Google Analytics Meta Pixel
Tuesday, March 10, 2026
news update
National News

दो नौकाओं की टक्कर में यात्री नाव डूबी, 22 की मौत…

Impact desk.

बांग्लादेश में एक यात्री नौका और एक मालवाहक नौका और के बीच टक्कर में यात्री नौका के डूब जाने से कम से कम 22 लोगों की मौत हो गई। नौका पर 100 से अधिक लोग सवार थे। अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि मालवाहक नौका के चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

राजधानी ढाका से 82 किलोमीटर दूर ब्रह्मनबारी जिले में एक बड़े जलाशय में नौका शुक्रवार की शाम को डूब गई। जिले के अग्निशमन सेवा एवं सिविल डिफेंस के अधिकारी एमोन सरकार ने कहा कि करीब 24 घंटे की तलाशी अभियान के बाद किसी भी यात्री के लापता होने की संभावना नहीं है।

स्थानीय अधिकारियों के हवाले से शुरुआती रिपोर्ट में बताया गया कि करीब 50 यात्री लापता हैं।  बांग्लादेश में 230 नदियां हैं और इन नदियों से यात्रियों तथा सामान का परिवहन बड़े पैमाने पर किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *