Day: October 30, 2024

National News

भारत और चीन की सेनाएं लद्दाख में मोर्चे से पीछे हट गई, अब दिवाली पर कराएंगे मुंह मीठा

नई दिल्ली भारत और चीन की सेनाएं लद्दाख में मोर्चे से पीछे हट गई हैं। अब दोनों देशों की सेनाएं अपनी उन परंपरागत चौंकियों पर ही तैनात रहेंगी, जहां 2020 में हुई झड़प से पहले होती थीं। सेना के सूत्रों ने कहा कि अब सीमा पर नियमित पेट्रोलिंग ही होगी। यह कदम दोनों देशों के बीच शांति काल की शुरुआत के तौर पर देखा जा रहा है। सैन्य सूत्रों ने कहा कि दोनों सेनाएं गुरुवार को दिवाली के मौके पर एक-दूसरे को मिठाई देंगी। पूर्वी लद्दाख में देपसांग और डेमचोक

Read More
Politics

भाजपा का कांग्रेस पर निशाना-विवेकहीन युवराज की परिक्रमा में जुटी है पार्टी

नई दिल्ली हरियाणा विधानसभा चुनाव में हार को लेकर कांग्रेस पार्टी के आरोपों को चुनाव आयोग ने पूरी तरह खारिज कर दिया। भारतीय जानता पार्टी ने इस पर कांग्रेस पर तीखा निशाना साधते हुए कांग्रेस को अहंकार में डूबी पार्टी बताया है। बुधवार को पार्टी मुख्यालय में इसपर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरूण चुघ ने कहा कि जब कांग्रेस हारती है तो वे ईवीएम और चुनाव आयोग को दोष देते हैं, लेकिन जब वे कर्नाटक, तेलंगाना और हिमाचल जैसे राज्यों में जीतते हैं, तो ईवीएम कोई मुद्दा

Read More
National News

मुंबई : सोसायटी के चेयरमैन ने दीपावली पर लाइट लगाने से रोका, दो पक्ष के लोगों में हुआ हंगामा

नवी मुंबई नवी मुंबई के एक सोसायटी के चेयरमैन ने सोसायटी के लोगों को दीपावली पर लाइट लगाने से रोक दिया है। यह चेयरमैन मुस्लिम समुदाय का बताया जा रहा है। लोगों ने चेयरमैन पर महिलाओं के साथ अभद्रता का भी आरोप लगाया है। पूरा मामला महाराष्ट्र के नवी मुंबई का है। यहां के तलोजा स्थित पंचानंद सोसायटी में बीते सोमवार को चेयरमैन ने लोगों को दीपावली पर लाइट लगाने से मना कर दिया, जिसके बाद हंगामा देखने को मिला। लोगों ने चेयरमैन पर लाइट लगाने पर महिलाओं के साथ

Read More
National News

दुनिया के 26 प्रतिशत टीबी मरीज भारत में और ये सर्वाधिक : डब्ल्यूएचओ

नई दिल्ली विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने भारत की चिंता बढ़ा दी है। दावा किया है कि दुनिया के 26 फीसदी टीबी मरीज भारत में है। मंगलवार को प्रकाशित एक रिपोर्ट तस्दीक करती है कि वैश्विक टीबी के बोझ में देश की हिस्सेदारी सबसे अधिक है। वो भी तब जब भारत ने ग्लोबल टार्गेट से पांच साल पहले ही वर्ष 2025 तक क्षय रोग (टीबी) को समाप्त करने का लक्ष्य रखा है। ग्लोबल ट्यूबरक्लोसिस रिपोर्ट (वैश्विक क्षय रोग रिपोर्ट) 2024 से पता चला है कि 30 देशों की लिस्ट में

Read More
National News

अरुणाचल में रक्षा मंत्री, जवानों संग मनाएंगे दीपावली, एयरफोर्स की टीम से भी मुलाकात

नई दिल्ली दीपावली के अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अरुणाचल प्रदेश में रहेंगे। वह अरुणाचल प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्र तवांग में आर्मी के जवानों के साथ दीपावली मनाएंगे। यहां वह भारतीय सेना के जवानों और अधिकारियों से मुलाकात करेंगे। इस दौरान केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू भी उनके साथ रहेंगे। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने अपनी इस यात्रा के संबंध में जानकारी साझा करते हुए कहा कि वह अरुणाचल प्रदेश की दो दिवसीय यात्रा पर नई दिल्ली से तवांग जा रहे हैं। रक्षा मंत्री यहां सशस्त्र बलों के कर्मियों के साथ

Read More
error: Content is protected !!