सोमवार, 23 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
लेबनान के राष्ट्रीय दिवस पर जयशंकर ने दी बधाई, भारत के साथ संबंध मजबूत करने पर जोर 2 घंटे पहले लेबनान के राष्ट्रीय दिवस पर जयशंकर ने दी बधाई, भारत के साथ संबंध मजबूत करने पर जोर पेट्रोल में कितना मिल रहा एथनॉल? पीपीएसी की रिपोर्ट में सबकुछ हुआ क्लियर 3 घंटे पहले पेट्रोल में कितना मिल रहा एथनॉल? पीपीएसी की रिपोर्ट में सबकुछ हुआ क्लियर पुरानी तकनीक छोड़ना इतना आसान क्यों नहीं? रिसर्च में सामने आई वजह 3 घंटे पहले पुरानी तकनीक छोड़ना इतना आसान क्यों नहीं? रिसर्च में सामने आई वजह एंटी-ड्रोन गन बेचने पर इंडियामार्ट पर एक्शन, एयरवन रोबोटिक्स पर 10 लाख का जुर्माना 3 घंटे पहले एंटी-ड्रोन गन बेचने पर इंडियामार्ट पर एक्शन, एयरवन रोबोटिक्स पर 10 लाख का जुर्माना बिसलेरी का पानी भी शुद्ध नहीं, जांच में मिले खतरनाक केमिकल; FSSAI ने लिया एक्शन 3 घंटे पहले बिसलेरी का पानी भी शुद्ध नहीं, जांच में मिले खतरनाक केमिकल; FSSAI ने लिया एक्शन तेलंगाना कांग्रेस में गहराया विवाद, CM रेवंत रेड्डी की ‘पागल कुत्ते’ टिप्पणी पर उठे सवाल 3 घंटे पहले तेलंगाना कांग्रेस में गहराया विवाद, CM रेवंत रेड्डी की ‘पागल कुत्ते’ टिप्पणी पर उठे सवाल ब्लाइंड क्रिकेट एशिया कप विवाद में नया मोड़, पाकिस्तानी अंपायर का खिलाड़ियों संग जश्न वायरल 3 घंटे पहले ब्लाइंड क्रिकेट एशिया कप विवाद में नया मोड़, पाकिस्तानी अंपायर का खिलाड़ियों संग जश्न वायरल किम जोंग उन ने ट्रंप के फोन और चिट्ठी को किया नजरअंदाज, बिना खोले लौटाया अमेरिकी संदेश 3 घंटे पहले किम जोंग उन ने ट्रंप के फोन और चिट्ठी को किया नजरअंदाज, बिना खोले लौटाया अमेरिकी संदेश प्रधानमंत्री मोदी और पीएम बालेन शाह इन 9 एजेंडों पर करेंगे बात, भारत-नेपाल सीमा विवाद पर भी होगी चर्चा 3 घंटे पहले प्रधानमंत्री मोदी और पीएम बालेन शाह इन 9 एजेंडों पर करेंगे बात, भारत-नेपाल सीमा विवाद पर भी होगी चर्चा CII ने दिए 15 सुझाव, भारत कब बनेगा 26.5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था? पूरी डिटेल 3 घंटे पहले CII ने दिए 15 सुझाव, भारत कब बनेगा 26.5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था? पूरी डिटेल विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बालेन शाह से की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों पर हुई चर्चा 3 घंटे पहले विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बालेन शाह से की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों पर हुई चर्चा ‘दीपथून’ पर दीप जलाने के आदेश के खिलाफ SC पहुंची तमिलनाडु सरकार, कड़ी शर्तों के साथ दी गई थी अंतरिम अनुमति 4 घंटे पहले ‘दीपथून’ पर दीप जलाने के आदेश के खिलाफ SC पहुंची तमिलनाडु सरकार, कड़ी शर्तों के साथ दी गई थी अंतरिम अनुमति ‘सनातन को डेंगू, मलेरिया कहा’, राहुल गांधी के अर्धनारेश्वर पोस्ट पर बीजेपी का पलटवार 4 घंटे पहले ‘सनातन को डेंगू, मलेरिया कहा’, राहुल गांधी के अर्धनारेश्वर पोस्ट पर बीजेपी का पलटवार अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन 4 घंटे पहले अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन दूसरा टेस्ट: बांग्लादेश के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन घोषित 4 घंटे पहले दूसरा टेस्ट: बांग्लादेश के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन घोषित विधायक विक्रम के आरोप पर बीजापुर जिला प्रशासन का जवाब : 16.73 करोड़ स्वीकृत राशि, भुगतान सिर्फ ₹2.42 करोड़ का 4 घंटे पहले विधायक विक्रम के आरोप पर बीजापुर जिला प्रशासन का जवाब : 16.73 करोड़ स्वीकृत राशि, भुगतान सिर्फ ₹2.42 करोड़ का अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन 4 घंटे पहले अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन देश के चार राज्यों में छह भीषण सड़क हादसे, एक ही दिन में 28 लोगों की दर्दनाक मौत 4 घंटे पहले देश के चार राज्यों में छह भीषण सड़क हादसे, एक ही दिन में 28 लोगों की दर्दनाक मौत चीन सीमा से सटे 40 गांवों में बढ़ी आबादी, अरुणाचल में अमित शाह ने किया बड़ा दावा 4 घंटे पहले चीन सीमा से सटे 40 गांवों में बढ़ी आबादी, अरुणाचल में अमित शाह ने किया बड़ा दावा भारत पहुंचे नेपाल के PM बालेन शाह, सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी से होगी मुलाकत 5 घंटे पहले भारत पहुंचे नेपाल के PM बालेन शाह, सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी से होगी मुलाकत
राष्ट्रीय

PM के सुरक्षा में चूक मामला : केंद्र व पंजाब सरकार को जांच रोकने का आदेश… सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज की अध्यक्षता में गठित कमेटी करेगी जांच…

इंपेक्ट डेस्क.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक ममाले की जांच सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज की अध्यक्षता में गठित कमेटी करेगी। मामले की सुनवाई के दौरान शीर्ष अदालत कमेटी गठित करने के लिए राजी हो गई है। साथ ही केंद्र व पंजाब सरकार को अपनी-अपनी जांच रोकने का आदेश दिया गया है। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि मामले को गंभीरता से लिया गया है। पंजाब सरकार ने भी माना है कि सुरक्षा में चूक हुई है, लेकिन हम यह तय कर रहे हैं कि जांच का दायरा क्या होगा। 
इससे पहले सुनवाई के दौरान पंजाब सरकार ने शीर्ष अदालत से मांग की थी कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और एक कमेटी उसकी देखरेख में गठित की जाए। हालांकि, केंद्र का कहना था कि उसकी ओर से एक कमेटी पहले से बनाई गई है। केंद्र कमेटी की जांच रिपोर्ट कोर्ट को सौंपेगा और समीक्षा करके उसी रिपोर्ट के आधार पर सुप्रीम कोर्ट कार्रवाई तय करे। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट इस पर राजी नहीं हुआ। 

केंद्र व राज्य की ओर से जारी किए गए कारण बताओ नोटिस 
पंजाब सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में बताया कि राज्य के सात अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। उनसे पूछा गया है कि पीएम की सुरक्षा में चूक मामले में उनके खिलाफ कार्रवाई क्यों न की जाए। वहीं केंद्र सरकार ने शीर्ष अदालत में कहा कि पूरे मामले में डीजी और खुफिया अधिकारी जिम्मेदार हैं। क्योंकि उनकी ओर से रोड ब्लॉक के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई। कारण बताओ नोटिस जारी करने का यही आधार है। केंद्र की ओर से इस मामले में पंजाब के डीजीपी और चीफ सेक्रेटरी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। 

पंजाब सरकार को केंद्रीय कमेटी पर भरोसा नहीं 
केंद्र ने कहा कि मामले में कार्रवाई उनकी रिपोर्ट के आधार पर की जाए। केंद्र जांच पूरी करके रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट को सौंप देगा, उसकी समीक्षा करके कार्रवाई की जा सकती है। इस पर पंजाब सरकार ने आपत्ति जताई। कहा कि केंद्र की ओर से बनाई गई समिति में एनएसजी के अधिकारी हैं। अन्य केंद्रीय अधिकारी हैं। इसलिए उसे उनकी कमेटी पर विश्वास नहीं है।