गुरुवार, 26 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
ग्राम पथराई की पट्टे से संबंधित भूमि की जांच, 10 दिसंबर को होगी सुनवाई 19 मिनट पहले ग्राम पथराई की पट्टे से संबंधित भूमि की जांच, 10 दिसंबर को होगी सुनवाई निर्माण श्रमिकों एवं उनके आश्रितों को मिलेगा रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण 34 मिनट पहले निर्माण श्रमिकों एवं उनके आश्रितों को मिलेगा रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण पीएम सूर्य घर योजना से कमल सेठिया के घर रोशन हुआ सौर ऊर्जा का उजाला, बिजली बिल में मिलेगी बड़ी राहत 49 मिनट पहले पीएम सूर्य घर योजना से कमल सेठिया के घर रोशन हुआ सौर ऊर्जा का उजाला, बिजली बिल में मिलेगी बड़ी राहत संविधान दिवस पर कलेक्ट्रेट के टाउनहॉल में हुआ संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन 49 मिनट पहले संविधान दिवस पर कलेक्ट्रेट के टाउनहॉल में हुआ संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन ऑनलाइन टोकन व्यवस्था बनी किसानों के लिए राहत, घर बैठे टोकन से धान बेचना हुआ आसान 49 मिनट पहले ऑनलाइन टोकन व्यवस्था बनी किसानों के लिए राहत, घर बैठे टोकन से धान बेचना हुआ आसान पीएम जनमन योजना से पहाड़ी कोरवा परिवारों के घरों में पहुंची सौर ऊर्जा की रोशनी 1 घंटे पहले पीएम जनमन योजना से पहाड़ी कोरवा परिवारों के घरों में पहुंची सौर ऊर्जा की रोशनी जल जीवन मिशन के कार्यों का विद्यार्थियों ने किया शैक्षणिक भ्रमण 1 घंटे पहले जल जीवन मिशन के कार्यों का विद्यार्थियों ने किया शैक्षणिक भ्रमण सेवा सेतु केंद्र बना ग्रामीणों के लिए सुविधाओं का सेतु, यमुना मंडावी को 15 दिनों में मिले जाति एवं निवास प्रमाण पत्र 1 घंटे पहले सेवा सेतु केंद्र बना ग्रामीणों के लिए सुविधाओं का सेतु, यमुना मंडावी को 15 दिनों में मिले जाति एवं निवास प्रमाण पत्र रणबीर कपूर की रामायण ने रचा इतिहास, ऑस्कर की टॉप 20 फिल्मों में बनाई जगह 1 घंटे पहले रणबीर कपूर की रामायण ने रचा इतिहास, ऑस्कर की टॉप 20 फिल्मों में बनाई जगह गांव में ही खुला धान खरीदी केन्द्र, किसानों की राह हुई आसान 1 घंटे पहले गांव में ही खुला धान खरीदी केन्द्र, किसानों की राह हुई आसान एसएसआर-2026 के तहत राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की द्वितीय साप्ताहिक बैठक आयोजित 1 घंटे पहले एसएसआर-2026 के तहत राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की द्वितीय साप्ताहिक बैठक आयोजित मुख्यमंत्री की मंशानुरूप सेवा सेतु अभियान से ग्रामीण युवाओं को मिल रही शासकीय सेवाओं की सुविधा, पूजा को मिला जाति एवं आय प्रमाण पत्र 1 घंटे पहले मुख्यमंत्री की मंशानुरूप सेवा सेतु अभियान से ग्रामीण युवाओं को मिल रही शासकीय सेवाओं की सुविधा, पूजा को मिला जाति एवं आय प्रमाण पत्र आजीविका डबरियों से बदलेगी गांवों की तस्वीर, लक्ष्य से 50 प्रतिशत ज्यादा हुआ निर्माण, अब 23 हजार को मंजूरी 1 घंटे पहले आजीविका डबरियों से बदलेगी गांवों की तस्वीर, लक्ष्य से 50 प्रतिशत ज्यादा हुआ निर्माण, अब 23 हजार को मंजूरी बाल विवाह मुक्त भारत अभियान अंतर्गत 27 नवम्बर को जिला स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम का होगा आयोजन 1 घंटे पहले बाल विवाह मुक्त भारत अभियान अंतर्गत 27 नवम्बर को जिला स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम का होगा आयोजन पाकिस्तानी वेब सीरीज पर भारत में विवाद, नेटफ्लिक्स को सरकार की एडवाइजरी, मंत्री अहसान इकबाल ने उठाए सवाल 1 घंटे पहले पाकिस्तानी वेब सीरीज पर भारत में विवाद, नेटफ्लिक्स को सरकार की एडवाइजरी, मंत्री अहसान इकबाल ने उठाए सवाल टाटा ग्रुप में फिर कानूनी विवाद, एन चंद्रशेखरन की तीसरी नियुक्ति को बॉम्बे HC में चुनौती 1 घंटे पहले टाटा ग्रुप में फिर कानूनी विवाद, एन चंद्रशेखरन की तीसरी नियुक्ति को बॉम्बे HC में चुनौती संविधान दिवस पर कमिश्नर कार्यालय में उद्देशिका का सामूहिक वाचन 2 घंटे पहले संविधान दिवस पर कमिश्नर कार्यालय में उद्देशिका का सामूहिक वाचन लगभग एक साल का इंतजार खत्म : सीएम हेल्पलाइन 1076 की कार्रवाई से 13 कर्मचारियों को मिला 1.62 लाख रुपये का बकाया वेतन 2 घंटे पहले लगभग एक साल का इंतजार खत्म : सीएम हेल्पलाइन 1076 की कार्रवाई से 13 कर्मचारियों को मिला 1.62 लाख रुपये का बकाया वेतन बस्तर में संविधान दिवस समारोह सफलतापूर्वक संपन्न 2 घंटे पहले बस्तर में संविधान दिवस समारोह सफलतापूर्वक संपन्न रणबीर कपूर की रामायण ने रचा इतिहास, वर्ल्डवाइड कमाई में पुष्पा 2 को पछाड़ा 2 घंटे पहले रणबीर कपूर की रामायण ने रचा इतिहास, वर्ल्डवाइड कमाई में पुष्पा 2 को पछाड़ा
खेल

Asian Games 2026: सुचिका तारियाल ने विवादित हार पर कहा- एक राउंड और खिला देते

Asian Games 2026: सुचिका तारियाल ने विवादित हार पर कहा- एक राउंड और खिला देते

नई दिल्ली
एशियन गेम्स 2026 में भारत को मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में पहला पदक दिलाने वाली सुचिका तारियाल ने अपना दर्द साझा किया है। सुचिका को सेमीफाइनल मुकाबले में विवादित फैसले के कारण हार का सामना करना पड़ा था। वह महिलाओं की ट्रेडिशनल 60 किलोग्राम कैटेगरी में विवादित फैसले के कारण बाहर हो गई थीं। इस फैसले का पूरी टीम और खुद सुचिका ने विरोध किया था, लेकिन इसका कोई फायदा नहीं हुआ और उन्हें कांस्य पदक से ही संतोष करना पड़ा।

भारत वापस लौटने पर उनका जबरदस्त स्वागत हुआ और वह फैंस से मिले प्यार से काफी खुश नजर आईं, लेकिन उन्होंने स्पष्ट तौर पर इस फैसले को स्वीकार करने से इनकार कर दिया है।

एक राउंड और खिला देते- सुचिका
गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत में सुचिका ने कहा, 'लोग यहां मेरे स्वागत के लिए आए हैं, जिसे देखकर बहुत खुशी हो रही है। भले ही मैं मेडल का रंग बदल नहीं सकी, लेकिन आप लोगों के दिलों में जगह बना ली है। मेरे लिए इतना ही काफी है। वह मुझे एक राउंड और खिला देते, तो बेहतर रहता। मैं बेशक हार जाती, लेकिन उसे स्वीकार कर लेती, लेकिन जो हुआ, उसे स्वीकार नहीं सकती। यही वजह रही कि मैंने उनके फैसले का विरोध किया। हालांकि, कुछ लोग इसे गलत बता रहे हैं, लेकिन मुझे ही पता है कि मैंने वहां तक पहुंचने के लिए कितनी कड़ी मेहनत की थी। मैं ऐसे नहीं हार सकती।'

क्या था विवाद?
सुचिका को सिंगापुर की हुई हून टेओ के खिलाफ हार मिली थी, जिसके बाद भारतीय टीम ने इस फैसले के खिलाफ विरोध दर्ज कराया। विरोध के बाद मुकाबला आर्बिट्रेशन में गया, जहां जजों ने मुकाबले की समीक्षा की और दोबारा स्कोरिंग की। आखिरकार नतीजे का फैसला 'कम वजन वाले खिलाड़ी' के नियम से हुआ। दुर्भाग्य से, सुचिका का वजन अपनी प्रतिद्वंदी से 700 ग्राम ज्यादा था, जिसके चलते उन्होंने मुकाबला गंवा दिया।

बैट लक के कारण हारीं सुचिका
सुचिका ने कहा, "मैच को ड्रॉ घोषित किया गया, जबकि हम दोनों बराबरी पर ही थे। इसके बाद उन्हें विजेता घोषित किया गया, वहां मैं भी हो सकती थी, लेकिन पता नहीं, उन्होंने ऐसा क्यों नहीं किया? मैं इसे चीटिंग नहीं कह सकती, लेकिन अगर आप मुकाबला ड्रॉ कर रहे हो, मुझे भी जिता सकते हो। मुझमें ऐसी क्या कमी थी जो उन्हें जिता दिया गया। हां, इसे 'बैड लक' कहा जा सकता है।"

फेडरेशन पर लगाए आरोप
सुचिका ने मैच के बारे में बात करते हुए कहा, मुझे इस खेल का ज्ञान है। मैं दोनों ही रांउड जीत रही थी। फिर भी लोग कह रहे हैं कि मेरी तरफ से विरोध दर्ज करना गलत था। मैं एक मिनट के राउंड में भी उन पर हावी रही। वो पीछे-पीछे भाग रही थीं। मुझे लगता है कि फेडरेशन सिंगापुर का है, तो क्या पता उनको ही जिताना था। हालांकि, मैं ब्रॉन्ज मेडल से खुश हूं, क्योंकि ये मेरी जान से भी बढ़कर है, मैंने इसके लिए बहुत मेहनत की है। मुझे बहुत खुशी है। भले ही मैं गोल्ड से चूक गई, लेकिन आप मेरे स्वागत के लिए यहां आए, इसकी बहुत खुशी है। मैं अब वर्ल्ड चैंपियनशिप की तैयारी करूंगी। आगे भी मेरी फाइट्स हैं। मैंने ब्रेव के लिए साइन किया है।'