बुधवार, 18 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
Panchayat Season 5: फुलेरा में फिर लौटेगी रौनक, 3 दिसंबर को रिलीज होगा नया सीजन 57 मिनट पहले Panchayat Season 5: फुलेरा में फिर लौटेगी रौनक, 3 दिसंबर को रिलीज होगा नया सीजन हाईकोर्ट से बरी होने के बाद भी 7 साल जेल में रहा, सुप्रीम कोर्ट ने सरकार पर लगाया 30 लाख का हर्जाना 1 घंटे पहले हाईकोर्ट से बरी होने के बाद भी 7 साल जेल में रहा, सुप्रीम कोर्ट ने सरकार पर लगाया 30 लाख का हर्जाना मुंगेली कोर्ट में ट्रेलर चोरी के आरोपी ने मचाया हंगामा, जज को दी जान से मारने की धमकी 1 घंटे पहले मुंगेली कोर्ट में ट्रेलर चोरी के आरोपी ने मचाया हंगामा, जज को दी जान से मारने की धमकी डॉक्टर दंपती के बेटे ने पिता के साथ रहने से किया इनकार, हाईकोर्ट ने मां को सौंपी अभिरक्षा 1 घंटे पहले डॉक्टर दंपती के बेटे ने पिता के साथ रहने से किया इनकार, हाईकोर्ट ने मां को सौंपी अभिरक्षा बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए देश में अपनी तरह का पहला बाल कल्याण फ्रेमवर्क तैयार कर रहा छत्तीसगढ़….. 1 घंटे पहले बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए देश में अपनी तरह का पहला बाल कल्याण फ्रेमवर्क तैयार कर रहा छत्तीसगढ़….. दीपावली मिलन समारोह में मुख्यमंत्री साय से मिले पद्मश्री पंडीराम मंडावी, मुख्यमंत्री के आग्रह पर मंडावी ने 12 अबूझमाड़िया युवाओं को दिया काष्ठ शिल्प का प्रशिक्षण….. 1 घंटे पहले दीपावली मिलन समारोह में मुख्यमंत्री साय से मिले पद्मश्री पंडीराम मंडावी, मुख्यमंत्री के आग्रह पर मंडावी ने 12 अबूझमाड़िया युवाओं को दिया काष्ठ शिल्प का प्रशिक्षण….. बस्तर बनेगा आदर्श जनजातीय क्षेत्र, बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य, शिक्षा और संस्कृति के विकास के लिए 187 करोड़ रुपए की मेगा कार्ययोजना तैयार….. 1 घंटे पहले बस्तर बनेगा आदर्श जनजातीय क्षेत्र, बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य, शिक्षा और संस्कृति के विकास के लिए 187 करोड़ रुपए की मेगा कार्ययोजना तैयार….. दीपावली मिलन समारोह में मुख्यमंत्री साय ने पद्मश्री मदन सिंह चौहान से की आत्मीय भेंट….. 1 घंटे पहले दीपावली मिलन समारोह में मुख्यमंत्री साय ने पद्मश्री मदन सिंह चौहान से की आत्मीय भेंट….. दिवंगत आरक्षक के परिवार को उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सौंपा 1 करोड़ 8 लाख रुपए के बीमा राशि का चेक…. 1 घंटे पहले दिवंगत आरक्षक के परिवार को उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सौंपा 1 करोड़ 8 लाख रुपए के बीमा राशि का चेक…. स्पेस ऑन व्हील से जनजातीय अंचलों के बच्चों तक पहुंच रहा अंतरिक्ष विज्ञान, बच्चों में वैज्ञानिक चेतना जगाने की पहल को मिला मुख्यमंत्री का प्रोत्साहन….. 1 घंटे पहले स्पेस ऑन व्हील से जनजातीय अंचलों के बच्चों तक पहुंच रहा अंतरिक्ष विज्ञान, बच्चों में वैज्ञानिक चेतना जगाने की पहल को मिला मुख्यमंत्री का प्रोत्साहन….. नए जेम्स बॉन्ड बनेंगे रॉबर्ट पैटिनसन? मीरा नायर की फिल्म से जुड़ा है भारत कनेक्शन 2 घंटे पहले नए जेम्स बॉन्ड बनेंगे रॉबर्ट पैटिनसन? मीरा नायर की फिल्म से जुड़ा है भारत कनेक्शन सोनिया गांधी की किताब पर बवाल, शिवसेना नेताओं ने प्रतियां फाड़ीं; बैन की उठी मांग 2 घंटे पहले सोनिया गांधी की किताब पर बवाल, शिवसेना नेताओं ने प्रतियां फाड़ीं; बैन की उठी मांग ATP Finals: अलकराज ने 72 मिनट में टियाफो को दी करारी शिकस्त, मेदवेदेव ने भी दर्ज की जीत 3 घंटे पहले ATP Finals: अलकराज ने 72 मिनट में टियाफो को दी करारी शिकस्त, मेदवेदेव ने भी दर्ज की जीत इटैलियन नेता के ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ बयान पर बवाल, वीडियो हटाने की मांग पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई 3 घंटे पहले इटैलियन नेता के ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ बयान पर बवाल, वीडियो हटाने की मांग पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई अमित शाह का बड़ा बयान, बोले- लश्कर का आखिरी लोकल एक्टिव आतंकी मारा गया 3 घंटे पहले अमित शाह का बड़ा बयान, बोले- लश्कर का आखिरी लोकल एक्टिव आतंकी मारा गया दीया मिर्जा ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी को बताया ‘बुरा सपना’, एक्टर ने दिया करारा जवाब 3 घंटे पहले दीया मिर्जा ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी को बताया ‘बुरा सपना’, एक्टर ने दिया करारा जवाब सलमान खान का बड़ा दिल! ‘मातृभूमि’ की टीम को गिफ्ट की 2 से 4 लाख रुपये की लग्जरी घड़ियां 4 घंटे पहले सलमान खान का बड़ा दिल! ‘मातृभूमि’ की टीम को गिफ्ट की 2 से 4 लाख रुपये की लग्जरी घड़ियां सोना-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, चांदी ₹6,000 और सोना ₹3,000 सस्ता 4 घंटे पहले सोना-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, चांदी ₹6,000 और सोना ₹3,000 सस्ता भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों पर आगे बढ़ रहा है छत्तीसगढ़, जनजातीय समाज का विकास सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता – उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा….. 4 घंटे पहले भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों पर आगे बढ़ रहा है छत्तीसगढ़, जनजातीय समाज का विकास सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता – उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा….. उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कैबिनेट की बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी दी… 4 घंटे पहले उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कैबिनेट की बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी दी…
राष्ट्रीय

Modi New Cabinet: मोदी की नई टीम में बंगाल को तरजीह नहीं, बड़ा किला जीतने से थी ज्यादा की उम्मीद

  • न्यूज डेस्क.

लोकसभा चुनाव में बीजेपी को पश्चिम बंगाल में मिली अप्रत्याशित सफलता के बावजूद केंद्रीय मंत्रिमंडल में मिशन बंगाल की छाया नजर नहीं आई। पश्चिम बंगाल कोटे से केवल दो राज्यमंत्री ही केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किए गए हैं। बाबुल सुप्रियों को दोबारा राज्यमंत्री बनाया गया है। रायगंज से भाजपा सांसद देबश्री चौधरी को भी राज्यमंत्री के रुप में शपथ दिलाई गई। माना जा रहा है कि बहुत अनुभवी चेहरे नहीं होने की वजह से मोदी सरकार में बंगाल को अपेक्षित प्रतिनिधित्व नहीं मिल पाया। कैबिनेट मंत्री के बजाए दो राज्यमंत्री बनाए गए।

बड़ा किला जीतने से थी ज्यादा उम्मीद

ममता से तीखे संघर्ष में जीतकर आए सांसदों में से कई यह आस लगाए बैठे थे कि उन्हें मोदी सरकार में काम करने को मौका जरूर मिलेगा। कम से कम एक कैबिनेट मंत्री की उम्मीद जरूर जताई जा रही थी। बाबुल सुप्रियो के प्रोन्न्ति की भी उम्मीद जाहिर की जा रही थी।

आगे बनी रहेगी गुंजाइश

पश्चिम बंगाल में पहली बार भाजपा ने 18 सीटे जीतीं हैं। 2014 में यहां सिर्फ दो सीटें मिली थीं। बंगाल में 2021 में विधानसभा चुनाव होने हैं। सूत्रों का कहना है कि अभी मंत्रिमंडल में विस्तार की गुंजाइश बची हुई है। अभी प्रधानमंत्री के साथ 58 मंत्रियों ने शपथ ली है जबकि कुल 80 मंत्री बनाए जा सकते हैं। संभव है राज्य में चुनाव के पहले मंत्रिमंडल का विस्तार करके पश्चिम बंगाल के प्रतिनिधित्व की कमी पूरी की जाए।

इन सांसदों को थी आस

पिछली बार आसनसोल से जीते बाबुल सुप्रियो मंत्री बने थे। उनके समर्थक आखिरी क्षण तक उनको कैबिनेट मंत्री बनने की आस लगाए हुए थे। इस बार बैरकपुर से जीते अर्जुन सिंह के भी मंत्री बनने की उम्मीद परवान नहीं चढ़ी। अर्जुन पहले तृणमूल कांग्रेस में विधायक थे। मेदिनीपुर से जीते भाजपा नेता दिलीप घोष के नाम की भी चर्चा जोरों पर थी। विष्णुपुर से जीते भाजपा के सांसद सौमित्र खान, हुगली से लॉकेट चटर्जी तथा बनगांव से जीते भाजपा सांसद शांतनु ठाकुर में से भी कुछ चेहरों के मंत्रिमंडल में आने की उम्मीद भी काम नहीं आई।

चुनावी राज्यों को सांकेतिक प्रतिनिधित्व

मंत्रिमंडल में सबसे बड़े राज्य यूपी से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अलावा आठ मंत्री बनाए गए हैं। जबकि महाराष्ट्र से सात, बिहार से छह और मध्यप्रदेश से चार मंत्री बनाए गए हैं। झारखंड से एक कैबिनेट मंत्री बनाए गए हैं। ओडिशा से एक कैबिनेट मंत्री व एक राज्यमंत्री बनाया गया है। हरियाणा से तीन मंत्री बनाए गए हैं। लेकिन कोई भी कैबिनेट मंत्री नहीं है। इस साल महाराष्ट्र हरियाणा और झारखंड में विधानसभा चुनाव होना है। इस लिहाज से महाराष्ट्र को यूपी के बाद सबसे ज्यादा सात मंत्री मिल गए। झारखंड में एक ही मंत्री बनाया गया। लेकिन यहां से मंत्री बनाए गए अर्जुन मुंडा को कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया।

गुजरात, कर्नाटक से तीन मंत्री

मोदी कैबिनेट में 29 राज्यों में से 22 को प्रतिनिधित्व मिला है। गुजरात से अमित शाह सहित कुल तीन मंत्री बनाए गए हैं। कर्नाटक से भी तीन मंत्री बने हैं। सभी 25 सीटें जितवाने वाले राजस्थान को भी एक कैबिनेट मंत्री सहित तीन मंत्री मिले हैं। पंजाब से तीन, केरल से एक और असम से एक मंत्री बनाए गए हैं।

इनके कोटे में एक – एक मंत्री

एआईएडीएमके को मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिली। इसलिए तमिलनाडु कोटे से केवल निर्मला सीतारमन ही मंत्री मानी जा सकती है। उत्तराखंड और दिल्ली से भी एक एक मंत्री बनाए गए हैं।

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *