Google Analytics Meta Pixel
Tuesday, March 10, 2026
news update
CG breakingDistrict Raipur

बड़ा हादसा टला : रायपुर के रेलवे स्टेशन के रिजर्वेशन काउंटर में लगी आग… फायर ब्रिगेड ने पाया काबू…

इंपैक्ट डेस्क. रायपुर।

राजधानी रायपुर के रेलवे स्टेशन में आगजनी की घटना हुई है। रेलवे के रिजर्वेशन काउंटर में देर रात अचानक आग भड़क गई। सूचना पर मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने आग पर काबू पा लिया। आग से जनहानि की सूचना नहीं है।

जानकारी के अनुसार देर रात करीब 2 बजे के आसपास रेलवे स्टेशन के रिजर्वेशन काउंटर में आग लग गई। वहीं देखते ही देखते आग रिजर्वेशन काउंटर के 2 कमरों में फैल गई थी। मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड की टीम ने आग को शां​त किया।

आग से रेलवे टिकट रिजर्वेशन के फॉर्म जलकर खाक हो गए। ​वहीं किन कारणों से रिजर्वेशन काउंटर में आग लगी अभी पता नहीं चल पाया है।