बुधवार, 25 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
बिहान योजना से बदली गायत्री की जिंदगी, विभिन्न आजीविका गतिविधियों से बनीं ‘लखपति दीदी’ 8 मिनट पहले बिहान योजना से बदली गायत्री की जिंदगी, विभिन्न आजीविका गतिविधियों से बनीं ‘लखपति दीदी’ मोबाइल से घर बैठे टोकन, समिति में धान विक्रय की बेहतर सुविधा से किसानों को मिल रही राहत, बिचौलियों से मिली मुक्ति 8 मिनट पहले मोबाइल से घर बैठे टोकन, समिति में धान विक्रय की बेहतर सुविधा से किसानों को मिल रही राहत, बिचौलियों से मिली मुक्ति भोपाल में भारत-जापान की भिड़ंत, जीत के साथ लीग चरण खत्म करना चाहेगी मेजबान टीम 26 मिनट पहले भोपाल में भारत-जापान की भिड़ंत, जीत के साथ लीग चरण खत्म करना चाहेगी मेजबान टीम आतंकवादी हमलों के लिए नई तकनीक अपना रहे आतंकी, भारत ने दुनिया को किया आगाह 35 मिनट पहले आतंकवादी हमलों के लिए नई तकनीक अपना रहे आतंकी, भारत ने दुनिया को किया आगाह मानसून सत्र का सत्रावसान नहीं हुआ, शीत सत्र का नोटिफिकेशन भी अटका 1 घंटे पहले मानसून सत्र का सत्रावसान नहीं हुआ, शीत सत्र का नोटिफिकेशन भी अटका अर्जुन कपूर की जिंदगी में फिर प्यार की एंट्री? 10 साल छोटी हसीना साहिबा बाली संग जुड़ा नाम 1 घंटे पहले अर्जुन कपूर की जिंदगी में फिर प्यार की एंट्री? 10 साल छोटी हसीना साहिबा बाली संग जुड़ा नाम रक्तदान-महादान पीटीएस लालबाग में जवानों ने किया रक्तदान 1 घंटे पहले रक्तदान-महादान पीटीएस लालबाग में जवानों ने किया रक्तदान जगदलपुर नगर पालिक निगम द्वारा सार्वजनिक व सामुदायिक शौचालयों का विशेष ऑडिट अभियान शुरू 2 घंटे पहले जगदलपुर नगर पालिक निगम द्वारा सार्वजनिक व सामुदायिक शौचालयों का विशेष ऑडिट अभियान शुरू जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक 2026 का भव्य शुभारंभ 2 घंटे पहले जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक 2026 का भव्य शुभारंभ वॉर 2 की असफलता पर पहली बार बोले अयान मुखर्जी, बताया किसकी थी फिल्म की कहानी 2 घंटे पहले वॉर 2 की असफलता पर पहली बार बोले अयान मुखर्जी, बताया किसकी थी फिल्म की कहानी हर बच्चे के बेहतर बचपन की सीख : गुजरात के नन्द घरों का अवलोकन करने पहुंचीं मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े 2 घंटे पहले हर बच्चे के बेहतर बचपन की सीख : गुजरात के नन्द घरों का अवलोकन करने पहुंचीं मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े NDA में शामिल हुई शिरोमणि अकाली दल, लोकसभा में गठबंधन की संख्या 320 के पार 2 घंटे पहले NDA में शामिल हुई शिरोमणि अकाली दल, लोकसभा में गठबंधन की संख्या 320 के पार सपा के पांच उम्मीदवारों के ऐलान पर भड़के इमरान मसूद, गठबंधन की गंभीरता पर उठाए सवाल 3 घंटे पहले सपा के पांच उम्मीदवारों के ऐलान पर भड़के इमरान मसूद, गठबंधन की गंभीरता पर उठाए सवाल पीएम जनमन योजना के तहत जशपुर को पांच बड़े पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति 3 घंटे पहले पीएम जनमन योजना के तहत जशपुर को पांच बड़े पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति IPL ऑक्शन में बेन स्टोक्स की एंट्री, 12 बांग्लादेशी खिलाड़ी भी नीलामी में शामिल 4 घंटे पहले IPL ऑक्शन में बेन स्टोक्स की एंट्री, 12 बांग्लादेशी खिलाड़ी भी नीलामी में शामिल शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 1500 अंक चढ़ा, निफ्टी 25,790 के करीब 4 घंटे पहले शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 1500 अंक चढ़ा, निफ्टी 25,790 के करीब सऊदी एयर डिफेंस ने हूतियों के 209 हवाई हमले हवा में नाकाम किए 4 घंटे पहले सऊदी एयर डिफेंस ने हूतियों के 209 हवाई हमले हवा में नाकाम किए सरकारी जांच में खुलासा, देश में 13.5 प्रतिशत अपात्र लोग उठा रहे मुफ्त राशन का लाभ 5 घंटे पहले सरकारी जांच में खुलासा, देश में 13.5 प्रतिशत अपात्र लोग उठा रहे मुफ्त राशन का लाभ आज शुरू होगा ‘समावेश’ और ई-अनुदान पोर्टल, सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की प्रक्रिया में होगी सुविधा 5 घंटे पहले आज शुरू होगा ‘समावेश’ और ई-अनुदान पोर्टल, सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की प्रक्रिया में होगी सुविधा देश में पहली बार ATM निकासी से आगे निकला क्रेडिट कार्ड से खर्च, ₹2.4 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा 5 घंटे पहले देश में पहली बार ATM निकासी से आगे निकला क्रेडिट कार्ड से खर्च, ₹2.4 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा
छत्तीसगढ़

Annapurti ग्रेन एटीएम से बदल रही सार्वजनिक वितरण प्रणाली की तस्वीर, 24 घंटे राशन की सुविधा, आधार आधारित बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण से पारदर्शी वितरण

Annapurti ग्रेन एटीएम से बदल रही सार्वजनिक वितरण प्रणाली की तस्वीर, 24 घंटे राशन की सुविधा, आधार आधारित बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण से पारदर्शी वितरण

रायपुर, 22 अगस्त। Annapurti : सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) को अधिक पारदर्शी, सुविधाजनक और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में दुर्ग जिले में ‘अन्नपूर्ति ग्रेन एटीएम’ की शुरुआत एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में सामने आई है। शासन एवं विश्व खाद्य कार्यक्रम के सहयोग से 8 अगस्त को गदा चौक के पास अंबेडकर चौक, सुपेला भिलाई स्थित पुराने वैशाली नगर थाना भवन में स्थापित किए गए ग्रेन एटीएम से अब राशनकार्डधारी अपनी सुविधा के अनुसार चावल प्राप्त कर रहे हैं। यह व्यवस्था पारंपरिक राशन दुकानों की कतार और समय की पाबंदी को कम करते हुए सार्वजनिक वितरण प्रणाली में तकनीकी नवाचार और पारदर्शिता को नई दिशा दे रही है।

*आधार प्रमाणीकरण के बाद मशीन से मिलता है निर्धारित राशन*

ग्रेन एटीएम के माध्यम से दुर्ग जिले के साथ-साथ अन्य स्थानों के राशनकार्डधारी भी चावल प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए आधार आधारित बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण की प्रक्रिया पूरी की जाती है और पात्रता के अनुसार निर्धारित मात्रा में चावल मशीन के माध्यम से वितरित किया जाता है। मशीन आधारित वितरण से तौल में कमी की आशंका समाप्त होती है और हितग्राही को उसकी पात्रता के अनुसार पूरी मात्रा में राशन प्राप्त होता है।

*24 घंटे उपलब्ध सुविधा से बढ़ी सहूलियत*

 ग्रेन एटीएम की सुविधा 24×7 उपलब्ध है। इससे दैनिक वेतनभोगी, श्रमिक, महिलाएं और अन्य राशनकार्डधारी अपनी सुविधा एवं समय के अनुसार कभी भी राशन प्राप्त कर सकते हैं। पूरी प्रक्रिया में कम समय लगने से हितग्राहियों को कतार में खड़े रहने और निर्धारित समय के भीतर राशन दुकान पहुंचने की बाध्यता से राहत मिल रही है।

*तकनीक से बढ़ी पारदर्शिता, कम हुई निर्भरता*

आधार आधारित बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण के माध्यम से राशन वितरण होने से पूरी प्रक्रिया अधिक सुरक्षित और पारदर्शी बनी है। हितग्राहियों की उचित मूल्य दुकान संचालकों पर निर्भरता कम होने के साथ राशन वितरण में मानवीय हस्तक्षेप भी घट रहा है। तकनीक आधारित इस व्यवस्था से राशन की कालाबाजारी और अनियमितताओं पर अंकुश लगाने में भी मदद मिलने की उम्मीद है।

*पीडीएस में तकनीकी नवाचार की नई दिशा*

शासन द्वारा अन्नपूर्ति ग्रेन एटीएम की सुविधा के संबंध में आम नागरिकों के बीच व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक पात्र राशनकार्डधारी इस आधुनिक सुविधा का लाभ उठा सकें। ग्रेन एटीएम सार्वजनिक वितरण प्रणाली को अधिक पारदर्शी, सुगम, सुरक्षित और नागरिक-केंद्रित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।