बुधवार, 25 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
हिमालय में मंडराया नई तबाही का खतरा, भारत से नेपाल-पाकिस्तान तक मच सकती है भारी हलचल 5 घंटे पहले हिमालय में मंडराया नई तबाही का खतरा, भारत से नेपाल-पाकिस्तान तक मच सकती है भारी हलचल भारत-नेपाल संबंधों में संतुलन की चुनौती, खुली सीमा और भू-राजनीतिक समीकरण अहम 5 घंटे पहले भारत-नेपाल संबंधों में संतुलन की चुनौती, खुली सीमा और भू-राजनीतिक समीकरण अहम झींगा पालन से जशपुर के मत्स्य कृषकों को मिलेगा दोहरा लाभ 6 घंटे पहले झींगा पालन से जशपुर के मत्स्य कृषकों को मिलेगा दोहरा लाभ अमृत सरोवरों पर संविधान दिवस का होगा आयोजन, संवैधानिक मूल्यों के साथ जल संरक्षण का दिया जाएगा संदेश 6 घंटे पहले अमृत सरोवरों पर संविधान दिवस का होगा आयोजन, संवैधानिक मूल्यों के साथ जल संरक्षण का दिया जाएगा संदेश जशपुर में चक्रवात से प्रभावित फसलों का सर्वे जारी, किसानों के मुआवजे के लिए प्रकरण तैयार 6 घंटे पहले जशपुर में चक्रवात से प्रभावित फसलों का सर्वे जारी, किसानों के मुआवजे के लिए प्रकरण तैयार दंतेश्वरी माता मंदिर परिसर में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने किया श्रमदान, स्वच्छता का दिया संदेश 6 घंटे पहले दंतेश्वरी माता मंदिर परिसर में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने किया श्रमदान, स्वच्छता का दिया संदेश महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में पहल, धमतरी में कल होगा उद्यमिता विकास कार्यशाला का आयोजन 6 घंटे पहले महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में पहल, धमतरी में कल होगा उद्यमिता विकास कार्यशाला का आयोजन वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात 6 घंटे पहले वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान ने SCO बैठक के लिए भारत को न्योता देने की तैयारी की 6 घंटे पहले पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान ने SCO बैठक के लिए भारत को न्योता देने की तैयारी की एनवीडिया में 11 दिन बाद जेनसन हुआंग की वापसी, ट्रंप के हस्तक्षेप से बदला बोर्ड का फैसला 6 घंटे पहले एनवीडिया में 11 दिन बाद जेनसन हुआंग की वापसी, ट्रंप के हस्तक्षेप से बदला बोर्ड का फैसला प्रकृति संरक्षण के साथ स्थानीय रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, धरमपानी बनेगा आदर्श पर्यावरण पर्यटन केंद्र 7 घंटे पहले प्रकृति संरक्षण के साथ स्थानीय रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, धरमपानी बनेगा आदर्श पर्यावरण पर्यटन केंद्र जेनसन हुआंग की वापसी से भारतीय बाजार में आएगी तेजी? जानिए जश्न मनाने के तीन कारण 7 घंटे पहले जेनसन हुआंग की वापसी से भारतीय बाजार में आएगी तेजी? जानिए जश्न मनाने के तीन कारण रायबरेली में शून्य, अमेठी में एक सीट का प्रस्ताव, सपा ने कांग्रेस को दिया झटका 7 घंटे पहले रायबरेली में शून्य, अमेठी में एक सीट का प्रस्ताव, सपा ने कांग्रेस को दिया झटका रामेश्वर शर्मा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- खुद संविधान नहीं पढ़ा, दूसरों को दे रहे नसीहत 7 घंटे पहले रामेश्वर शर्मा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- खुद संविधान नहीं पढ़ा, दूसरों को दे रहे नसीहत चीन अरुणाचल सीमा के पास बना रहा 60 गीगावाट का विशाल मेडोग बांध 7 घंटे पहले चीन अरुणाचल सीमा के पास बना रहा 60 गीगावाट का विशाल मेडोग बांध अवैध धान भंडारण पर जिला प्रशासन की सख्ती, खरसिया में दो स्थानों पर कार्रवाई 8 घंटे पहले अवैध धान भंडारण पर जिला प्रशासन की सख्ती, खरसिया में दो स्थानों पर कार्रवाई शुभमन गिल की अपील ICC ने ठुकराई, गेंद पर लार लगाने का प्रतिबंध फिलहाल जारी रहेगा 8 घंटे पहले शुभमन गिल की अपील ICC ने ठुकराई, गेंद पर लार लगाने का प्रतिबंध फिलहाल जारी रहेगा नेटफ्लिक्स के पाकिस्तानी वेब शो पर बैन की मांग, PM मोदी को लिखी गई चिट्ठी 8 घंटे पहले नेटफ्लिक्स के पाकिस्तानी वेब शो पर बैन की मांग, PM मोदी को लिखी गई चिट्ठी शेख हसीना की वापसी पर बांग्लादेश सरकार सख्त, कहा- हथकड़ी लगाकर ही आ सकती हैं 8 घंटे पहले शेख हसीना की वापसी पर बांग्लादेश सरकार सख्त, कहा- हथकड़ी लगाकर ही आ सकती हैं ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ के फाइनल ट्रेलर में खुला राज, स्टीव रोजर्स और पैगी का बेटा भी आया नजर 9 घंटे पहले ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ के फाइनल ट्रेलर में खुला राज, स्टीव रोजर्स और पैगी का बेटा भी आया नजर
छत्तीसगढ़

IAS Transfer : छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल; डेढ़ दर्जन से ज्यादा IAS अफसर बदले, कई कलेक्टरों का तबादला…यहां देखें List

IAS Transfer : छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल; डेढ़ दर्जन से ज्यादा IAS अफसर बदले, कई कलेक्टरों का तबादला…यहां देखें List
  • छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल, छह जिलों के कलेक्टर बदले
  • सोनमणि बोरा को नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की जिम्मेदारी, नीलेशकुमार क्षीरसागर बने संचालक

इम्पेक्ट न्यूज। रायपुर।

छत्तीसगढ़ शासन ने मंगलवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के पदस्थापन और प्रभार में व्यापक फेरबदल किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी 23 बिंदुओं के आदेश में छह जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं। आदेश में 22 आईएएस और एक आईएफएस अधिकारी के स्थानांतरण, पदस्थापन एवं अतिरिक्त प्रभार का उल्लेख है। इसके अतिरिक्त दो आईएएस अधिकारियों को संबंधित अतिरिक्त प्रभार से मुक्त करने की व्यवस्था भी की गई है।

सोनमणि बोरा को नगरीय प्रशासन की जिम्मेदारी

वर्ष 1999 बैच के आईएएस अधिकारी सोनमणि बोरा को प्रमुख सचिव, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के पद पर पदस्थ किया गया है। उन्हें प्रमुख सचिव, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। बोरा वर्तमान में आदिम जाति विकास, अनुसूचित जाति विकास, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग के प्रमुख सचिव तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के अतिरिक्त प्रभार में थे।

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की सचिव आर. संगीता को सचिव, मंत्रालय के पद पर पदस्थ किया गया है। योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के सचिव भुवनेश यादव को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ आदिम जाति विकास, अनुसूचित जाति विकास, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। यादव के पास वाणिज्यिक कर (पंजीयन) विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी है।

छह जिलों को मिले नए कलेक्टर

संचालक, समाज कल्याण रणबीर शर्मा को गरियाबंद जिले का कलेक्टर बनाया गया है। मुंगेली कलेक्टर कुंदन कुमार को कांकेर कलेक्टर के पद पर पदस्थ किया गया है। सक्ती कलेक्टर अमृत विकास तोपनो अब मुंगेली के कलेक्टर होंगे।

वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की संयुक्त सचिव जयश्री जैन को सक्ती कलेक्टर बनाया गया है। मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी की कलेक्टर तुलिका प्रजापति को कबीरधाम कलेक्टर और खेल एवं युवा कल्याण विभाग की संचालक तनुजा सलाम को मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी जिले का कलेक्टर बनाया गया है।

कांकेर कलेक्टर नीलेशकुमार महादेव क्षीरसागर को संचालक, नगरीय प्रशासन एवं विकास के पद पर पदस्थ किया गया है। गरियाबंद कलेक्टर भगवान सिंह उइके को संयुक्त सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग तथा कबीरधाम कलेक्टर गोपाल वर्मा को संयुक्त सचिव, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग बनाया गया है।

जल जीवन मिशन और नागरिक आपूर्ति निगम में भी बदलाव

संचालक, नगरीय प्रशासन एवं विकास रिमिजियुस एक्का को विशेष सचिव, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के पद पर पदस्थ करते हुए मिशन संचालक, जल जीवन मिशन का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। एक्का के कार्यभार ग्रहण करने के बाद लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सचिव मो. कैसर अब्दुलहक मिशन संचालक, जल जीवन मिशन के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त होंगे।

अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी भोसकर विलास संदिपान को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ प्रबंध संचालक, नागरिक आपूर्ति निगम का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। भारत निर्वाचन आयोग ने 11 अगस्त 2026 के पत्र के माध्यम से इसकी सहमति प्रदान की है। संदिपान के कार्यभार ग्रहण करने के बाद विशेष सचिव इफ्फत आरा नागरिक आपूर्ति निगम के प्रबंध संचालक के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त होंगी।

जगदीश सोनकर बने खाद्य विभाग के विशेष सचिव

अंत्यावसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम के प्रबंध संचालक जगदीश सोनकर को विशेष सचिव, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग बनाया गया है। आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान की संचालक हिना अनिमेष नेताम को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ अंत्यावसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम के प्रबंध संचालक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

राजस्व एवं आपदा प्रबंधन तथा पुनर्वास विभाग के उप सचिव गजेन्द्र सिंह ठाकुर को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ संचालक, समाज कल्याण का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

दुर्ग नगर निगम को मिली नई आयुक्त

लोक सेवा आयोग की परीक्षा नियंत्रक लीना कोसम को आयुक्त, नगर पालिक निगम दुर्ग के पद पर पदस्थ किया गया है। मंत्रालय में उप सचिव रोमा श्रीवास्तव को मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत सरगुजा बनाया गया है।

जिला पंचायत नारायणपुर की मुख्य कार्यपालन अधिकारी आकांक्षा शिक्षा खलखो को उप सचिव, वाणिज्य एवं उद्योग तथा सार्वजनिक उपक्रम विभाग के पद पर पदस्थ करते हुए संचालक, खेल एवं युवा कल्याण का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

सौमिल रंजन चौबे पर्यटन मंडल के प्रबंध संचालक

कृषि विभाग के उप सचिव सौमिल रंजन चौबे को प्रबंध संचालक, पर्यटन मंडल के पद पर पदस्थ किया गया है। उनके कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से पर्यटन मंडल के प्रबंध संचालक के असंवर्गीय पद को प्रतिष्ठा एवं जिम्मेदारी के आधार पर भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ वेतनमान के संवर्गीय पद के समकक्ष घोषित किया गया है।

अपर कलेक्टर नारायणपुर बीरेन्द्र बहादुर पंचभाई को अपर कलेक्टर बिलासपुर बनाया गया है। वहीं, पर्यटन मंडल के प्रबंध संचालक एवं वर्ष 2006 बैच के भारतीय वन सेवा अधिकारी विवेक आचार्य की सेवाएं तत्काल प्रभाव से उनके पैतृक वन विभाग को वापस कर दी गई हैं।

सामान्य प्रशासन विभाग ने यह आदेश क्रमांक ESTB-2396/2026-GAD-2 राज्यपाल के नाम से जारी किया है। सभी पदस्थापन अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक प्रभावी रहेंगे।

देखिए आदेश