Big news

रूस के खिलाफ जंग छेड़ेंगे 3000 अमेरिकी… यूक्रेन के आह्वान पर उठाए हथियार…

इंपैक्ट डेस्क.

रूस के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय बटालियन में शामिल होने के लिए 3000 अमेरिकी स्वयंसेवक तैयार हैं। यूक्रेन के आह्वान पर ये स्वयंसेवक जंग के लिए तैयार हैं। दरअसल, यूक्रेन के सशस्त्र बलों के जनरल स्टाफ ने कहा था कि रूस के खिलाफ लड़ने के इच्छुक लोग अपने यूक्रेनी दूतावास में जाकर आवेदन कर सकते हैं।

पुतिन को हराने के लिए जॉनसन ने बनाई छह सूत्रीय योजना

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर जेलेंस्की को हराने के लिए ब्रिटेन ने छह सूत्रीय योजना तैयार की है। जॉनसन ने अंतरराष्ट्रीय सहयोग से छह सूत्रीय योजना बनाई है, उनका कहना है कि हमें यूक्रेन के समर्थन के लिए अंतरराष्ट्रीय मानवयी गठबंधन बनाना होगा। 

यूक्रेन के दो शहरों में आज भी सीजफायर

युद्ध के बीच आम नागरिकों को निकालने के लिए रूस ने आज भी सीजफायर का एलान किया है। रूस की ओर से जानकारी दी गई है कि रविवार को भी मारियोपोल और वोल्नोवाखा में सीजफायर रहेगा, जिससे लोग दूसरी जगहों पर जा सकें।

error: Content is protected !!