सोमवार, 23 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
लेबनान के राष्ट्रीय दिवस पर जयशंकर ने दी बधाई, भारत के साथ संबंध मजबूत करने पर जोर 2 घंटे पहले लेबनान के राष्ट्रीय दिवस पर जयशंकर ने दी बधाई, भारत के साथ संबंध मजबूत करने पर जोर पेट्रोल में कितना मिल रहा एथनॉल? पीपीएसी की रिपोर्ट में सबकुछ हुआ क्लियर 2 घंटे पहले पेट्रोल में कितना मिल रहा एथनॉल? पीपीएसी की रिपोर्ट में सबकुछ हुआ क्लियर पुरानी तकनीक छोड़ना इतना आसान क्यों नहीं? रिसर्च में सामने आई वजह 2 घंटे पहले पुरानी तकनीक छोड़ना इतना आसान क्यों नहीं? रिसर्च में सामने आई वजह एंटी-ड्रोन गन बेचने पर इंडियामार्ट पर एक्शन, एयरवन रोबोटिक्स पर 10 लाख का जुर्माना 2 घंटे पहले एंटी-ड्रोन गन बेचने पर इंडियामार्ट पर एक्शन, एयरवन रोबोटिक्स पर 10 लाख का जुर्माना बिसलेरी का पानी भी शुद्ध नहीं, जांच में मिले खतरनाक केमिकल; FSSAI ने लिया एक्शन 2 घंटे पहले बिसलेरी का पानी भी शुद्ध नहीं, जांच में मिले खतरनाक केमिकल; FSSAI ने लिया एक्शन तेलंगाना कांग्रेस में गहराया विवाद, CM रेवंत रेड्डी की ‘पागल कुत्ते’ टिप्पणी पर उठे सवाल 2 घंटे पहले तेलंगाना कांग्रेस में गहराया विवाद, CM रेवंत रेड्डी की ‘पागल कुत्ते’ टिप्पणी पर उठे सवाल ब्लाइंड क्रिकेट एशिया कप विवाद में नया मोड़, पाकिस्तानी अंपायर का खिलाड़ियों संग जश्न वायरल 2 घंटे पहले ब्लाइंड क्रिकेट एशिया कप विवाद में नया मोड़, पाकिस्तानी अंपायर का खिलाड़ियों संग जश्न वायरल किम जोंग उन ने ट्रंप के फोन और चिट्ठी को किया नजरअंदाज, बिना खोले लौटाया अमेरिकी संदेश 3 घंटे पहले किम जोंग उन ने ट्रंप के फोन और चिट्ठी को किया नजरअंदाज, बिना खोले लौटाया अमेरिकी संदेश प्रधानमंत्री मोदी और पीएम बालेन शाह इन 9 एजेंडों पर करेंगे बात, भारत-नेपाल सीमा विवाद पर भी होगी चर्चा 3 घंटे पहले प्रधानमंत्री मोदी और पीएम बालेन शाह इन 9 एजेंडों पर करेंगे बात, भारत-नेपाल सीमा विवाद पर भी होगी चर्चा CII ने दिए 15 सुझाव, भारत कब बनेगा 26.5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था? पूरी डिटेल 3 घंटे पहले CII ने दिए 15 सुझाव, भारत कब बनेगा 26.5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था? पूरी डिटेल विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बालेन शाह से की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों पर हुई चर्चा 3 घंटे पहले विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बालेन शाह से की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों पर हुई चर्चा ‘दीपथून’ पर दीप जलाने के आदेश के खिलाफ SC पहुंची तमिलनाडु सरकार, कड़ी शर्तों के साथ दी गई थी अंतरिम अनुमति 3 घंटे पहले ‘दीपथून’ पर दीप जलाने के आदेश के खिलाफ SC पहुंची तमिलनाडु सरकार, कड़ी शर्तों के साथ दी गई थी अंतरिम अनुमति ‘सनातन को डेंगू, मलेरिया कहा’, राहुल गांधी के अर्धनारेश्वर पोस्ट पर बीजेपी का पलटवार 3 घंटे पहले ‘सनातन को डेंगू, मलेरिया कहा’, राहुल गांधी के अर्धनारेश्वर पोस्ट पर बीजेपी का पलटवार अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन 3 घंटे पहले अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन दूसरा टेस्ट: बांग्लादेश के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन घोषित 3 घंटे पहले दूसरा टेस्ट: बांग्लादेश के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन घोषित विधायक विक्रम के आरोप पर बीजापुर जिला प्रशासन का जवाब : 16.73 करोड़ स्वीकृत राशि, भुगतान सिर्फ ₹2.42 करोड़ का 3 घंटे पहले विधायक विक्रम के आरोप पर बीजापुर जिला प्रशासन का जवाब : 16.73 करोड़ स्वीकृत राशि, भुगतान सिर्फ ₹2.42 करोड़ का अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन 4 घंटे पहले अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन देश के चार राज्यों में छह भीषण सड़क हादसे, एक ही दिन में 28 लोगों की दर्दनाक मौत 4 घंटे पहले देश के चार राज्यों में छह भीषण सड़क हादसे, एक ही दिन में 28 लोगों की दर्दनाक मौत चीन सीमा से सटे 40 गांवों में बढ़ी आबादी, अरुणाचल में अमित शाह ने किया बड़ा दावा 4 घंटे पहले चीन सीमा से सटे 40 गांवों में बढ़ी आबादी, अरुणाचल में अमित शाह ने किया बड़ा दावा भारत पहुंचे नेपाल के PM बालेन शाह, सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी से होगी मुलाकत 4 घंटे पहले भारत पहुंचे नेपाल के PM बालेन शाह, सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी से होगी मुलाकत
District Raipur

CG बड़ी खबर : मरवाही वन मण्डल में कैम्पा मद से गत 4 वर्षाें में कराए गए कार्याें की होगी जांच… वन मंत्री के निर्देश पर जांच समिति गठित…

इंपैक्ट डेस्क.

रायपुर। वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर के निर्देश पर मरवाही वन मण्डल अंतर्गत कैम्पा मद से विगत चार वर्षाें 2018-19 से 2021-22 तक कराए गए कार्याें की जांच के लिए जांच समिति का गठन किया गया है। इस संबंध में प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए वन मंत्री श्री अकबर ने तत्काल जांच कर आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया है। समिति द्वारा वहां मरवाही वन मण्डल अंतर्गत कैम्पा मद की वार्षिक कार्ययोजना 2018-19 से 2021-22 तक कराए गए कार्याें की मापदण्ड, गुणवत्ता तथा संबंधित अभिलेखों की जांच की जाएगी। जांच समिति को एक सप्ताह के भीतर अनुशंसा सहित जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के लिए निर्देश दिए गए हैं।

गठित जांच समिति में मुख्य वन संरक्षक बिलासपुर वृत्त, बिलासपुर अध्यक्ष होंगे। इसी तरह समिति में वन मण्डलाधिकारी मुंगेली तथा वन मण्डलाधिकारी मनेन्द्रगढ़ सदस्य और वन मण्डलाधिकारी मरवाही सदस्य सचिव होंगे। इसके अलावा समिति में वन संरक्षक (कैम्पा), वन मण्डलाधिकारी बिलासपुर, जी.आई.एस विशेषज्ञ श्री नवनीत नायक, एनआरएम इंजीनियर, धरमजयगढ़ श्री भवानी शंकर प्रधान, एनआरएम बिलासपुर श्री दुर्गेश खाण्डे, एनआरएम इंजीनियर मुंगेली श्री रवि शंकर लहरे तथा एनआरएम इंजीनियर अचानकमार टाईगर रिजर्व लोरमी श्री कुलदीप यादव को सदस्य बनाया गया है।

जांच समिति द्वारा मरवाही वन मण्डल अंतर्गत कैम्पा मद की वार्षिक कार्ययोजना 2018-19 से 2021-22 तक कराए गए कार्याें की जांच के साथ ही 2019-20 से 2021-22 में नरवा विकास योजना के अंतर्गत कराए गए भू-जल संरक्षण कार्य और विभिन्न कार्याें हेतु क्रय की गई सामग्री के क्रय के बारे में जांच की जाएगी। इसी तरह वार्षिक कार्ययोजना 2018-19 से 2021-22 से कराए गए कार्याें क्षतिपूर्ति वृक्षारोपण, एकीकृत वन्यप्राणी प्रबंधन योजना जल स्त्रोतों जल स्त्रोतों की निर्माण एवं अन्य अनिवार्य कार्य, कार्य, एनपीव्ही मद से कराए गए जल स्त्रोतों का निर्माण के संबंध में जांच की जाएगी। इसके अलावा वृक्षारोपण लेंटाना उन्मूलन, वन मार्गाें का उन्नयन (डब्ल्यूबीएम रोड निर्माण), कार्यालय एवं आवासीय भवनों का निर्माण एवं वन कॉलोनियों में मूलभूत सुविधा के कार्य और चेन लिंक फेंसिंग, सुरक्षा दीवाल एवं अन्य समस्त कार्याें के संबंध में जांच की जाएगी।