बुधवार, 18 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
हाईकोर्ट से बरी होने के बाद भी 7 साल जेल में रहा, सुप्रीम कोर्ट ने सरकार पर लगाया 30 लाख का हर्जाना अभी-अभी हाईकोर्ट से बरी होने के बाद भी 7 साल जेल में रहा, सुप्रीम कोर्ट ने सरकार पर लगाया 30 लाख का हर्जाना मुंगेली कोर्ट में ट्रेलर चोरी के आरोपी ने मचाया हंगामा, जज को दी जान से मारने की धमकी अभी-अभी मुंगेली कोर्ट में ट्रेलर चोरी के आरोपी ने मचाया हंगामा, जज को दी जान से मारने की धमकी डॉक्टर दंपती के बेटे ने पिता के साथ रहने से किया इनकार, हाईकोर्ट ने मां को सौंपी अभिरक्षा अभी-अभी डॉक्टर दंपती के बेटे ने पिता के साथ रहने से किया इनकार, हाईकोर्ट ने मां को सौंपी अभिरक्षा बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए देश में अपनी तरह का पहला बाल कल्याण फ्रेमवर्क तैयार कर रहा छत्तीसगढ़….. 37 मिनट पहले बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए देश में अपनी तरह का पहला बाल कल्याण फ्रेमवर्क तैयार कर रहा छत्तीसगढ़….. दीपावली मिलन समारोह में मुख्यमंत्री साय से मिले पद्मश्री पंडीराम मंडावी, मुख्यमंत्री के आग्रह पर मंडावी ने 12 अबूझमाड़िया युवाओं को दिया काष्ठ शिल्प का प्रशिक्षण….. 41 मिनट पहले दीपावली मिलन समारोह में मुख्यमंत्री साय से मिले पद्मश्री पंडीराम मंडावी, मुख्यमंत्री के आग्रह पर मंडावी ने 12 अबूझमाड़िया युवाओं को दिया काष्ठ शिल्प का प्रशिक्षण….. बस्तर बनेगा आदर्श जनजातीय क्षेत्र, बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य, शिक्षा और संस्कृति के विकास के लिए 187 करोड़ रुपए की मेगा कार्ययोजना तैयार….. 41 मिनट पहले बस्तर बनेगा आदर्श जनजातीय क्षेत्र, बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य, शिक्षा और संस्कृति के विकास के लिए 187 करोड़ रुपए की मेगा कार्ययोजना तैयार….. दीपावली मिलन समारोह में मुख्यमंत्री साय ने पद्मश्री मदन सिंह चौहान से की आत्मीय भेंट….. 43 मिनट पहले दीपावली मिलन समारोह में मुख्यमंत्री साय ने पद्मश्री मदन सिंह चौहान से की आत्मीय भेंट….. दिवंगत आरक्षक के परिवार को उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सौंपा 1 करोड़ 8 लाख रुपए के बीमा राशि का चेक…. 47 मिनट पहले दिवंगत आरक्षक के परिवार को उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सौंपा 1 करोड़ 8 लाख रुपए के बीमा राशि का चेक…. स्पेस ऑन व्हील से जनजातीय अंचलों के बच्चों तक पहुंच रहा अंतरिक्ष विज्ञान, बच्चों में वैज्ञानिक चेतना जगाने की पहल को मिला मुख्यमंत्री का प्रोत्साहन….. 53 मिनट पहले स्पेस ऑन व्हील से जनजातीय अंचलों के बच्चों तक पहुंच रहा अंतरिक्ष विज्ञान, बच्चों में वैज्ञानिक चेतना जगाने की पहल को मिला मुख्यमंत्री का प्रोत्साहन….. नए जेम्स बॉन्ड बनेंगे रॉबर्ट पैटिनसन? मीरा नायर की फिल्म से जुड़ा है भारत कनेक्शन 1 घंटे पहले नए जेम्स बॉन्ड बनेंगे रॉबर्ट पैटिनसन? मीरा नायर की फिल्म से जुड़ा है भारत कनेक्शन सोनिया गांधी की किताब पर बवाल, शिवसेना नेताओं ने प्रतियां फाड़ीं; बैन की उठी मांग 1 घंटे पहले सोनिया गांधी की किताब पर बवाल, शिवसेना नेताओं ने प्रतियां फाड़ीं; बैन की उठी मांग ATP Finals: अलकराज ने 72 मिनट में टियाफो को दी करारी शिकस्त, मेदवेदेव ने भी दर्ज की जीत 2 घंटे पहले ATP Finals: अलकराज ने 72 मिनट में टियाफो को दी करारी शिकस्त, मेदवेदेव ने भी दर्ज की जीत इटैलियन नेता के ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ बयान पर बवाल, वीडियो हटाने की मांग पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई 2 घंटे पहले इटैलियन नेता के ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ बयान पर बवाल, वीडियो हटाने की मांग पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई अमित शाह का बड़ा बयान, बोले- लश्कर का आखिरी लोकल एक्टिव आतंकी मारा गया 2 घंटे पहले अमित शाह का बड़ा बयान, बोले- लश्कर का आखिरी लोकल एक्टिव आतंकी मारा गया दीया मिर्जा ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी को बताया ‘बुरा सपना’, एक्टर ने दिया करारा जवाब 2 घंटे पहले दीया मिर्जा ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी को बताया ‘बुरा सपना’, एक्टर ने दिया करारा जवाब सलमान खान का बड़ा दिल! ‘मातृभूमि’ की टीम को गिफ्ट की 2 से 4 लाख रुपये की लग्जरी घड़ियां 3 घंटे पहले सलमान खान का बड़ा दिल! ‘मातृभूमि’ की टीम को गिफ्ट की 2 से 4 लाख रुपये की लग्जरी घड़ियां सोना-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, चांदी ₹6,000 और सोना ₹3,000 सस्ता 3 घंटे पहले सोना-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, चांदी ₹6,000 और सोना ₹3,000 सस्ता भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों पर आगे बढ़ रहा है छत्तीसगढ़, जनजातीय समाज का विकास सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता – उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा….. 3 घंटे पहले भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों पर आगे बढ़ रहा है छत्तीसगढ़, जनजातीय समाज का विकास सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता – उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा….. उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कैबिनेट की बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी दी… 3 घंटे पहले उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कैबिनेट की बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी दी… विकसित भारत-2047 के निर्माण में युवा शक्ति की भूमिका सबसे अहम- राज्यपाल रमेन डेका…. 3 घंटे पहले विकसित भारत-2047 के निर्माण में युवा शक्ति की भूमिका सबसे अहम- राज्यपाल रमेन डेका….
Crime

हाईकोर्ट से बरी होने के बाद भी 7 साल जेल में रहा, सुप्रीम कोर्ट ने सरकार पर लगाया 30 लाख का हर्जाना

हाईकोर्ट से बरी होने के बाद भी 7 साल जेल में रहा, सुप्रीम कोर्ट ने सरकार पर लगाया 30 लाख का हर्जाना

इम्पेक्ट न्यूज। राजनांदगांव।

2018 में बरी हुआ, 2025 में जेल से छूटा

देवीलाल गोंड को हत्या के एक मामले में 7 दिसंबर 2012 को गिरफ्तार किया गया था। राजनांदगांव की सत्र अदालत ने 14 अगस्त 2013 को उसे उम्रकैद की सजा सुनाई थी। इसके खिलाफ अपील पर हाईकोर्ट ने 20 जनवरी 2018 को सजा निरस्त करते हुए उसे बरी कर दिया। राज्य सरकार ने इस फैसले को चुनौती भी नहीं दी, लेकिन जेल प्रशासन को इसकी जानकारी नहीं मिली।

जेल अधीक्षक ने 3 अप्रैल और 18 जून 2018 को विधिक सहायता पैनल के संबंधित अधिवक्ता से अपील की स्थिति पूछी थी, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इस बीच देवीलाल जेल में ही बंद रहा।

रिकॉर्ड जांच में सामने आई बड़ी चूक

15 मई 2025 को केंद्रीय जेल में बंद दोषियों की अपील से जुड़े रिकॉर्ड की जांच के दौरान उसकी रिहाई का आदेश सामने आया। इसके बाद 19 मई 2025 को उसे जेल से मुक्त किया गया। इस तरह हाईकोर्ट से बरी होने के बाद भी उसे 7 साल, 3 महीने और 29 दिन अतिरिक्त जेल में बिताने पड़े।

अनुच्छेद 21 का उल्लंघन माना

देवीलाल ने अधिवक्ता अभिभव श्रीवास्तव के माध्यम से सुप्रीम कोर्ट में गुहार लगाई थी। 16 नवंबर को न्यायमूर्ति ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह और न्यायमूर्ति संजीव सचदेवा की पीठ ने मामले की सुनवाई करते हुए मुआवजा बढ़ाकर 30 लाख रुपये कर दिया।

अदालत ने कहा कि यह केवल प्रशासनिक लापरवाही नहीं, बल्कि संस्थागत समन्वय की विफलता है। इस चूक से देवीलाल की आजीविका, कमाई, शिक्षा, कौशल विकास और भविष्य की संभावनाओं को नुकसान पहुंचा। यह संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत मिले व्यक्तिगत स्वतंत्रता के अधिकार का उल्लंघन है।

पांच लाख खाते में, 25 लाख की एफडी

सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को चार सप्ताह के भीतर मुआवजा देने का निर्देश दिया है। इसमें से पांच लाख रुपये देवीलाल के बचत खाते में जमा होंगे, जबकि 25 लाख रुपये ब्याज वाली एफडी में रखे जाएंगे। एफडी से मिलने वाला मासिक ब्याज उसके खाते में जमा होगा। मूलधन निकालने या समय से पहले एफडी तुड़वाने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव की अनुमति जरूरी होगी। पहले दिए गए दो लाख रुपये की राशि का समायोजन कुल मुआवजे में किया जाएगा।