बुधवार, 18 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने नया रायपुर स्थित निवास कार्यालय में विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों से की मुलाकात…… 1 घंटे पहले पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने नया रायपुर स्थित निवास कार्यालय में विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों से की मुलाकात…… धान खरीदी में बालोद जिला प्रदेश में प्रथम स्थान में बरकरार, 11 हजार टन से अधिक धान का उपार्जन, 1 घंटे पहले धान खरीदी में बालोद जिला प्रदेश में प्रथम स्थान में बरकरार, 11 हजार टन से अधिक धान का उपार्जन, जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन आज 1 घंटे पहले जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन आज सैनिक स्कूल में प्रवेश के लिए आवेदन 02 दिसंबर तक 1 घंटे पहले सैनिक स्कूल में प्रवेश के लिए आवेदन 02 दिसंबर तक घर बैठे मिल रहा धान विक्रय का टोकन, आसान हुई खरीदी की प्रक्रिया 1 घंटे पहले घर बैठे मिल रहा धान विक्रय का टोकन, आसान हुई खरीदी की प्रक्रिया एमसीबी : मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत 1 घंटे पहले एमसीबी : मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत अम्बिकापुर : सरगुजा को कुष्ठ मुक्त बनाने का महाभियान, ग्राम सलका में लगा विशेष स्वास्थ्य शिविर, 327 ग्रामीणों की हुई जांच 1 घंटे पहले अम्बिकापुर : सरगुजा को कुष्ठ मुक्त बनाने का महाभियान, ग्राम सलका में लगा विशेष स्वास्थ्य शिविर, 327 ग्रामीणों की हुई जांच अम्बिकापुर : अंबिकापुर में 2.17 करोड़ की लागत से संयुक्त संचालक कोष लेखा एवं पेंशन भवन सह लेखा प्रशिक्षण शाला का निर्माण प्रगतिरत 1 घंटे पहले अम्बिकापुर : अंबिकापुर में 2.17 करोड़ की लागत से संयुक्त संचालक कोष लेखा एवं पेंशन भवन सह लेखा प्रशिक्षण शाला का निर्माण प्रगतिरत अम्बिकापुर : बनारस रोड के नो वेंडिंग जोन से हटाया गया अतिक्रमण, अवैध गुमटियां हटाने हुई कार्रवाई 1 घंटे पहले अम्बिकापुर : बनारस रोड के नो वेंडिंग जोन से हटाया गया अतिक्रमण, अवैध गुमटियां हटाने हुई कार्रवाई एनसीसी युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी…. 1 घंटे पहले एनसीसी युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी…. बदलाव की नई इबारत लिखता बस्तर ओलंपिक 1 घंटे पहले बदलाव की नई इबारत लिखता बस्तर ओलंपिक 21 नवंबर को चेक बाउंस के मामलों में विशेष लोक अदालत का होगा आयोजन 1 घंटे पहले 21 नवंबर को चेक बाउंस के मामलों में विशेष लोक अदालत का होगा आयोजन रामानुजनगर में 07 दिवसीय नेत्र सुरक्षा अभियान शुरू, गांव-गांव हो रही आंखों की जांच 1 घंटे पहले रामानुजनगर में 07 दिवसीय नेत्र सुरक्षा अभियान शुरू, गांव-गांव हो रही आंखों की जांच सुरक्षित आहार हमर अधिकार अभियान के तहत खाद्य प्रतिष्ठानों का किया जा रहा सघन निरीक्षण 1 घंटे पहले सुरक्षित आहार हमर अधिकार अभियान के तहत खाद्य प्रतिष्ठानों का किया जा रहा सघन निरीक्षण मुख्य सचिव विकासशील द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए धान खरीदी व्यवस्था की समीक्षा…. 1 घंटे पहले मुख्य सचिव विकासशील द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए धान खरीदी व्यवस्था की समीक्षा…. स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और समय पर पाठ्यक्रम पूर्ण करने की जिम्मेदारी सुनिश्चित करें – शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव…. 1 घंटे पहले स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और समय पर पाठ्यक्रम पूर्ण करने की जिम्मेदारी सुनिश्चित करें – शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव…. धान खरीदी में अन्नदाताओं को न हो कोई असुविधा- सहकारिता मंत्री केदार कश्यप….. 1 घंटे पहले धान खरीदी में अन्नदाताओं को न हो कोई असुविधा- सहकारिता मंत्री केदार कश्यप….. भोपाल में 26 नवंबर को कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, क्या शामिल होंगे राहुल गांधी? 1 घंटे पहले भोपाल में 26 नवंबर को कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, क्या शामिल होंगे राहुल गांधी? मुख्यमंत्री निवास में दीपावली मिलन समारोह बना आत्मीयता, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक गौरव का अनूठा संगम… 1 घंटे पहले मुख्यमंत्री निवास में दीपावली मिलन समारोह बना आत्मीयता, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक गौरव का अनूठा संगम… उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 2.32 करोड़ के कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन…. 1 घंटे पहले उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 2.32 करोड़ के कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन….
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की किसान हितैषी पहल से गांव-गांव तक पहुंच रही धान खरीदी की सुविधा

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के कोरजा में नवीन धान खरीदी केंद्र शुरू होने से किसानों को बड़ी राहत, अब 8 किलोमीटर दूर धनौली जाने की मजबूरी हुई खत्म मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की किसान हितैषी पहल से गांव-गांव तक पहुंच रही धान खरीदी की सुविधा

इम्पेक्ट न्यूज। रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के कोरजा में नवीन धान खरीदी केंद्र शुरू होने से किसानों को बड़ी राहत, अब 8 किलोमीटर दूर धनौली जाने की मजबूरी हुई खत्म

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार किसानों के हितों को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए कृषि व्यवस्था को अधिक सुविधाजनक, पारदर्शी और सुलभ बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास कर रही है। किसानों को उनकी उपज का विक्रय करने में किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए ग्रामीण क्षेत्रों में धान खरीदी केंद्रों की सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। शासन की इसी किसान हितैषी पहल का सकारात्मक परिणाम गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के ग्रामीण अंचलों में दिखाई देने लगा है। गौरेला विकासखंड की ग्राम पंचायत कोरजा में इस वर्ष नवीन धान खरीदी केंद्र प्रारंभ होने से स्थानीय किसानों को बड़ी राहत मिली है। अब किसानों को धान बेचने के लिए दूरस्थ केंद्रों तक जाने की आवश्यकता नहीं पड़ रही है, बल्कि वे अपने ही गांव में सुविधाजनक तरीके से अपनी उपज का विक्रय कर रहे हैं।

’आठ किलोमीटर की दूरी और लंबी कतारों से मिली मुक्ति’

ग्राम पंचायत कोरजा के किसान श्री जीवन लाल राठौर ने बताया कि पहले उन्हें अपना धान बेचने के लिए गांव से लगभग 8 किलोमीटर दूर धनौली धान खरीदी केंद्र जाना पड़ता था। दूरी अधिक होने के कारण धान के परिवहन में समय और श्रम लगता था। इसके अलावा खरीदी केंद्र में किसानों की अधिक संख्या होने से उन्हें अपनी उपज बेचने के लिए काफी इंतजार करना पड़ता था। कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता था।

उन्होंने बताया कि इस वर्ष गांव में ही नवीन धान खरीदी केंद्र शुरू होने से उनकी यह समस्या दूर हो गई है। अब उन्हें धान बेचने के लिए दूसरे गांव जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। अपने ही गांव में खरीदी केंद्र की सुविधा मिलने से समय, श्रम और परिवहन की परेशानी कम हुई है। इससे कोरजा सहित आसपास के किसानों में भी खुशी का माहौल है।

किसान तुहर टोकन ऐप से घर बैठे टोकन, डिजिटल व्यवस्था से बढ़ी सहूलियत’

राज्य शासन द्वारा धान खरीदी प्रक्रिया को सरल और सुविधाजनक बनाने के लिए डिजिटल तकनीक को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। किसान अब श्किसान तुहर टोकनश् ऐप के माध्यम से घर बैठे धान विक्रय के लिए टोकन प्राप्त कर रहे हैं। इससे टोकन कटवाने के लिए खरीदी केंद्रों में लंबी कतारों में लगने की आवश्यकता नहीं पड़ती। किसान मोबाइल के माध्यम से अपनी सुविधा के अनुसार टोकन प्राप्त कर सकते हैं और निर्धारित प्रक्रिया के तहत धान विक्रय कर सकते हैं।

किसान जीवन लाल राठौर ने बताया कि नवीन धान खरीदी केंद्र में किसानों की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। गांव में ही खरीदी केंद्र और घर बैठे टोकन प्राप्त करने की सुविधा से किसानों को काफी सहूलियत मिल रही है।

’किसानों की सुविधा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने की दिशा में सार्थक पहल’ ग्रामीण क्षेत्रों में नवीन धान खरीदी केंद्रों की शुरुआत शासन की उस सोच को साकार कर रही है, जिसके तहत किसानों को उनकी उपज के विक्रय के लिए गांव के नजदीक ही बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इससे किसानों की अनावश्यक भागदौड़ कम हो रही है और धान खरीदी व्यवस्था तक उनकी पहुंच आसान बन रही है। स्थानीय स्तर पर खरीदी केंद्र उपलब्ध होने से किसानों को परिवहन संबंधी परेशानियों से राहत मिलती है तथा खरीदी व्यवस्था अधिक सुलभ बनती है।

’मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार’ ग्राम कोरजा के किसान श्री जीवन लाल राठौर ने गांव में नवीन धान खरीदी केंद्र प्रारंभ करने और किसानों को सुविधाजनक व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पहले धान बेचने के लिए 8 किलोमीटर दूर जाना पड़ता था, लेकिन अब अपने ही गांव में यह सुविधा मिलने से बड़ी राहत मिली है।

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के ग्राम कोरजा की यह सफलता की कहानी दर्शाती है कि शासन की किसान हितैषी योजनाओं और सुविधाओं का लाभ जब गांवों तक पहुंचता है, तो किसानों के जीवन में वास्तविक बदलाव आता है। नवीन धान खरीदी केंद्र और डिजिटल टोकन व्यवस्था के माध्यम से किसानों को सहूलियत प्रदान करने की यह पहल खेती-किसानी को प्रोत्साहित करने और ग्रामीण क्षेत्रों को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है। क्र.-10997/काशी/दीपक