रविवार, 29 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट में सिराज को मौका नहीं, गंभीर के फैसले पर उठे बड़े सवाल 1 घंटे पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट में सिराज को मौका नहीं, गंभीर के फैसले पर उठे बड़े सवाल बीरगांव के विकास को मिलेगी नई रफ्तार – 53 विकास कार्यों के लिए 4.94 करोड़ रुपए स्वीकृत 1 घंटे पहले बीरगांव के विकास को मिलेगी नई रफ्तार – 53 विकास कार्यों के लिए 4.94 करोड़ रुपए स्वीकृत दिसंबर के पहले हफ्ते में खुलेंगे 5 कंपनियों के IPO, जानें प्राइस बैंड और निवेश की रकम 1 घंटे पहले दिसंबर के पहले हफ्ते में खुलेंगे 5 कंपनियों के IPO, जानें प्राइस बैंड और निवेश की रकम संघ के 100 साल पूरे होने पर मोहन भागवत का संदेश, बोले- भारत बनेगा विश्व गुरु 2 घंटे पहले संघ के 100 साल पूरे होने पर मोहन भागवत का संदेश, बोले- भारत बनेगा विश्व गुरु मन की बात में पीएम मोदी ने गिनाईं देश की उपलब्धियां, बिहार म्यूजियम को मिली वैश्विक पहचान 2 घंटे पहले मन की बात में पीएम मोदी ने गिनाईं देश की उपलब्धियां, बिहार म्यूजियम को मिली वैश्विक पहचान सेवा सेतु बना सपनों की उड़ान का आधार, महज एक घंटे में मिला आय प्रमाण पत्र, रवीना का नर्सिंग कॉलेज में प्रवेश का सपना हुआ साकार 2 घंटे पहले सेवा सेतु बना सपनों की उड़ान का आधार, महज एक घंटे में मिला आय प्रमाण पत्र, रवीना का नर्सिंग कॉलेज में प्रवेश का सपना हुआ साकार सेवा सेतु से साकार हो रही सुशासन की संकल्पना, महज एक घंटे में मिला केंद्रीय जाति प्रमाण पत्र 2 घंटे पहले सेवा सेतु से साकार हो रही सुशासन की संकल्पना, महज एक घंटे में मिला केंद्रीय जाति प्रमाण पत्र पाकिस्तान की महीनों की चुप्पी टूटी, हूती हमलों के बीच सऊदी अरब भेजी सेना 3 घंटे पहले पाकिस्तान की महीनों की चुप्पी टूटी, हूती हमलों के बीच सऊदी अरब भेजी सेना शेख हसीना की 16 दिसंबर को बांग्लादेश वापसी की तैयारी, सड़क मार्ग से सीमा पार करने पर विचार 4 घंटे पहले शेख हसीना की 16 दिसंबर को बांग्लादेश वापसी की तैयारी, सड़क मार्ग से सीमा पार करने पर विचार अभिषेक बनर्जी की बढ़ी मुश्किलें, फर्जी वीडियो शेयर करने के आरोप में बंगाल पुलिस ने दर्ज किया केस 4 घंटे पहले अभिषेक बनर्जी की बढ़ी मुश्किलें, फर्जी वीडियो शेयर करने के आरोप में बंगाल पुलिस ने दर्ज किया केस अमेरिका के लॉस एंजेल्स में 5.0 तीव्रता का भूकंप, लगातार 40 झटकों से मची अफरा-तफरी 4 घंटे पहले अमेरिका के लॉस एंजेल्स में 5.0 तीव्रता का भूकंप, लगातार 40 झटकों से मची अफरा-तफरी इजरायल में सत्ता साझेदारी पर सियासी घमासान, नेतन्याहू और आइजनकोट की अहम बैठक आज 4 घंटे पहले इजरायल में सत्ता साझेदारी पर सियासी घमासान, नेतन्याहू और आइजनकोट की अहम बैठक आज डेनमार्क ने भारत को बताया महाशक्ति, रक्षा से लेकर एआई तक पांच साल का सहयोग बढ़ाएंगे दोनों देश 5 घंटे पहले डेनमार्क ने भारत को बताया महाशक्ति, रक्षा से लेकर एआई तक पांच साल का सहयोग बढ़ाएंगे दोनों देश पीएम मोदी ने बीजेपी के चिंतन शिविर में बिताए 12 घंटे, पदाधिकारियों को दी जमीनी राजनीति की सीख 5 घंटे पहले पीएम मोदी ने बीजेपी के चिंतन शिविर में बिताए 12 घंटे, पदाधिकारियों को दी जमीनी राजनीति की सीख महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक पर सरकार की रणनीति सफल, कई विपक्षी दल समर्थन में आए 5 घंटे पहले महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक पर सरकार की रणनीति सफल, कई विपक्षी दल समर्थन में आए पंजाब चुनाव से पहले गरमाई सियासत, केजरीवाल के शीशमहल को मुद्दा बनाएगा विपक्ष 5 घंटे पहले पंजाब चुनाव से पहले गरमाई सियासत, केजरीवाल के शीशमहल को मुद्दा बनाएगा विपक्ष मन की बात में PM मोदी की युवाओं को नसीहत, बोले- सपनों के सामने बड़ी चुनौती बन रहा नशा 6 घंटे पहले मन की बात में PM मोदी की युवाओं को नसीहत, बोले- सपनों के सामने बड़ी चुनौती बन रहा नशा 150 साल बाद मदुरै की पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, भावुक हुए हजारों श्रद्धालु 7 घंटे पहले 150 साल बाद मदुरै की पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, भावुक हुए हजारों श्रद्धालु क्राइस्टचर्च टेस्ट में भारत की मुश्किलें बढ़ीं, न्यूजीलैंड की कुल बढ़त 243 रन पहुंची 7 घंटे पहले क्राइस्टचर्च टेस्ट में भारत की मुश्किलें बढ़ीं, न्यूजीलैंड की कुल बढ़त 243 रन पहुंची ब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली मामले में चौबे गिरफ्तार, पूछताछ में वरिष्ठ IPS अधिकारी का नाम आने का दावा 7 घंटे पहले ब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली मामले में चौबे गिरफ्तार, पूछताछ में वरिष्ठ IPS अधिकारी का नाम आने का दावा
छत्तीसगढ़

Seva Sankalp : गलियों में नहीं बहेगा घरों से निकलने वाला पानी, भकुरमा में मैजिक पिट बना समाधान, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण और 15वें वित्त के अभिसरण से 60 हजार रुपये की लागत में तैयार हुई सुविधा

Seva Sankalp : गलियों में नहीं बहेगा घरों से निकलने वाला पानी, भकुरमा में मैजिक पिट बना समाधान, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण और 15वें वित्त के अभिसरण से 60 हजार रुपये की लागत में तैयार हुई सुविधा

रायपुर, 01 अक्टूबर। Seva Sankalp : गांवों में स्वच्छता केवल कचरे के उचित निपटान तक सीमित नहीं है, घरों से प्रतिदिन निकलने वाले उपयोग किए गए पानी का सही प्रबंधन भी उतना ही जरूरी है। सरगुजा जिले के उदयपुर विकासखंड की ग्राम पंचायत भकुरमा में इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए ग्रे-वाटर प्रबंधन के लिए मैजिक पिट का निर्माण किया गया है। इससे घरों से निकलने वाले पानी को खुले स्थानों और गलियों में बहने से रोककर स्थानीय स्तर पर व्यवस्थित निस्तारण की सुविधा विकसित हुई है।

गलियों में नहीं बहेगा घरों से निकलने वाला पानी, भकुरमा में मैजिक पिट बना समाधान

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ग्राम स्तर पर स्वच्छता सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में तैयार किया गया यह मैजिक पिट घरेलू अपशिष्ट जल के प्रबंधन का माध्यम बना है। इससे आसपास पानी जमा होने की समस्या को कम करने के साथ सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ रखने में भी मदद मिलेगी।

घरों से निकलने वाले पानी के निस्तारण की बनी व्यवस्था

घरों में नहाने, कपड़े और बर्तन धोने जैसी दैनिक गतिविधियों के बाद निकलने वाले ग्रे-वाटर के उचित निस्तारण की व्यवस्था नहीं होने पर पानी गलियों एवं आसपास के खुले स्थानों में जमा हो सकता है। इससे जलभराव के साथ गंदगी की स्थिति भी बन सकती है।

भकुरमा में मैजिक पिट बनने से इस पानी के स्थानीय स्तर पर व्यवस्थित प्रबंधन की सुविधा उपलब्ध हुई है। अब घरेलू उपयोग के बाद निकलने वाले पानी को मैजिक पिट के माध्यम से निस्तारित किया जा सकेगा। इससे गांव की गलियों और आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता बनाए रखने में सहायता मिलेगी।

जलभराव कम करने और स्वच्छता बनाए रखने में होगा सहायक

मैजिक पिट का उद्देश्य ग्रे-वाटर को खुले में बहने या जमा होने से रोककर उसका सुरक्षित निस्तारण करना है। इससे सार्वजनिक स्थानों पर अनावश्यक जलभराव को कम करने और आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने में मदद मिलेगी।

ग्रामीण स्वच्छता की दृष्टि से ऐसी छोटी संरचनाएं महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि ये घरों से प्रतिदिन निकलने वाले पानी के प्रबंधन की स्थानीय व्यवस्था उपलब्ध कराती हैं।

गलियों में नहीं बहेगा घरों से निकलने वाला पानी, भकुरमा में मैजिक पिट बना समाधान

दो योजनाओं के अभिसरण से 60 हजार रुपये में तैयार हुआ मैजिक पिट

ग्राम पंचायत भकुरमा में मैजिक पिट का निर्माण कुल 60 हजार रुपये की स्वीकृत राशि से किया गया है। इसमें स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) से 42 हजार रुपये और 15वें वित्त से 18 हजार रुपये का वित्तीय अभिसरण किया गया है।

दो योजनाओं के संसाधनों को जोड़कर तैयार की गई यह संरचना ग्राम पंचायत में ग्रे-वाटर प्रबंधन का उपयोगी माध्यम बनी है। सेवा संकल्प अभियान के तहत भकुरमा की यह ‘सेवा की कहानी’ बताती है कि स्थानीय जरूरत के अनुरूप छोटी लेकिन उपयोगी अधोसंरचना विकसित कर गांवों में स्वच्छता और घरेलू अपशिष्ट जल प्रबंधन को बेहतर बनाया जा सकता है।