बुधवार, 18 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
छत्तीसगढ़ कैबिनेट के चार अहम फैसले: नलजल योजनाओं के नए नियम, नारायणपुर के कॉलेज के लिए 40.98 करोड़ का प्रस्ताव 13 मिनट पहले छत्तीसगढ़ कैबिनेट के चार अहम फैसले: नलजल योजनाओं के नए नियम, नारायणपुर के कॉलेज के लिए 40.98 करोड़ का प्रस्ताव युद्ध की बढ़ती टेंशन से शेयर बाजार में गिरावट, निवेशकों में मची हलचल 2 घंटे पहले युद्ध की बढ़ती टेंशन से शेयर बाजार में गिरावट, निवेशकों में मची हलचल लश्कर कमांडर लतीफ भट एनकाउंटर में ढेर, कुलगाम हमले का मास्टरमाइंड मारा गया 2 घंटे पहले लश्कर कमांडर लतीफ भट एनकाउंटर में ढेर, कुलगाम हमले का मास्टरमाइंड मारा गया वंदे भारत को साधारण ट्रेन समझना पड़ा भारी, 12 यात्रियों पर लगा ₹36 हजार का जुर्माना 2 घंटे पहले वंदे भारत को साधारण ट्रेन समझना पड़ा भारी, 12 यात्रियों पर लगा ₹36 हजार का जुर्माना पटवारी हड़ताल के बीच छत्तीसगढ़ में धान खरीदी जारी, दो दिनों में 7.62 लाख क्विंटल उपार्जन का सरकारी दावा 3 घंटे पहले पटवारी हड़ताल के बीच छत्तीसगढ़ में धान खरीदी जारी, दो दिनों में 7.62 लाख क्विंटल उपार्जन का सरकारी दावा Rising Stars Asia Cup: वैभव-अभिषेक का धमाका, 22 नवंबर को पाकिस्तान से भिड़ेगा भारत 3 घंटे पहले Rising Stars Asia Cup: वैभव-अभिषेक का धमाका, 22 नवंबर को पाकिस्तान से भिड़ेगा भारत जीतू मुंडा की बदली किस्मत, बैंक खाते में आए 20 लाख रुपये 3 घंटे पहले जीतू मुंडा की बदली किस्मत, बैंक खाते में आए 20 लाख रुपये चक्रवात अकवान का खतरा बढ़ा, 145 KM की रफ्तार से आंध्र-ओडिशा में अलर्ट 3 घंटे पहले चक्रवात अकवान का खतरा बढ़ा, 145 KM की रफ्तार से आंध्र-ओडिशा में अलर्ट विशेष रिपोर्ट: कोरबा की फोटो फ्रेमिंग दुकान से रायपुर के होटल तक, दीपक टंडन से जुड़े 11 साल पुराने विवादों की कहानी 4 घंटे पहले विशेष रिपोर्ट: कोरबा की फोटो फ्रेमिंग दुकान से रायपुर के होटल तक, दीपक टंडन से जुड़े 11 साल पुराने विवादों की कहानी 8th Pay Commission: देरी से लागू हुआ नया वेतन आयोग तो भी मिलेगा पूरा एरियर? NC-JCM का बड़ा दावा 4 घंटे पहले 8th Pay Commission: देरी से लागू हुआ नया वेतन आयोग तो भी मिलेगा पूरा एरियर? NC-JCM का बड़ा दावा डेटा सेंटर का ऐसा खेल, जिसने बदल दी ट्रंप की चुनावी रणनीति! आपके मोबाइल-लैपटॉप से कैसे जुड़ा पूरा मामला? 4 घंटे पहले डेटा सेंटर का ऐसा खेल, जिसने बदल दी ट्रंप की चुनावी रणनीति! आपके मोबाइल-लैपटॉप से कैसे जुड़ा पूरा मामला? MP कांग्रेस में नेतृत्व की जंग तेज, 2028 से पहले तीन बड़े दावेदार 4 घंटे पहले MP कांग्रेस में नेतृत्व की जंग तेज, 2028 से पहले तीन बड़े दावेदार ASEAN देशों के पर्यटकों को भारत देगा फ्री ई-वीजा, PM मोदी ने मनीला में रखा बड़ा प्रस्ताव 15 घंटे पहले ASEAN देशों के पर्यटकों को भारत देगा फ्री ई-वीजा, PM मोदी ने मनीला में रखा बड़ा प्रस्ताव 8th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, 8वें वेतन आयोग की जल्द होगी अहम बैठक 15 घंटे पहले 8th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, 8वें वेतन आयोग की जल्द होगी अहम बैठक गोपाष्टमी पर अग्रसेन गौधाम कनबेरी पहुंचे उप मुख्यमंत्री अरुण साव, गौमाता की सेवा, संरक्षण एवं संवर्धन का दिया संदेश….. 16 घंटे पहले गोपाष्टमी पर अग्रसेन गौधाम कनबेरी पहुंचे उप मुख्यमंत्री अरुण साव, गौमाता की सेवा, संरक्षण एवं संवर्धन का दिया संदेश….. गौमाता भारतीय संस्कृति और अर्थव्यवस्था का अभिन्न अंग – राज्यपाल रमेन डेका….. 16 घंटे पहले गौमाता भारतीय संस्कृति और अर्थव्यवस्था का अभिन्न अंग – राज्यपाल रमेन डेका….. बड़े सपने, मजबूत संकल्प और निरंतर मेहनत से मिलती है सफलता : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी…. 16 घंटे पहले बड़े सपने, मजबूत संकल्प और निरंतर मेहनत से मिलती है सफलता : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी…. संजय राउत को सुप्रीम कोर्ट से झटका, अवमानना मामले में नहीं मिली राहत; कोर्ट ने लगाई फटकार 16 घंटे पहले संजय राउत को सुप्रीम कोर्ट से झटका, अवमानना मामले में नहीं मिली राहत; कोर्ट ने लगाई फटकार क्वाड समिट में ट्रंप ने की PM मोदी की जमकर तारीफ, बोले- भारत के प्रधानमंत्री हैं टफ लीडर 17 घंटे पहले क्वाड समिट में ट्रंप ने की PM मोदी की जमकर तारीफ, बोले- भारत के प्रधानमंत्री हैं टफ लीडर शिक्षा से संवरेंगे बस्तर के बच्चों के सपने, प्रतिभाओं को मिलेगा आगे बढ़ने का अवसर: उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा…. 17 घंटे पहले शिक्षा से संवरेंगे बस्तर के बच्चों के सपने, प्रतिभाओं को मिलेगा आगे बढ़ने का अवसर: उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा….
छत्तीसगढ़

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के माध्यम से शिक्षा को रोजगारोन्मुख, नवाचारपरक और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाया जा रहा है-उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा…

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के माध्यम से शिक्षा को रोजगारोन्मुख, नवाचारपरक और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाया जा रहा है-उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा…

रायपुर: राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के क्रियान्वयन से जुड़ी चुनौतियों एवं संभावनाओं पर विमर्श के उद्देश्य से उच्च शिक्षा विभाग द्वारा न्यू सर्किट हाउस, सिविल लाइंस रायपुर में एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यशाला में उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को केवल कागज़ों तक सीमित न रखकर प्रत्येक विद्यार्थी तक पहुँचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति का कुलपति,कुलसचिव,महाविद्यालय के प्राचार्य एवं प्राध्यापक स्वयं अध्ययन करें।उन्होंने राज्य स्तर पर संचालित समितियों द्वारा नियमित समीक्षा, जिला क्लस्टर व्यवस्था, टास्क फोर्स की बैठकें तथा विश्वविद्यालय स्तर पर प्रभावी निगरानी व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय ज्ञान परंपरा को पाठ्यक्रम में समावेशित कर विद्यार्थियों को अपनी संस्कृति, विरासत और मूल्यों से जोड़ना समय की आवश्यकता है।

स्थानीय लोक कला और शिल्प कला को पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा।भारतीय ज्ञान परंपरा पर विद्यार्थियों के बीच ऑनलाइन प्रतियोगिता आयोजित कर उनमें जागरूकता बढ़ाई जाएगी। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के माध्यम से शिक्षा को रोजगारोन्मुख, नवाचारपरक और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाया जा रहा है। मंत्री श्री वर्मा ने भविष्य में इस प्रकार की विस्तृत एवं बहुदिवसीय कार्यशालाओं के आयोजन की आवश्यकता पर बल दिया।

रायपुर में हुई उच्च स्तरीय एकदिवसीय कार्यशाला

कार्यशाला में विशेष अतिथि के रूप में भारतीय शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के अध्यक्ष श्री अतुल कोठारी, राष्ट्रीय सह संयोजक, शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के डॉ. ओम प्रकाश शर्मा, निदेशक आईआईटी भिलाई डॉ. राजीव प्रकाश, शिक्षाविद श्री दिलीप केशरवानी, डॉ. नारायण गवांडकर सहित विभिन्न महाविद्यालयों के प्राध्यापक उपस्थित रहे।

इस अवसर पर उच्च शिक्षा आयुक्त डॉ. संतोष कुमार देवांगन ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के उद्देश्यों और इसके प्रभावी क्रियान्वयन पर प्रकाश डाला।मुख्य वक्ता श्री अतुल कोठारी ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में भारतीय ज्ञान परंपरा को पाठ्यक्रम में सम्मिलित करने, क्रेडिट सिस्टम, मल्टीपल एंट्री एवं एग्जिट सिस्टम तथा टास्क फोर्स के गठन जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी। वहीं डॉ. राजीव प्रकाश ने नीति के व्यावहारिक क्रियान्वयन से जुड़े अनुभव साझा किए। इसी तरह श्री ओम प्रकाश शर्मा ने राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर पर राष्ट्रीय शिक्षा नीति के क्रियान्वयन पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के अंत में प्रश्नोत्तर सत्र आयोजित किया गया। जिसमें प्रतिभागियों द्वारा पूछे गए प्रश्नों का समाधान विशेषज्ञों द्वारा किया गया।