बुधवार, 18 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
हाईकोर्ट से बरी होने के बाद भी 7 साल जेल में रहा, सुप्रीम कोर्ट ने सरकार पर लगाया 30 लाख का हर्जाना अभी-अभी हाईकोर्ट से बरी होने के बाद भी 7 साल जेल में रहा, सुप्रीम कोर्ट ने सरकार पर लगाया 30 लाख का हर्जाना मुंगेली कोर्ट में ट्रेलर चोरी के आरोपी ने मचाया हंगामा, जज को दी जान से मारने की धमकी अभी-अभी मुंगेली कोर्ट में ट्रेलर चोरी के आरोपी ने मचाया हंगामा, जज को दी जान से मारने की धमकी डॉक्टर दंपती के बेटे ने पिता के साथ रहने से किया इनकार, हाईकोर्ट ने मां को सौंपी अभिरक्षा अभी-अभी डॉक्टर दंपती के बेटे ने पिता के साथ रहने से किया इनकार, हाईकोर्ट ने मां को सौंपी अभिरक्षा बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए देश में अपनी तरह का पहला बाल कल्याण फ्रेमवर्क तैयार कर रहा छत्तीसगढ़….. 37 मिनट पहले बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए देश में अपनी तरह का पहला बाल कल्याण फ्रेमवर्क तैयार कर रहा छत्तीसगढ़….. दीपावली मिलन समारोह में मुख्यमंत्री साय से मिले पद्मश्री पंडीराम मंडावी, मुख्यमंत्री के आग्रह पर मंडावी ने 12 अबूझमाड़िया युवाओं को दिया काष्ठ शिल्प का प्रशिक्षण….. 41 मिनट पहले दीपावली मिलन समारोह में मुख्यमंत्री साय से मिले पद्मश्री पंडीराम मंडावी, मुख्यमंत्री के आग्रह पर मंडावी ने 12 अबूझमाड़िया युवाओं को दिया काष्ठ शिल्प का प्रशिक्षण….. बस्तर बनेगा आदर्श जनजातीय क्षेत्र, बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य, शिक्षा और संस्कृति के विकास के लिए 187 करोड़ रुपए की मेगा कार्ययोजना तैयार….. 41 मिनट पहले बस्तर बनेगा आदर्श जनजातीय क्षेत्र, बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य, शिक्षा और संस्कृति के विकास के लिए 187 करोड़ रुपए की मेगा कार्ययोजना तैयार….. दीपावली मिलन समारोह में मुख्यमंत्री साय ने पद्मश्री मदन सिंह चौहान से की आत्मीय भेंट….. 43 मिनट पहले दीपावली मिलन समारोह में मुख्यमंत्री साय ने पद्मश्री मदन सिंह चौहान से की आत्मीय भेंट….. दिवंगत आरक्षक के परिवार को उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सौंपा 1 करोड़ 8 लाख रुपए के बीमा राशि का चेक…. 48 मिनट पहले दिवंगत आरक्षक के परिवार को उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सौंपा 1 करोड़ 8 लाख रुपए के बीमा राशि का चेक…. स्पेस ऑन व्हील से जनजातीय अंचलों के बच्चों तक पहुंच रहा अंतरिक्ष विज्ञान, बच्चों में वैज्ञानिक चेतना जगाने की पहल को मिला मुख्यमंत्री का प्रोत्साहन….. 53 मिनट पहले स्पेस ऑन व्हील से जनजातीय अंचलों के बच्चों तक पहुंच रहा अंतरिक्ष विज्ञान, बच्चों में वैज्ञानिक चेतना जगाने की पहल को मिला मुख्यमंत्री का प्रोत्साहन….. नए जेम्स बॉन्ड बनेंगे रॉबर्ट पैटिनसन? मीरा नायर की फिल्म से जुड़ा है भारत कनेक्शन 1 घंटे पहले नए जेम्स बॉन्ड बनेंगे रॉबर्ट पैटिनसन? मीरा नायर की फिल्म से जुड़ा है भारत कनेक्शन सोनिया गांधी की किताब पर बवाल, शिवसेना नेताओं ने प्रतियां फाड़ीं; बैन की उठी मांग 1 घंटे पहले सोनिया गांधी की किताब पर बवाल, शिवसेना नेताओं ने प्रतियां फाड़ीं; बैन की उठी मांग ATP Finals: अलकराज ने 72 मिनट में टियाफो को दी करारी शिकस्त, मेदवेदेव ने भी दर्ज की जीत 2 घंटे पहले ATP Finals: अलकराज ने 72 मिनट में टियाफो को दी करारी शिकस्त, मेदवेदेव ने भी दर्ज की जीत इटैलियन नेता के ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ बयान पर बवाल, वीडियो हटाने की मांग पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई 2 घंटे पहले इटैलियन नेता के ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ बयान पर बवाल, वीडियो हटाने की मांग पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई अमित शाह का बड़ा बयान, बोले- लश्कर का आखिरी लोकल एक्टिव आतंकी मारा गया 2 घंटे पहले अमित शाह का बड़ा बयान, बोले- लश्कर का आखिरी लोकल एक्टिव आतंकी मारा गया दीया मिर्जा ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी को बताया ‘बुरा सपना’, एक्टर ने दिया करारा जवाब 2 घंटे पहले दीया मिर्जा ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी को बताया ‘बुरा सपना’, एक्टर ने दिया करारा जवाब सलमान खान का बड़ा दिल! ‘मातृभूमि’ की टीम को गिफ्ट की 2 से 4 लाख रुपये की लग्जरी घड़ियां 3 घंटे पहले सलमान खान का बड़ा दिल! ‘मातृभूमि’ की टीम को गिफ्ट की 2 से 4 लाख रुपये की लग्जरी घड़ियां सोना-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, चांदी ₹6,000 और सोना ₹3,000 सस्ता 3 घंटे पहले सोना-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, चांदी ₹6,000 और सोना ₹3,000 सस्ता भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों पर आगे बढ़ रहा है छत्तीसगढ़, जनजातीय समाज का विकास सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता – उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा….. 3 घंटे पहले भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों पर आगे बढ़ रहा है छत्तीसगढ़, जनजातीय समाज का विकास सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता – उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा….. उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कैबिनेट की बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी दी… 3 घंटे पहले उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कैबिनेट की बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी दी… विकसित भारत-2047 के निर्माण में युवा शक्ति की भूमिका सबसे अहम- राज्यपाल रमेन डेका…. 3 घंटे पहले विकसित भारत-2047 के निर्माण में युवा शक्ति की भूमिका सबसे अहम- राज्यपाल रमेन डेका….
Crime

मुंगेली कोर्ट में ट्रेलर चोरी के आरोपी ने मचाया हंगामा, जज को दी जान से मारने की धमकी

मुंगेली कोर्ट में ट्रेलर चोरी के आरोपी ने मचाया हंगामा, जज को दी जान से मारने की धमकी

इम्पेक्ट न्यूज। मुंगेली।

मुंगेली। जिला न्यायालय में पेशी के दौरान चोरी के एक आरोपी ने जमकर हंगामा किया। आरोपी ने पुलिसकर्मियों से बदसलूकी करने के बाद कटघरे से छलांग लगा दी और पीठासीन अधिकारी (जज) के आसन तक पहुंचकर उन्हें जान से मारने की धमकी दी। उसने अधिकारी के सामने लगे कांच के फ्रेम को तोड़ने की भी कोशिश की। मामले में मुंगेली पुलिस ने आरोपी भगतराम राजपूत के खिलाफ अलग से अपराध दर्ज किया है।

नाम पूछने पर पुलिसकर्मियों से करने लगा बदसलूकी

पुलिस के अनुसार, सरगांव थाने में दर्ज अपराध क्रमांक 189/2026 के तहत चोरी के आरोप में गिरफ्तार 25 वर्षीय भगतराम राजपूत को 15 नवंबर को शाम करीब 4:30 बजे रिमांड के लिए मुंगेली जिला न्यायालय में पेश किया गया था।

कटघरे में खड़े होने के दौरान जब उससे नाम पूछा गया तो उसने जवाब देने से इनकार कर दिया। इसके बाद वह पुलिसकर्मियों से बदसलूकी करने लगा।

कटघरे से कूदकर अधिकारी तक पहुंचा

शिकायत के मुताबिक, आरोपी ने पीठासीन अधिकारी की ओर उंगली दिखाकर अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और उन्हें जेल भेजने की धमकी दी। इसके बाद वह कटघरे से कूदकर अधिकारी के आसन तक पहुंच गया। उसने सामने लगे कांच के फ्रेम को तोड़ने का प्रयास किया और न्यायालयीन कर्मचारियों के साथ भी गाली-गलौज की। इस दौरान उसने जान से मारने की धमकी भी दी।

शिकायतकर्ता शत्रुघ्न कुमार बेलदार की रिपोर्ट पर मुंगेली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 221, 296 और 351(3) के तहत मामला दर्ज किया है।

जीपीएस से मिला चोरी का ट्रेलर

आरोपी की गिरफ्तारी का संबंध ट्रेलर चोरी के एक मामले से है। चालक रामखिलावन कुर्मी ने सरगांव थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 15 नवंबर को वह गेवराखदान से 38.650 टन कोयला लेकर रायपुर के वंदना प्लांट जा रहा था।

सुबह करीब 6 बजे उसने सरगांव-पथरिया मोड़ के पास ट्रेलर खड़ा किया और चाय पीने चला गया। लौटने पर वाहन गायब मिला।

पुलिस ने जीपीएस लोकेशन के आधार पर मदकूद्वीप चौक के पास मदकू गांव में घेराबंदी कर चोरी का ट्रेलर बरामद किया। पूछताछ में आरोपी की पहचान भगतराम राजपूत के रूप में हुई। पुलिस ने ट्रेलर जब्त कर उसे गिरफ्तार किया। इसके बाद न्यायालय में हंगामा और पीठासीन अधिकारी को धमकी देने के मामले में भी उसके खिलाफ अलग से कार्रवाई की गई।