रविवार, 22 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
रेरा की खामियों पर पीएम को पत्र, होमबायर सुरक्षा के लिए बड़े बदलाव की मांग 43 मिनट पहले रेरा की खामियों पर पीएम को पत्र, होमबायर सुरक्षा के लिए बड़े बदलाव की मांग कच्चे तेल पर आई गुड न्यूज: 2027 के अंत तक 70 डॉलर प्रति बैरल तक आ सकती हैं कीमतें 45 मिनट पहले कच्चे तेल पर आई गुड न्यूज: 2027 के अंत तक 70 डॉलर प्रति बैरल तक आ सकती हैं कीमतें ‘विपक्ष ने आंखें मूंदी’, भारत की 7 प्रतिशत GDP ग्रोथ पर ट्रंप की तारीफ से सियासत तेज, BJP ने राहुल गांधी को घेरा 46 मिनट पहले ‘विपक्ष ने आंखें मूंदी’, भारत की 7 प्रतिशत GDP ग्रोथ पर ट्रंप की तारीफ से सियासत तेज, BJP ने राहुल गांधी को घेरा हैदराबादः कार की लाइट्स में छिपाकर ले जा रहे थे सोने के 25 बिस्किट, DRI की टीम ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार 49 मिनट पहले हैदराबादः कार की लाइट्स में छिपाकर ले जा रहे थे सोने के 25 बिस्किट, DRI की टीम ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार महिला अंडर-19 एशिया कप की मेजबानी कर सकता है यूएई, दिसंबर में होगा टूर्नामेंट 1 घंटे पहले महिला अंडर-19 एशिया कप की मेजबानी कर सकता है यूएई, दिसंबर में होगा टूर्नामेंट भारत में चीनी उत्पादन चार गुना बढ़ा, एथेनॉल इस्तेमाल पर रोक से घरेलू सप्लाई बढ़ने की उम्मीद 1 घंटे पहले भारत में चीनी उत्पादन चार गुना बढ़ा, एथेनॉल इस्तेमाल पर रोक से घरेलू सप्लाई बढ़ने की उम्मीद सोना 1 लाख रुपये तक फिसलेगा? रिकॉर्ड से 63% टूटी चांदी, निवेशकों के सामने खरीदारी का सवाल 1 घंटे पहले सोना 1 लाख रुपये तक फिसलेगा? रिकॉर्ड से 63% टूटी चांदी, निवेशकों के सामने खरीदारी का सवाल भारत को कभी बताया था ‘डेड इकोनॉमी’, अब तारीफों के पुल बांध रहे ट्रंप, जानें बदले रुख की 5 वजहें 1 घंटे पहले भारत को कभी बताया था ‘डेड इकोनॉमी’, अब तारीफों के पुल बांध रहे ट्रंप, जानें बदले रुख की 5 वजहें भारत का रक्षा निर्यात 50 हजार करोड़ पार करने की तैयारी, ब्रह्मोस की बढ़ी डिमांड 1 घंटे पहले भारत का रक्षा निर्यात 50 हजार करोड़ पार करने की तैयारी, ब्रह्मोस की बढ़ी डिमांड ‘मैं चुनौती को चुनौती दिए बिना रह नहीं सकता’, IIT खड़गपुर की 75वीं वर्षगांठ पर बोले पीएम मोदी 2 घंटे पहले ‘मैं चुनौती को चुनौती दिए बिना रह नहीं सकता’, IIT खड़गपुर की 75वीं वर्षगांठ पर बोले पीएम मोदी एक से दो रुपये में मिलेगी बर्ड फ्लू से बचाव की स्वदेशी वैक्सीन, मुर्गियों को मिलेगी छह महीने की सुरक्षा 2 घंटे पहले एक से दो रुपये में मिलेगी बर्ड फ्लू से बचाव की स्वदेशी वैक्सीन, मुर्गियों को मिलेगी छह महीने की सुरक्षा पीजी मेडिकल की 10 हजार से ज्यादा सीटें ब्लॉक, फ्लोट सिस्टम की समीक्षा कर सकती है सरकार 2 घंटे पहले पीजी मेडिकल की 10 हजार से ज्यादा सीटें ब्लॉक, फ्लोट सिस्टम की समीक्षा कर सकती है सरकार मेसी की अर्जेंटीना टीम को केरलम लाने के मामले में बड़ा एक्शन, पूर्व खेल मंत्री वी. अब्दुरहिमान समेत तीन बने आरोपी 2 घंटे पहले मेसी की अर्जेंटीना टीम को केरलम लाने के मामले में बड़ा एक्शन, पूर्व खेल मंत्री वी. अब्दुरहिमान समेत तीन बने आरोपी भारत में BYD का बढ़ता दबदबा, चीनी कंपनी ने पार किया 20 हजार कार डिलीवरी का आंकड़ा 2 घंटे पहले भारत में BYD का बढ़ता दबदबा, चीनी कंपनी ने पार किया 20 हजार कार डिलीवरी का आंकड़ा 2070 तक इस मुस्लिम देश में दोगुनी हो जाएगी हिंदू आबादी, जानिए किस देश से जुड़ा है यह अनुमान 2 घंटे पहले 2070 तक इस मुस्लिम देश में दोगुनी हो जाएगी हिंदू आबादी, जानिए किस देश से जुड़ा है यह अनुमान Rail One App से होंगे रेलवे के सारे काम, टिकट बुकिंग से शिकायत तक मिलेगी सुविधा 2 घंटे पहले Rail One App से होंगे रेलवे के सारे काम, टिकट बुकिंग से शिकायत तक मिलेगी सुविधा EPFO का नया विड्रॉल प्लान, SWP पर टैक्स का क्या होगा नियम? जानिए पूरी गणना 3 घंटे पहले EPFO का नया विड्रॉल प्लान, SWP पर टैक्स का क्या होगा नियम? जानिए पूरी गणना 8th Pay Commission: कर्मचारियों ने रखीं 6% सालाना इंक्रीमेंट, OPS बहाली और DA मर्जर की मांगें 3 घंटे पहले 8th Pay Commission: कर्मचारियों ने रखीं 6% सालाना इंक्रीमेंट, OPS बहाली और DA मर्जर की मांगें 8th Pay Commission: 2.1, 2.28 या 2.57 फिटमेंट फैक्टर पर कितनी बढ़ेगी आपकी सैलरी? 3 घंटे पहले 8th Pay Commission: 2.1, 2.28 या 2.57 फिटमेंट फैक्टर पर कितनी बढ़ेगी आपकी सैलरी? EPFO Pension: प्राइवेट नौकरी करने वालों को भी मिलेगी हर महीने पेंशन? जानिए क्या है पूरा नियम 3 घंटे पहले EPFO Pension: प्राइवेट नौकरी करने वालों को भी मिलेगी हर महीने पेंशन? जानिए क्या है पूरा नियम
छत्तीसगढ़

कोरबा में कोयला चोरी करने गए 5 ग्रामीण, माइंस में मिट्टी धंसने से 3 युवकों की मौत

कोरबा

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में SECL की दीपका कोयला खदान में मिट्टी धंसने से 5 लोग दब गए। इनमें से दो को निकाल लिया गया था। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर रेस्क्यू अभियान चलाया गया। सुबह तक चले रेस्क्यू में दो लोग तो सुरक्षित निकाले गए, लेकिन 3 लोगों को नहीं बचाया जा सका।
कोरबा जिले में गुरुवार को एक बंद पड़ी कोयला खदान ढह गई, जिसमें तीन लोगों के मरने की आशंका है। यह जानकारी कोरबा पुलिस ने दी। पुलिस ने बताया कि कम से कम पांच लोग अंदर गए थे और अवैध तरीके से कोयला खनन में लगे हुए थे, तभी अचानक वे मिट्टी के नीचे फंस गए। गुरुवार दोपहर तीन बजे के बाद पीड़ित दीपका क्षेत्र में स्थित साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) की बंद पड़ी खुली कोयला खदान में कोयला निकालने के लिए घुसे थे, तभी खदान ढह गई।

खदान प्रबंधन, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) और पुलिस के अधिकारियों की टीमें मौके पर पहुंचीं और बचाव अभियान शुरू किया। पुलिस ने बताया कि खदान में घुसे पांच लोगों में से दो बाहर निकलने में सफल रहे जबकि अन्य तीन अंदर ही फंसे रह गए। कोरबा एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने कहा, 'यह एक बंद पड़ी खदान है जिसमें चार लोग कोयला निकालने गए थे। अचानक खदान ढह गई। एक व्यक्ति को बचा लिया गया है और अन्य तीन अभी भी खदान में हैं। हम उम्मीद कर रहे हैं कि वे जीवित हों लेकिन इसकी संभावना कम है।'

इस घटना पर एसईसीएल के पीआरओ डॉ सनीश चंद्र का कहना है, 'जिस इलाके में पांच लोग कोयला निकालने गए थे। वह प्रतिबंधित इलाका है। यहां किसी को भी जाने की इजाजत नहीं है। इस विषय में पत्र और अन्य माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाता रहता है। यह एक दुखद घटना है, जिसके बाद तीन लोग मिट्टी के नीचे दब गए हैं। जिनकी मौत होने की आशंका है। एसईसीएल और जिला प्रशासन द्वारा रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। हर संभव मदद की जाएगी।'

वहीं कोयला निकालने के लिए खदान के अंदर गए पांच लोगों में से एक अमित ने बताया कि हम पांच लोग खदान के अंदर कोयला निकालने के लिए गए थे। हम घरेलू इस्तेमाल के लिए भी इसी तरह कोयला निकालते हैं। हम मिट्टी खोदकर खदान के अंदर से कोयला निकालने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान मिट्टी धंस गई। तीन लोग प्रदीप, लक्ष्मण और शत्रुघ्न इसके नीचे दब गए हैं। मै दूर खड़ा था इसलिए बच गया।