बुधवार, 18 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
ATP Finals: अलकराज ने 72 मिनट में टियाफो को दी करारी शिकस्त, मेदवेदेव ने भी दर्ज की जीत 35 मिनट पहले ATP Finals: अलकराज ने 72 मिनट में टियाफो को दी करारी शिकस्त, मेदवेदेव ने भी दर्ज की जीत इटैलियन नेता के ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ बयान पर बवाल, वीडियो हटाने की मांग पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई 49 मिनट पहले इटैलियन नेता के ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ बयान पर बवाल, वीडियो हटाने की मांग पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई अमित शाह का बड़ा बयान, बोले- लश्कर का आखिरी लोकल एक्टिव आतंकी मारा गया 56 मिनट पहले अमित शाह का बड़ा बयान, बोले- लश्कर का आखिरी लोकल एक्टिव आतंकी मारा गया दीया मिर्जा ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी को बताया ‘बुरा सपना’, एक्टर ने दिया करारा जवाब 1 घंटे पहले दीया मिर्जा ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी को बताया ‘बुरा सपना’, एक्टर ने दिया करारा जवाब सलमान खान का बड़ा दिल! ‘मातृभूमि’ की टीम को गिफ्ट की 2 से 4 लाख रुपये की लग्जरी घड़ियां 1 घंटे पहले सलमान खान का बड़ा दिल! ‘मातृभूमि’ की टीम को गिफ्ट की 2 से 4 लाख रुपये की लग्जरी घड़ियां सोना-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, चांदी ₹6,000 और सोना ₹3,000 सस्ता 1 घंटे पहले सोना-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, चांदी ₹6,000 और सोना ₹3,000 सस्ता भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों पर आगे बढ़ रहा है छत्तीसगढ़, जनजातीय समाज का विकास सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता – उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा….. 2 घंटे पहले भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों पर आगे बढ़ रहा है छत्तीसगढ़, जनजातीय समाज का विकास सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता – उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा….. उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कैबिनेट की बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी दी… 2 घंटे पहले उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कैबिनेट की बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी दी… विकसित भारत-2047 के निर्माण में युवा शक्ति की भूमिका सबसे अहम- राज्यपाल रमेन डेका…. 2 घंटे पहले विकसित भारत-2047 के निर्माण में युवा शक्ति की भूमिका सबसे अहम- राज्यपाल रमेन डेका…. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक आयोजित, कई महत्वपूर्ण फैसलों पर लगी मुहर…. 2 घंटे पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक आयोजित, कई महत्वपूर्ण फैसलों पर लगी मुहर…. IPL 2027 नीलामी से पहले 10 टीमों का बड़ा फैसला, किस खिलाड़ी को किया रिलीज और किसे रखा बरकरार? 2 घंटे पहले IPL 2027 नीलामी से पहले 10 टीमों का बड़ा फैसला, किस खिलाड़ी को किया रिलीज और किसे रखा बरकरार? छत्तीसगढ़ कैबिनेट के चार अहम फैसले: नलजल योजनाओं के नए नियम, नारायणपुर के कॉलेज के लिए 40.98 करोड़ का प्रस्ताव 3 घंटे पहले छत्तीसगढ़ कैबिनेट के चार अहम फैसले: नलजल योजनाओं के नए नियम, नारायणपुर के कॉलेज के लिए 40.98 करोड़ का प्रस्ताव धोनी का अधूरा रह गया चेन्नई में आखिरी मैच खेलने का वादा, IPL से संन्यास लेकर बने CSK के मेंटर 3 घंटे पहले धोनी का अधूरा रह गया चेन्नई में आखिरी मैच खेलने का वादा, IPL से संन्यास लेकर बने CSK के मेंटर दाऊद इब्राहिम के गढ़ में BMC का बड़ा एक्शन, मुसाफिरखाने पर चलेगा बुलडोजर 3 घंटे पहले दाऊद इब्राहिम के गढ़ में BMC का बड़ा एक्शन, मुसाफिरखाने पर चलेगा बुलडोजर नितिन गडकरी का बड़ा बयान, बोले- देश के 40% प्रदूषण के लिए मैं जिम्मेदार 3 घंटे पहले नितिन गडकरी का बड़ा बयान, बोले- देश के 40% प्रदूषण के लिए मैं जिम्मेदार सिद्धार्थ की गोद में दिखीं बेटी सरायाह, पहली बार सामने आई लाडली की झलक 4 घंटे पहले सिद्धार्थ की गोद में दिखीं बेटी सरायाह, पहली बार सामने आई लाडली की झलक SpiceJet संकट गहराया, मुंबई एयरपोर्ट पर उड़ानें ठप; घंटों परेशान रहे यात्री 4 घंटे पहले SpiceJet संकट गहराया, मुंबई एयरपोर्ट पर उड़ानें ठप; घंटों परेशान रहे यात्री भारत से हार के बाद भी पाकिस्तान ने जीता दिल, टीम इंडिया को दिया गार्ड ऑफ ऑनर 5 घंटे पहले भारत से हार के बाद भी पाकिस्तान ने जीता दिल, टीम इंडिया को दिया गार्ड ऑफ ऑनर युद्ध की बढ़ती टेंशन से शेयर बाजार में गिरावट, निवेशकों में मची हलचल 5 घंटे पहले युद्ध की बढ़ती टेंशन से शेयर बाजार में गिरावट, निवेशकों में मची हलचल लश्कर कमांडर लतीफ भट एनकाउंटर में ढेर, कुलगाम हमले का मास्टरमाइंड मारा गया 5 घंटे पहले लश्कर कमांडर लतीफ भट एनकाउंटर में ढेर, कुलगाम हमले का मास्टरमाइंड मारा गया
राष्ट्रीय

अमित शाह का बड़ा बयान, बोले- लश्कर का आखिरी लोकल एक्टिव आतंकी मारा गया

अमित शाह का बड़ा बयान, बोले- लश्कर का आखिरी लोकल एक्टिव आतंकी मारा गया

नई दिल्ली

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी लतीफ भट के मारे जाने पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सुरक्षा बलों की सराहना की है. उन्होंने कहा कि लतीफ भट घाटी में लश्कर का आखिरी सक्रिय स्थानीय आतंकी था. उसे बुधवार तड़के जम्मू-कश्मीर पुलिस, भारतीय सेना, सीआरपीएफ और खुफिया एजेंसियों ने मिलकर चलाए गए ऑपरेशन में मार गिराया। 

अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि इस पूरे ऑपरेशन में सभी एजेंसियों के बीच बेहतरीन तालमेल देखने को मिला. उन्होंने बताया कि लतीफ भट के एक आतंकी साथी उमर निसार को भी एक दिन पहले कुलगाम में मार गिराया गया था. गृह मंत्री ने इस ऑपरेशन में शामिल जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना, सीआरपीएफ और खुफिया एजेंसियों के जवानों की सराहना की. उन्होंने कहा कि देश इन बहादुर जवानों को सलाम करता है। 

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी लतीफ भट को मार गिराया. वह जांगलपुरा इलाके में चल रहे ऑपरेशन के दौरान एक मस्जिद में छिप गया था. अधिकारियों के मुताबिक, सुरक्षाबलों ने उसे सरेंडर करने के कई मौके दिए, लेकिन उसने हथियार डालने से इनकार कर दिया. इसके बाद उसे मस्जिद से बाहर निकालने के लिए आंसू गैस के गोले दागे गए. जब वह मस्जिद से बाहर आया तो सुरक्षाबलों ने उसे गोली मार दी। 

कुलगाम के SSP अनायत अली के मुताबिक, उन्होंने खुद लतीफ भट से काफी देर तक वीडियो कॉल पर बात की थी. उन्होंने उसे आत्मसमर्पण करने के लिए समझाया और भरोसा दिलाया कि हथियार डालने पर उसकी जान बख्श दी जाएगी. लेकिन लतीफ ने सरेंडर करने से इनकार कर दिया. उसने कथित तौर पर कहा, "मेरे साथ अल्लाह के सिवा कोई नहीं है." SSP के मुताबिक, मस्जिद में दाखिल होने के बाद लतीफ ने रात करीब 2:45 बजे फायरिंग भी की। 

आतंकी लतीफ के खात्मे के बाद जश्न मनाते दिखे सुरक्षाबलों के जवान

कुलगाम में सुरक्षा बलों को मिली बड़ी कामयाबी के बाद सुरक्षाकर्मियों में जबरदस्त जश्न का माहौल देखा गया. हाल ही में CRPF के नाके पर हुए कायराना हमले का मास्टरमाइंड और खूंखार लश्कर-ए-तैयबा कमांडर लतीफ भट सुरक्षा बलों के साथ हुई एनकाउंटर में मारा गया। 

इस एनकाउंटर के बाद जवानों के जश्न का एक वीडियो सामने आया है. इसमें एनकाउंटर में शामिल जवान अपनी कामयाबी पर खुश होते और पोज देकर तस्वीरें क्लिक कराते नजर आए. लतीफ के एनकाउंटर के बाद अपनी गाड़ी से रवाना होते हुए एक जवान ने कहा, 'हमने उसे मार गिराया। 

आतंकी लतीफ भट के खात्मे के बाद CRPF के DG ने भी खुशी जताई. सोशल मीडिया पर अपने एक पोस्ट में उन्होंने लिखा, 'बधाई साथियों. कुछ डिशेज ठंडी सर्व करना ही अच्छा होता है, भले ही मौसम कितना भी ठंडा क्यों न हो। 

हालांकि उन्होंने सीधे तौर पर इस एनकाउंटर का जिक्र नहीं किया, लेकिन उनका ये पोस्ट साफ तौर पर पिछले हफ्ते सुरक्षा बलों पर हुए हमले का बदला लेने की ओर इशारा कर रहा था। 

मस्जिद में छिपा था आतंकी, घंटों चला सर्च ऑपरेशन
ये एनकाउंटर बुधवार तड़के शुरू हुई थी. आतंकी लतीफ भट कुलगाम के जंगलपोरा इलाके में एक मस्जिद के अंदर छिपा हुआ था. उसे बाहर निकालने के लिए सुरक्षा बलों ने आंसू गैस के गोले छोड़े. ऑपरेशन से जुड़े अधिकारियों के मुताबिक, 9 राष्ट्रीय राइफल्स के कमांडिंग ऑफिसर ने लतीफ को हथियार डालने के लिए कई बार समझाया। 

इसके अलावा, कुलगाम के SSP इनायत अली ने खुद एक लंबी वीडियो कॉल के जरिए लतीफ से बात की. वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने उसे भरोसा दिलाया कि अगर वो सरेंडर कर देता है, तो उसकी जान बख्श दी जाएगी। 

सरेंडर से इनकार और फिर हुई जवाबी कार्रवाई
हालांकि, लतीफ भट ने सुरक्षा बलों के सामने घुटने टेकने से साफ इनकार कर दिया. उसने कहा कि 'अल्लाह के सिवा मेरा इस दुनिया में कोई नहीं है.' इसके बाद, सुबह करीब 2:45 बजे उसने मस्जिद के भीतर से ही सुरक्षा बलों पर गोलियां बरसानी शुरू कर दीं. जवाबी कार्रवाई में सुरक्षा बलों ने उसे ढेर कर दिया। 

 

लश्कर-ए-तैयबा का लोकल आतंकी था लतीफ
अधिकारियों के मुताबिक, लतीफ भट 18 नवंबर 2025 को लश्कर-ए-तैयबा में शामिल हुआ था. SSP ने बताया कि वह खुद कट्टरपंथी विचारों से प्रभावित था और सीमा पार से उसे शांति, पर्यटन और अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाने के निर्देश मिल रहे थे। 

ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों ने मस्जिद को नुकसान से बचाने के लिए अधिकतम संयम बरतने की बात कही थी. SSP ने कहा था कि उनके पास समय और दिन की रोशनी का फायदा है और वे धार्मिक स्थल को कम से कम नुकसान पहुंचाने को प्राथमिकता देंगे. इसी वजह से लतीफ को बाहर निकालने के लिए कार्रवाई की गई. ऑपरेशन में भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और CRPF की संयुक्त टीम शामिल थी।