मंगलवार, 17 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
गोपाष्टमी पर अग्रसेन गौधाम कनबेरी पहुंचे उप मुख्यमंत्री अरुण साव, गौमाता की सेवा, संरक्षण एवं संवर्धन का दिया संदेश….. 29 मिनट पहले गोपाष्टमी पर अग्रसेन गौधाम कनबेरी पहुंचे उप मुख्यमंत्री अरुण साव, गौमाता की सेवा, संरक्षण एवं संवर्धन का दिया संदेश….. गौमाता भारतीय संस्कृति और अर्थव्यवस्था का अभिन्न अंग – राज्यपाल रमेन डेका….. 33 मिनट पहले गौमाता भारतीय संस्कृति और अर्थव्यवस्था का अभिन्न अंग – राज्यपाल रमेन डेका….. बड़े सपने, मजबूत संकल्प और निरंतर मेहनत से मिलती है सफलता : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी…. 37 मिनट पहले बड़े सपने, मजबूत संकल्प और निरंतर मेहनत से मिलती है सफलता : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी…. संजय राउत को सुप्रीम कोर्ट से झटका, अवमानना मामले में नहीं मिली राहत; कोर्ट ने लगाई फटकार 1 घंटे पहले संजय राउत को सुप्रीम कोर्ट से झटका, अवमानना मामले में नहीं मिली राहत; कोर्ट ने लगाई फटकार क्वाड समिट में ट्रंप ने की PM मोदी की जमकर तारीफ, बोले- भारत के प्रधानमंत्री हैं टफ लीडर 1 घंटे पहले क्वाड समिट में ट्रंप ने की PM मोदी की जमकर तारीफ, बोले- भारत के प्रधानमंत्री हैं टफ लीडर शिक्षा से संवरेंगे बस्तर के बच्चों के सपने, प्रतिभाओं को मिलेगा आगे बढ़ने का अवसर: उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा…. 2 घंटे पहले शिक्षा से संवरेंगे बस्तर के बच्चों के सपने, प्रतिभाओं को मिलेगा आगे बढ़ने का अवसर: उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा…. होर्मुज जलडमरूमध्य में भारतीय क्रू वाले LPG टैंकर पर मिसाइल हमला, जहाज में सवार थे 24 भारतीय 2 घंटे पहले होर्मुज जलडमरूमध्य में भारतीय क्रू वाले LPG टैंकर पर मिसाइल हमला, जहाज में सवार थे 24 भारतीय ’स्वस्थ मातृत्व और सुपोषित शिशु का संकल्प, गर्भवती माताओं की गोदभराई कर बांटी पोषण की खुशियां’…. 2 घंटे पहले ’स्वस्थ मातृत्व और सुपोषित शिशु का संकल्प, गर्भवती माताओं की गोदभराई कर बांटी पोषण की खुशियां’…. ’जनजातीय समाज का सम्मान, अधिकारों की रक्षा और अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाना सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता – मंत्री टंक राम वर्मा’…… 2 घंटे पहले ’जनजातीय समाज का सम्मान, अधिकारों की रक्षा और अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाना सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता – मंत्री टंक राम वर्मा’…… मेहनत को मिली पूंजी, छोटे कारोबारियों के सपनों को उड़ान दे रही पीएम स्वनिधि : उप मुख्यमंत्री अरुण साव….. 2 घंटे पहले मेहनत को मिली पूंजी, छोटे कारोबारियों के सपनों को उड़ान दे रही पीएम स्वनिधि : उप मुख्यमंत्री अरुण साव….. बस्तर ओलंपिक से ग्रामीण और दूरस्थ अंचलों की खेल प्रतिभाओं को मिल रहा मंच- वन मंत्री केदार कश्यप….. 2 घंटे पहले बस्तर ओलंपिक से ग्रामीण और दूरस्थ अंचलों की खेल प्रतिभाओं को मिल रहा मंच- वन मंत्री केदार कश्यप….. उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने पीएम स्वनिधि महोत्सव में स्ट्रीट वेंडर्स के स्टॉल्स का किया अवलोकन, चाय, गुपचुप और फरा का लिया स्वाद…. 2 घंटे पहले उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने पीएम स्वनिधि महोत्सव में स्ट्रीट वेंडर्स के स्टॉल्स का किया अवलोकन, चाय, गुपचुप और फरा का लिया स्वाद…. धुरंधर को ग्रैमी में बड़ा झटका! बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के बाद भी नहीं मिली जगह 3 घंटे पहले धुरंधर को ग्रैमी में बड़ा झटका! बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के बाद भी नहीं मिली जगह MS Dhoni Retirement: IPL से धोनी ने लिया संन्यास ! CSK में अब नई जिम्मेदारी संभालने की तैयारी 3 घंटे पहले MS Dhoni Retirement: IPL से धोनी ने लिया संन्यास ! CSK में अब नई जिम्मेदारी संभालने की तैयारी BLA का बड़ा दावा, ड्रोन हमले में पाकिस्तानी मेजर समेत 6 सैनिकों की मौत 4 घंटे पहले BLA का बड़ा दावा, ड्रोन हमले में पाकिस्तानी मेजर समेत 6 सैनिकों की मौत 8वें वेतन आयोग की अहम बैठक जल्द, केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ा अपडेट 4 घंटे पहले 8वें वेतन आयोग की अहम बैठक जल्द, केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ा अपडेट हर्षल पटेल को SRH ने किया ट्रेड, IPL 2027 में गुजरात टाइटंस के लिए खेलेंगे 5 घंटे पहले हर्षल पटेल को SRH ने किया ट्रेड, IPL 2027 में गुजरात टाइटंस के लिए खेलेंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने की सौजन्य मुलाकात… 5 घंटे पहले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने की सौजन्य मुलाकात… डीजल पर बढ़ा सरकार का टैक्स, जानें आम लोगों पर क्या होगा असर 5 घंटे पहले डीजल पर बढ़ा सरकार का टैक्स, जानें आम लोगों पर क्या होगा असर ईरान ने जारी किया अमेरिकी F-15 फाइटर जेट गिराने का वीडियो, 7 महीने बाद बड़ा खुलासा 5 घंटे पहले ईरान ने जारी किया अमेरिकी F-15 फाइटर जेट गिराने का वीडियो, 7 महीने बाद बड़ा खुलासा
राष्ट्रीय

संजय राउत को सुप्रीम कोर्ट से झटका, अवमानना मामले में नहीं मिली राहत; कोर्ट ने लगाई फटकार

संजय राउत को सुप्रीम कोर्ट से झटका, अवमानना मामले में नहीं मिली राहत; कोर्ट ने लगाई फटकार

मुंबई 

शिवसेना (यूबीटी) के राज्यसभा सांसद संजय राउत और पत्रकार निखिल वागले के खिलाफ कोर्ट की अवमानना मामले की मंगलवार को सुनवाई हुई. सुप्रीम कोर्ट ने शिवसेना नेता (यूबीटी) सांसद को फिर से हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया है और अगली सुनवाई के दौरान खुद पेश रहने को कहा है। 

सुप्रीम कोर्ट ने राउत और वागले को फटकार लगाई. कोर्ट ने कहा कि उनसे जिम्मेदार व्यवहार की उम्मीद की जाती है। सुप्रीम कोर्ट ने राउत से कहा कि आप एक वरिष्ठ सांसद हैं, आप बार-बार ऐसे बयान नहीं दे सकते. जबकि पत्रकार निखिल वागले से अदालत ने कहा कि पत्रकारों का बहुत सम्मान होता है; प्रेस लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है। 

अदालत की कार्यवाही के दौरान संजय राउत के वकील ने कहा कि राउत कैंसर के पेशेंट हैं, और उनकी कीमोथेरेपी चल रही है, इसके बावजूद कोर्ट ने दोनों पक्षों से बेहतर हलफनामा दायर करने को कहा। 

सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप राय ने कहा कि संजय राउत पहले भी कोर्ट और न्यायपालिका के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां कर चुके हैं और बाद में माफी भी मांग चुके हैं. बॉम्बे हाईकोर्ट में भी उनके खिलाफ अवमानना के कई मामले लंबित हैं. सांसद के तौर पर भी उनके ऐसे कृत्य उन्हें गैर जिम्मेदाराना और अगंभीर ठहराते हैं। 

राय ने कहा कि ये आदतन अपराधी हैं. ऐसे आधारहीन आरोप लगा कर ये भाग जाते हैं. फिर माफी मांगते हैं। मंगलवार हुई सुनवाई में संजय राउत की पैरवी वरिष्ठ वकील कीर्ति उप्पल कर रहे थे, जबकि निखिल वागले की पैरवी सीनियर वकील इंदिरा जयसिंह कर रही थीं। 

इस मामले की सुनवाई जस्टिस अरविंद कुमार और जस्टिल विपुल एम. पंचोली की एक पीठ कर रही थीं. इन दोनों के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने अवमानना याचिका दायर की थी। 

SCBA के अध्यक्ष और वरिष्ठ अधिवक्ता प्रदीप राय ने सर्वोच्च न्यायालय को बताया कि हालांकि राउत ने अपनी टिप्पणियों के लिए माफी मांग ली है, लेकिन इसके बाद भी उन्होंने सोशल मीडिया पर सर्वोच्च न्यायालय के खिलाफ पोस्ट किए हैं. उन्होंने अल्बानिया के सर्वोच्च न्यायालय की एक तस्वीर भी पोस्ट की जिसमें प्रदर्शनकारी उसे आग लगा रहे हैं। 

जस्टिस अरविंद कुमार ने संजय राउत को कोर्ट में एक और हलफनामा दाखिल करने को कहा है. अदालत ने कहा कि अब आगे क्या किया जाए, इस पर हम एक आदेश पारित करेंगे। 

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि वागले के मामले में क्या आदेश पारित किया जाए इस पर विचार किया जाएगा। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अगली सुनवाई में दोनों पक्षों को व्यक्तिगत रूप से (physically) कोर्ट में मौजूद रहना होगा। 

अदालत ने कहा- उन्हें आने दें और सुप्रीम कोर्ट को देखने दें। 

जस्टिस कुमार ने संजय राउत से पूछा कि क्या आप पहले सुप्रीम कोर्ट आएं हैं?

इस पर संजय राउत ने कहा कि अवमानना ​​के मामले में तो नहीं। 

जस्टिस कुमार ने कहा कि आप दोनों को फिर से आना चाहिए और देखना चाहिए कि क्या सुधार हुए हैं। 

इंदिरा जयसिंह ने कहा कहा कि मेरे मुवक्किल 5 दशकों से अधिक समय से एक जाने-माने वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्होंने एक ट्वीट किया था लेकिन नोटिस मिलते ही उन्होंने उसे तुरंत हटा दिया. उन्होंने सीधे CJI और अटॉर्नी जनरल को भी माफीनामा भेजा है. एक पत्रकार के तौर पर वे भी न्याय के लिए अदालत की शरण में आए हैं। 

इंदिरा जयसिंह ने कहा कि वे किसी राजनीतिक दल से नहीं जुड़े हैं. उनका कोई निजी स्वार्थ नहीं है. उनका एकमात्र उद्देश्य जनहित है, और अपनी गलती मानते हुए उन्होंने ट्वीट हटा दिया। 

इस पर जस्टिस कुमार ने कहा कि आपने ट्वीट में जो कहा उसे दोहराना भी हमें बहुत बुरा लगता है।  

कोर्ट ने निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ अवमानना ​​मामले की सुनवाई 8 दिसंबर तक टाल दी है. अगली तारीख पर दोनों को व्यक्तिगत रूप से अदालत में पेश होना होगा. मंगलवार को संजय राउत अदालत में मौजूद थे, जबकि वागले वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश हुए थे। 

सुप्रीम कोर्ट ने राउत और वागले को फटकार लगाई. कोर्ट ने कहा कि उनसे जिम्मेदार व्यवहार की उम्मीद की जाती है। 

सुप्रीम कोर्ट ने राउत से कहा कि आप एक वरिष्ठ सांसद हैं, आप बार-बार ऐसे बयान नहीं दे सकते. जबकि पत्रकार निखिल वागले से अदालत ने कहा कि पत्रकारों का बहुत सम्मान होता है; प्रेस लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है।