सोमवार, 23 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर अमित कुमार ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा, लंबित कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के दिए निर्देश 1 मिनट पहले समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर अमित कुमार ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा, लंबित कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के दिए निर्देश खेल के मैदानों में गूंज रहा बदलाव का संदेश, बस्तर ओलंपिक से निखर रही ग्रामीण प्रतिभाएं 1 मिनट पहले खेल के मैदानों में गूंज रहा बदलाव का संदेश, बस्तर ओलंपिक से निखर रही ग्रामीण प्रतिभाएं घर बैठे देख सकेंगे ई-चालान, ऑनलाइन भुगतान और रसीद की भी मिलेगी सुविधा 1 मिनट पहले घर बैठे देख सकेंगे ई-चालान, ऑनलाइन भुगतान और रसीद की भी मिलेगी सुविधा परीक्षा मूल्यांकन को बेहतर बनाने व्याख्याताओं को दिया गया ब्लूप्रिंट एवं प्रश्नपत्र निर्माण का प्रशिक्षण 16 मिनट पहले परीक्षा मूल्यांकन को बेहतर बनाने व्याख्याताओं को दिया गया ब्लूप्रिंट एवं प्रश्नपत्र निर्माण का प्रशिक्षण अपर मुख्य सचिव श्रीमती ऋचा शर्मा ने किया धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण, किसानों से संवाद कर जानी व्यवस्थाओं की हकीकत 16 मिनट पहले अपर मुख्य सचिव श्रीमती ऋचा शर्मा ने किया धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण, किसानों से संवाद कर जानी व्यवस्थाओं की हकीकत छत्तीसगढ़ राज्य जीव-जंतु कल्याण बोर्ड ने नागरिकों, संस्थाओं और स्थानीय निकायों से की अपील 16 मिनट पहले छत्तीसगढ़ राज्य जीव-जंतु कल्याण बोर्ड ने नागरिकों, संस्थाओं और स्थानीय निकायों से की अपील जल संरक्षण एवं जल के सदुपयोग के प्रति किया गया जागरूक 31 मिनट पहले जल संरक्षण एवं जल के सदुपयोग के प्रति किया गया जागरूक अवैध धान भंडारण और पुराने धान पर प्रशासन की कार्रवाई, 146 क्विंटल से अधिक धान जब्त 31 मिनट पहले अवैध धान भंडारण और पुराने धान पर प्रशासन की कार्रवाई, 146 क्विंटल से अधिक धान जब्त दल-बदल विरोधी कानून पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र और चुनाव आयोग से मांगा जवाब 31 मिनट पहले दल-बदल विरोधी कानून पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र और चुनाव आयोग से मांगा जवाब स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिला अपनी संपत्ति का मालिकाना हक, जिले में 72 हजार से अधिक हितग्राहियों को वितरित हुए अधिकार अभिलेख 31 मिनट पहले स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिला अपनी संपत्ति का मालिकाना हक, जिले में 72 हजार से अधिक हितग्राहियों को वितरित हुए अधिकार अभिलेख सैनिक स्कूल अंबिकापुर में छठवीं और नौवीं के लिए 2 दिसंबर तक आवेदन 1 घंटे पहले सैनिक स्कूल अंबिकापुर में छठवीं और नौवीं के लिए 2 दिसंबर तक आवेदन पीएम मोदी 2029 में भी संभालेंगे कमान, राहुल गांधी पर नितिन नवीन का तीखा बयान 1 घंटे पहले पीएम मोदी 2029 में भी संभालेंगे कमान, राहुल गांधी पर नितिन नवीन का तीखा बयान Exclusive Ground Report Part 01 : नदी के इस पार दारेली, उस पार विकास! छह गांव, एक नदी : उस पार विकास की दस्तक, इस पार बेबसी! 1 घंटे पहले Exclusive Ground Report Part 01 : नदी के इस पार दारेली, उस पार विकास! छह गांव, एक नदी : उस पार विकास की दस्तक, इस पार बेबसी! CG-ACE योजना के तहत अम्बिकापुर में प्रतियोगी परीक्षा कोचिंग संस्थाओं के इम्पैनलमेंट हेतु निविदा आमंत्रित 1 घंटे पहले CG-ACE योजना के तहत अम्बिकापुर में प्रतियोगी परीक्षा कोचिंग संस्थाओं के इम्पैनलमेंट हेतु निविदा आमंत्रित सचिन की बेटी सारा से शादी करेंगे सनी देओल के बेटे राजवीर? जानिए वायरल दावे का सच 1 घंटे पहले सचिन की बेटी सारा से शादी करेंगे सनी देओल के बेटे राजवीर? जानिए वायरल दावे का सच विभागीय जांच की प्रक्रिया एवं नियमों पर एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित 1 घंटे पहले विभागीय जांच की प्रक्रिया एवं नियमों पर एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित धमतरी जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी जारी, अब तक 5,475 किसानों से 18,971 मीट्रिक टन धान की खरीदी 1 घंटे पहले धमतरी जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी जारी, अब तक 5,475 किसानों से 18,971 मीट्रिक टन धान की खरीदी ध्रुव राठी की बढ़ीं मुश्किलें, कोर्ट में पेश नहीं होने पर जारी हुआ गैर-जमानती वारंट 2 घंटे पहले ध्रुव राठी की बढ़ीं मुश्किलें, कोर्ट में पेश नहीं होने पर जारी हुआ गैर-जमानती वारंट जशपुर जम्बूरी 2026 में दिखेगा रोमांच, साहसिक खेल और जनजातीय संस्कृति का अनूठा संगम 2 घंटे पहले जशपुर जम्बूरी 2026 में दिखेगा रोमांच, साहसिक खेल और जनजातीय संस्कृति का अनूठा संगम महादेवघाट का ऐतिहासिक पुन्नी मेला: आस्था और लोक संस्कृति का संगम 2 घंटे पहले महादेवघाट का ऐतिहासिक पुन्नी मेला: आस्था और लोक संस्कृति का संगम
राष्ट्रीय

आंखों में आंसू, हाथों में तिरंगा, दिल में गर्व और गम… ब्रिगेडियर लिड्डर को पत्नी और बेटी ने भी भावपूर्ण अंतिम विदाई…

इंपेक्ट डेस्क.

आंखों में आंसू, हाथों में तिरंगा, दिल में गर्व और गम…। तमिलनाडु में सीडीएस जनरल बिपिन रावत के साथ हेलिकॉप्टर क्रैश में दुनिया को अलविदा कहने वाले ब्रिगेडियर एल. एस. लिड्डर को श्रद्धांजलि देते हुए उनकी पत्नी और बेटी का यही हाल था। दिल्ली कैंटर के बरार स्क्वैयर में ब्रिगेडियर लिड्डर की पत्नी और बेटी ने उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। डिफेंस मिनिस्टर राजनाथ सिंह समेत कई हस्तियां इस मौके पर पहुंची थीं, लेकिन हर किसी की नजरें उनकी पत्नी और बेटी पर थीं, जिनके आंसू गिरते रहे और वे श्रद्धांजलि देती रहीं। पत्नी ने ताबूत को चूमा, फूल अर्पित किए और देर तक उससे लिपटी रहीं।

फिर जब अंतिम संस्कार के लिए ले जाने से पहले लिड्डर के शव पर रखे तिरंगे को जब उन्हें सौंपा गया था तो सिर झुकाकर उसे माथे लगाया और देर तक रोती रहीं। पति को खोने का गम और देश सेवा के गर्व का मिलाजुला भाव उनके चेहरे पर देखने को मिल रहा था। 13 साल की बेटी अहाना और पत्नी को छोड़कर गए लिड्डर का हाल ही में मेजर जनरल के पद पर प्रमोशन होने वाला था, लेकिन उससे पहले ही यह दुखद खबर देश और उनके परिजनों को सुनने को मिली। डिफेंस मिनिस्टर राजनाथ सिंह भी इस दौरान ब्रिगेडियर के परिवार को सांत्वना देते और ढांढस बंधाते नजर आए।

ब्रिगेडियर के अलावा आज ही सीडीएस जनरल बिपिन रावत एवं उनकी पत्नी मधुलिका रावत का भी अंतिम संस्कार होना है। इससे पहले उनके शवों को घर ले जाया गया है, जहां आम लोग, सैन्यकर्मी एवं अन्य हस्तियां उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगी। इसके अलावा कई अन्य सैनिकों का अंतिम संस्कार उनके पैतृक घरों में ही किया जाना है। इसकी वजह यह है कि सैनिकों के परिजनों ने अपने बेटों को अपने पैतृक स्थान पर ही अंतिम विदाई देने का फैसला लिया है। इन सभी के शवों को हेलिकॉप्टर के जरिए उनके घरों तक पहुंचाया जाएगा।

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *