बुधवार, 18 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
दीया मिर्जा ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी को बताया ‘बुरा सपना’, एक्टर ने दिया करारा जवाब 25 मिनट पहले दीया मिर्जा ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी को बताया ‘बुरा सपना’, एक्टर ने दिया करारा जवाब सलमान खान का बड़ा दिल! ‘मातृभूमि’ की टीम को गिफ्ट की 2 से 4 लाख रुपये की लग्जरी घड़ियां 48 मिनट पहले सलमान खान का बड़ा दिल! ‘मातृभूमि’ की टीम को गिफ्ट की 2 से 4 लाख रुपये की लग्जरी घड़ियां सोना-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, चांदी ₹6,000 और सोना ₹3,000 सस्ता 1 घंटे पहले सोना-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, चांदी ₹6,000 और सोना ₹3,000 सस्ता भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों पर आगे बढ़ रहा है छत्तीसगढ़, जनजातीय समाज का विकास सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता – उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा….. 1 घंटे पहले भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों पर आगे बढ़ रहा है छत्तीसगढ़, जनजातीय समाज का विकास सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता – उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा….. उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कैबिनेट की बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी दी… 1 घंटे पहले उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कैबिनेट की बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी दी… विकसित भारत-2047 के निर्माण में युवा शक्ति की भूमिका सबसे अहम- राज्यपाल रमेन डेका…. 1 घंटे पहले विकसित भारत-2047 के निर्माण में युवा शक्ति की भूमिका सबसे अहम- राज्यपाल रमेन डेका…. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक आयोजित, कई महत्वपूर्ण फैसलों पर लगी मुहर…. 1 घंटे पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक आयोजित, कई महत्वपूर्ण फैसलों पर लगी मुहर…. IPL 2027 नीलामी से पहले 10 टीमों का बड़ा फैसला, किस खिलाड़ी को किया रिलीज और किसे रखा बरकरार? 1 घंटे पहले IPL 2027 नीलामी से पहले 10 टीमों का बड़ा फैसला, किस खिलाड़ी को किया रिलीज और किसे रखा बरकरार? छत्तीसगढ़ कैबिनेट के चार अहम फैसले: नलजल योजनाओं के नए नियम, नारायणपुर के कॉलेज के लिए 40.98 करोड़ का प्रस्ताव 2 घंटे पहले छत्तीसगढ़ कैबिनेट के चार अहम फैसले: नलजल योजनाओं के नए नियम, नारायणपुर के कॉलेज के लिए 40.98 करोड़ का प्रस्ताव धोनी का अधूरा रह गया चेन्नई में आखिरी मैच खेलने का वादा, IPL से संन्यास लेकर बने CSK के मेंटर 2 घंटे पहले धोनी का अधूरा रह गया चेन्नई में आखिरी मैच खेलने का वादा, IPL से संन्यास लेकर बने CSK के मेंटर दाऊद इब्राहिम के गढ़ में BMC का बड़ा एक्शन, मुसाफिरखाने पर चलेगा बुलडोजर 2 घंटे पहले दाऊद इब्राहिम के गढ़ में BMC का बड़ा एक्शन, मुसाफिरखाने पर चलेगा बुलडोजर नितिन गडकरी का बड़ा बयान, बोले- देश के 40% प्रदूषण के लिए मैं जिम्मेदार 3 घंटे पहले नितिन गडकरी का बड़ा बयान, बोले- देश के 40% प्रदूषण के लिए मैं जिम्मेदार सिद्धार्थ की गोद में दिखीं बेटी सरायाह, पहली बार सामने आई लाडली की झलक 3 घंटे पहले सिद्धार्थ की गोद में दिखीं बेटी सरायाह, पहली बार सामने आई लाडली की झलक SpiceJet संकट गहराया, मुंबई एयरपोर्ट पर उड़ानें ठप; घंटों परेशान रहे यात्री 3 घंटे पहले SpiceJet संकट गहराया, मुंबई एयरपोर्ट पर उड़ानें ठप; घंटों परेशान रहे यात्री भारत से हार के बाद भी पाकिस्तान ने जीता दिल, टीम इंडिया को दिया गार्ड ऑफ ऑनर 4 घंटे पहले भारत से हार के बाद भी पाकिस्तान ने जीता दिल, टीम इंडिया को दिया गार्ड ऑफ ऑनर युद्ध की बढ़ती टेंशन से शेयर बाजार में गिरावट, निवेशकों में मची हलचल 4 घंटे पहले युद्ध की बढ़ती टेंशन से शेयर बाजार में गिरावट, निवेशकों में मची हलचल लश्कर कमांडर लतीफ भट एनकाउंटर में ढेर, कुलगाम हमले का मास्टरमाइंड मारा गया 4 घंटे पहले लश्कर कमांडर लतीफ भट एनकाउंटर में ढेर, कुलगाम हमले का मास्टरमाइंड मारा गया वंदे भारत को साधारण ट्रेन समझना पड़ा भारी, 12 यात्रियों पर लगा ₹36 हजार का जुर्माना 5 घंटे पहले वंदे भारत को साधारण ट्रेन समझना पड़ा भारी, 12 यात्रियों पर लगा ₹36 हजार का जुर्माना पटवारी हड़ताल के बीच छत्तीसगढ़ में धान खरीदी जारी, दो दिनों में 7.62 लाख क्विंटल उपार्जन का सरकारी दावा 5 घंटे पहले पटवारी हड़ताल के बीच छत्तीसगढ़ में धान खरीदी जारी, दो दिनों में 7.62 लाख क्विंटल उपार्जन का सरकारी दावा Rising Stars Asia Cup: वैभव-अभिषेक का धमाका, 22 नवंबर को पाकिस्तान से भिड़ेगा भारत 5 घंटे पहले Rising Stars Asia Cup: वैभव-अभिषेक का धमाका, 22 नवंबर को पाकिस्तान से भिड़ेगा भारत
मनोरंजन

दीया मिर्जा ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी को बताया ‘बुरा सपना’, एक्टर ने दिया करारा जवाब

दीया मिर्जा ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी को बताया ‘बुरा सपना’, एक्टर ने दिया करारा जवाब

बॉलीवुड में इन दिनों एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर खूब हलचल मची हुई है. इस बार चर्चा के केंद्र में हैं दीया मिर्जा और नवाजुद्दीन सिद्दीकी. दीया की एक इंस्टाग्राम स्टोरी सामने आई है, जिसमें उन्होंने काम करने के अनुभव को लेकर कुछ ऐसी बातें लिखीं कि सोशल मीडिया पर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया. हैरानी की बात ये है कि इस पोस्ट में उन्होंने नवाजुद्दीन सिद्दीकी को भी टैग किया था.

दीया ने अपनी इंस्टा स्टोरी में लिखा,''नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ काम करना किसी बुरे सपने जैसा है. ना बात करने की तमीज है और एटीट्यूड तो अलग ही लेवल का है. बिल्कुल ऑफेंसिव कैरेक्टर. बस फिर क्या था, पोस्ट सामने आते ही लोगों के मन में सवाल उठने लगे कि आखिर दीया का इशारा किसकी तरफ है?

दीया ने फटकारा, नवाज भी नहीं रहे चुप
इस पूरे मामले में सबसे ज्यादा ध्यान खींचने वाली बात रही नवाजुद्दीन सिद्दीकी का टैग होना. दीया ने अपनी पोस्ट में उन्हें टैग किया, जिसके बाद लोगों ने दोनों के बीच किसी विवाद या शूटिंग के दौरान हुई अनबन की अटकलें लगानी शुरू कर दीं.

दीया की पोस्ट के बाद नवाजुद्दीन सिद्दीकी का जवाब भी चर्चा में आ गया. उन्होंने कमेंट में लिखा, “एटीट्यूड में कमी निकालना आसान है, काम में निकाल के दिखाइए.”

नवाज के इस जवाब को सोशल मीडिया यूजर्स उनके पलटवार के तौर पर देख रहे हैं. इसके बाद फैंस भी दो गुटों में बंटे नजर आए. कुछ लोग दीया की बात का समर्थन कर रहे हैं, तो कुछ नवाज के जवाब को दमदार बता रहे हैं.

हालांकि हमारी मानें तो यह एक पीआर स्टंट है. एक यूजर ने तो पूरे मामले को पीआर से जोड़ते हुए लिख दिया कि आजकल सब कुछ पीआर ही है. इस पोस्ट ने सिर्फ दोनों सितारों के नाम ही चर्चा में नहीं लाए, बल्कि सोशल मीडिया पर बहस भी छेड़ दी है.

असली विवाद या फिल्म प्रमोशन का नया तरीका?
दरअसल, दीया और नवाजुद्दीन जल्द ही रोहन सिप्पी की मेडिकल ड्रामा वेब सीरीज डॉ. हसन में साथ नजर आने वाले हैं. सीरीज में दीया डॉक्टर पलक जैन तो वहीं नवाजुद्दीन डॉक्टर इमरान हसन का किरदार निभाते नजर आएंगे. यह पहली सीरीज होगी जिसमें दोनों साथ नजर एक्ट करते नजर आएंगे. इससे पहले दोनों लगे रहो मुन्ना भाई फिल्म में अलग-अलग गेस्ट अपीयरेंस दे चुके हैं.

अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि दीया मिर्जा की इस पोस्ट के पीछे असली कहानी क्या है? क्या वाकई किसी प्रोजेक्ट के दौरान कोई अनबन हुई थी, या फिर यह फिल्म के प्रमोशन से जुड़ा ही कोई नया पैंतरा है? खुलासे के लिए थोड़ा इंतजार तो करना ही होगा.

फिलहाल इतना तो जरूर है कि दीया की एक पोस्ट और नवाज के एक जवाब ने बॉलीवुड की गॉसिप गलियों में हलचल जरूर मचा दी है.