 19 नवंबर को 1 घंटे पहले भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ का एक दिवसीय सेमिनार और सम्मान समारोह 19 नवंबर को पिछड़ा वर्ग के सर्वांगीण विकास के लिए योजनाओं का लाभ अंतिम पात्र व्यक्ति तक पहुंचाएं – आर. एस. विश्वकर्मा 1 घंटे पहले पिछड़ा वर्ग के सर्वांगीण विकास के लिए योजनाओं का लाभ अंतिम पात्र व्यक्ति तक पहुंचाएं – आर. एस. विश्वकर्मा दिवंगत आरक्षक के परिवार को उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सौंपा 1 करोड़ 8 लाख रुपए के बीमा राशि का चेक 1 घंटे पहले दिवंगत आरक्षक के परिवार को उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सौंपा 1 करोड़ 8 लाख रुपए के बीमा राशि का चेक मेहनतकश हाथों को भोजन की चिंता से मिली मुक्ति, अब महज पांच रुपये में भरपेट भोजन से संवर रही श्रमिकों की दिनचर्या 1 घंटे पहले मेहनतकश हाथों को भोजन की चिंता से मिली मुक्ति, अब महज पांच रुपये में भरपेट भोजन से संवर रही श्रमिकों की दिनचर्या मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की किसान हितैषी पहल से गांव-गांव तक पहुंच रही धान खरीदी की सुविधा 1 घंटे पहले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की किसान हितैषी पहल से गांव-गांव तक पहुंच रही धान खरीदी की सुविधा विकसित भारत-2047 के निर्माण में युवा शक्ति की भूमिका सबसे अहम- राज्यपाल रमेन डेका 1 घंटे पहले विकसित भारत-2047 के निर्माण में युवा शक्ति की भूमिका सबसे अहम- राज्यपाल रमेन डेका अवैध धान परिवहन और भंडारण पर जिला प्रशासन की सख्त कार्रवाई 1 घंटे पहले अवैध धान परिवहन और भंडारण पर जिला प्रशासन की सख्त कार्रवाई दिनांक : 18 नवंबर 2026 1 घंटे पहले दिनांक : 18 नवंबर 2026 मध्यप्रदेश से अवैध रूप से लाए जा रहे 75 बोरी धान वाहन सहित जप्त 1 घंटे पहले मध्यप्रदेश से अवैध रूप से लाए जा रहे 75 बोरी धान वाहन सहित जप्त Panchayat Season 5: फुलेरा में फिर लौटेगी रौनक, 3 दिसंबर को रिलीज होगा नया सीजन 3 घंटे पहले Panchayat Season 5: फुलेरा में फिर लौटेगी रौनक, 3 दिसंबर को रिलीज होगा नया सीजन
खेल

पाकिस्तानी दिग्गज ने की एमएस धोनी की जमकर तारीफ, बोले- सदियों में एक बार आता है ऐसा कप्तान

पाकिस्तानी दिग्गज ने की एमएस धोनी की जमकर तारीफ, बोले- सदियों में एक बार आता है ऐसा कप्तान

नई दिल्ली
भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल कप्तान और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की जान महेंद्र सिंह धोनी के आईपीएल में बतौर खिलाड़ी संन्यास लेने और मेंटर की भूमिका में आने के बाद हर तरफ उनकी ही चर्चा हो रही है.

इस बीच पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज बासित अली ने धोनी के इस दमदार सफर और उनके क्रिकेट योगदान पर खुलकर बात की है. बासित अली का मानना है कि धोनी जैसे खिलाड़ी और कप्तान का कद बहुत बड़ा है और अब नए रोल में भी वह सीएसके के लिए वैसा ही जादू बिखेरेंगे.

अपने बेबाक अंदाज के लिए मशहूर बासित अली ने धोनी की तारीफ करते हुए कहा कि भारत और सीएसके के लिए उनका योगदान अतुलनीय है. उन्होंने कहा कि जिस तरह मुंबई इंडियंस पांच बार चैम्पियन बनी है, वैसे ही एमएस धोनी ने अपनी शानदार कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स को पांच बार आईपीएल का खिताब दिलाया है.

धोनी को आता है खिलाड़ी बनाना
बासित अली ने इस बात पर जोर दिया कि एक लीडर के तौर पर धोनी की सबसे बड़ी खूबी यह रही है कि उन्होंने हमेशा बड़े और नए मैच विनर खिलाड़ी तैयार किए.

उन्होंने रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, सुरेश रैना और मोहित शर्मा जैसे खिलाड़ियों का जिक्र करते हुए कहा कि धोनी को अच्छी तरह पता है कि खिलाड़ियों से उनका बेस्ट प्रदर्शन कैसे निकलवाना है. उन्होंने कहा कि विराट और माही वो खिलाड़ी हैं जिन्हें क्रिकेट की वजह से बेशुमार इज्जत मिली है. धोनी ने अपनी फ्रेंचाइजी और देश के लिए जबरदस्त काम किया है.

अब मेंटर के रूप में नया अध्याय शुरू करेंगे 'थाला'
खिलाड़ी के रूप में मैदान पर चौके-छक्के लगाने का सफर छोड़ने के बाद अब धोनी आईपीएल 2027 में चेन्नई सुपर किंग्स के साथ बतौर टीम मेंटर जुड़ रहे हैं. इस पर बात करते हुए बासित अली ने कहा कि भले ही धोनी की फील्ड बदल गई हो, लेकिन खेल की उनकी समझ और काबिलियत पर कोई शक नहीं किया जा सकता.

उन्होंने गौतम गंभीर का उदाहरण देते हुए कहा कि जिस तरह मेंटर की भूमिका निभाकर टीमों ने सफलता हासिल की है, अब देखना यह होगा कि धोनी इस नई जिम्मेदारी को कैसे संभालते हैं.

बासित अली ने उम्मीद जताई कि धोनी के इस अनुभव से सीएसके की टीम एक बिल्कुल नए और दमदार अंदाज में मैदान पर उतरेगी. जब भी धोनी मैदान पर उतरते थे या चेपॉक में 'थाला' के नारे गूंजते थे, उसका मुकाबला कोई नहीं कर सकता. अब भले ही वह डगआउट से रणनीतियां बनाएंगे, लेकिन उनका दबदबा और प्रभाव पहले जैसा ही कायम रहेगा.