बुधवार, 25 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
हिमालय में मंडराया नई तबाही का खतरा, भारत से नेपाल-पाकिस्तान तक मच सकती है भारी हलचल 5 घंटे पहले हिमालय में मंडराया नई तबाही का खतरा, भारत से नेपाल-पाकिस्तान तक मच सकती है भारी हलचल भारत-नेपाल संबंधों में संतुलन की चुनौती, खुली सीमा और भू-राजनीतिक समीकरण अहम 5 घंटे पहले भारत-नेपाल संबंधों में संतुलन की चुनौती, खुली सीमा और भू-राजनीतिक समीकरण अहम झींगा पालन से जशपुर के मत्स्य कृषकों को मिलेगा दोहरा लाभ 5 घंटे पहले झींगा पालन से जशपुर के मत्स्य कृषकों को मिलेगा दोहरा लाभ अमृत सरोवरों पर संविधान दिवस का होगा आयोजन, संवैधानिक मूल्यों के साथ जल संरक्षण का दिया जाएगा संदेश 5 घंटे पहले अमृत सरोवरों पर संविधान दिवस का होगा आयोजन, संवैधानिक मूल्यों के साथ जल संरक्षण का दिया जाएगा संदेश जशपुर में चक्रवात से प्रभावित फसलों का सर्वे जारी, किसानों के मुआवजे के लिए प्रकरण तैयार 5 घंटे पहले जशपुर में चक्रवात से प्रभावित फसलों का सर्वे जारी, किसानों के मुआवजे के लिए प्रकरण तैयार दंतेश्वरी माता मंदिर परिसर में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने किया श्रमदान, स्वच्छता का दिया संदेश 6 घंटे पहले दंतेश्वरी माता मंदिर परिसर में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने किया श्रमदान, स्वच्छता का दिया संदेश महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में पहल, धमतरी में कल होगा उद्यमिता विकास कार्यशाला का आयोजन 6 घंटे पहले महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में पहल, धमतरी में कल होगा उद्यमिता विकास कार्यशाला का आयोजन वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात 6 घंटे पहले वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान ने SCO बैठक के लिए भारत को न्योता देने की तैयारी की 6 घंटे पहले पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान ने SCO बैठक के लिए भारत को न्योता देने की तैयारी की एनवीडिया में 11 दिन बाद जेनसन हुआंग की वापसी, ट्रंप के हस्तक्षेप से बदला बोर्ड का फैसला 6 घंटे पहले एनवीडिया में 11 दिन बाद जेनसन हुआंग की वापसी, ट्रंप के हस्तक्षेप से बदला बोर्ड का फैसला प्रकृति संरक्षण के साथ स्थानीय रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, धरमपानी बनेगा आदर्श पर्यावरण पर्यटन केंद्र 7 घंटे पहले प्रकृति संरक्षण के साथ स्थानीय रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, धरमपानी बनेगा आदर्श पर्यावरण पर्यटन केंद्र जेनसन हुआंग की वापसी से भारतीय बाजार में आएगी तेजी? जानिए जश्न मनाने के तीन कारण 7 घंटे पहले जेनसन हुआंग की वापसी से भारतीय बाजार में आएगी तेजी? जानिए जश्न मनाने के तीन कारण रायबरेली में शून्य, अमेठी में एक सीट का प्रस्ताव, सपा ने कांग्रेस को दिया झटका 7 घंटे पहले रायबरेली में शून्य, अमेठी में एक सीट का प्रस्ताव, सपा ने कांग्रेस को दिया झटका रामेश्वर शर्मा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- खुद संविधान नहीं पढ़ा, दूसरों को दे रहे नसीहत 7 घंटे पहले रामेश्वर शर्मा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- खुद संविधान नहीं पढ़ा, दूसरों को दे रहे नसीहत चीन अरुणाचल सीमा के पास बना रहा 60 गीगावाट का विशाल मेडोग बांध 7 घंटे पहले चीन अरुणाचल सीमा के पास बना रहा 60 गीगावाट का विशाल मेडोग बांध अवैध धान भंडारण पर जिला प्रशासन की सख्ती, खरसिया में दो स्थानों पर कार्रवाई 7 घंटे पहले अवैध धान भंडारण पर जिला प्रशासन की सख्ती, खरसिया में दो स्थानों पर कार्रवाई शुभमन गिल की अपील ICC ने ठुकराई, गेंद पर लार लगाने का प्रतिबंध फिलहाल जारी रहेगा 7 घंटे पहले शुभमन गिल की अपील ICC ने ठुकराई, गेंद पर लार लगाने का प्रतिबंध फिलहाल जारी रहेगा नेटफ्लिक्स के पाकिस्तानी वेब शो पर बैन की मांग, PM मोदी को लिखी गई चिट्ठी 8 घंटे पहले नेटफ्लिक्स के पाकिस्तानी वेब शो पर बैन की मांग, PM मोदी को लिखी गई चिट्ठी शेख हसीना की वापसी पर बांग्लादेश सरकार सख्त, कहा- हथकड़ी लगाकर ही आ सकती हैं 8 घंटे पहले शेख हसीना की वापसी पर बांग्लादेश सरकार सख्त, कहा- हथकड़ी लगाकर ही आ सकती हैं ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ के फाइनल ट्रेलर में खुला राज, स्टीव रोजर्स और पैगी का बेटा भी आया नजर 8 घंटे पहले ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ के फाइनल ट्रेलर में खुला राज, स्टीव रोजर्स और पैगी का बेटा भी आया नजर
छत्तीसगढ़

RDA New Township: कमल विहार के बाद आरडीए की नई टाउनशिप! 355 एकड़ में बनेगा नया शहर, 879 भू-स्वामियों को मिलेगा बड़ा फायदा; दिसंबर तक पूरा होगा प्लान,राजपत्र में अधिसूचना जारी

RDA New Township: कमल विहार के बाद आरडीए की नई टाउनशिप! 355 एकड़ में बनेगा नया शहर, 879 भू-स्वामियों को मिलेगा बड़ा फायदा; दिसंबर तक पूरा होगा प्लान,राजपत्र में अधिसूचना जारी

रायपुर, 18 अगस्त। RDA New Township: कमल विहार के बाद रायपुर विकास प्राधिकरण (आरडीए) ने करीब 16 साल बाद एक और बड़ी टाउनशिप योजना शुरू की है। नवा रायपुर के नजदीक पिरदा और ग्राम तुलसी की करीब 355 एकड़ जमीन पर प्रस्तावित इस टाउनशिप के लिए 879 भू-स्वामियों से दावे-आपत्तियां आमंत्रित की गई हैं। योजना की अधिसूचना जारी होने के बाद अब आरडीए ने आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

भू-स्वामियों को मिलेगी 40% विकसित जमीन

आरडीए के सीईओ अवनीश शरण ने बताया कि पिरदा और तुलसी में प्रस्तावित टाउनशिप की अधिसूचना जारी कर दी गई है। दोनों गांवों के भू-स्वामियों से दावे-आपत्तियां मंगाई गई हैं। योजना में भू-स्वामियों को 40 प्रतिशत विकसित जमीन वापस देने का प्रावधान रखा गया है। आरडीए ने पूरी प्रक्रिया दिसंबर 2026 तक पूरी करने का लक्ष्य तय किया है।

कमल विहार की कमियों से लिया सबक

यह कमल विहार के बाद आरडीए की दूसरी बड़ी टाउनशिप योजना होगी। अधिकारियों के मुताबिक, नई योजना तैयार करते समय कमल विहार के क्रियान्वयन में सामने आई समस्याओं और कमियों को ध्यान में रखा गया है। पिरदा और तुलसी की चिह्नित जमीन पर नियोजित विकास के बाद भू-स्वामियों को विकसित भूमि का हिस्सा लौटाया जाएगा।

सड़क, नाली, सीवरेज और पार्क समेत मिलेंगी सुविधाएं

प्रस्तावित टाउनशिप में सड़क, नाली, जलापूर्ति, सीवरेज, बिजली, पार्क और अन्य आधारभूत सुविधाएं विकसित की जाएंगी। आवासीय और व्यावसायिक उपयोग के लिए अलग-अलग जमीन का नियोजन किया जाएगा। योजना में निजी निवेशकों की भागीदारी का भी प्रावधान रखा गया है।

400 करोड़ के कर्ज से उबर चुका है आरडीए

गौरतलब है कि आरडीए की पिछली बड़ी टाउनशिप योजना कमल विहार के क्रियान्वयन के दौरान कई चुनौतियां सामने आई थीं। योजना के कारण आरडीए पर भारी वित्तीय दबाव आया था और करीब 400 करोड़ रुपये के कर्ज की स्थिति बनी थी। हालांकि अब आरडीए इस कर्ज से उबर चुका है।

दिसंबर तक पूरी होगी प्रक्रिया

नई पिरदा-तुलसी टाउनशिप में आरडीए का फोकस जमीन के नियोजन, अधोसंरचना विकास और भू-स्वामियों को विकसित जमीन लौटाने की प्रक्रिया को व्यवस्थित तरीके से पूरा करने पर है। अधिकारियों के अनुसार योजना से जुड़ी पूरी प्रक्रिया दिसंबर तक पूरी करने का लक्ष्य रखा गया है।