बुधवार, 18 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
छत्तीसगढ़ कैबिनेट के चार अहम फैसले: नलजल योजनाओं के नए नियम, नारायणपुर के कॉलेज के लिए 40.98 करोड़ का प्रस्ताव 5 मिनट पहले छत्तीसगढ़ कैबिनेट के चार अहम फैसले: नलजल योजनाओं के नए नियम, नारायणपुर के कॉलेज के लिए 40.98 करोड़ का प्रस्ताव युद्ध की बढ़ती टेंशन से शेयर बाजार में गिरावट, निवेशकों में मची हलचल 2 घंटे पहले युद्ध की बढ़ती टेंशन से शेयर बाजार में गिरावट, निवेशकों में मची हलचल लश्कर कमांडर लतीफ भट एनकाउंटर में ढेर, कुलगाम हमले का मास्टरमाइंड मारा गया 2 घंटे पहले लश्कर कमांडर लतीफ भट एनकाउंटर में ढेर, कुलगाम हमले का मास्टरमाइंड मारा गया वंदे भारत को साधारण ट्रेन समझना पड़ा भारी, 12 यात्रियों पर लगा ₹36 हजार का जुर्माना 2 घंटे पहले वंदे भारत को साधारण ट्रेन समझना पड़ा भारी, 12 यात्रियों पर लगा ₹36 हजार का जुर्माना पटवारी हड़ताल के बीच छत्तीसगढ़ में धान खरीदी जारी, दो दिनों में 7.62 लाख क्विंटल उपार्जन का सरकारी दावा 2 घंटे पहले पटवारी हड़ताल के बीच छत्तीसगढ़ में धान खरीदी जारी, दो दिनों में 7.62 लाख क्विंटल उपार्जन का सरकारी दावा Rising Stars Asia Cup: वैभव-अभिषेक का धमाका, 22 नवंबर को पाकिस्तान से भिड़ेगा भारत 3 घंटे पहले Rising Stars Asia Cup: वैभव-अभिषेक का धमाका, 22 नवंबर को पाकिस्तान से भिड़ेगा भारत जीतू मुंडा की बदली किस्मत, बैंक खाते में आए 20 लाख रुपये 3 घंटे पहले जीतू मुंडा की बदली किस्मत, बैंक खाते में आए 20 लाख रुपये चक्रवात अकवान का खतरा बढ़ा, 145 KM की रफ्तार से आंध्र-ओडिशा में अलर्ट 3 घंटे पहले चक्रवात अकवान का खतरा बढ़ा, 145 KM की रफ्तार से आंध्र-ओडिशा में अलर्ट विशेष रिपोर्ट: कोरबा की फोटो फ्रेमिंग दुकान से रायपुर के होटल तक, दीपक टंडन से जुड़े 11 साल पुराने विवादों की कहानी 4 घंटे पहले विशेष रिपोर्ट: कोरबा की फोटो फ्रेमिंग दुकान से रायपुर के होटल तक, दीपक टंडन से जुड़े 11 साल पुराने विवादों की कहानी 8th Pay Commission: देरी से लागू हुआ नया वेतन आयोग तो भी मिलेगा पूरा एरियर? NC-JCM का बड़ा दावा 4 घंटे पहले 8th Pay Commission: देरी से लागू हुआ नया वेतन आयोग तो भी मिलेगा पूरा एरियर? NC-JCM का बड़ा दावा डेटा सेंटर का ऐसा खेल, जिसने बदल दी ट्रंप की चुनावी रणनीति! आपके मोबाइल-लैपटॉप से कैसे जुड़ा पूरा मामला? 4 घंटे पहले डेटा सेंटर का ऐसा खेल, जिसने बदल दी ट्रंप की चुनावी रणनीति! आपके मोबाइल-लैपटॉप से कैसे जुड़ा पूरा मामला? MP कांग्रेस में नेतृत्व की जंग तेज, 2028 से पहले तीन बड़े दावेदार 4 घंटे पहले MP कांग्रेस में नेतृत्व की जंग तेज, 2028 से पहले तीन बड़े दावेदार ASEAN देशों के पर्यटकों को भारत देगा फ्री ई-वीजा, PM मोदी ने मनीला में रखा बड़ा प्रस्ताव 15 घंटे पहले ASEAN देशों के पर्यटकों को भारत देगा फ्री ई-वीजा, PM मोदी ने मनीला में रखा बड़ा प्रस्ताव 8th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, 8वें वेतन आयोग की जल्द होगी अहम बैठक 15 घंटे पहले 8th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, 8वें वेतन आयोग की जल्द होगी अहम बैठक गोपाष्टमी पर अग्रसेन गौधाम कनबेरी पहुंचे उप मुख्यमंत्री अरुण साव, गौमाता की सेवा, संरक्षण एवं संवर्धन का दिया संदेश….. 16 घंटे पहले गोपाष्टमी पर अग्रसेन गौधाम कनबेरी पहुंचे उप मुख्यमंत्री अरुण साव, गौमाता की सेवा, संरक्षण एवं संवर्धन का दिया संदेश….. गौमाता भारतीय संस्कृति और अर्थव्यवस्था का अभिन्न अंग – राज्यपाल रमेन डेका….. 16 घंटे पहले गौमाता भारतीय संस्कृति और अर्थव्यवस्था का अभिन्न अंग – राज्यपाल रमेन डेका….. बड़े सपने, मजबूत संकल्प और निरंतर मेहनत से मिलती है सफलता : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी…. 16 घंटे पहले बड़े सपने, मजबूत संकल्प और निरंतर मेहनत से मिलती है सफलता : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी…. संजय राउत को सुप्रीम कोर्ट से झटका, अवमानना मामले में नहीं मिली राहत; कोर्ट ने लगाई फटकार 16 घंटे पहले संजय राउत को सुप्रीम कोर्ट से झटका, अवमानना मामले में नहीं मिली राहत; कोर्ट ने लगाई फटकार क्वाड समिट में ट्रंप ने की PM मोदी की जमकर तारीफ, बोले- भारत के प्रधानमंत्री हैं टफ लीडर 17 घंटे पहले क्वाड समिट में ट्रंप ने की PM मोदी की जमकर तारीफ, बोले- भारत के प्रधानमंत्री हैं टफ लीडर शिक्षा से संवरेंगे बस्तर के बच्चों के सपने, प्रतिभाओं को मिलेगा आगे बढ़ने का अवसर: उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा…. 17 घंटे पहले शिक्षा से संवरेंगे बस्तर के बच्चों के सपने, प्रतिभाओं को मिलेगा आगे बढ़ने का अवसर: उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा….
छत्तीसगढ़

हाईस्कूल एवं हायर सेकण्डरी परीक्षा 2026 के सफल संचालन हेतु मास्टर ट्रेनर्स का एकदिवसीय प्रशिक्षण….

हाईस्कूल एवं हायर सेकण्डरी परीक्षा 2026 के सफल संचालन हेतु मास्टर ट्रेनर्स का एकदिवसीय प्रशिक्षण….

रायपुर: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल, रायपुर द्वारा हाईस्कूल एवं हायर सेकण्डरी परीक्षा वर्ष 2026 का सुचारू, निष्पक्ष एवं सफल संचालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से राज्य के 33 जिलों के समन्वय केन्द्रों के केन्द्राध्यक्षों, नवीन निर्धारित परीक्षा केन्द्रों के केन्द्राध्यक्षों तथा मूल्यांकन केन्द्राधिकारियों को मास्टर ट्रेनर के रूप में प्रशिक्षित करने हेतु एकदिवसीय प्रशिक्षण सह-कार्यशाला का आयोजन मण्डल के सभा कक्ष, रायपुर में किया गया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम दो चरणों में संपन्न

प्रशिक्षण सह-कार्यशाला को दो चरणों में आयोजित किया गया। प्रथम चरण में राज्य के समस्त समन्वय केन्द्रों के केन्द्राध्यक्षों एवं नवीन निर्धारित परीक्षा केन्द्रों के केन्द्राध्यक्षों को मास्टर ट्रेनर के रूप में प्रशिक्षण प्रदान किया गया। द्वितीय चरण में समस्त मूल्यांकन केन्द्रों के नियुक्त केन्द्राध्यक्षों को मास्टर ट्रेनर के रूप में प्रशिक्षित किया गया, जिससे परीक्षा एवं मूल्यांकन कार्य को सुचारू रूप से संपन्न कराया जा सके।

दिव्यांग परीक्षार्थियों हेतु विशेष व्यवस्थाओं के निर्देश

प्रशिक्षण के दौरान मण्डल की अध्यक्ष श्रीमती रेणु जी. पिल्ले ने दिव्यांग परीक्षार्थियों के लिए विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों के लिए भूतल पर बैठक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा नियमानुसार लेखक सुविधा सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। साथ ही यह भी निर्देशित किया गया कि परीक्षा दिवस में आयोजित विषय से संबंधित शिक्षकों की सेवाएं पर्यवेक्षक के रूप में नहीं ली जाएं तथा परीक्षा केन्द्र के मुख्य द्वार पर ताला न लगाया जाए।

निर्देश पुस्तिका के कड़ाई से पालन पर जोर

मण्डल की सचिव श्रीमती पुष्पा साहू ने केन्द्राध्यक्षों एवं सहायक केन्द्राध्यक्षों को संबोधित करते हुए कहा कि परीक्षा संचालन हेतु जारी निर्देश पुस्तिका का गंभीरता से अवलोकन किया जाए तथा उसमें उल्लेखित सभी निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराया जाए, जिससे परीक्षा प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी एवं अनुशासित बनी रहे।

हाईस्कूल एवं हायर सेकण्डरी परीक्षा 2026 के सफल संचालन हेतु मास्टर ट्रेनर्स का एकदिवसीय प्रशिक्षण

बैठक व्यवस्था एवं परीक्षा कक्ष संबंधी दिशा-निर्देश

प्रशिक्षण के दौरान परीक्षार्थियों की बैठक व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए। दो पंक्तियों के मध्य पर्याप्त अंतर रखने, परीक्षा कक्ष में समुचित प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा पर्यवेक्षकों को परीक्षा ड्यूटी के दौरान परीक्षार्थियों से किसी भी प्रकार का अनावश्यक संवाद न करने की हिदायत दी गई।

परीक्षा संचालन की प्रक्रिया पर विस्तृत प्रशिक्षण

कार्यशाला के दौरान परीक्षा संचालन से संबंधित परीक्षा पूर्व की तैयारियों, परीक्षा दिवस की कार्यवाही एवं परीक्षा समाप्ति पश्चात की कार्यवाही के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। साथ ही सहायक केन्द्राध्यक्ष, पर्यवेक्षक, लिपिक एवं भृत्य की नियुक्ति नियमानुसार किए जाने के निर्देश दिए गए। यह भी स्पष्ट किया गया कि पर्यवेक्षण कार्य में लिपिक की सेवाएं नहीं ली जाएंगी।

महिला पर्यवेक्षक की अनिवार्य नियुक्ति

प्रशिक्षण में यह निर्देश भी दिया गया कि छात्राओं वाले परीक्षा कक्षों में अनिवार्य रूप से एक महिला पर्यवेक्षक की नियुक्ति की जाए। यदि किसी कक्ष में दो पर्यवेक्षक नियुक्त किए जाते हैं, तो एक पर्यवेक्षक संबंधित संस्था से तथा दूसरा अन्य संस्था से नियुक्त किया जाना सुनिश्चित किया जाए।

प्रस्तुतीकरण एवं अधिकारियों की उपस्थिति

प्रशिक्षण सह-कार्यशाला के दौरान पी.पी.टी. के माध्यम से प्रस्तुतीकरण सहायक प्राध्यापक श्रीमती प्रीति शुक्ला द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मण्डल के उपसचिव डॉ. बी. रघु एवं पंजीयक श्री बी.के. राज की गरिमामयी उपस्थिति रही।