मंगलवार, 24 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
सुप्रीम कोर्ट ने न्यायिक अधिकारियों द्वारा बार-बार सेवा-संबंधी लाभ मांगे जाने पर जताई आपत्ति 2 घंटे पहले सुप्रीम कोर्ट ने न्यायिक अधिकारियों द्वारा बार-बार सेवा-संबंधी लाभ मांगे जाने पर जताई आपत्ति भारत ने हर दो साल में एससीओ सभ्यतागत संवाद मंच आयोजित करने का रखा प्रस्ताव, अवैध तस्करी रोकने पर दिया जोर 2 घंटे पहले भारत ने हर दो साल में एससीओ सभ्यतागत संवाद मंच आयोजित करने का रखा प्रस्ताव, अवैध तस्करी रोकने पर दिया जोर बिसलेरी विवाद ने पैकेज्ड वाटर इंडस्ट्री को मुश्किल में डाला? जद में आईं कई कंपनियां 2 घंटे पहले बिसलेरी विवाद ने पैकेज्ड वाटर इंडस्ट्री को मुश्किल में डाला? जद में आईं कई कंपनियां नियामक आयोग के प्रावधान के तहत ली जाती है विद्युत उपभोक्ताओं से अतिरिक्त सुरक्षानिधि 11 घंटे पहले नियामक आयोग के प्रावधान के तहत ली जाती है विद्युत उपभोक्ताओं से अतिरिक्त सुरक्षानिधि एशिया पावर इंडेक्स में भारत की मजबूत स्थिति पर भाजपा का कांग्रेस पर निशाना, कहा- यह वास्तविकता का आईना 11 घंटे पहले एशिया पावर इंडेक्स में भारत की मजबूत स्थिति पर भाजपा का कांग्रेस पर निशाना, कहा- यह वास्तविकता का आईना रक्षा बलों और CAPF के व्हाट्सएप ग्रुप में पाकिस्तानी एजेंटों की घुसपैठ, सुरक्षा एजेंसियों ने दिए ऑडिट के आदेश 12 घंटे पहले रक्षा बलों और CAPF के व्हाट्सएप ग्रुप में पाकिस्तानी एजेंटों की घुसपैठ, सुरक्षा एजेंसियों ने दिए ऑडिट के आदेश पीएम मोदी एशिया के दूसरे सबसे प्रभावशाली नेता घोषित, लोवी इंस्टीट्यूट ने जारी की सूची 12 घंटे पहले पीएम मोदी एशिया के दूसरे सबसे प्रभावशाली नेता घोषित, लोवी इंस्टीट्यूट ने जारी की सूची पीएम मोदी का नेपाल के लिए 24 हजार करोड़ के राहत पैकेज का ऐलान, बोले- राम अधूरे 12 घंटे पहले पीएम मोदी का नेपाल के लिए 24 हजार करोड़ के राहत पैकेज का ऐलान, बोले- राम अधूरे सेवा सेतु पोर्टल से दिव्या कुमारी को कुछ ही दिनों में मिला जाति प्रमाण पत्र 12 घंटे पहले सेवा सेतु पोर्टल से दिव्या कुमारी को कुछ ही दिनों में मिला जाति प्रमाण पत्र विकसित ग्राम पंचायत योजना से गांवों के विकास की बनेगी कार्ययोजना, जिला स्तरीय कार्यशाला में अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण 12 घंटे पहले विकसित ग्राम पंचायत योजना से गांवों के विकास की बनेगी कार्ययोजना, जिला स्तरीय कार्यशाला में अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण सेवा सेतु केंद्र बना आम नागरिकों की सुविधा का मजबूत माध्यम 12 घंटे पहले सेवा सेतु केंद्र बना आम नागरिकों की सुविधा का मजबूत माध्यम वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने पर भड़के सौरव गांगुली, कुलदीप यादव और मानव सुथार के चयन पर उठाए सवाल 12 घंटे पहले वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने पर भड़के सौरव गांगुली, कुलदीप यादव और मानव सुथार के चयन पर उठाए सवाल मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजराजेश्वर भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन जयंती महोत्सव कार्यक्रम में की महत्वपूर्ण घोषणाएं 12 घंटे पहले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजराजेश्वर भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन जयंती महोत्सव कार्यक्रम में की महत्वपूर्ण घोषणाएं पाकिस्तान से हार के बावजूद इंडिया-ए का सेमीफाइनल आसान, UAE को हराते ही मिलेगी जगह 13 घंटे पहले पाकिस्तान से हार के बावजूद इंडिया-ए का सेमीफाइनल आसान, UAE को हराते ही मिलेगी जगह अवैध धान भंडारण और पुराने धान की बिक्री पर प्रशासन का शिकंजा, 146 क्विंटल से अधिक धान जब्त 13 घंटे पहले अवैध धान भंडारण और पुराने धान की बिक्री पर प्रशासन का शिकंजा, 146 क्विंटल से अधिक धान जब्त 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान बेचकर खुश हैं किसान गोविंद यादव 13 घंटे पहले 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान बेचकर खुश हैं किसान गोविंद यादव अवैध धान के कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा, 32 प्रकरणों में 1,441 क्विंटल से अधिक धान जब्त 13 घंटे पहले अवैध धान के कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा, 32 प्रकरणों में 1,441 क्विंटल से अधिक धान जब्त HPV वैक्सीनेशन में भारत की बड़ी उपलब्धि, 1 करोड़ से ज्यादा डोज लगाने पर WHO ने की तारीफ 13 घंटे पहले HPV वैक्सीनेशन में भारत की बड़ी उपलब्धि, 1 करोड़ से ज्यादा डोज लगाने पर WHO ने की तारीफ समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर अमित कुमार ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा, लंबित कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के दिए निर्देश 13 घंटे पहले समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर अमित कुमार ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा, लंबित कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के दिए निर्देश खेल के मैदानों में गूंज रहा बदलाव का संदेश, बस्तर ओलंपिक से निखर रही ग्रामीण प्रतिभाएं 13 घंटे पहले खेल के मैदानों में गूंज रहा बदलाव का संदेश, बस्तर ओलंपिक से निखर रही ग्रामीण प्रतिभाएं
मनोरंजन

रामानंद सागर के पोते लाएंगे श्रीमद्भागवतम् की भव्य कहानी, जारी हुआ पहला टीजर पोस्टर

रामानंद सागर के पोते लाएंगे श्रीमद्भागवतम् की भव्य कहानी, जारी हुआ पहला टीजर पोस्टर

बॉलीवुड में आज तक सैकड़ों धार्मिक और पौराणिक फिल्में बनी हैं, लेकिन आज तक कोई निर्माता-निर्देशक श्रीमद्भागवत् को रुपहले पर्दे पर साकार नहीं कर सका. लेकिन अब ये बड़ा कारनामा होना तय हो गया है. श्रीमद्भागवतम् के पहले पार्ट ‘श्रीमद्भागवतम् पार्ट I: विष्णुरत’ का पहला टीजर पोस्टर आज जारी कर दिया गया. रामानंद सागर के पोते आकाश सागर और अमृत सागर द्वारा सह निर्देशित पोस्टर में भगवान श्रीकृष्ण के हाथ की एक झलक दिख रही है. फिल्म अगले साल रिलीज होगी.

क्या है फिल्म की कहानी?
भारत के सबसे पूजनीय धर्मग्रंथों में से एक भागवत महापुराण पर आधारित है, जिसे दुनियाभर में करोड़ों लोग पढ़ते और श्रद्धा से देखते हैं. इसके पहले पार्ट में जुड़े ‘विष्णुरत’ का अर्थ है—‘विष्णु द्वारा संरक्षित’. यही भाव फिल्म की आध्यात्मिक और सिनेमाई यात्रा की बुनियाद भी है. फिल्म का पहला पोस्टर इसकी दुनिया की पहली झलक पेश करता है, जिसमें ईश्वरीय संरक्षण के भाव को केंद्र में रखा गया है.

फिल्म के बारे में सागर पिक्चर्स एंटरटेनमेंट कर्ताधर्ता और निर्देशक जोड़ी आकाश सागर चोपड़ा और अमृत सागर चोपड़ा ने कहा- इस फिल्म के सह-निर्देशक होने के साथ-साथ हम दोनों भाई हैं और भागवत की कहानियां सुनते हुए ही बड़े हुए हैं. हमारा मानना है कि करोड़ों भारतीयों के लिए ये कथाएं केवल आध्यात्मिक ज्ञान नहीं, बल्कि हमारी वर्षों पुरानी स्मृति का हिस्सा हैं.

'हमारे दादाजी ने रामायण को पर्दे पर उतारा था. वो एक ऐसा धारावाहिक साबित हुआ, जिसके जरिए पूरी एक पीढ़ी ने इस महाकाव्य का आध्यात्मिक अनुभव किया. लेकिन उन्होंने जो किया, उसे हम दोबारा नहीं बना सकते और न ही ऐसा करने की हमारी कोशिश है. हर पीढ़ी को अपनी सिनेमाई भाषा खुद खोजनी होती है, जो उसके समय के माध्यम और संभावनाओं के अनुरूप हो.'

‘श्रीमद्भागवतम् पार्ट I विष्णुरत’ की शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है और अब ये प्रोडक्शन के अंतिम दौर में है. इस फिल्म का भव्य प्रोडक्शन डिजाइन, आधुनिक फिल्म निर्माण तकनीक और विशिष्ट विजुअल ग्रामर के जरिए एक ऐसी सिनेमाई दुनिया रची जा रही है, जिसे पहले कभी इस रूप में नहीं देखा गया. इस दुनिया की जड़ें मूल ग्रंथ की प्रामाणिकता में हैं, जबकि इसका पैमाना और कल्पनाशीलता उसके विराट स्वरूप के अनुरूप रखी गई है.

आकाश-अमृत कहते हैं- पिछले 6 वर्षों से हम दोनों ने पहले भागवत को समझने की कोशिश की, उसके बाद ही खुद को इस बात के लिए तैयार किया कि इसे पर्दे के लिए लिखा जा सकता है. इस यात्रा में हमें महसूस हुआ कि पार्ट I ‘विष्णुरत’ को एक पारंपरिक फिल्म की तरह नहीं बनाया जा सकता. मूल ग्रंथ की विराटता और कल्पनाशीलता एक बहुत बड़े सिनेमाई कैनवास की मांग करती है.

उन्होंने आगे कहा- सदियों से हमारे चित्रों, मूर्तियों और धार्मिक प्रतीकों में ईश्वर ने अलग-अलग स्वरूप लिए हैं. हमारी कोशिश उन छवियों के प्रति सच्चे रहने की है, जिन्हें देखते, पहचानते और जिनकी आराधना करते हुए हम बड़े हुए हैं. हमारा उद्देश्य केवल नया दिखाने के लिए उन्हें नए रूप में गढ़ना नहीं है, बल्कि आज सिनेमा में उपलब्ध तकनीक और संभावनाओं की मदद से उन्हें यथार्थ, प्रामाणिकता और भव्यता के साथ जीवंत करना है. ‘विष्णुरत’ के जरिए हमारी कोशिश उसी परिचित और पवित्र दृश्य-स्मृति को जीवंत करने और दर्शकों को भागवत महापुराण का अनुभव अब तक के सबसे विशाल सिनेमाई कैनवास पर कराने की है.

सागर पिक्चर्स एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित ‘श्रीमद्भागवतम् पार्ट I: विष्णुरात’ 2027 में दुनियाभर के सिनेमाघरों में सभी प्रीमियम फॉर्मेट्स में रिलीज होगी.