Day: December 31, 2025

National News

ठंड ने तोड़ा 6 साल का रिकॉर्ड, दिल्ली में दिसंबर का सबसे सर्द दिन रहा बुधवार

नई दिल्ली  दिल्ली बुधवार को घने कोहरे की चादर में लिपटी रही जिससे दृश्यता का स्तर 50 मीटर से भी नीचे चला गया। दिल्ली हवाई अड्डे पर करीब 150 उड़ानें रद्द कर दी गईं और 100 से अधिक ट्रेनें देरी से चलीं। धूप नहीं निकलने से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। दिल्ली में कई जगहों पर कोल्ड डे और कुछ जगहों पर सीवियर कोल्ड डे की स्थिति देखी गई। 6 साल में बुधवार का दिन दिसंबर का सबसे ठंडा दिन के रूप में दर्ज हुआ। यह मौसम का

Read More
RaipurState News

रायपुर : ‘बस्तर पंडुम 2026’ से सजेगा आदिवासी कला-संसार

रायपुर : ‘बस्तर पंडुम 2026’ से सजेगा आदिवासी कला-संसार बस्तर की लोक-संस्कृति का महोत्सव 10 जनवरी से 06 फरवरी तक चलेगा Read moreएंटी नक्सल आपरेशन में एक और बड़ी सफलता पांच लाख का इनामी नक्सली शंकर मारा गया, मृत नक्सली का शव और पिस्टल बरामदरायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के दिशा निर्देश पर छत्तीसगढ़ के जनजातीय बहुल बस्तर संभाग की लोक-संस्कृति, परंपरा और विरासत को राष्ट्रीय पहचान दिलाने के लिए बस्तर पंडुम 2026 के आयोजन की तैयारियां शुरु कर दी गई है। छत्तीसगढ़ शासन के संस्कृति विभाग द्वारा वर्ष 2026

Read More
Madhya Pradesh

मुख्यमंत्री डॉ. यादव जनवरी माह के अंत में करेंगे भैरवनाथ लोक का लोकार्पण : उप मुख्यमंत्री शुक्ल

भैरवनाथ मंदिर को मिला भव्य दिव्य स्वरूप रूद्राभिषेक कर मंदिर परिसर में पीपल के वृक्ष का किया रोपण भोपाल  उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने रीवा के गुढ़ में स्थित भैरवनाथ मंदिर में भगवान आशुतोष की पूजा अर्चना की और रूद्राभिषेक किया। उन्होंने भैरवनाथ की पूजा भी की। प्रयागराज के वैदिक आचार्यों ने विधि विधान से पूजा अर्चना संपन्न कराई। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि भैरवनाथ लोक का लोकार्पण जनवरी माह के अंत में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा किया जायेगा। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि

Read More
Madhya Pradesh

शहर के साथ गाँव-गाँव में मिलेगी सुगम लोक परिवहन सेवा

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि नव वर्ष में शीघ्र ही प्रदेशवासियों को मुख्यमंत्री सुगम लोक परिवहन की सुविधा उपलब्ध होगी। इसके तहत प्रदेश में सरकारी बसों का संचालन होगा, जिससे गाँव-गाँव तक सस्ती और सुविधाजनक बस सेवा नागरिकों को मिलेगी। इसके साथ ही शहरी क्षेत्रों में लग्जरी बसे भी चलाई जायेंगी। प्रदेश में नगर वाहन सेवा सहित अंतर्शहरी बस सेवा को सुगम बनाने के लिये मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट मीटिंग में मुख्यमंत्री सुगम लोक परिवहन सेवा को प्रारंभ करने की स्वीकृति

Read More
National News

DRDO ने एक साथ दागीं दो ‘प्रलय’ मिसाइलें, भारत ने दिखाई अपनी सैन्य ताकत

बालासोर. साल के आखिरी दिन भारत ने डबल धमाका क‍िया है. रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने अपनी ताकत का लोहा मनवाते हुए स्वदेशी रूप से विकसित ‘प्रलय’ (Pralay) मिसाइल का बेहद सफल परीक्षण किया है. यह कोई साधारण परीक्षण नहीं था, बल्कि यह एक ‘साल्वो लॉन्च’ (Salvo Launch) था, जिसने दुश्मन के खेमे में खलबली मचा दी है.  ओडिशा के तट पर डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से करीब सुबह 10:30 बजे भारत ने यह कारनामा कर दिखाया. डीआरडीओ ने एक ही लॉन्चर से बहुत कम समय के

Read More
error: Content is protected !!