job

देश में खुलेंगे 401 एकलव्य स्कूल : होगी 38000 शिक्षकों और कर्मचारियों की भर्ती…

इंपेक्ट डेस्क.

देश में जल्द ही 401 नए एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय खुलने जा रहे हैं, जिनके लिए 38 हजार शिक्षक-कर्मचारियों की भर्ती को केंद्र ने मंजूरी दे दी है। केंद्रीय जनजातीय कल्याण मंत्री अर्जुन मुंडा ने मंगलवार को दून में महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में आयोजित एकलव्य मॉडल रेंजीडेंसियल स्कूल के राष्ट्रीय सांस्कृतिक महोत्सव के उद्घाटन अवसर पर कही।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सरकार जनजातीय बच्चों को शिक्षा से लेकर रोजगार और हर क्षेत्र में आगे बढ़ाना चाहती है। इसके लिए ऐसे आयोजन किए जा रहे हैं। इससे बच्चों को काफी कुछ सीखने को मिलेगा। हर स्कूल में कम से कम चार खेलों को बढ़ावा देने की योजना है। इससे पूर्व मुख्यमंत्री पुष्कर धामी और कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने केंद्रीय मंत्री मुंडा के साथ मिलकर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया। इसके बाद उत्तराखंड के विभिन्न लोक नृत्य व गीतों की कई प्रस्तुतियां हुईं। बुधवार से देशभर से आए करीब दो हजार जनजातीय बच्चों के लिए गीत, नृत्य, नाटक, पेंटिंग, निबंध सहित कई प्रतियोगिताएं होंगी। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य में वर्तमान में चार एकलव्य मॉडल रेजीडेंशियल विद्यालय चल रहे हैं। इनमें पढ़ाई के साथ खेलकूद, रोजगार सहित हर क्षेत्र में बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए काम हो रहा है।

केंद्रीय मंत्री मुंडा ने कहा कि जब ये विद्यालय एकलव्य के नाम पर हैं, तो इन विद्यालयों में तीरंदाजी का खेल ना हो ऐसा नहीं हो सकता।

उन्होंने कहा कि तीरंदाजी जनजातीय क्षेत्र में हमेशा से रही है। ऐसे में देश के सभी 701 एकलव्य स्कूलों में तीरंदाजी का खेल अनिवार्य किया जा रहा है।

error: Content is protected !!