मंगलवार, 24 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
सुप्रीम कोर्ट ने न्यायिक अधिकारियों द्वारा बार-बार सेवा-संबंधी लाभ मांगे जाने पर जताई आपत्ति 2 घंटे पहले सुप्रीम कोर्ट ने न्यायिक अधिकारियों द्वारा बार-बार सेवा-संबंधी लाभ मांगे जाने पर जताई आपत्ति भारत ने हर दो साल में एससीओ सभ्यतागत संवाद मंच आयोजित करने का रखा प्रस्ताव, अवैध तस्करी रोकने पर दिया जोर 2 घंटे पहले भारत ने हर दो साल में एससीओ सभ्यतागत संवाद मंच आयोजित करने का रखा प्रस्ताव, अवैध तस्करी रोकने पर दिया जोर बिसलेरी विवाद ने पैकेज्ड वाटर इंडस्ट्री को मुश्किल में डाला? जद में आईं कई कंपनियां 2 घंटे पहले बिसलेरी विवाद ने पैकेज्ड वाटर इंडस्ट्री को मुश्किल में डाला? जद में आईं कई कंपनियां नियामक आयोग के प्रावधान के तहत ली जाती है विद्युत उपभोक्ताओं से अतिरिक्त सुरक्षानिधि 11 घंटे पहले नियामक आयोग के प्रावधान के तहत ली जाती है विद्युत उपभोक्ताओं से अतिरिक्त सुरक्षानिधि एशिया पावर इंडेक्स में भारत की मजबूत स्थिति पर भाजपा का कांग्रेस पर निशाना, कहा- यह वास्तविकता का आईना 11 घंटे पहले एशिया पावर इंडेक्स में भारत की मजबूत स्थिति पर भाजपा का कांग्रेस पर निशाना, कहा- यह वास्तविकता का आईना रक्षा बलों और CAPF के व्हाट्सएप ग्रुप में पाकिस्तानी एजेंटों की घुसपैठ, सुरक्षा एजेंसियों ने दिए ऑडिट के आदेश 11 घंटे पहले रक्षा बलों और CAPF के व्हाट्सएप ग्रुप में पाकिस्तानी एजेंटों की घुसपैठ, सुरक्षा एजेंसियों ने दिए ऑडिट के आदेश पीएम मोदी एशिया के दूसरे सबसे प्रभावशाली नेता घोषित, लोवी इंस्टीट्यूट ने जारी की सूची 12 घंटे पहले पीएम मोदी एशिया के दूसरे सबसे प्रभावशाली नेता घोषित, लोवी इंस्टीट्यूट ने जारी की सूची पीएम मोदी का नेपाल के लिए 24 हजार करोड़ के राहत पैकेज का ऐलान, बोले- राम अधूरे 12 घंटे पहले पीएम मोदी का नेपाल के लिए 24 हजार करोड़ के राहत पैकेज का ऐलान, बोले- राम अधूरे सेवा सेतु पोर्टल से दिव्या कुमारी को कुछ ही दिनों में मिला जाति प्रमाण पत्र 12 घंटे पहले सेवा सेतु पोर्टल से दिव्या कुमारी को कुछ ही दिनों में मिला जाति प्रमाण पत्र विकसित ग्राम पंचायत योजना से गांवों के विकास की बनेगी कार्ययोजना, जिला स्तरीय कार्यशाला में अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण 12 घंटे पहले विकसित ग्राम पंचायत योजना से गांवों के विकास की बनेगी कार्ययोजना, जिला स्तरीय कार्यशाला में अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण सेवा सेतु केंद्र बना आम नागरिकों की सुविधा का मजबूत माध्यम 12 घंटे पहले सेवा सेतु केंद्र बना आम नागरिकों की सुविधा का मजबूत माध्यम वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने पर भड़के सौरव गांगुली, कुलदीप यादव और मानव सुथार के चयन पर उठाए सवाल 12 घंटे पहले वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने पर भड़के सौरव गांगुली, कुलदीप यादव और मानव सुथार के चयन पर उठाए सवाल मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजराजेश्वर भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन जयंती महोत्सव कार्यक्रम में की महत्वपूर्ण घोषणाएं 12 घंटे पहले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजराजेश्वर भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन जयंती महोत्सव कार्यक्रम में की महत्वपूर्ण घोषणाएं पाकिस्तान से हार के बावजूद इंडिया-ए का सेमीफाइनल आसान, UAE को हराते ही मिलेगी जगह 12 घंटे पहले पाकिस्तान से हार के बावजूद इंडिया-ए का सेमीफाइनल आसान, UAE को हराते ही मिलेगी जगह अवैध धान भंडारण और पुराने धान की बिक्री पर प्रशासन का शिकंजा, 146 क्विंटल से अधिक धान जब्त 13 घंटे पहले अवैध धान भंडारण और पुराने धान की बिक्री पर प्रशासन का शिकंजा, 146 क्विंटल से अधिक धान जब्त 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान बेचकर खुश हैं किसान गोविंद यादव 13 घंटे पहले 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान बेचकर खुश हैं किसान गोविंद यादव अवैध धान के कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा, 32 प्रकरणों में 1,441 क्विंटल से अधिक धान जब्त 13 घंटे पहले अवैध धान के कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा, 32 प्रकरणों में 1,441 क्विंटल से अधिक धान जब्त HPV वैक्सीनेशन में भारत की बड़ी उपलब्धि, 1 करोड़ से ज्यादा डोज लगाने पर WHO ने की तारीफ 13 घंटे पहले HPV वैक्सीनेशन में भारत की बड़ी उपलब्धि, 1 करोड़ से ज्यादा डोज लगाने पर WHO ने की तारीफ समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर अमित कुमार ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा, लंबित कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के दिए निर्देश 13 घंटे पहले समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर अमित कुमार ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा, लंबित कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के दिए निर्देश खेल के मैदानों में गूंज रहा बदलाव का संदेश, बस्तर ओलंपिक से निखर रही ग्रामीण प्रतिभाएं 13 घंटे पहले खेल के मैदानों में गूंज रहा बदलाव का संदेश, बस्तर ओलंपिक से निखर रही ग्रामीण प्रतिभाएं
मनोरंजन

बिग बॉस 20’ में काजी तौकीर की एंट्री, 20 साल बाद फिर चमका ‘फेम गुरुकुल’ का सितारा

बिग बॉस 20’ में काजी तौकीर की एंट्री, 20 साल बाद फिर चमका ‘फेम गुरुकुल’ का सितारा

बिग बॉस 20’ में इस बार कई चर्चित चेहरे नजर आ रहे हैं. इन्हीं में से एक नाम काजी तौकीर का भी है. काजी भले ही लंबे समय बाद टेलीविजन पर दिखाई दे रहे हों, लेकिन मनोरंजन की दुनिया से उनका रिश्ता काफी पुराना है. साल 2005 में उन्होंने सिंगिंग रियलिटी शो ‘फेम गुरुकुल’ जीतकर रातो-रात अपनी अलग पहचान बनाई थी.

‘फेम गुरुकुल’ से मिली पहचान
काजी तौकीर ने ‘फेम गुरुकुल’ में रूपरेखा बनर्जी के साथ हिस्सा लिया था. शो में दोनों की गायकी को दर्शकों ने खूब पसंद किया. अंत में काजी ने वोटिंग में इतिहास रचते हुए फेम गुरुकुल की ट्रॉफी अपने नाम की. शो में अरिजीत सिंह भी प्रतियोगी के तौर पर नजर आए थे. हालांकि, उस समय अरिजीत शो में छठे स्थान पर रहे. अरिजीत ने भले ही शो नहीं जीत, लेकिन आज वो क्या हैं, ये दुनिया जानती है.

शो के दौरान काजी और अरिजीत के बीच अच्छी दोस्ती हो गई थी. दोनों ने साथ में अपने करियर की शुरुआत की और समय के साथ यह रिश्ता और मजबूत होता गया. काजी, अरिजीत को अपना दोस्त ही नहीं, बल्कि भाई भी मानते हैं. यही वजह है कि आज भी दोनों के बीच खास बॉन्डिंग देखने को मिलती है. अरिजीत, काजी को सपोर्ट भी कर रहे हैं.

अरिजीत ने किया दोस्त को सपोर्ट
काजी तौकीर के ‘बिग बॉस 20’ में पहुंचने पर अरिजीत सिंह ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें शुभकामनाएं दीं. उन्होंने काजी को अपना ‘रॉकस्टार’ बताते हुए कहा कि वो पहली बार ‘बिग बॉस’ देखेंगे और इसकी वजह उनके दोस्त काजी होंगे. अरिजीत का ये अंदाज फैंस को काफी पसंद आया.

अरिजीत के इस सपोर्ट से साफ है कि दोनों की दोस्ती आज भी कायम है. जहां अरिजीत बॉलीवुड के सबसे लोकप्रिय गायकों में शामिल हो चुके हैं, वहीं काजी ने संगीत के साथ अभिनय और टेलीविजन में भी अपनी पहचान बनाने की कोशिश की है. वो फिल्म ‘फैंटम’ के फेमस गाने ‘अफगान जलेबी’ से भी जुड़े रहे हैं.

अब काजी तौकीर ‘बिग बॉस’ के घर में अपनी जिंदगी का नया अध्याय शुरू कर रहे हैं. शो में उनका बेबाक अंदाज, पुरानी यादें और मनोरंजन से भरपूर व्यक्तित्व दर्शकों का ध्यान खींच रहा है. करीब दो दशक बाद रियलिटी टीवी पर उनकी वापसी ने लोगों को उनके पुराने दिनों की याद दिला दी है. काजी बिग बॉस में कभी अपनी सिंगिंग और एक्टिंग से लोगों का मनोरंज कर रहे हैं. कई बार उन्हें उनकी हरकतों के लिए रोस्ट भी किया जा रहा है, लेकिन उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता. काजी उटा-पटांग हरकतें करके लाइमलाइट में बने हुए हैं. उन्होंने कैमरे पर भी बोला कि वो एक्ट कर रहे हैं.

फेम गुरुकुल में उन्होंने अपनी सिंगिंग से रिकॉर्ड तोड़ वोटिंग हासिल की थी. कमाल की बात ये है कि उस वक्त सोशल मीडिया भी नहीं था. अब सोशल मीडिया भी है और टीवी पर काजी भी. उन्हें उनके फैन्स का बेइंतिहा सपोर्ट मिल रहा है. सलमान खान के शो पर उनका अतरंगी अंदाज फैन्स को काफी पसंद आ रहा है.

काजी के लिए ‘बिग बॉस’ सिर्फ एक शो नहीं, बल्कि खुद को नई पीढ़ी से दोबारा जोड़ने का मौका भी है. देखते हैं कि आगे चलकर वो शो में क्या कमाल करते हैं.